आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

15 जून 2022 करेंट अफेयर्स। 14 जून 2022 करेंट अफेयर्स। 13 जून 2022 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2022


13 जून 2022 करेंट अफेयर्स

कोविड-19 महामारी के दौरान बेहतरीन सेवा प्रदान करने के लिए ब्रिटिश कंपनी पेनलॉन के सीईओ गुरुस्वामी कृष्णमूर्ति को द मोस्ट एक्सीलेंट ऑर्डर ऑफ़ ब्रिटिश एम्पायर (सिविल डिवीजन) पुरस्कार 2022 - आनरेरी मेम्बर ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर (MBE) प्राप्त हुआ है। 
गुरुस्वामी कृष्णमूर्ति तमिलनाडु के मदुरै के रहने वाले हैं।

NHAI ने 105 घंटे में NH53 पर सिंगल लेन में 75 किलोमीटर के मोटरवे के निर्माण का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

कॉइनस्विच ने भारतीय रुपये में देश का पहला क्रिप्‍टो इंडेक्‍स CRE8 लॉन्‍च किया है।

रोड्रिगो चाव्स कोस्टा रिका के राष्ट्रपति बने है।

चीन ने तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण के लिए एक क्रूड मिशन शुरू किया है।
अंतरिक्ष यान शेनझोउ-14 या डिवाइन वेसल, और उसके तीन अंतरिक्ष यात्रियों को ले जाने वाला एक लंबा मार्च -2 एफ रॉकेट उत्तर पश्चिमी चीन के गोबी रेगिस्तान में जिउक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से रवाना हुआ है।

दिल्ली के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर बिल्डिंग में लोकपाल का स्थायी कार्यालय बनाया जाएगा।

कैप्टन राजेश उन्नी समुद्री भ्रष्टाचार रोधी नेटवर्क के उपाध्यक्ष बने है।

अयोध्या में एक क्रॉसिंग का नाम प्रसिद्ध गायिका भारत रत्न स्वर्गीय लता मंगेशकर के नाम पर रखा जाएगा।

टोक्यो पैरालिंपिक विजेता अवनी लेखरा (राजस्थान) ने फ्रांस के चेटौरौक्स में पैरा शूटिंग विश्व कप में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 में 250.6 के विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता है।

लंदन स्थित क्वाक्वेरेली साइमंड्स (क्यूएस) ने 19वीं क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023 जारी की है।
• प्रथम स्थान:- मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (USA)

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने 22 जून से भारतीय नागरिक कृष्णा श्रीनिवासन को एशिया और प्रशांत विभाग (APD) के निदेशक के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की है।

बेंगलुरु स्थित बेलाट्रिक्स एयरोस्पेस ने पर्यावरण के अनुकूल हरित उपग्रह प्रणोदन प्रणाली का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनकी पुस्तक "कबीता बिटान" के लिए इस वर्ष शुरू किया गया विशेष बांग्ला अकादमी पुरस्कार मिला है।


14 जून 2022 करेंट अफेयर्स

संगीतकार एआर रहमान इंडो-यूके कल्चर प्लेटफॉर्म के एंबेसडर बने है।

बैखो त्योहार (Baikho festival) असम राज्य में मनाया जाता है।
• असम को पूर्वोत्तर भारत का प्रवेश द्वार कहा जाता है।

हाल ही विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया द्वारा 'आयुर्वेद आहार' लोगो लॉन्च किया गया। 

हाल ही स्वतंत्र यूक्रेन के पहले राष्ट्रपति लियोनिद क्रावचुक का निधन हो गया।

निधि छिब्बर, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)) की अध्यक्ष बनी है।

भारत का पहला मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान 2023 में लॉन्च किया जाएगा।
• साथ ही पहला मानव महासागर मिशन भी लॉन्च किया जाएगा।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने रेप्को बैंक की एक नई पहल 'रेप्को सुबिक्षम' की घोषणा की है।

न्यूयॉर्क विधानमंडल द्वारा डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए दुनिया का पहला 'राईट टू रिपेयर' कानून पारित किया गया है।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में रूस के स्थान पर चेक रिपब्लिक को चुना गया है।

नासा का DAVINCI मिशन
DAVINCI का अर्थ है “Deep Atmosphere Venus Investigation of Noble gases, Chemistry and Imaging Mission”
• यह मिशन 2029 में शुक्र गृह के निकट उड़ान भरेगा और इसके कठोर वातावरण का पता लगाएगा।

दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा सफेद हीरा 'द रॉक' $18.8 मिलियन में बिका है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने 44वें शतरंज ओलंपियाड के लिए लोगो और शुभंकर का अनावरण किया है।
• 28 जुलाई से 10 अगस्त के बीच मामल्लापुरम में 44वें शतरंज ओलंपियाड का आयोजन किया जाएगा।
• शुभंकर:- थंबी (पारंपरिक तमिल पोशाक वेष्टी (धोती) और शर्ट में एक नाइट-ड्रेस्ड शुभंकर।

चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021
• उद्घाटन:- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
• खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 2021 का आयोजन 4 से 13 जून तक 5 शहरों (पंचकूला, शाहाबाद, अंबाला, चंडीगढ़ और दिल्ली) में आयोजित किया गया।
जबकि ताऊ देवी लाल खेल परिसर पंचकूला इन खेल प्रतियोगिताओं का मुख्य आयोजन स्थल है।  
• शुभंकर:- ‘धाकड़’ 
• चौथा संस्करण वर्ष 2021 में आयोजित होने वाला था, लेकिन COVID-19 महामारी के कारण इसमें देरी हो गई।
• इन खेलों में कुल शामिल खेल:- 25 खेल
जिनमें भारत के 5 स्वदेशी खेल- कलारीपयट्टू, थांग-ता, गतका, मल्लखंब और योगासन शामिल हैं।  
• पदक तालिका में शीर्ष:-
1. हरियाणा (52 गोल्ड के साथ कुल 137 पदक जीते)
2. महाराष्ट्र (125 पदक) 3. कर्नाटक (67 पदक)
राजस्थान ने 8 गोल्ड मेडल सहित कुल 32 पदक जीते और पदक तालिका में 10वें स्थान पर रहा।
• यूथ गेम्स के पिछले संस्करण कहाँ आयोजित किए गए थे?
2018 - दिल्ली
2019 - पुणे (महाराष्ट्र)
2020 - गुवाहाटी (असम)

केंद्रीय शिक्षा मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय सूचना प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के चुनिंदा भाषणों के साथ 'लोकतंत्र के स्वर' और 'द रिपब्लिकन एथिक' पुस्तकों का विमोचन किया है। 
 
शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान यूएई के राष्ट्रपति बने है।


15 जून 2022 करेंट अफेयर्स

यूरोपीय संसद के सदस्यों ने 2035 तक नई पेट्रोल और डीजल कारों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए मतदान किया है। 

हिमाचल प्रदेश ड्रोन नीति को मंजूरी देने वाला पहला राज्य बना है।

बिम्सटेक के बारे में:-
• बंगाल की खाड़ी के बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल (बिम्सटेक)
• यह दक्षिण एशिया और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों का एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है।
• सदस्य:- बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड
• गठन:- 6 जून 1997 • मुख्यालय:- ढाका (बांग्लादेश)

WHO ने तंबाकू नियंत्रण के प्रयास के लिए पीजीआई चंडीगढ़ को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया है।

EASE 5.0
• केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSB) के लिए ईजनेक्स्ट (EASENext) कार्यक्रम के 'ईज 5.0' सामान्य सुधार एजेंडा' को लॉन्च किया है।
• एन्हांस्ड एक्सेस एंड सर्विस एक्सीलेंस (EASE) को वित्तीय वर्ष 19 से वित्तीय वर्ष 22 तक चार वार्षिक संस्करणों में विकसित किया गया है।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पॉलीवर्सिटी का शुभारंभ किया है।

UNCTAD की विश्व निवेश रिपोर्ट
• 2021 में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्राप्तकर्ताओं में भारत सातवें स्थान पर रहा।

भारतीय राजनयिक अमनदीप सिंह गिल को प्रौद्योगिकी पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस का दूत नियुक्त किया गया है।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (IN-SPACe) का उद्घाटन किया है।

मनरेगा लोकपाल
एन जे ओझा को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत दो साल के लिए लोकपाल नियुक्त किया गया है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री, वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने वाईएसआर यंत्र सेवा योजना शुरू की है और आंध्र प्रदेश के गुंटूर में चुट्टुगुंटा केंद्र में ट्रैक्टरों और कंबाइन हार्वेस्टर के वितरण को हरी झंडी दिखाई है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य
इक्वाडोर, जापान, माल्टा, मोज़ाम्बिक और स्विटज़रलैंड को 2023-2024 के कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य के रूप में चुना गया है।
ये देश 1 जनवरी, 2023 से भारत, आयरलैंड, केन्या, मैक्सिको और नॉर्वे की जगह लेंगे।

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने हरियाणा स्थित आईसीएआर-नेशनल रिसर्च सेंटर ऑन इक्वाइन द्वारा विकसित जानवरों के लिए देश का पहला घरेलू COVID-19 वैक्सीन "एनोकोवैक्स (Anocovax)" लॉन्च किया है।

चीन ने अब तक का चांद का दुनिया का सबसे विस्तृत नक्शा जारी किया है।

फ्रांस की लुई XIV के बाद ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय विश्व में दूसरे सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली सम्राट बनी है। (70 वर्ष)

आर प्रज्ञानानंद ने नॉर्वे शतरंज ग्रुप ए ओपन शतरंज टूर्नामेंट जीता है।

आर सुब्रमण्यकुमार आरबीएल बैंक के एमडी और सीईओ बने है।

निर्मला सीतारमण ने गोवा में राष्ट्रीय सीमा शुल्क और जीएसटी संग्रहालय का उद्घाटन किया है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने बहुभाषावाद पर एक भारत-प्रायोजित प्रस्ताव अपनाया है जिसमें पहली बार हिंदी भाषा का उल्लेख किया गया है।

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उद्योगपति रतन टाटा को डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की है।

तेलंगाना के किशोर राहुल श्रीवास्तव भारत के 74वें ग्रैंडमास्टर बने है।

विश्व रक्तदाता दिवस:- 14 जून
ग्लोबल विंड डे: 15 जून (विश्व पवन दिवस)
विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस:- 15 जून

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments