आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

12 फरवरी 2022 करेंट अफेयर्स। 11 फरवरी 2022 करेंट अफेयर्स। 10 फरवरी 2022 करेंट अफेयर्स

 Current Affairs 2022


10 फरवरी 2022 करेंट अफेयर्स

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने 14-18 फरवरी, 2022 को वित्तीय साक्षरता सप्ताह मनाया।

अटल इनोवेशन मिशन (AIM), नीति आयोग, और U.S. एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (USAID) ने सस्टेनेबल एक्सेस टू मार्केट्स एंड रिसोर्सेज फॉर इनोवेटिव डिलीवरी ऑफ़ हेल्थकेयर (SAMRIDH) पहल के लिए एक नई साझेदारी की घोषणा की है। 
उद्देश्य:- शहरों और ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में कमजोर आबादी के लिए सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच में सुधार करना।

4,600 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ 'प्रधान मंत्री किसान संपदा योजना (PMKSY)' को मार्च 2026 तक बढ़ा दिया गया है। यह योजना खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा संचालित है।

अमिताभ बच्चन मेडिबडी के ब्रांड एंबेसडर बने है।
दिशा पटानी बाटा इंडिया की ब्रांड एंबेसडर बनी है।
अक्षय कुमार उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर बने है।

जम्मू-कश्मीर में कंचोथ पर्व मनाया गया है।

केरल ने स्वच्छ ऊर्जा तकनीक विकसित करने के लिए सोशल अल्फा के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है।

ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाने के लिए अमेज़ॅन इंडिया और कर्नाटक के बीच समझौता हुआ है।

टीवी श्रृंखला "महाभारत" में भीम की भूमिका निभाने और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता अभिनेता-एथलीट प्रवीण कुमार सोबती का निधन हो गया। उन्होंने हैमर और डिस्कस थ्रो में विभिन्न एथलेटिक स्पर्धाओं में देश का प्रतिनिधित्व किया।


11 फरवरी 2022 करेंट अफेयर्स

सुरक्षित इंटरनेट दिवस 2022 : 8 फरवरी
• यह दिवस हर साल फरवरी के दूसरे सप्ताह के दूसरे दिन मनाया जाता है।

विश्व बैंक के पूर्व सलाहकार प्रदीप शाह फाइजर इंडिया के अध्यक्ष बने है।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नीति आयोग के फिनटेक ओपन समिट का शुभारंभ किया है।

विश्व दलहन दिवस:- प्रतिवर्ष 10 फरवरी

संजय मल्होत्रा को वित्त मंत्रालय में वित्तीय सेवा विभाग में सचिव के रूप में नामित किया गया है। वह 1990 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।

इंस्टाग्राम ने भारत सहित सभी देशों में 'टेक अ ब्रेक (Take a Break)' लॉन्च करने की घोषणा की है, ताकि लोगों को उनके समय बिताने के तरीके के बारे में सूचित निर्णय लेने के लिए सशक्त बनाया जा सके।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अगले पांच वर्षों के लिए एक नई आईटी/आईटीईएस नीति की घोषणा की है। 
• यह नीति पूंजीगत व्यय करने की इच्छुक संस्थाओं को 200 करोड़ रुपये तक का वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान करेगी।

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) ने अपने 'माझी वसुंधरा (मेरी धरती)' अभियान का समर्थन करने के लिए महाराष्ट्र सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, गौतम अडानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने है।


12 फरवरी 2022 करेंट अफेयर्स

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री, नितिन गडकरी को पहली बार वर्ष 2020-21 के लिए कार्याक्रम खासदार (दक्ष संसद सदस्य) की श्रेणी में 18वां स्वर्गीय माधवराव लिमये पुरस्कार मिला है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने INSAT-4B, एक भारतीय संचार उपग्रह, को निष्क्रिय कर दिया है।

वरिष्ठ अधिकारी एस किशोर को कर्मचारी चयन आयोग (SSC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय 15-16 फरवरी, 2022 को 'रीइमेजिनिंग म्यूजियम इन इंडिया' पर अपनी तरह का पहला वैश्विक शिखर सम्मेलन आयोजित करेगा।
• उद्घाटन केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी करेंगे।

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री, आर के सिंह ने बिजली वितरण में जटिल समस्याओं को हल करने और गुणवत्ता और विश्वसनीय बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रौद्योगिकी संचालित समाधान खोजने के लिए पावरथॉन (Powerthon) -2022, एक हैकथॉन प्रतियोगिता शुरू की है।

विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस:- 11 फरवरी

हर साल 11 फरवरी को प्रसिद्ध भारतीय यूनानी चिकित्सक "हकीम अजमल खान" की जयंती को चिह्नित करने के लिए विश्व यूनानी दिवस मनाया जाता है।

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना भारत की पहली बुलेट ट्रेन रूट होगी।
• दिसंबर 2024 तक सूरत देश की पहली बुलेट ट्रेन का पहला स्टेशन बनेगा।

भारत का पहला बायोमास आधारित हाइड्रोजन संयंत्र मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में स्थापित किया जाएगा। 

सागरिका घोष की पुस्तक:- "अटल बिहारी वाजपेयी"

टॉमटॉम ट्रैफिक इंडेक्स रैंकिंग 2021
• मुंबई दुनिया का 5वां सबसे भीड़भाड़ वाला शहर
• इस्तांबुल (तुर्की) को दुनिया का सबसे भीड़भाड़ वाला शहर घोषित किया गया है।

जम्मू और कश्मीर राष्ट्रीय सिंगल विंडो सिस्टम (NSWS) के साथ एकीकृत होने वाला पहला केंद्र शासित प्रदेश बन गया है।

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा अटल टनल को आधिकारिक तौर पर '10,000 फीट से ऊपर दुनिया की सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग' के रूप में प्रमाणित किया गया है। 
अटल टनल लेह-मनाली राजमार्ग पर पूर्वी पीर पंजाल हिमालयी रेंज में रोहतांग दर्रे के नीचे बनी एक राजमार्ग सुरंग है। यह लगभग 9.02 किमी लंबी है।

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने वाले पांच ऑनलाइन पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए एनएसई अकादमी (NSE Academy) के साथ साझेदारी की है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments