आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

18 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स। 17 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स। 16 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स

 Current Affairs 2022


16 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स

भारत के जीएम डी गुकेश ने गिजोन शतरंज मास्टर्स टूर्नामेंट जीता है।

ICC प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार (जून 2022)
• पुरुष:- जॉनी बेयरस्टो (इंग्लैंड)
• महिला:- मैरिजान कैप (दक्षिण अफ्रीका)

2023 में देश का पहला एलिवेटेड अर्बन एक्सप्रेसवे "द्वारका" शुरू हो जाएगा।
• द्वारका एक्सप्रेसवे दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेसवे (स्वर्णिम चतुर्भुज की दिल्ली-जयपुर-अहमदाबाद-मुंबई शाखा) का हिस्सा है।

संजय कुमार रेलटेल के सीएमडी बने है।
प्रतीक पोटा यूरेका फोर्ब्स के प्रमुख बने है।

लेह हवाई अड्डा देश का पहला कार्बन-न्यूट्रल हवाई अड्डा बनेगा।

TCS ने कनाडा में अपना वैश्विक अनुसंधान और सह-नवाचार केंद्र टीसीएस पेस पोर्ट टोरंटो लॉन्च किया है।

दक्षिण कोरिया के चांगवोन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (ISSF) विश्व कप 
• मेहुली घोष और शाहू तुषार माने ने 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम में स्वर्ण पदक जीता है।
• अर्जुन बबुता ने 10 मीटर एयर राइफल प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।

ट्विटर ने अनमेन्शनिंग फीचर लॉन्च किया है, जिससे यूजर्स बातचीत छोड़ सकते हैं।

1 अक्टूबर 2022 से कागज आयात निगरानी प्रणाली प्रभावी होगी

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली में सह-भगीता योजना शुरू की है।
दिल्ली में कर संग्रह और अपशिष्ट प्रबंधन पारिस्थितिकी तंत्र में आवासीय कल्याण संघों (RWA) को भागीदार बनाने के लिए यह योजना शुरू की गई है।

नारायणन कुमार को जापान के 'ऑर्डर ऑफ द राइजिंग सन' पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

हाल ही न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेट कप्तान बैरी सिंक्लेयर का निधन हो गया।

जेंडर गैप रिपोर्ट 2022 
• जारीकर्ता:- विश्व आर्थिक फोरम (WEF)
• शीर्ष रैंकिंग:- आइसलैंड, फ़िनलैंड, नॉर्वे
• भारत की रैंकिंग:- 135वीं (146 देशों में)
• ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स चार प्रमुख पहलुओं पर आधारित है।
1. आर्थिक भागीदारी (भारत 143)
2. शैक्षिक प्राप्ति (भारत 107)
3. स्वास्थ्य और उत्तरजीविता (भारत 146)
4. राजनीतिक सशक्तिकरण (भारत 48)

दिल्ली सरकार ने दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी (DSEU) के छात्रों के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता किया है।

16 जुलाई से 14 अगस्त 2022 तक नई दिल्ली में भारत रंग महोत्सव 2022 का आयोजन किया जा रहा है। 


17 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स

हाल ही पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता अवध कौशल का निधन हो गया।
• वह रूरल लिटिगेशन एंड एंटाइटेलमेंट सेंटर (देहरादून, उत्तराखंड में स्थित) नामक NGO के संस्थापक थे।

ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ भारत के पहले क्वाड्रिवेलेंट ह्यूमन पैपिलोमावायरस वैक्सीन (qHPV) के बाजार प्राधिकरण को मंजूरी दे दी है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) इस वैक्सीन का उत्पादन करेगा। 
• सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ:- अदार पूनावाला
• सर्वाइकल कैंसर भारत में महिलाओं में दूसरा सबसे आम कैंसर है।
• भारत में 1975 में राष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण कार्यक्रम शुरू किया गया।

हाल ही संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) ने अपनी “Cost-of-Living Crisis in Developing Countries” रिपोर्ट प्रकाशित की है।

हाल ही मेक्सिको के पूर्व राष्ट्रपति लुइस एचेवेरिया का निधन हो गया।

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने हाल ही में "द मैकमोहन लाइन: ए सेंचुरी ऑफ डिस्कॉर्ड" नामक पुस्तक का विमोचन किया है। 
• लेखक:- पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल जे जे सिंह

मोहम्मद शमी वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने है।
• उन्होंने 150 वनडे विकेट केवल 80 मैचों में लिए है।

हाल ही मनामा (बहरीन) में आयोजित U20 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय पहलवानों ने 22 पदक जीते है।

19 वर्षीय जाह्नवी डांगेती सबसे कम उम्र की एनालॉग एस्ट्रोनॉट बनी है।
• जाह्नवी ने पोलैंड के क्राको में एनालॉग अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण केंद्र (AATC) से प्रशिक्षण प्राप्त किया।

भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने मेटावर्स में पहला स्पोर्ट्स सिटी बनाने के लिए वेब3 मेटावर्स स्टार्टअप WIOM और वित्तीय फर्म ब्लिव क्लब के साथ साझेदारी की घोषणा की है। 
भारत के कप्तान रोहित शर्मा लगातार 13 टी20 मैच जीतने वाले क्रिकेट इतिहास के पहले कप्तान बने है। 

रक्षा मंत्रालय ने 2025 तक 1.75 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उत्पादन का लक्ष्य रखा है।

त्रिपुरा सरकार ने 'Earn with learn' योजना शुरू की है।

अमेरिका ने हाइपरसोनिक मिसाइल ARRW (एयर-लॉन्च रैपिड रिस्पांस वेपन) का परीक्षण किया है।

सरकार ने उपभोक्ताओं को सशक्त बनाने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए जागृति शुभंकर लॉन्च किया है।

केरल देश का पहला और इकलौता राज्य बन गया है, जिसके पास खुद की इंटरनेट सेवा है।


18 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स

IIT मद्रास उच्च शिक्षण संस्थानों की शिक्षा मंत्रालय की रैंकिंग 2022 में सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक संस्थान है।
गौरतलब है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) रैंकिंग का 7वां संस्करण जारी किया। 

चीन ने अपनी नवीनतम सौर वेधशाला के लिए वैश्विक स्तर पर नामकरण कार्यक्रम शुरू किया है।
• गौरतलब है कि चीन ने अक्टूबर 2021 को Xihe नामक अपना पहला सोलर ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट लॉन्च किया था।

अहमदाबाद और केरल को टाइम मैगज़ीन की द वर्ल्ड्स ग्रेटेस्ट प्लेसेस ऑफ़ 2022 में शामिल किया गया है।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने "आधारफेसआरडी" नामक मोबाइल ऐप लॉन्च किया है।

एशियाई खेलों के तीरंदाजी स्वर्ण विजेता अभिषेक वर्मा और ज्योति सुरेखा वेन्नम ने बर्मिंघम (यूएसए) में विश्व खेल 2022 में कांस्य पदक जीता। 

राष्ट्रीय रेल और परिवहन संस्थान (वडोदरा, गुजरात) को गति शक्ति विश्वविद्यालय के रूप में अपग्रेड किया गया है।

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने 'कनेक्टिंग थ्रू कल्चर' पुस्तक लॉन्च की है।

नैसकॉम ने महिला किसानों का व्यवसाय बढ़ाने के लिए डिजिवाणी कॉल सेंटर की स्थापना के लिए गूगल के साथ साझेदारी की है।

भारतीय शोधकर्ताओं ने SARS-CoV-2 को निष्क्रिय करने के लिए नई विधि विकसित की है। (सिंथेटिक पेप्टाइड्स)

सैमसंग ने दुनिया की सबसे तेज ग्राफिक्स डायनेमिक रैंडम-एक्सेस मेमोरी (डीआरएएम) चिप विकसित की है।

स्पेस टेक स्टार्टअप, अग्निकुल कॉसमॉस ने चेन्नई में 3डी-प्रिंटेड रॉकेट इंजन बनाने वाली भारत की पहली फैक्ट्री का उद्घाटन किया है। 

बांग्लादेश सरकार ने मुस्तफिजुर रहमान को भारत में बांग्लादेश का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया है। 

दिल्ली में भारत का पहला ई-वेस्ट इको पार्क बनेगा।

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज शोहिदुल इस्लाम को आईसीसी ने डोपिंग के कारण दस महीने के लिए निलंबित किया है।

नई दिल्ली में साइबर सुरक्षा सहयोग पर बिम्सटेक विशेषज्ञ समूह की दो दिवसीय बैठक आयोजित की जा रही है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments