आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

27 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स। 26 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स। 25 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स

 Current Affairs 2022


25 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स

नीति आयोग के अनुसार अनुसंधान और विकास (R&D) पर भारत दुनिया में सबसे कम खर्च करता है। 

नीति आयोग ने डिजिटल बैंक शीर्षक वाली रिपोर्ट जारी की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के पहले यात्री ड्रोन "वरुण" का अनावरण किया है। 
देश में निर्मित इस पायलट-रहित ड्रोन को भारतीय नौसेना के लिए बनाया गया है।

भारत की जैव-अर्थव्यवस्था रिपोर्ट 2022 जारी करते हुए डॉ जितेंद्र सिंह ने बताया कि भारत की जैव-अर्थव्यवस्था 2030 तक 300 बिलियन अमेरिकी डॉलर के आंकड़े को छू लेगी।

हिमाचल प्रदेश, व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD) को इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम (ERSS) से जोड़ने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है। 

विनायक पई टाटा प्रोजेक्ट्स के प्रबंध निदेशक बने है।

साउथ सुपरस्टार कमल हासन को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) द्वारा प्रतिष्ठित गोल्डन वीजा दिया गया है। 

25 जुलाई से नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में प्रथम खेलो इंडिया फेंसिंग विमेंस लीग शुरू हुई है। यह महिलाओं के लिए अपनी तरह की पहली राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता है।

मैक्स वेरस्टापेन ने 2022 फ्रेंच ग्रां प्री का खिताब जीता

नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा का रजत पदक जीतकर इतिहास रचा है। 

वेंटियन स्पेस स्टेशन मॉड्यूल
चीन ने अपने अंतरिक्ष स्टेशन (Space Station) के लिए तीन मॉड्यूल में से दूसरा मॉड्यूल लॉन्च किया है।
• हैनान द्वीप पर वेनचांग लॉन्च सेंटर से लॉन्ग मार्च 5B रॉकेट द्वारा वेंटियन नाम के अनक्रूड क्राफ्ट को लॉन्च किया गया। 
• चीन का अंतरिक्ष स्टेशन:- तियांगोंग।
तियान्हे मॉड्यूल अंतरिक्ष स्टेशन के लिए मुख्य केबिन मॉड्यूल है। 
मेंगटियन मॉड्यूल अक्टूबर 2022 में लॉन्च किया जाएगा। इसे तियान्हे के साथ डॉक किया जाएगा।

केंद्र सरकार ने ध्वज संहिता (Flag Code) में बदलाव किया है। अब तिरंगे को दिन और रात दोनों समय फहराया जा सकता है।


26 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स

कारगिल विजय दिवस:- 26 जुलाई

फैसल फारूकी की पुस्तक:- दिलीप कुमार: इन द शैडो ऑफ ए लीजेंड

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय अंपायरों के लिए एक नई कैटगरी A+ बनाई है। इस कैटेगरी में देश के टॉप-10 अंपायरों को शामिल किया गया है। 
• A+ और A श्रेणियों के अंपायरों को प्रथम श्रेणी के खेल के लिए प्रतिदिन 40,000 रुपये का भुगतान किया जाता है।

मध्य प्रदेश का बुरहानपुर देश का पहला 'हर घर जल' प्रमाणित जिला बना है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सशस्त्र बलों के बीच समन्वय में सुधार के लिए तीन सेवाओं के एकीकृत थिएटर कमांड बनाने की घोषणा की है।

अंडमान सागर में जापान समुद्री आत्मरक्षा बल और भारतीय नौसेना के बीच एक समुद्री साझेदारी अभ्यास (MPX) आयोजित किया गया है।

स्टार्टअप इनक्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर (SIIC) ने IIT कानपुर में "निर्माण" त्वरक कार्यक्रम शुरू किया है। 

भोपाल में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की बड़ी प्रतिमा लगाई जाएगी।

जम्मू फिल्म महोत्सव का दूसरा संस्करण 3 सितंबर से आयोजित किया जाएगा। 

भारत-अमेरिका संबंधों को बढ़ावा देने के लिए जनरल मनोज मुकुंद नरवणे और पूर्व अमेरिकी रक्षा सचिव जिम मैटिस को यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम (USISPF) द्वारा सम्मानित किया गया है।

बजराम बेगज अल्बानिया के राष्ट्रपति बने है।

हाल ही प्रसिद्ध मराठी लेखक अनंत उर्फ नंदा खरे का निधन हो गया‌‌।

भारत के अर्थशास्त्री इंदरमीत गिल को विश्व बैंक (World Bank) का मुख्य अर्थशास्त्री बनाया गया है।

एयरपोर्ट्स काउंसिल इंटरनेशनल (ACI) वर्ल्ड ने 2021 के लिए वैश्विक हवाई यातायात रैंकिंग जारी की है।
• दुनिया की टॉप 20 व्यस्ततम एयरपोर्ट की सूची में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को 13वां स्थान मिला है।
• हर्ट्सफील्ड-जैक्सन अटलांटा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा दुनिया का सबसे व्यस्ततम हवाई अड्डा है।

भारत साल 2025 में होने वाले महिला वनडे विश्व कप की मेजबानी करेगा। 

भारत ने अंतरराष्ट्रीय महत्व के पांच (5) नए आर्द्रभूमि स्थल नामित किए हैं - 
1. करीकिली पक्षी अभयारण्य (तमिलनाडु)
2. पल्लिकरनई मार्श रिजर्व फॉरेस्ट (तमिलनाडु)
3. पिचवरम मैंग्रोव (तमिलनाडु)
4. पाला आर्द्रभूमि (मिजोरम)
5. साख्य सागर - (मध्य प्रदेश)
अब देश में रामसर स्थलों की कुल संख्या 49 से बढ़कर 54 हो गयी है।

अमेरिका ने CAATSA प्रतिबंधों के तहत भारत को रूस से S-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली खरीदने के लिए छूट प्रदान की है।

CAATSA क्या है ?
CAATSA का मतलब Countering America’s Adversaries Through Sanctions Act है।
• यह कानून अमेरिकी प्रशासन को उन देशों पर प्रतिबंध लगाने के लिए अधिकृत करता है, जो रूस से प्रमुख रक्षा उपकरण खरीदते हैं। 
• अमेरिकी सरकार रूसी रक्षा और खुफिया क्षेत्रों के साथ लेनदेन में शामिल देशों के खिलाफ CAATSA के तहत दंडात्मक कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र है।

काराकोरम विसंगति (Karakoram Anomaly) क्या है?
• काराकोरम के हिमनदों के द्रव्यमान कम न होने की घटना को काराकोरम विसंगति के रूप में जाना जाता है।
• काराकोरम विसंगति मध्य काराकोरम में हिमनदों के स्थिर रहने या उनमें असामान्य वृद्धि की स्थिति है।
• नए शोध के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का फिर से सक्रिय होना, इस विसंगति को पैदा करने और बनाए रखने में सहायक रहा है।
• अर्थात पहली बार इस विसंगति के लिए तापमान के स्थान पर पश्चिमी विक्षोभ से होने वाली शीतकालीन वर्षा को जिम्मेदार माना गया है।

काराकोरम श्रेणी
काराकोरम और पीर पंजाल श्रेणी हिमालय श्रेणी के उत्तर-पश्चिम तथा दक्षिण में स्थित है। काराकोरम श्रेणी का एक बड़ा हिस्सा भारत और पाकिस्तान के मध्य विवादित है।
• सियाचिन ग्लेशियर और बिआफो (Biafo) ग्लेशियर; जो दुनिया के क्रमश: दूसरे और तीसरे बड़े ग्लेशियर हैं, इस सीमा में स्थित हैं।
• इसके पश्चिम में हिंदूकुश, उत्तर-पश्चिम में पामीर, उत्तर-पूर्व में कुनलुन पर्वत और दक्षिण-पूर्व में हिमालय शामिल हैं।

प्रश्न: सियाचिन ग्लेशियर स्थित है ?
उत्तर:- नुब्रा घाटी के उत्तर में
• सियाचिन ग्लेशियर हिमालय में पूर्वी काराकोरम रेंज में स्थित है।

प्रतिवर्ष 26 जुलाई को मैंग्रोव पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।

हाल ही 26 जुलाई को भारत ने 5G स्पेक्ट्रम के लिए नीलामी शुरू की।
इस स्पेक्ट्रम प्रक्रिया के तहत 4.3 लाख करोड़ रुपये की लागत से 5G एयरवेव के 72 गीगाहर्ट्ज की पेशकश की गई है।


27 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स

केंद्र सरकार ने गुणवत्ता और क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से “सिविल सेवा प्रशिक्षण संस्थानों के लिए राष्ट्रीय मानक” (National Standards for Civil Service Training Institutions) का अनावरण किया है।

हाल ही भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने जयंत कुमार बनठिया आयोग की रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया।
• इस आयोग ने महाराष्ट्र में स्थानीय निकायों के चुनावों में OBC को 27% आरक्षण प्रदान करने की सिफारिश की है, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।

वेब 3.0 क्या है ?
वेब 3.0 वेब प्रौद्योगिकियों के विकास की तीसरी पीढ़ी है।
विशेषताएं:-
• इसे End user को तेज़ और प्रासंगिक डेटा प्रदान करने के लिए AI और सिमेंटिक वेब के साथ बनाया जा सकता है।
• यह सोशल बुकमार्किंग सर्च इंजन प्रदान करता है। इस प्रकार यह गूगल की तुलना में बेहतर परिणाम प्रदान करेगा क्योंकि परिणाम उपयोगकर्ताओं के वोटों पर आधारित होंगे।
• AI वैध परिणामों को झूठे परिणामों से अलग करेगा। 
• वेब 3.0 ब्लॉकचेन पर आधारित है और क्रिप्टोकरेंसी-सक्षम है।
• यह बड़े पैमाने पर AI द्वारा संचालित अधिक स्वचालन प्रदान करेगा।

• गौरतलब है कि साल 1989 में Web 1.0 आया था।
साल 2004 में Web 2.0 आया।

• वेब 2.0 में यूजर के कंटेंट पर अधिकार सोशल मीडिया कंपनियों का होता है।
परंतु Web 3.0 में कंटेंट का पूरा अधिकार यूजर के पास ही रहेगा। Web 3.0 में गूगल, फेसबुक, ट्विटर जैसी कोई भी कंपनी अपनी मर्जी से यूजर का कंटेंट नहीं हटा पाएगी।

लोकसभा ने भारतीय अंटार्कटिक विधेयक 2022 पारित किया है।
भारत का अंटार्कटिका कार्यक्रम 1981 में शुरू हुआ था।
• अंटार्कटिका में भारत के तीन स्थायी शिविर हैं जिनके नाम दक्षिण गंगोत्री (1983), मैत्री (1988) और भारती (2012) हैं। अभी मैत्री और भारती पूरी तरह से काम कर रहे हैं।

गुजरात सरकार ने “ई-गुजकॉप परियोजना” के तहत ई-गवर्नेंस पहल और e-FIR प्रणाली शुरू की है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments