आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

12 जून 2022 करेंट अफेयर्स। 11 जून 2022 करेंट अफेयर्स। 10 जून 2022 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2022


10 जून 2022 करेंट अफेयर्स

भारत ने फाइनल में पोलैंड को हराकर स्विट्जरलैंड के लुसाने में पहली FIH हॉकी 5s चैंपियनशिप जीती है।

गृह मंत्री, अमित शाह ने बेंगलुरु में राष्ट्रीय इंटेलिजेंस ग्रिड (NATGRID) परिसर का उद्घाटन किया है।

प्रधानमंत्री आवास योजना कब शुरू की गई ? - 1 जून 2015

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 1, 2, 5, 10 और 20 रुपये के सिक्कों की एक विशेष श्रृंखला शुरू की है।
ये सिक्के 'दृष्टिहीनों के अनुकूल' हैं।  
इन सिक्कों में आजादी का अमृत महोत्सव डिजाइन होगा। 

राजस्थान 10 गीगावॉट सौर क्षमता को पार करने वाला पहला राज्य बना है।

आलोक कुमार चौधरी भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के एमडी बने है।

सूचना प्रौद्योगिकी (IT) क्षेत्र और पर्यटन क्षेत्र के बीच सहयोग के लिए गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने 'बीच विजिल ऐप' लॉन्च किया है।

सीतल षष्ठी पर्व:- ओडिशा।

2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र ऊर्जा कार्य योजना का शुभारंभ किया गया है।

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस (7 जून) के अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने चौथा राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक 2022 जारी किया है।
• बड़े राज्यों में शीर्ष स्थान:- तमिलनाडु
• छोटे राज्यों में शीर्ष स्थान:- गोवा


11 जून 2022 करेंट अफेयर्स

केरल सरकार शैली ऐप लॉन्च करेगी।
उद्देश्य:- लोगों के बीच जीवन शैली की बीमारियों का निदान और नियंत्रण करना।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 'INDO-PAK WAR 1971- Reminiscences of Air Warriors' नामक पुस्तक का विमोचन किया है।
• पुस्तक के संपादक:- एयर मार्शल जगजीत सिंह और ग्रुप कैप्टन शैलेंद्र मोहन।

श्रेयस जी होसुर ‘आयरनमैन ट्रायथलॉन’ को पूरा करने वाले पहले भारतीय रेलवे अधिकारी बने है।

दिल्ली सरकार ने इंटरप्रेन्योर की सहायता के लिए "दिल्ली स्टार्टअप नीति" की घोषणा की है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 10 संचार उपग्रहों को भारत सरकार से सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम न्यू स्पेस लिमिटेड को हस्तांतरित करने की मंजूरी दी है।

हाल ही जापानी कंपनी सोनी के पूर्व सीईओ नोबुयुकी इदेई का निधन हो गया।

बोइंग और एयर वर्क्स भारतीय नौसेना के तीन P-8I विमानों का भारी रख-रखाव निरीक्षण करेंगे।

अदानी विल्मर लिमिटेड, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड को पछाड़कर भारत की सबसे बड़ी फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स कंपनी (FMCG) बन गई है।

भारत की एक्साइड इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Exide Industries Limited) और स्विट्जरलैंड की लेक्लांच एसए (Leclanché SA) के संयुक्त उद्यम 'नेक्सचार्ज' ने गुजरात में लिथियम-आयन बैटरी पैक का उत्पादन शुरू किया है।

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री, अमित शाह ने नई दिल्ली में नवनिर्मित राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन किया है।


12 जून 2022 करेंट अफेयर्स

महाराष्ट्र के सतारा जिले की प्रियंका मोहिते, 8000 मीटर से ऊपर की पांच चोटियों पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। 

पुष्प कुमार जोशी HPCL के अध्यक्ष बने है।

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टिकटिंग कॉरपोरेशन (IRCTC)) नेपाल के जनकपुर में स्टॉप के साथ अपनी पहली भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन लॉन्च करेगा। 
यह ट्रेन रामायण सर्किट के चारों ओर जाएगी।

रामकृष्ण मुक्काविल्ली संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल कॉम्पैक्ट (UNGC) द्वारा मान्यता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बने है।
• दुनिया में पहली बार, किसी भारतीय को UNGC द्वारा जल प्रबंधन के लिए वैश्विक सतत विकास लक्ष्य पायनियर नामित किया गया है। 

भारतीय ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश ने सनवे फॉरमेंटेरा ओपन शतरंज टूर्नामेंट जीता है।

व्हाट्सएप ने SMBSaathi उत्सव पहल शुरू की है।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने घोषणा की है कि भारत के अगले राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई को होगा और परिणाम 21 जुलाई को घोषित किए जाएंगे।
• राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है।

जोधपुर, राजस्थान की रहने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज (39 वर्ष) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है। 
• उन्होंने तीनों प्रारूपों में 10,868 रन बनाए हैं और महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी है।
• 2003 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार और 2021 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया।
• 2015 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

विराट कोहली इंस्टाग्राम पर 200 मिलियन (20 करोड़) फॉलोअर्स तक पहुंचने वाले पहले भारतीय बने है।
• कोहली इंस्टाग्राम पर तीसरे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले खिलाड़ी हैं।

जम्मू और कश्मीर के तीन सदस्यीय परिसीमन आयोग (अध्यक्ष रंजना प्रकाश देसाई) ने कश्मीर संभाग के लिए 47 और जम्मू के लिए 43 विधानसभा सीटों का आवंटन किया है।
• अब जम्मू-कश्मीर में विधानसभा सीटों की कुल संख्या 90 हो गई है।

मुंबई में स्थित इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट (IISM) ने खेल लेखक विनीत कार्णिक द्वारा लिखित "बिजनेस ऑफ स्पोर्ट्स: द विनिंग फॉर्मूला फॉर सक्सेस" नामक स्पोर्ट्स मार्केटिंग पर भारत की पहली पुस्तक लॉन्च की है।

बाल श्रम के खिलाफ विश्व दिवस:- 12 जून

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments