आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

6 फरवरी 2022 करेंट अफेयर्स। 5 फरवरी 2022 करेंट अफेयर्स। 4 फरवरी 2022 करेंट अफेयर्स

 Current Affairs 2022


4 फरवरी 2022 करेंट अफेयर्स

एंटोनियो कोस्टा एक बार फिर पुर्तगाल के प्रधानमंत्री बने है।

ब्रांड फाइनेंस रिपोर्ट
• एलआईसी विश्व स्तर पर 10 वां सबसे मूल्यवान बीमा ब्रांड है।

अरुणाचल प्रदेश के मोनपा आदिवासी समुदाय द्वारा तोरग्या महोत्सव मनाया जाता है।

IIT धारवाड़ में सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा में वैश्विक उत्कृष्टता केंद्र का शुभारंभ किया गया है।

दुबई दुनिया की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली फ्लाइंग बोट 'द जेट' लॉन्च करेगा।

भारत सरकार ने राष्ट्रीय भूमि मुद्रीकरण निगम की स्थापना की है।

आकाश कंसल ने 'द क्लास ऑफ़ 2006: स्नीक पीक इन द मिसएडवेंचर्स ऑफ़ द ग्रेट इंडियन इंजीनियरिंग लाइफ' शीर्षक से भारत की पहली सीज़न शैली की पुस्तक लिखी है।

अभिनेता और फिल्म निर्माता अमिताभ दयाल का 51 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

डॉ. मदन मोहन त्रिपाठी राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) के महानिदेशक बने है।


5 फरवरी 2022 करेंट अफेयर्स

गुजरात में जामनगर के पास खिजादिया पक्षी अभयारण्य और उत्तर प्रदेश में बखिरा वन्यजीव अभयारण्य को रामसर कन्वेंशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महत्व के आर्द्रभूमि के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।
इसके साथ ही भारत में रामसर स्थलों की कुल संख्या 49 हो जाती है। 
खिजादिया रामसर टैग पाने वाला गुजरात का चौथा आर्द्रभूमि बन गया है।

अंतर्राष्ट्रीय मानव बंधुत्व दिवस:- 4 फरवरी
विश्व कैंसर दिवस:- 4 फरवरी

रवि मित्तल, इनसॉल्वेंसी एंड बैंक्रप्ट्सी बोर्ड ऑफ इंडिया (IBBI) के अध्यक्ष बने है।

2021 में भारत के शीर्ष व्यापार भागीदार 
1. अमेरिका (112.3 अरब डॉलर)
2. चीन (110.4 अरब डॉलर)

भारत सरकार की ओर से भारतीय निर्यात-आयात बैंक (एक्ज़िम बैंक) ने पेट्रोलियम उत्पादों की खरीद के वित्तपोषण के लिए श्रीलंका की सरकार को $500 मिलियन की ऋण सहायता प्रदान की है।

सुपर कंप्यूटर परम प्रवेगा
भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc.), बेंगलुरु ने भारत के सबसे शक्तिशाली सुपर कंप्यूटरों में से एक, परम प्रवेगा (Param Pravega) को स्थापित और चालू किया है। 
परम प्रवेगा की कुल सुपरकंप्यूटिंग क्षमता 3.3 पेटाफ्लॉप्स (1 पेटाफ्लॉप क्वाड्रिलियन या 1015 ऑपरेशन प्रति सेकेंड के बराबर) है।

इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर (IUCN) द्वारा हरियाणा के गुरुग्राम में अरावली जैव विविधता पार्क (Aravalli Biodiversity Park) को भारत का पहला "अन्य प्रभावी क्षेत्र-आधारित संरक्षण उपाय" (OECM) साइट घोषित किया गया है।

न्यूजीलैंड के क्रिकेटर, डेरिल मिशेल ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) का स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवार्ड 2021 जीता है।

जे साई दीपक की पुस्तक:- 'इंडिया, दैट इज भारत: कॉलोनियलिटी, सिविलाइज़ेशन, कॉन्स्टिट्यूशन (India, That is Bharat: Coloniality, Civilisation, Constitution)'


6 फरवरी 2022 करेंट अफेयर्स

तेलुगु लघु फिल्म 'स्ट्रीट स्टूडेंट' ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) की लघु फिल्म पुरस्कार प्रतियोगिता जीती है।

वरिष्ठ वैज्ञानिक जीए श्रीनिवास मूर्ति को हैदराबाद में DRDO की रक्षा अनुसंधान और विकास प्रयोगशाला (DRDL) का निदेशक नियुक्त किया गया है।

हाल ही भारतीय नौसेना की स्कॉर्पीन श्रेणी की पांचवीं पनडुब्बी 'वगीर' पहली समुद्री परीक्षण यात्रा की गई है।

शीतकालीन ओलंपिक 2022 
• आयोजन:- 4-20 फरवरी 2022 (बीजिंग, चीन) 
• प्रतीक:- "शीतकालीन सपना"
• मोटो: बिंग ड्वेन ड्वेन।
• आधिकारिक नारा: "एक साथ एक साझा भविष्य के लिए"।
• बीजिंग विश्व का पहला ऐसा शहर होगा जिसने ग्रीष्मकालीन (2008) और शीतकालीन ओलंपिक दोनों की मेजबानी की है। 
• भारत ने इस ओलंपिक के उद्घाटन और समापन समारोह का राजनयिक बहिष्कार किया।
• हालांकि, भारत ने अपने एक एथलीट आरिफ खान (स्कीयर) को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भेजा।

भारत सरकार ने जेएनयू के कुलपति एम जगदीश कुमार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) का नया अध्यक्ष बनाया है।

भारत सरकार ने 1 फरवरी 2022 से वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग के तहत लेखा महानियंत्रक (सीजीए) का अतिरिक्त प्रभार संभालने के लिए सोनाली सिंह को नियुक्त किया है। 

नवदीप सिंह गिल की किताब:- 'गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा'

ग्राफिक उपन्यास 'अथर्व': द ओरिजिन' में क्रिकेटर एमएस धोनी को सुपरहीरो के रूप में चित्रित किया गया है।

गणतंत्र दिवस परेड 2022 में उत्तर प्रदेश की झांकी को सर्वश्रेष्ठ चुना गया है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments