आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

15 फरवरी 2022 करेंट अफेयर्स। 14 फरवरी 2022 करेंट अफेयर्स। 13 फरवरी 2022 करेंट अफेयर्स

 Current Affairs 2022


13 फरवरी 2022 करेंट अफेयर्स

45वां अंतर्राष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेला 28 फरवरी से शुरू होकर 13 मार्च तक चलेगा। इस वर्ष फोकल थीम देश बांग्लादेश है। 

10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (National Deworming Day) मनाया जाता है।

केंद्र सरकार ने 2021 -22 से 2025-26 तक "राष्ट्रीय युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम (RYSK)" की योजना को अगले 5 वर्षों के लिए जारी रखने का निर्णय लिया है।
• इस योजना के लाभार्थी 15 से 29 वर्ष के आयु वर्ग के युवा हैं (राष्ट्रीय युवा नीति, 2014 में 'युवा' की परिभाषा के अनुसार)।

फ्रांस द्वारा 9-11 फरवरी तक वन ओशन समिट (One Ocean Summit) का आयोजन किया गया।

मुनीश्वर नाथ भंडारी को मद्रास उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस : 12 फरवरी 2022

द इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EII) के अनुसार, डेमोक्रेसी इंडेक्स 2021 की वैश्विक रैंकिंग में भारत 46वें स्थान पर है। 
एन चंद्रशेखरन फिर से टाटा संस के अध्यक्ष बने है।


14 फरवरी 2022 करेंट अफेयर्स

भारत, श्रीलंका को आधार का अपना संस्करण लॉन्च करने में मदद करेगा।

भारत के गोवा शिपयार्ड लिमिटेड ने पहले 5 कोस्ट गार्ड ऑफशोर पेट्रोल व्हीकल (CGOPV) परियोजना का 5वां और अंतिम पोत ICGS 'सक्षम' भारतीय तटरक्षक बल को डिलीवर किया है।

तेलंगाना सरकार ने उच्च शिक्षा का विस्तार करने के लिए ब्रिटिश काउंसिल के साथ समझौता किया है।

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) ने 11 राज्यों में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए 'जीवा कार्यक्रम' शुरू किया है।
नाबार्ड की स्थापना:- 12 जुलाई 1982
• नाबार्ड का मुख्यालय:- मुंबई

राजीव भाटिया की पुस्तक:- भारत-अफ्रीका संबंध: चेंजिंग होराइजन्स।

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने जी महालिंगम की अध्यक्षता में निवेशक संरक्षण और शिक्षा कोष (IPEF) पर अपनी सलाहकार समिति का पुनर्गठन किया है।
• यह आठ सदस्यीय समिति है।
• समिति के सदस्य:- विजय कुमार वेंकटरमन, मृण अग्रवाल, ए बालासुब्रमण्यम, एमजी परमेश्वरन, जीपी गर्ग, एन हरिहरन और जयंत जश है।

हाल ही फ्रांसीसी वायरोलॉजिस्ट ल्यूक मॉन्टैग्नियर का निधन हो गया। उन्हें HIV वायरस की खोज के लिए 2008 में नोबेल पुरस्कार मिला था। 

हर साल 13 फरवरी को सरोजिनी नायडू की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।

विश्व रेडियो दिवस : 13 फरवरी

अंतर्राष्ट्रीय मिर्गी दिवस 2022: 14 फरवरी
• यह दिवस हर साल फरवरी के दूसरे सोमवार को दुनिया भर में मनाया जाता है। 


15 फरवरी 2022 करेंट अफेयर्स

हाल ही जाने-माने उद्योगपति और बजाज ऑटो के पूर्व चेयरमैन राहुल बजाज का निधन हो गया।

FICCI CASCADE ने 11 फरवरी 2022 को पहला 'एंटी स्मगलिंग डे' (तस्करी विरोधी दिवस) मनाया है।

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री, डॉ वीरेंद्र कुमार ने ट्रांसजेंडर समुदाय और भिखारियों के लिए 'स्माइल' योजना शुरू की है।
• अवधि:- 5 वर्ष (2021-22 से 2025-26)
• SMILE:- Support for Marginalized Individuals for Livelihood and Enterprise.
SMILE योजना में दो उप-योजनाएं शामिल हैं -
1. ट्रांसजेंडर छात्रों के लिए छात्रवृत्ति, पीएम-दक्ष (PM-DAKSH) योजना के तहत कौशल विकास और आजीविका, 'गरिमा गृह' के रूप में आवास, प्रत्येक राज्य में ट्रांसजेंडर प्रोटेक्शन सेल का प्रावधान।
2. भिखारियों का सर्वेक्षण और पहचान, भीख मांगने वाले बच्चों और भीख मांगने में लगे व्यक्तियों के बच्चों के लिए शिक्षा की सुविधा, व्यापक पुनर्वास।

तेजस क्या है ? - स्वदेशी हल्का लड़ाकू विमान।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री, नितिन गडकरी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में 14.5 किलोमीटर लंबे 'रेल-सह-सड़क-पुल (Rail-cum-Road-Bridge)' का उद्घाटन किया है।

वयोवृद्ध पर्यावरणविद् रवि चोपड़ा ने चार धाम परियोजना पर सुप्रीम कोर्ट की उच्चाधिकार प्राप्त समिति के अध्यक्ष के रूप में इस्तीफा दे दिया है।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने घोषणा की है कि राज्य में कैंसर की रोकथाम के लिए "होप एक्सप्रेस (Hope Express)" शुरू की जाएगी।

भारतीय सेना ने सैन्य रणक्षेत्रम नाम से अपनी तरह का पहला हैकथॉन आयोजित किया है।

कृषि नेटवर्क ऐप ने पंकज त्रिपाठी को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

ऋषभ पंत ने ईएसपीएनक्रिकइंफ़ो 'टेस्ट बैटिंग अवार्ड' 2021 जीता है।
• न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को 'कैप्टन ऑफ द ईयर' चुना गया।

ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप मॉनिटर 2021/2022 रिपोर्ट 
• भारत एक नया व्यवसाय शुरू करने के लिए चौथा सबसे आसान स्थान है।
• इसमें सऊदी अरब सबसे ऊपर है।

पॉल-हेनरी सांडोगो दामिबा बुर्किना फासो के अंतरिम राष्ट्रपति बने है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments