आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

3 फरवरी 2022 करेंट अफेयर्स। 2 फरवरी 2022 करेंट अफेयर्स। 1 फरवरी 2022 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2022


1 फरवरी 2022 करेंट अफेयर्स

भारत और आसियान देशों ने डिजिटल कार्य योजना 2022 को मंजूरी दी है।
• इस योजना में सूचना और संचार प्रौद्योगिकियों और साइबर फोरेंसिक जैसे उभरते क्षेत्रों में क्षमता निर्माण और ज्ञान साझा करना शामिल है।

महाराष्ट्र में अनुसूचित जाति के उद्यमियों की संख्या सबसे अधिक
1. महाराष्ट्र (96,805 MSME)
2. तमिलनाडु (42,997 MSME)
3. राजस्थान (38,517 MSME)

अर्जेंटीना ने चिली को हराकर महिला पैन अमेरिकन कप 2022 हॉकी टूर्नामेंट जीता है।

भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) ने 1 फरवरी 2022 को अपना 46वां स्थापना दिवस मनाया। 

भारतीय पुरुष हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश ने 2021 के वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता है। वह यह पुरस्कार जीतने वाली रानी रामपाल के बाद दूसरे भारतीय हैं।

शियोमारा कास्त्रो होंडुरास की पहली महिला राष्ट्रपति बनी है।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), देश का पहला स्पोर्ट्स यूनिकॉर्न बना है।

टाटा समूह ने 12,100 करोड़ रुपये में नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड का अधिग्रहण किया है।


2 फरवरी 2022 करेंट अफेयर्स

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) और UPI द्वारा 1-7 फरवरी तक 'यूपीआई सुरक्षा और जागरूकता सप्ताह' और पूरे फरवरी को 'यूपीआई सुरक्षा और जागरूकता माह' के रूप में मनाया जा रहा है।

रक्षा मंत्रालय ने 1 फरवरी 2022 से सेहत योजना के तहत दवाओं की होम डिलीवरी शुरू की है।
• मई 2021 में सशस्त्र बलों के कर्मियों और उनके परिवारों के लिए सेवा ई-स्वास्थ्य सहायता और टेलीकंसल्टेशन (Services e-Health Assistance and Teleconsultation - SeHAT) योजना शुरू की गई थी।

केंद्रीय बजट 2022-23 के मुख्य बिंदु:-
• वित्त वर्ष 2021-22 में देश की आर्थिक विकास दर 9.27 फीसदी रहने का अनुमान है।
• इस बार के बजट में अगले 25 साल के लिए ब्लूप्रिंट पेश किया जा रहा है।
• वित्त वर्ष 2022-23 में 25,000 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग बनाए जाएंगे।
• अगले तीन वर्षों में 400 नई पीढ़ी की वंदे भारत ट्रेनें विकसित की जाएंगी।
• आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना को मार्च 2023 तक बढ़ाया जाएगा और 5 लाख करोड़ रुपये की राशि को कवर करने के लिए गारंटीकृत कवर को 50,000 करोड़ रुपये तक बढ़ाया जाएगा।
• सरकार लगातार डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा दे रही है। आगे बढ़ते हुए, 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयां स्थापित की जाएंगी।
• ईज ऑफ बिजनेस 2.0 लॉन्च होगा।
• डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय बैंक (RBI) की डिजिटल मुद्रा लाई जाएगी।

राष्ट्रीय महिला आयोग की स्थापना:- 31 जनवरी 1992 
वर्तमान अध्यक्ष - रेखा शर्मा।

आर सी गंजू और अश्विनी भटनागर की पुस्तक:- 'ऑपरेशन ख़त्म'

ओडिशा ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 2022
• महिला एकल विजेता:- उन्नति हुड्डा
• पुरूष एकल विजेता:- किरण जॉर्ज

दक्षिण कोरियाई सैमसंग कंपनी राजस्व के मामले में दुनिया की शीर्ष चिपमेकर कंपनी बन गई है। 

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित जसराज सांस्कृतिक फाउंडेशन का शुभारंभ किया है।


3 फरवरी 2022 करेंट अफेयर्स

विश्व आर्द्रभूमि दिवस : 02 फरवरी
थीम:- 'लोगों और प्रकृति के लिए आर्द्रभूमि कार्रवाई (Wetlands Action for People and Nature)'

उत्तर कोरिया ने सबसे शक्तिशाली ह्वासोंग-12 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है।

HPCL ने गैर-ईंधन खुदरा स्टोर 'हैप्पीशॉप' लॉन्च किया है।

टाटा स्काई ने अपना नाम बदलकर टाटा प्ले कर लिया है।

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए मौजूदा वित्तपोषण व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से 'सूर्य शक्ति सेल' लॉन्च किया है।
• इसके लिए टाटा पावर सोलर सिस्टम्स लिमिटेड के साथ सहयोग किया है।

लद्दाख में स्पितुक गस्टर फेस्टिवल मनाया गया है।

वर्ल्ड इंटरफेथ हार्मनी वीक: 1-7 फरवरी

भारत का पहला भूवैज्ञानिक उद्यान (geological park) मध्य प्रदेश के जबलपुर के लम्हेटा में बनेगा। 
1928 में, विलियम हेनरी स्लीमैन ने इस क्षेत्र से एक डायनासोर के जीवाश्म की खोज की थी। यूनेस्को ने लम्हेटा को भू-विरासत स्थल के रूप में भी मान्यता दी है। लम्हेटा फॉर्मेशन को इन्फ्राट्रैपियन बेड (Infratrappean Beds) भी कहा जाता है।

पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी शुभंकर:- "शेरा (Shera)" (लायन) 

युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाने के लिए आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम के म्यूनिसिपल पार्क में महात्मा गांधी और स्वतंत्रता सेनानियों के स्मृति वनम के लिए एक मंदिर का निर्माण किया है।

हाल ही वरिष्ठ अधिवक्ता और अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASG), रूपिंदर सिंह सूरी का निधन हो गया।

लेफ्टिनेंट जनरल जीएवी रेड्डी को रक्षा खुफिया एजेंसी (Defence Intelligence Agency) का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। 

हाल ही आरबीआई के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल ने ब्रिटानिया के अतिरिक्त निदेशक पद से इस्तीफा दिया है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments