मराठी और हिंदी फिल्मों के वयोवृद्ध अभिनेता और निर्माता रमेश देव का निधन हो गया।
राहुल भाटिया इंडिगो के नए प्रबंध निदेशक (MD) बने है।
उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) के प्रमुख, जेन्स स्टोल्टेनबर्ग वर्ष के अंत में नॉर्वे के केंद्रीय बैंक के गवर्नर बनेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11वीं सदी के भक्ति संत रामानुजाचार्य की स्मृति में हैदराबाद में 216 फीट ऊंची 'स्टैच्यू ऑफ इक्वलिटी' राष्ट्र को समर्पित की है।
U19 विश्व कप 2022
भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को हराकर 5वां खिताब जीता
• यश ढुल, मोहम्मद कैफ, विराट कोहली, उन्मुक्त चंद और पृथ्वी शॉ के बाद खिताब जीतने वाले पांचवें भारतीय कप्तान बन गए हैं।
महान गायिका लता मंगेशकर का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
• उन्हें 1990 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। भारतीय संगीत में उनके योगदान के लिए, उन्हें 1969 में पद्म भूषण और 2001 में भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था।
IIT हैदराबाद ने विकलांग व्यक्तियों के लिए भारत का पहला एआई-आधारित जॉब प्लेटफॉर्म स्वराजबिलिटी लांच किया है।
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद के पाटनचेरु में अर्ध-शुष्क उष्णकटिबंधीय के लिए अंतर्राष्ट्रीय फसल अनुसंधान संस्थान (International Crops Research Institute for the Semi-Arid Tropics - ICRISAT) की 50 वीं वर्षगांठ समारोह का उद्घाटन किया।
8 फरवरी 2022 करेंट अफेयर्स
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने चोंप गांव (जयपुर) में दुनिया के तीसरे सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखी है।
• यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा और दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम होगा।
हाल ही लोकसभा में भाजपा के पूर्व सांसद सी जंग रेड्डी का निधन हो गया।
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) ने 2028 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों के लिए सर्फिंग, स्केटबोर्डिंग और स्पोर्ट क्लाइंबिंग को शामिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
यह खेल लॉस एंजिल्स, संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित किए जाएंगे।
भारत सरकार ने मध्य प्रदेश में 3 स्थानों, होशंगाबाद नगर को "नर्मदापुरम", शिवपुरी को "कुंडेश्वर धाम" और बाबई को "माखन नगर" के रूप में नामित करने की मंजूरी दी है।
ग्रीस के पूर्व राष्ट्रपति क्रिस्टोस सार्तजेताकिस का निधन हो गया।
पश्चिम बंगाल सरकार ने प्राथमिक और पूर्व-प्राथमिक छात्रों के लिए एक ओपन-एयर कक्षा कार्यक्रम परय शिक्षालय (Paray Shikshalaya) (पड़ोस स्कूल) शुरू किया है।
प्रोफेसर दिनेश प्रसाद सकलानी NCERT के नए निदेशक बने है।
भारतीय उद्योग परिसंघ ने कर्नाटक बैंक को DX 2021 पुरस्कार प्रदान किया है।
भारत COVID-19 के खिलाफ डीएनए वैक्सीन लगाने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।
जायकोव-डी (ZyCoV-D) जो दुनिया का पहला प्लास्मिड डीएनए वैक्सीन है, अहमदाबाद स्थित वैक्सीन निर्माता ज़ायडस कैडिला द्वारा निर्मित किया गया है और इसे पहली बार पटना में प्रशासित किया गया है।
यह दर्द रहित और बिना सुई का टीका है जो 28 दिन और 56 दिन के अंतराल पर दिया जाता है।
भारत बायोटेक के कोवैक्सिन के बाद भारत में आपातकालीन प्राधिकरण प्राप्त करने वाला यह दूसरा भारत निर्मित टीका है।
9 फरवरी 2022 करेंट अफेयर्स
शांतिश्री धूलिपुडी पंडित जेएनयू की पहली महिला कुलपति बनीं है।
चीन पीआर (पीपुल्स रिपब्लिक) ने दक्षिण कोरिया को हराकर नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में एएफसी महिला एशियाई कप भारत 2022 का फाइनल खिताब जीता।
श्रीलंकाई तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल ने संन्यास की घोषणा की है।
भारत प्रेस स्वतंत्रता रिपोर्ट 2021 में जम्मू-कश्मीर अव्वल रहा है।
• जारीकर्ता:- राइट्स एंड रिस्क एनालिसिस ग्रुप।
सेल्सफोर्स (Salesforce) ने ग्लोबल डिजिटल स्किल्स इंडेक्स 2022 प्रकाशित किया है।
• इसके अनुसार भारत डिजिटल कौशल तत्परता का नेतृत्व करता है। (19 देशों में प्रथम)
नासा के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन 2031 तक कार्य करेगा और फिर प्रशांत महासागर में एक निर्जन क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो जाएगा, जिसे प्वाइंट निमो (Point Nemo) के नाम से जाना जाता है।
सेनेगल ने मिस्र को हराकर अफ्रीका कप ऑफ नेशंस जीता है।
स्वतंत्र भारत में पहली क्षुद्रग्रह खोजों का नेतृत्व करने वाले खगोलशास्त्री आर राजामोहन का निधन हो गया।
• उन्हें कल्कि प्रोजेक्ट के लिए जाना जाता है।
पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित और सामाजिक कार्यकर्ता, इब्राहिम सुतार का कर्नाटक में हृदय गति रुकने से निधन हो गया।
• उपनाम:- कन्नड़/कर्नाटक का कबीर।
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने अपने शासन की 70वीं वर्षगांठ मनाई है।
डॉ उन्नीकृष्णन नायर विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) के नए निदेशक बने है।
मानव तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए RPF ने राष्ट्रव्यापी "एएएचटी ऑपरेशन" शुरू किया है।
SAVE WATER
0 Comments