आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

21 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स। 20 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स। 19 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2022


19 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स

कैबिनेट ने रेल मंत्रालय द्वारा बनाई जाने वाली तरंगा हिल-अंबाजी-आबू रोड नई रेल लाइन के निर्माण को मंजूरी दे दी है। 
कुल लंबाई:- 116.65 किमी
• 2026-27 तक निर्माण पूरा होने की उम्मीद।
अंबाजी गुजरात में एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है और भारत में 51 शक्तिपीठों में से एक है।

विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस:- 17 जुलाई
अंतर्राष्ट्रीय नेल्सन मंडेला दिवस:- 18 जुलाई

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) की राष्ट्रीय सद्भावना राजदूत दीया मिर्जा और पर्यावरण कार्यकर्ता अफरोज शाह को महाराष्ट्र सरकार ने 2021 के लिए मदर टेरेसा मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया है।

केरल में भारत का पहला मंकीपॉक्स मामला पाया गया है।

ब्रिटिश संसद ने बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को सम्मानित किया है।

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-नाम) के तहत प्लेटफॉर्म ऑफ प्लेटफॉर्मस (पीओपी) का अनावरण किया है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के साथ साझेदारी की है।

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने नई दिल्ली में नई टेलीविजन श्रृंखला स्वराज: भारत के स्वतंत्रता संग्राम की समग्र गाथा के ट्रेलर की शुरुआत की है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड पुलिस एप तथा ई-FIR सेवा का शुभारम्भ किया है।

आइएनएस सिंधुध्‍वज को 35 वर्ष तक देश की शानदार सेवा के बाद नौसेना से सेवा मुक्‍त कर दिया गया।

पोप फ्रांसिस ने पहली बार बिशप एडवाइजरी कमेटी में तीन महिलाओं को नामित किया है।

CRS-25
• हाल ही स्पेसएक्स ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए 25वां कार्गो ड्रैगन आपूर्ति मिशन लॉन्च किया।
• कार्गो ड्रैगन अंतरिक्ष यान को फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से फाल्कन 9 रॉकेट पर लॉन्च किया गया।
• यह नासा के लिए ISS के लिए स्पेसएक्स का 25वां वाणिज्यिक पुन: आपूर्ति सेवा मिशन है।

वाराणसी को सितंबर में 2022-23 के लिए शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की पहली "सांस्कृतिक और पर्यटन राजधानी" घोषित किया जाएगा।
• 15-16 सितंबर को उज्बेकिस्तान के समरकंद में होने वाले SCO के राष्ट्राध्यक्षों के शिखर सम्मेलन के बाद भारत SCO का अध्यक्ष बनेगा।


20 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स

पीवी सिंधु ने सिंगापुर ओपन 2022 जीतकर पहला सुपर 500 खिताब जीता है।

वीके सिंह REC लिमिटेड के निदेशक बने है।

RBI और बैंक इंडोनेशिया ने भुगतान प्रणाली, डिजिटल वित्तीय नवाचार, एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद के वित्तपोषण का मुकाबला करने में सहयोग बढ़ाने के लिए एक समझौता किया है।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कोलकाता में हुगली नदी में चौथा P17A स्टील्थ फ्रिगेट 'दूनागिरी' लॉन्च किया है। 
• प्रोजेक्ट 17A फ्रिगेट गार्डन रीच शिपबिल्डर्स लिमिटेड द्वारा निर्मित किया गया है। 

उपभोक्ता मामलों के विभाग ने भारत में मरम्मत के अधिकार (Right to repair) के लिए एक ढांचा तैयार करने के लिए निधि खत्री के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया है।

वनकार्ड भारत का 104वां यूनिकॉर्न बना है।
• 1 बिलियन डॉलर से अधिक वैल्यू वाली स्टार्टअप कम्पनियां यूनिकॉर्न कहलाती है। जैसे:- OneCard, Open, Oxyzo, और Yubi.
• भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है।

IIT दिल्ली में जनगणना डेटा वर्कस्टेशन का उद्घाटन किया गया है।

भारतीय ग्रैंडमास्टर अरविंद चिदंबरम ने स्पेन में 41वें विला डी बेनास्क इंटरनेशनल शतरंज ओपन जीता है।

हाल ही पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के नेता निर्मल सिंह कहलों का निधन हो गया।

52वां बीजीबी-बीएसएफ महानिदेशक स्तर का सीमा सम्मेलन बंगलादेश में शुरू हुआ है।

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंद ने पैरासिन ओपन 2022 जीता है।

राजीव गांधी कैंसर संस्थान (नई दिल्ली) में भारत में निर्मित पहली रोबोटिक सर्जरी प्रणाली स्थापित की गई है।

जगदीप धनखड़ उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार
भाजपा ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को एनडीए के उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है।
• उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान 6 अगस्त को किया जाएगा।
जगदीप धनखड़:-
जन्म - झुंझुनू (राजस्थान)
1989 के लोकसभा चुनाव में झुंझुनू से सांसद चुने गए।
1993 में अजमेर जिले के किशनगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से राजस्थान विधानसभा के लिए चुने गए।

राजस्थान की पूर्व राज्यपाल (2012-14) मार्गरेट अल्वा को विपक्षी दलों द्वारा संयुक्त रूप से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है।

अंतर्राष्ट्रीय चंद्रमा दिवस:- 20 जुलाई
विश्व शतरंज दिवस:- 20 जुलाई


21 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स

एक्सपैट इनसाइडर रैंकिंग 2022
• इंटरनेशन द्वारा जारी
• शीर्ष स्थान:- मेक्सिको
• भारत को सूची में 52 देशों में 36वां स्थान मिला।

नरिंदर बत्रा ने भारतीय ओलंपिक संघ (IOA), अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) के अध्यक्ष, साथ ही अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के सदस्य के रूप में इस्तीफा दे दिया है।

विश्व एथलेटिक्स परिषद ने 2025 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी के लिए टोक्यो (जापान) को चुना है। 

हाल ही प्रसिद्ध गज़ल गायक भूपिंदर सिंह का निधन हो गया।

आशीष कुमार चौहान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के नए सीईओ बने है।

ब्रिटिश सरकार ने एक “एविएशन पैसेंजर चार्टर” लॉन्च किया है ताकि यात्रियों को उनके अधिकारों की जानकारी प्राप्त हो सके।

तेलंगाना सरकार और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) ने डेटा इन क्लाइमेट रेजिलिएंट एग्रीकल्चर (DiCRA) पर सहयोग के लिए समझौता किया है।

भारती एयरटेल द्वारा देश के पहले 5G निजी नेटवर्क का बेंगलुरु में बॉश ऑटोमोटिव इलेक्ट्रॉनिक्स संयंत्र में सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है।

फेसबुक ओनर मेटा ने पहली वार्षिक मानवाधिकार रिपोर्ट जारी की है।

ITBP ने पूर्वोत्तर भारत में अपनी पहली माउंटेन वारफेयर ट्रेनिंग स्कूल की स्थापना की है।

17 जुलाई 2022 तक भारत में 200 करोड़ लोगों को COVID-19 वैक्सीन लगा दी गई।
• भारत में कोविड टीकाकरण अभियान 16 जनवरी 2021 को शुरू किया गया था।

मनोज कुमार खादी ग्रामोद्योग आयोग के नए अध्यक्ष बने है।

हाल ही दिल्ली सरकार ने हैप्पीनेस उत्सव मनाया है।

ऑस्ट्रेलियाई के लेटन हेविट को टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है।

भारतीय निशानेबाज मैराज अहमद खान (उत्तर प्रदेश) ने आईएसएसएफ विश्व कप में पुरुषों की स्कीट स्पर्धा में देश को पहला स्वर्ण पदक दिलाकर इतिहास रचा है।

राजस्थान ने भारत की पहली कृत्रिम बुद्धिमत्ता, आधुनिक डिजिटल लोक अदालत की शुरुआत की है।
• उद्घाटन:- राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष उदय उमेश ललित द्वारा।

हाल ही इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है।

वेस्टइंडीज के क्रिकेटर्स लेंडल सिमंस और दिनेश रामदीन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments