आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

30 अप्रैल 2022 करेंट अफेयर्स। 29 अप्रैल 2022 करेंट अफेयर्स। 28 अप्रैल 2022 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2022


28 अप्रैल 2022 करेंट अफेयर्स

भारत 18 से 21 नवंबर तक 21वें वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ़ एकाउंटेंट्स 2022 की मेज़बानी करेगा।

केरल और नीदरलैंड ने कॉसमॉस मालाबारिकस परियोजना के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

UAE में NEOPAY टर्मिनलों पर BHIM UPI शुरू हुआ है।

हाल ही भारत में प्रोटीन क्रिस्टैलोग्राफी की नींव रखने वाले संरचनात्मक जीवविज्ञानी (Structural Biologist) एम विजयन का निधन हो गया।

एन.चंद्रशेखरन टाटा डिजिटल के अध्यक्ष बने है।

प्रतिवर्ष अप्रैल में चौथे गुरुवार को इंटरनेशनल गर्ल्स इन आईसीटी डे मनाया जाता है।
• इस वर्ष 28 अप्रैल को मनाया गया।

भारत सरकार ने नेटफ्लिक्स के सहयोग से 'वीमेन चेंज-मेकर्स' वीडियो सीरीज़ जारी की है।

भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान एलवेरा ब्रिटो (कर्नाटक) का निधन हो गया।**
• वह ऐनी लम्सडेन के बाद अर्जुन पुरस्कार (1965) से सम्मानित होने वाली दूसरी महिला हॉकी खिलाड़ी हैं।

मंगोलिया के उलानबटार में आयोजित एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2022 के 35वें संस्करण में भारत ने कुल 17 पदक जीते।

रिलायंस इंडस्ट्रीज 19 लाख करोड़ रुपये के M-Cap तक पहुंचने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी है।


29 अप्रैल 2022 करेंट अफेयर्स

कृष्णन रामानुजम को 2022-23 के लिए नैसकॉम का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है।
(National Association of Software and Services Companies - Nasscom)

फ्रांसीसी पत्रकार रोजर फालिगोट की पुस्तक:- चाइनीज स्पाइज: फ्रॉम चेयरमैन माओ टू शी जिनपिंग।

बांग्लादेश के शैक्षिक चैरिटी 'बिदानंदो' के संस्थापक किशोर कुमार दास को यूनाइटेड किंगडम के कॉमनवेल्थ पॉइंट्स ऑफ़ लाइट अवार्ड के लिए चुना गया है।

मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री जे. डी. रिंबाई का निधन हो गया।

यूपी का आगरा वैक्यूम आधारित सीवर सिस्टम लगाने वाला पहला शहर बना है।

स्वीडन स्थित थिंक-टैंक स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) द्वारा "ट्रेंड्स इन वर्ल्ड मिलिट्री एक्सपेंडिचर रिपोर्ट 2021" शीर्षक से प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, भारत का सैन्य ख़र्च के मामले में अमेरिका और चीन के बाद दुनिया में तीसरे स्थान पर है।

दीपिका पादुकोण 75वें कान फिल्म फेस्टिवल की जूरी सदस्य बनी है।

इंडिगो, स्वदेशी नेविगेशन सिस्टम, गगन (GAGAN) का उपयोग करके अपने विमान को उतारने वाली एशिया की पहली एयरलाइन बनी है ।
• उड़ान में ATR-72 विमान का उपयोग किया गया और इसे  27 अप्रैल को राजस्थान के किशनगढ़ हवाई अड्डे पर उतारा गया।
• भारत संयुक्त राज्य अमेरिका और जापान के बाद अपनी एसबीएएस प्रणाली (SBAS system) बनाने वाला दुनिया का तीसरा देश बन गया है।

 28 अप्रैल को वायु सेना ने लॉजिस्टिक्स प्रबंधन पर एक राष्ट्रीय सेमिनार 'LOGISEM VAYU - 2022' का आयोजन किया।

अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस:- 29 अप्रैल।


30 अप्रैल 2022 करेंट अफेयर्स

विजय सांपला दूसरी बार राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) के अध्यक्ष बने है।

एस्टोनिया दुनिया के सबसे बड़े साइबर अभ्यास लॉक्ड शील्ड्स 2022 की मेज़बानी कर रहा है।**

लार्सन एंड टुब्रो (L&T) ने हरित हाइड्रोजन प्रौद्योगिकी विकसित करने के लिए IIT बॉम्बे के साथ समझौता किया है।

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर का सांबा जिला आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (ABPMJAY) के तहत 100% घरों को कवर करने वाला भारत का पहला जिला बन गया है। 

भारत सरकार द्वारा माइक्रोप्रोसेसर बनाने के उद्देश्य से डिजिटल इंडिया RISC-V (DIR-V) कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।

भारत के 11वें नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) और पद्म भूषण विनोद राय की पुस्तक:- नॉट जस्ट ए नाइटवॉचमैन: माई इनिंग्स इन द बीसीसीआई।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अमित शाह पर लिखी गयी पुस्तक "अमित शाह अनी भजापची वच्चल" का विमोचन किया है।

इंडिया फार्मा अवार्ड्स 2022
• Indian Pharma Leader of the Year :- Cipla Ltd.

महाराष्ट्र व्यक्तिगत विशिष्ट पहचान संख्या के माध्यम से प्रवासी श्रमिकों की आवाजाही को ट्रैक करने के लिए वेबसाइट-आधारित माइग्रेशन ट्रैकिंग सिस्टम ऐप विकसित करने वाला भारत का पहला राज्य बना है।

अर्देशिर बी. के. दुबाश को पेरू सरकार द्वारा सर्वोच्च राजनयिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

हिम तेंदुआ संरक्षणवादी चारुदत्त मिश्रा ने 'व्हिटली गोल्ड अवार्ड' जीता है।

विश्व बैंक ने भारत सरकार के 'मिशन कर्मयोगी - सिविल सेवा क्षमता निर्माण के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम' का समर्थन करने के लिए 47 मिलियन अमरीकी डालर की परियोजनाओं को मंजूरी दी है। 

IPCC की छठी रिपोर्ट (भाग 3)
• अप्रैल 2022 में संयुक्त राष्ट्र के जलवायु परिवर्तन पर अंतर-सरकारी पैनल (IPCC) ने अपनी छठी आकलन रिपोर्ट (AR6) का तीसरा भाग प्रकाशित किया।
• रिपोर्ट का दूसरा भाग मार्च 2022 में प्रकाशित हुआ था जो जलवायु परिवर्तन के प्रभावों, ज़ोखिमों और कमज़ोरियों एवं अनुकूलन विकल्पों से संबंधित है।
• इस रिपोर्ट का पहला भाग वर्ष 2021 में जलवायु परिवर्तन के भौतिक विज्ञान से संबंधित था। इसमें यह बताया गया था कि वर्ष 2040 से पहले ही वैश्विक तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना है।

रिपोर्ट के प्रमुख निष्कर्ष:-
ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन:-
वर्ष 2019 में वैश्विक शुद्ध मानवजनित ग्रीनहाउस गैस (GHG) उत्सर्जन 59 गीगाटन कार्बन डाइऑक्साइड समकक्ष (Gigatonnes of Carbon Dioxide Equivalent- GtCO2e) था, जो वर्ष 1990 की तुलना में 54% अधिक था।
शुद्ध उत्सर्जन से तात्पर्य दुनिया के जंगलों और महासागरों द्वारा अवशोषित किये गए उत्सर्जन में कटौती के बाद होने वाले उत्सर्जन से है।
मानवजनित उत्सर्जन से तात्पर्य ऐसे उत्सर्जन से है जो ऊर्जा के लिये कोयले को जलाने या जंगलों को काटने जैसी मानव गतिविधियों के कारण होता है।
• यह उत्सर्जन वृद्धि मुख्य रूप से जीवाश्म ईंधन के जलने और औद्योगिक क्षेत्र से CO2 उत्सर्जन के साथ-साथ मीथेन उत्सर्जन से के कारण हुई है।
• कम-से-कम 18 देशों ने अपनी ऊर्जा प्रणाली के डीकार्बोनाइज़ेशन, ऊर्जा दक्षता उपायों और कम ऊर्जा मांग के कारण लगातार 10 वर्षों से अधिक समय तक GHG उत्सर्जन को कम किया है।

सबसे कम विकसित देशों द्वारा उत्सर्जन:-
• वर्ष 2019 में वैश्विक उत्सर्जन का केवल 3.3% उत्सर्जन करने वाले सबसे कम विकसित देशों (LDCs) के साथ कार्बन असमानता हमेशा की तरह व्याप्त है।
• वर्ष 1990-2019 की अवधि में उनका औसत प्रति व्यक्ति उत्सर्जन केवल 1.7 टन CO2 था, जबकि वैश्विक औसत 6.9 tCO2e था।
• वर्ष 1850 से वर्ष 2019 की अवधि में LDC ने जीवाश्म ईंधन और उद्योग से कुल ऐतिहासिक CO2 उत्सर्जन में 0.4% से कम का योगदान दिया।
• विश्व स्तर पर विश्व की 41% आबादी वर्ष 2019 में प्रति व्यक्ति 3 tCO2e से कम उत्सर्जन करने वाले देशों में रहती थी।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments