आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

3 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स। 2 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स। 1 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2022


1 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स

बेन सिलबरमैन ने पिंटरेस्ट (Pinterest) के सीईओ पद से इस्तीफा दिया है।
बिल रेडी उनका स्थान लेंगे।

भारत सरकार ने 1 जुलाई 2022 से एकल उपयोग वाले प्लास्टिक पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है।

महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री
शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बने है। 
उपमुख्यमंत्री:- देवेंद्र फडणवीस।
एकनाथ शिंदे से पहले उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री थे।
महाराष्ट्र के राज्यपाल:- भगत सिंह कोश्यारी
• बीजेपी के उम्मीदवार राहुल नार्वेकर महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर बने है।
वह देश के सबसे कम उम्र के स्पीकर बने है।
• महाराष्ट्र विधानसभा में कुल सीट:- 288

टी-हब 2.0
तेलंगाना सरकार ने भारतीय स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र में सुधार के लिए हैदराबाद में दुनिया का सबसे बड़ा नवाचार (Innovation) परिसर टी-हब 2.0 (टेक्नोलॉजी-हब) खोला है।

इंग्लैंड को 2019 का वनडे विश्व कप जिताने वाले कप्तान इयोन मोर्गन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है।

राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस: 29 जून
अंतर्राष्ट्रीय संसदीय दिवस:- 30 जून
चार्टर्ड एकाउंटेंट्स दिवस या सीए दिवस:- 1 जुलाई
नेशनल डॉक्टर्स डे: 1 जुलाई

शेवनिंग छात्रवृत्ति कार्यक्रम
ब्रिटेन ने भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर 75 छात्रवृत्तियों की शुरूआत की है।

पार्टनर्स इन ब्लू पैसिफिक
अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, जापान और यूनाइटेड किंगडम ने प्रशांत क्षेत्र में अपने प्रभावी क्षेत्र का विस्तार करने के लिए पार्टनर्स इन ब्लू पैसिफिक (Partners in the Blue Pacific) नामक एक नई पहल शुरू की है। 
उद्देश्य:- प्रशांत द्वीपों का समर्थन करना और क्षेत्रीय राजनीतिक और आर्थिक संबंधों को मजबूत करना।
• जलवायु संकट, संपर्क और परिवहन, समुद्री सुरक्षा एवं सुरक्षा, स्वास्थ्य, समृद्धि तथा शिक्षा" के क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देना है।
• यह निकट सहयोग के माध्यम से प्रशांत क्षेत्र में "समृद्धि, लचीलापन और सुरक्षा" बढ़ाने पर केंद्रित है।

कैपस्टोन मिशन
नासा के शोधकर्ताओं ने न्यूजीलैंड से CAPSTONE अंतरिक्ष यान लॉन्च किया है।
प्रक्षेपण रॉकेट लैब के इलेक्ट्रॉन रॉकेट पर हुआ। 
CAPSTONE एक माइक्रोवेव ओवन के आकार का अंतरिक्ष यान है जिसका उद्देश्य एक विशिष्ट प्रकार की चंद्रमा की कक्षा का अध्ययन करना है जो  के लिए उपयुक्त होगा।
• NASA इस दशक के अंत में चंद्र गेटवे अंतरिक्ष स्टेशन लॉन्च करेगा।
• CAPSTONE= Cislunar Autonomous Positioning System Technology Operations and Navigation Experiment.

रक्षा लेखा महानियंत्रक रजनीश कुमार ने भारतीय तटरक्षक बल की केंद्रीकृत भुगतान प्रणाली "PADMA" का शुभारम्भ किया है।

1 जुलाई को 5वां जीएसटी दिवस मनाया गया।

आर्मी ट्रेनिंग कमांड ने महू (इंदौर) के मिलिट्री कॉलेज ऑफ टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (MCTE) में 5G टेस्ट बेड स्थापित करने के लिए IIT मद्रास के साथ समझौता किया है।


2 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स

भारत ने 2030 तक अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से 30% भूमि और पानी की रक्षा करने का वचन दिया है।

वरिंदर सिंह
1972 के म्यूनिख ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता और 1975 में कुआलालंपुर में पुरुष हॉकी विश्व कप में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय टीम के सदस्य वरिंदर सिंह का निधन हो गया।
• 2007 में उन्हें ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

दीपक पुनिया ने किर्गिस्तान के बिश्केक में U23 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2022 में 86 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता है।

बजाज आलियांज ने उद्योग का पहला ग्लोबल हेल्थ केयर कार्यक्रम शुरू किया है।

सर्बिया के नोवाक जोकोविच चारों ग्रैंड स्लैम में 80 मैच जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने है।

अदानी स्पोर्ट्सलाइन (Adani Sportsline) ने भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के साथ एक प्रायोजन (Sponsorship) समझौता किया है। यह आगामी बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022, हांग्जो एशियाई खेल 2022 और पेरिस ओलंपिक खेल 2024 के दौरान भारतीय दल का आधिकारिक भागीदार होगा।

कर्नाटक सरकार ने 'काशी यात्रा योजना' शुरू की है। 
इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर की तीर्थ यात्रा करने में सहायता की जाएगी।

नई दिल्ली में भारतीय सेना और रक्षा लेखा विभाग (DAD) के बीच चौथा सिनर्जी सम्मेलन हुआ।

हाल ही संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ‘डाक कर्मयोगी’ लांच किया। यह डाक विभाग का एक ई-लर्निंग पोर्टल है।


हाल ही केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने Business Reforms Action Plan (BRAP) 2020 जारी किया है।
• राज्यों को चार श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है -
1. Top achievers:- गुजरात, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, तेलंगाना, पंजाब, कर्नाटक और तमिलनाडु
2. Achievers:- हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा और उत्तर प्रदेश
3. Aspires:- असम, गोवा, केरल, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और राजस्थान
4. Emerging business ecosystems


3 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स

क्लाउड-आधारित सुरक्षा कंपनी, लुकआउट ने हाल ही में 'हर्मिट' नामक एक नया स्पाइवेयर खोजा है। 
स्पाइवेयर Android और iOS उपकरणों को प्रभावित करने में सक्षम है। 

वैश्विक उच्च शिक्षा सलाहकार क्यूएस (क्वाक्वेरेली साइमंड्स) द्वारा तैयार सर्वश्रेष्ठ छात्र शहरों की रैंकिंग में लंदन पहले स्थान पर रहा है।

स्नेक द्वीप कहां स्थित है ? - काला सागर में।

हाल ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग उत्कृष्टता पुरस्कार-2021 प्रदान किए है। 

हाल ही मलयालम अभिनेत्री अंबिका राव का निधन हो गया।

DRDO ने ओडिशा में चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज से 'अभ्यास' का उड़ान परीक्षण किया है।
यह एक high-speed expendable aerial target (HEAT) है। 
• इसे ऑटोपायलट सिस्टम की मदद से Auto उड़ान के लिए डिजाइन किया गया है।
• यह मार्गदर्शन और नियंत्रण के लिए उड़ान नियंत्रण कंप्यूटर के साथ माइक्रो-इलेक्ट्रोमैकेनिकल सिस्टम (MEMS) आधारित जड़त्वीय नेविगेशन प्रणाली से लैस है।
• अभ्यास प्रणाली रडार क्रॉस-सेक्शन (RCS) और इन्फ्रारेड सिग्नेचर से लैस है जिसका उपयोग विमान-विरोधी युद्ध के अभ्यास के लिए किया जा सकता है।
• DRDO के वर्तमान अध्यक्ष:- डॉ. जी. सतीश रेड्डी

भारत सहित G7 समूह और उसके पांच सहयोगी देशों के नेताओं ने ‘2022 Resilient Democracies Statement’ शीर्षक से एक संयुक्त बयान जारी किया है। 

हाल ही पोलैंड में 11वें विश्व शहरी मंच 2022 का आयोजन किया गया।

एक बार फिर से अटॉर्नी जनरल के.के. वेणुगोपाल का कार्यकाल तीन महीने के लिए बढ़ाया गया है।

हुरुन इंडिया फ्यूचर यूनिकॉर्न इंडेक्स 2022 के अनुसार भारत में अगले 2-4 वर्षों में 122 नए यूनिकॉर्न होने का अनुमान है।
• जब किसी स्टार्टअप का मूल्य $1 बिलियन अमरीकी डालर होता है, तो उसे यूनिकॉर्न माना जाता है।

हाल ही देहरादून में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9वीं सैन्य वार्ता आयोजित की गई।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली में बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान (BRAP)-2020 पेश किया है।

फर्डिनेंड मार्कोस के बेटे फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर फिलीपींस के 17वें राष्ट्रपति बने है।

प्रतिवर्ष जुलाई के पहले शनिवार को अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस मनाया जाता है।
इस वर्ष 2 जुलाई को मनाया गया।
• थीम:- Cooperatives Build a Better World.

विश्व खेल पत्रकार दिवस:- 2 जुलाई
विश्व UFO दिवस:- 2 जुलाई 

अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस:- 3 जुलाई

PSLV-C53 मिशन
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोटा से PSLV-C53 मिशन लॉन्च किया है। 
• इस प्रक्षेपण यान ने सिंगापुर के तीन उपग्रहों DS-EO, NeuSAR और स्कूब -1 को कक्षा में स्थापित किया।  
• यह मिशन इसरो की वाणिज्यिक शाखा न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) का दूसरा वाणिज्यिक मिशन है।
• यह इसरो का PSLV का 55वां मिशन है।
• NSIL की स्थापना:- 2019 
• NSIL का मुख्यालय:- बेंगलुरु
इसरो के वर्तमान अध्यक्ष – एस. सोमनाथ।

30 जून 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘उद्यमी भारत’ कार्यक्रम में भाग लिया तथा निम्नलिखित पहलों का शुभारंभ किया:-
• Raising and Accelerating MSME Performance (RAMP) योजना
• Capacity Building of First-Time MSME Exporters (CBFTE) योजना
• MSME क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) की नई विशेषताएं।

RAMP योजना
उद्देश्य:- मौजूदा MSME योजनाओं के प्रभाव में वृद्धि के साथ-2 राज्यों में MSME की कवरेज और कार्यान्वयन क्षमता को बढ़ाना।
MSME की Performance को बढ़ाने और त्वरित करने के लिए RAMP योजना शुरू की गई है।

CBFTE योजना 
उद्देश्य:- MSME को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अंतर्रष्ट्रीय मानकों के उत्पादों और सेवाओं की पेशकश के लिए प्रोत्साहित करना। 
• अंतर्रष्ट्रीय बाजार में भारतीय MSME की भागीदारी बढ़ाना। 
• MSME की निर्यात क्षमता को बढ़ाना।

PMEGP की नई विशेषताएं
विनिर्माण क्षेत्र के लिए अधिकतम परियोजना लागत 25 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये की गयी।
सेवा क्षेत्र के लिए इसे 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दिया गया है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments