आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

12 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स। 11 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स। 10 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स

 Current Affairs 2022


10 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने प्रथम भारत पशु स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन 2022 का उद्घाटन किया है।

भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (IIPA) ने लोक प्रशासन के क्षेत्र में डॉ राजेंद्र प्रसाद मेमोरियल अवार्ड की स्थापना की है।
• इस दौरान विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने IIPA की कार्यकारी परिषद की अध्यक्षता की।

हाल ही सिक्किम में नैरोबी मक्खियों (Nairobi flies) के कारण त्वचा संक्रमण के मामले दर्ज किए गये है।

विश्व बैंक ने हाल ही में ग्लोबल फाइंडेक्स डेटाबेस 2021 जारी किया है। इस रिपोर्ट के अनुसार आज 4 वयस्कों में से तीन के पास बैंक खाता है।

हाल ही पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) के महासचिव मोहम्मद सानुसी बरकिंडो का निधन हो गया। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी में रुद्राक्ष अंतरराष्ट्रीय कंवेंशन सेंटर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कार्यान्वयन पर अखिल भारतीय शिक्षा समागम (ABSS) का उद्घाटन किया है।

हाल ही में खबरों में रही 'वाराणसी घोषणा' किस क्षेत्र से संबंधित है ?
उत्तर:- शिक्षा
शिक्षा मंत्रालय (MoE) और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने वाराणसी में अखिल भारतीय शिक्षा समागम (ABSS) का आयोजन किया है।
उच्च शिक्षा पर वाराणसी घोषणा का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अनुसंधान, नवाचार और उद्यमिता सभी उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए सुलभ हो।

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इको-सिस्टम है।

नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत को जी-20 का नया शेरपा नियुक्त किया गया है।
• वो पीयूष गोयल का स्थान लेंगे।

हाल ही स्वतंत्रता सेनानी गांधीवादी पी गोपीनाथ नायर का निधन हो गया। (2016 में पद्म श्री से सम्मानित)
• उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन तथा विनोबा भावे के भूदान और ग्रामदान आंदोलनों में भाग लिया था।

आर दिनेश भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के नए अध्यक्ष बने है।

भारतवंशी गीता गोपीनाथ अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की 'पूर्व मुख्य अर्थशास्त्रियों की दीवार' पर प्रदर्शित होने वाली पहली महिला और दूसरी भारतीय बनीं है। सम्मान प्राप्त करने वाले पहले भारतीय रघुराम राजन थे।

जादवपुर विश्वविद्यालय के कुलपति, सुरंजन दास को भारतीय विश्वविद्यालयों के संघ (AIU) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

हर साल 10 जुलाई को राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस मनाया जाता है।


11 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स

साक्षी मलिक ने प्रार्थना बत्रा की पहली किताब 'गेटिंग द ब्रेड: द जेन-जेड वे टू सक्सेस' को लॉन्च किया है। 

हाल ही में भारतीय नौसेना ने विशाखापत्तनम में INS देगा में एक नया भारतीय नौसेना एयर स्क्वाड्रन 324 (INAS 324) शामिल किया है।
• इसे "KESTRELS" नाम दिया गया है, जिसका मतलब है शिकारी पक्षी
• यह यूनिट पूर्वी समुद्र तट पर स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित उन्नत हल्के हेलीकाप्टर (ALH) एमके III (एमआर) हेलीकाप्टरों का संचालन करने वाली नौसेना की पहली स्क्वाड्रन है।
• यह हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा विकसित व निर्मित है।

संयुक्त राष्ट्र की विश्व खाद्य सुरक्षा और पोषण राज्य 2022 रिपोर्ट के अनुसार भारत की कुपोषित आबादी घटकर 224.3 मिलियन हो गई है।
• इस रिपोर्ट को WHO, कृषि विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय कोष (IFAD), यूनिसेफ, विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP), और खाद्य और कृषि संगठन (FAO) द्वारा जारी किया गया है।

अगले साल 28 जनवरी से 26 फरवरी 2023 तक दिल्ली में भारत के सबसे बड़े शॉपिंग फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा।

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन
हाल ही जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की पश्चिमी जापान के नारा शहर में एक चुनाव अभियान के दौरान गोली मार कर हत्या कर दी गई।
• उनके निधन पर भारत में 9 जुलाई को एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया।
• शिंजो आबे जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे। (2006-2007 और 2012-2020 तक)
आबेनॉमिक्स की अवधारणा:-
यह आर्थिक नीतियों का सेट है, जिसे जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने पेश किया था। 
इसमें देश में धन की आपूर्ति बढ़ाने, सुधारों को लागू करने, सरकारी खर्च को बढ़ाने के लिए नीतियां शामिल हैं।
इसमें तीन एरो शामिल थे। पहला मुद्रास्फीति लक्ष्य का 2% प्राप्त करने पर केंद्रित है, दूसरा लचीली राजकोषीय नीति पर और तीसरा विकास की रणनीति पर।
• 2021 में शिंजो आबे को भारत के दूसरे सबसे बड़े नागरिक अवॉर्ड पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
• जनवरी 2022 में कोलकाता के नेताजी रिसर्च ब्यूरो ने शिंजो आबे को नेताजी पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया।

हाल ही जर्मनी के बॉन में बॉन ग्लोबल बायोडायवर्सिटी कॉन्क्लेव आयोजित किया गया। यह कॉन्क्लेव मुख्य रूप से जंगली प्रजातियों के सतत उपयोग पर केंद्रित है। 
इस कॉन्क्लेव के दौरान जंगली प्रजातियों के सतत उपयोग पर आकलन रिपोर्ट जारी की गई।

बोरिस जॉनसन ने यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया है।

भारत को 2022-26 तक अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा के लिए यूनेस्को की अंतर सरकारी समिति के लिए चुना गया है।

गूगल ने स्टार्टअप स्कूल इंडिया पहल शुरू की है, जिसका उद्देश्य छोटे शहरों में 10,000 स्टार्टअप की मदद करना है।

राजस्थान में मानगढ़ पहाड़ी को राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित किया जाएगा।

राजस्थान सरकार भारत का पहला स्वास्थ्य का अधिकार विधेयक पेश करेगी।

पोलैंड सरकार ने जामनगर और कोल्हापुर के महाराजाओं और अन्य लोगों को सम्मानित किया है जिन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पोलैंड पर सोवियत संघ के आक्रमण से भागकर आए पोलिश शरणार्थियों को शरण दी थी। 

एडलवाइस जनरल इंश्योरेंस ने भारत का पहला मोबाइल टेलीमैटिक्स-आधारित ऑटो बीमा "स्विच" पेश किया है।

पीएम मोदी ने वाराणसी में अक्षय पात्र के मध्याह्न भोजन रसोई का उद्घाटन किया है।

विश्व जनसंख्या दिवस:- 11 जुलाई
• इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार ने 2021-30 के लिए जनसंख्या नियंत्रण पर अपनी नई नीति जारी की है।
• इस वर्ष की थीम "8 बिलियन की दुनिया: सभी के लिए एक लचीला भविष्य की ओर - अवसरों का दोहन और सभी के लिए अधिकार और विकल्प सुनिश्चित करना" है। 


12 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स

पारितोष त्रिपाठी SBI जनरल इंश्योरेंस के नए प्रबंध निदेशक और सीईओ बने है।

पश्चिम रेलवे ने बांद्रा टर्मिनस को खार रोड से जोड़ने वाला नया स्काईवॉक खोला है।
यह पश्चिम रेलवे का सबसे लंबा स्काईवॉक है।

स्टैच्यू ऑफ पीस
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने श्रीनगर में स्वामी रामानुजाचार्य की 'स्टैच्यू ऑफ पीस' का आभासी रूप से अनावरण किया है।
• संत रामानुजाचार्य (रामानुज) का जन्म तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में हुआ था।
• वह वैष्णववाद के अनुयायी थे।
• उन्होंने विशिष्टाद्वैत का सिद्धान्त दिया।
• उन्होंने श्री भाष्य, वेदार्थ संग्रह और भगवद गीता भाष्य सहित कई किताबें लिखी थी।
• उन्हें महिलाओं को 'संन्यास' (संसार का त्याग) की शुरुआत करने वाला पहला हिंदू आचार्य माना जाता है।

पीएम स्वानिधि योजना की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 'स्वनिधि महोत्सव' का शुभारंभ किया है।

हाल ही राष्ट्रपति भवन में संग्रहालयों के आपदा प्रबंधन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

निर्माण श्रमिकों के कौशल में सुधार के लिए दिल्ली सरकार ने मिशन कुशल कर्मी योजना शुरू की है।

भारतीय वायु सेना और पीएनबी ने 'पीएनबी रक्षक प्लस योजना' के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम (FCRA) से संबंधित कुछ नियमों में परिवर्तन किए है।
• अब भारतीयों को विदेशों में रहने वाले रिश्तेदार सालाना 10 लाख रुपये तक भेज सकते हैं।

यूपी देश में 13 एक्सप्रेस-वे बनाने वाला पहला राज्य बना है।
• 16 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 296 किलोमीटर लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे।

आर के गुप्ता को उप चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। उन्होंने टी श्रीकांत का स्थान लिया हैं।

त्रिपुरा में आदिवासियों का खारची उत्सव शुरू हुआ है।

27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक 36वें राष्ट्रीय खेल गुजरात में आयोजित किए जाएंगे।

पीएम मोदी ने दिल्ली में प्रथम अरुण जेटली स्मृति व्याख्यान में सम्बोधन दिया है।

मिशन वात्सल्य का उद्देश्य:- बाल संरक्षण सेवाएं प्रदान करना।

अकासा एयर को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) का एयर लाइसेंस मिला है।

विश्व शांति मंच 2022 का दसवां संस्करण बीजिंग (चीन) में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किया गया है। 

11 जुलाई को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रुपये में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को व्यवस्थित करने के लिए नए उपायों को अधिसूचित किया। यह कदम वैश्विक व्यापार को बढ़ावा देगा और भारत से निर्यात को प्रोत्साहित करेगा।

12 जुलाई को, संयुक्त राष्ट्र द्वारा दुनिया भर में महिलाओं और बच्चों के अधिकारों का सम्मान करने के लिए मलाला दिवस मनाया जाता है। मलाला यूसुफ़जई एक पाकिस्तानी कार्यकर्ता हैं।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments