आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

9 अप्रैल 2022 करेंट अफेयर्स। 8 अप्रैल 2022 करेंट अफेयर्स। 7 अप्रैल 2022 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2022


7 अप्रैल 2022 करेंट अफेयर्स

पत्रकार आरिफा जौहरी को चमेली देवी जैन पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया है।

अश्विनी श्रीवास्तव की पुस्तक:- डिकोडिंग इंडियन बाबूडोम।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नीदरलैंड की यात्रा पर पीले ट्यूलिप फूल की एक प्रजाति का नाम मैत्री रखा है।

विश्व स्वास्थ्य दिवस:- 7 अप्रैल

केके बिड़ला फाउंडेशन ने प्रोफेसर रामदरश मिश्रा को उनकी कविताओं के संग्रह 'मैं तो यहां हूं' के लिए सरस्वती सम्मान 2021 से सम्मानित करने की घोषणा की है।

दिल्ली के लाल किले में आयुष मंत्रालय का योग महोत्सव शुरू हुआ है।

सरकार ने सेमीकॉन इंडिया सलाहकार समिति की स्थापना की है। (अध्यक्ष:- अश्विनी वैष्णव)

यूनियन बैंक ने सुपर-ऐप UnionNXT और डिजिटल प्रोजेक्ट SAMBHAV लॉन्च किया है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कावल उथवी ऐप लॉन्च किया है। यह नागरिकों को किसी भी आपात स्थिति के दौरान पुलिस सहायता लेने में मदद करता है। 

अलेक्जेंडर वूसिक दूसरी बार सर्बिया के राष्ट्रपति बने है।


8 अप्रैल 2022 करेंट अफेयर्स

हरीश मेहता की पुस्तक:- द मेवरिक इफेक्ट।

पशुपालन और डेयरी विभाग ने उत्तराखंड में वन हेल्थ पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है।

झारखंड में सरहुल महोत्सव मनाया गया है।

QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में IIT बॉम्बे और IIT दिल्ली शीर्ष 100 में शामिल हुए हैं।

मीना नैयर और हिम्मत सिंह शेखावत की पुस्तक:- टाइगर ऑफ द्रास: कैप्टन अनुज नैयर, 23, कारगिल हीरो।

भारतीय-अमेरिकी गायिका फाल्गुनी शाह ने सर्वश्रेष्ठ बाल एल्बम श्रेणी में ए कलरफुल वर्ल्ड के लिए ग्रैमी अवार्ड जीता है। 

कर्नाटक के मुख्यमंत्री, बसवराज बोम्मई ने दुग्ध उत्पादकों के लिए 'नंदिनी क्षीरा समृद्धि सहकारी बैंक' नामक सहकारी बैंक की स्थापना की है।

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) और इज़राइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (IAI) ने भारत में नागरिक यात्री विमानों को मल्टी मिशन टैंकर ट्रांसपोर्ट (MMTT) विमान में बदलने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ का शुभारंभ किया है।

मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री उद्योग क्रांति योजना शुरू की है।
• इस योजना के तहत युवाओं को स्वरोजगार के लिए 1 लाख रुपये से लेकर 50 लाख रुपये तक का ऋण दिया जाएगा।


9 अप्रैल 2022 करेंट अफेयर्स

भारत से कृषि उत्पादों का निर्यात वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान पहली बार 50 बिलियन अमरीकी डालर से अधिक हो गया है।

खगोलविदों ने बृहस्पति के समान एक जुड़वां ग्रह K2-2016-BLG-0005Lb की खोज की है।

चीन ने 7 अप्रैल को लॉन्ग मार्च -4 सी रॉकेट पर जिउक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से एक नया पृथ्वी अवलोकन उपग्रह गावफेन-3 सफलतापूर्वक लॉन्च किया है। 

हाल ही भारत और किर्गिस्तान के बीच खंजर सैन्य अभ्यास का 9वां संस्करण बकलोह (हिमाचल प्रदेश) में आयोजित किया गया।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का 57वां शौर्य दिवस:- 9 अप्रैल।

कनाडा के फ़ोटोग्राफ़र एम्बर ब्रैकेन की कमलूप्स रेजिडेंशियल स्कूल शीर्षक वाली एक तस्वीर ने वर्ल्ड प्रेस फोटो ऑफ़ द ईयर 2022 का पुरस्कार जीता है।

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने 8 अप्रैल को ओडिशा के तट पर एकीकृत परीक्षण रेंज, चांदीपुर में "सॉलिड फ्यूल डक्टेड रैमजेट" (SFDR) तकनीक का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
• SFDR-आधारित प्रणोदन मिसाइल को सुपरसोनिक गति से बहुत लंबी दूरी पर हवाई खतरों को रोकने में सक्षम बनाता है।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने AVGC प्रमोशन टास्क फोर्स की स्थापना की है।
• (animation, visual effects, gaming, and comics - AVGC)

8 अप्रैल को पीएम मुद्रा योजना के 7 साल पूरे हो गए हैं।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments