आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

Rajasthan Current Affairs 2022 । मई 2022 । राजस्थान करेंट अफेयर्स

 
Rajasthan Current Affairs 2022


Rajasthan Current Affairs 2022

May 2022 Rajasthan Current Affairs
 
मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना
• बजट घोषणा 2022-23
• लागू:- 1 मई 2022
• योजना के तहत दुर्घटना के कारण बीमित परिवार के सदस्य की मृत्यु होने पर 5 लाख रूपये, हाथ-पैर एवं आंख में से दो अंगों की पूर्ण क्षति पर 3 लाख रूपये तथा इनमें से एक अंग की पूर्ण क्षति होने पर 1.5 लाख रूपये का भुगतान देय होगा।
• योजना का संचालन:- राज्य बीमा एवं प्रावधाई निधि विभाग।

मोबाइल एटीएम यूनिट वैन
1 मई को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक की मोबाइल एटीएम यूनिट वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
• राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक को नाबार्ड के सहयोग से कुल 4 मोबाइल एटीएम वैन उपलब्ध करवाई गई हैं। ये मोबाइल एटीएम वैन सभी ज़िलों में दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों एवं ढ़ाणियों में आमजन को बैकिंग सेवाएँ प्रदान करेंगी।

30 अप्रैल, 2022 को केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी की मौज़ूदगी में राजस्थान के बाड़मेर ज़िले के बालोतरा इलाके में स्थित 'मियाँ का बाड़ा' रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर ‘महेश नगर हॉल्ट’ कर दिया गया। 
• महेश नगर गाँव पाकिस्तान के सीमावर्ती बाड़मेर ज़िले की समदड़ी तहसील में आता है। 

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021
• आयोजन:- बेंगलुरु में 24 अप्रैल से 3 मई, 2022
• पुरुषों की कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में कोटा विश्वविद्यालय (राजस्थान) ने स्वर्ण पदक जीता। 

4 मई, 2022 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर में तीन नवीन तहसीलें- झँवर, कुड़ी भगतासनी और घंटियाली तथा प्रतापगढ़ में एक नवीन उप-तहसील मूंगाणा खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

सिलिकोसिस पोर्टल 2022 
5 मई को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने नवीन सिलिकोसिस पोर्टल, 2022 का शुभारंभ किया।

7 और 8 अक्टूबर 2022 को ‘जयपुर एग्जीबिशन एण्ड कन्वेंशन सेंटर’ में इन्वेस्ट राजस्थान 2022 का आयोजन किया जाएगा। 

पहले ग्रामीण ओलंपिक खेल
• राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों का आयोजन 29 अगस्त से 2 अक्टूबर 2022 तक होगा। 
• इन खेलों का आयोजन ग्राम पंचायत, ब्लॉक, जिला एवं राज्य स्तर पर किया जाएगा जिससे खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा।
• देश में पहली बार ग्रामीण ओलम्पिक का महत्वाकांक्षी
आयोजन हो रहा है जिसमें प्रदेशभर के लगभग 27 लाख खिलाड़ी भाग लेंगे। 
• इस ग्रामीण ओलम्पिक में प्रदेश की 11341 ग्राम पंचायत, 352 ब्लॉक, 33 जिले एवं राज्य स्तर पर कबड्डी, शूटिंग, वॉलीबॉल, टेनिस बॉल, क्रिकेट, खो-खो, वॉलीबॉल व हॉकी खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। 

राजस्थान मनरेगा के विभिन्न मानकों पर देश भर में प्रथम
• 7 मई, 2022 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि मनरेगा में अनुमोदित श्रम बजट, 100 दिवस पूर्ण करने वाले परिवारों की संख्या, मानव दिवसों के सृजन तथा नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम में राज्य देश भर में प्रथम स्थान पर है। 

प्रदेश में निरोगी राजस्थान जागरूकता अभियान से समन्वय करते हुए राज्य के युवाओं को गम्भीर बीमारियों से बचाव एवं स्वस्थ जीवन शैली अपनाने हेतु एक विशेष जागरूकता अभियान ‘फिट राजस्थान, हिट राजस्थान’ चलाया जायेगा।

जयपुरी घेवर को जीआई टैग दिलवाने के प्रयास शुरू किए गए हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घोषणा की है कि अब वर्ष में 6 की जगह 9 महीने गौशालाओं को सरकारी अनुदान मिलेगा।

• प्रदेश की राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रशिक्षणार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली अध्ययन सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए स्मार्ट क्लास रूम स्थापित किए जाएंगे। 
• संस्थानों की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए कौशल दर्पण एप बनाया जाएगा। 
• कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता राज्य मंत्री:- अशोक चांदना
• पहले चरण में चार या इससे अधिक ट्रेड संचालन वाले 118 संस्थानों में ‘स्मार्ट’ क्लास रूम स्थापित किए जाएंगे। दूसरे चरण में शेष सभी आईटीआई को कवर किया जाएगा। 

हाल ही जम्मू-कश्मीर के  सुप्रसिद्ध सन्तूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का निधन हो गया।

राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट
पर्यटन विभाग और फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म राजस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 22-24 जुलाई, 2022 को जयपुर में राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट के दूसरे संस्करण का आयोजन किया जाएगा। 
यह मार्ट पर्यटन विभाग द्वारा प्रदेश में बिजनेस टू बिजनेस बैठकों की सुविधा को एक मंच प्रदान करने की अनूठी पहल है। 
उल्लेखनीय है कि 6 अप्रैल 2022 को पर्यटन विभाग और फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म राजस्थान के बीच राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट के आयोजन के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

राज्यपाल ने वेद स्वाध्याय पीठ के पोस्टर का लोकार्पण किया है।

राजस्थान मंत्रिमंडल की बैठक में निर्णय (10 मई 2022)
• बैठक में 1 जनवरी, 2004 और इसके पश्चात् नियुक्त हुए समस्त राजकीय कार्मिकों के लिये पुरानी पेंशन योजना
(ओपीएस) लागू करने की बजट घोषणा के क्रियान्वयन हेतु राजस्थान सिविल सेवा (पेंशन) नियम, 1996, राजस्थान सिविल सेवा (अंशदायी पेंशन) नियम, 2005, विभिन्न पुनरीक्षित वेतनमान नियमों एवं राजस्थान सिविल सेवा (चिकित्सा परिचर्या) नियम, 2013 में संशोधनों के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है।  
• इससे 1 जनवरी, 2004 एवं उसके पश्चात् नियुक्त हुए राजकीय कर्मचारी अपनी सेवानिवृत्ति पर पेंशन परिलाभों के पात्र होंगे। साथ ही राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना (RGHS) के अंतर्गत कैशलेस चिकित्सा सुविधा भी प्राप्त कर सकेंगे।  
• 31 मार्च, 2022 से पूर्व जो अपनी सेवा से एग्जिट हो गए हैं, उन्हें भी उक्त नियमानुसार पेंशनरी परिलाभ अप्रैल, 2022 से देय होंगे।   
• प्रदेश में भर्ती प्रक्रिया को सरल, समयबद्ध एवं एकीकृत किये जाने की दृष्टि से एक जैसी पात्रता वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं (जैसे- ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी, मंत्रालयिक कर्मचारी इत्यादि) के स्थान पर अब समान पात्रता परीक्षा (CTET) आयोजित होगी। इसके लिये राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा (समान पात्रता परीक्षा) नियम, 2022 बनाया जाएगा। 

चुप्पी तोडो सयानी बनो अभियान - द्वितीय चरण
'माहवारी स्वच्छता प्रबंधन' एवं 'गुड टच बेड टच' जैसे संवेदनशील विषय पर किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं को जागरूक करने के लिए चुप्पी तोडो सयानी बनो अभियान के द्वितीय चरण के तहत 16 मई को 929 विद्यालयों में कार्यशाला का आयोजन किया गया। 
प्रशिक्षित अध्यापिकाएं छात्राओं को संवेदनशील विषयों पर जागरूक करती है।
कक्षा 9वीं से 12वीं तक की चयनित की गई 3,716 छात्राओं को हाईजीन एम्बेसडर नियुक्त किया जाएगा। जो राज्य सरकार की उड़ान योजना के अन्तर्गत सैनेटरी नैपकीन की निःशुल्क उपलब्धता के बारे में भी जानकारी देंगी।

राज्यसभा की रिक्त हो रही चार सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी
अधिसूचना 24 मई, 2022 को जारी की जाएगी। 
नामांकन की अंतिम तिथि 31 मई, 2022 है। 
मतदान एवं मतगणना 10 जून, 2022 को।

राजस्थान का पहला बर्ड पार्क
12 मई 2022 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर के गुलाबबाग में प्रदेश के पहले बर्ड पार्क का लोकार्पण किया।
• मुख्यमंत्री ने लोकार्पण के बाद जिले में पैंथर्स की संख्या को देखते हुए पैंथर संरक्षण के लिए पैंथर रेस्क्यू सेंटर स्थापित करने की घोषणा की। 

ईश्वरदत्त माथुर की काव्य कृति:- मौन स्वर।

राजस्थान निक्षय सम्बल योजना
• 16 मई 2022 को राज्य के टीबी रोगियों को सम्बल एवं सामाजिक सहयोग उपलब्ध कराने के लिये राज्य सरकार द्वारा जन सहयोग प्राप्त करने के उद्देश्य से राजस्थान निक्षय सम्बल योजना का शुभारम्भ किया गया।
• चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के शासन सचिव डॉ पृथ्वी और अन्य अतिथियों द्वारा योजना का शुभारंभ किया गया।
• वर्ष 2025 तक टी.बी. रोग का उन्मूलन करने हेतु सरकार द्वारा विशेष प्रयास किये जा रहे है।

उद्योग मंत्री शकुंतला रावत के अनुसार राजस्थान के प्रत्येक जिले को निर्यात संवर्धन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए 'डिस्ट्रिक्ट एक्सपोर्ट हब' विकसित किए जाएंगे।
• जयपुर और जोधपुर जिले को प्रथम चरण में चुना गया है। 

रामगढ़ विषधारी अभयारण्य राज्य का चौथा नया टाइगर रिज़र्व घोषित
• 16 मई, 2022 को केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि राजस्थान के बूंदी ज़िले में स्थित रामगढ़ विषधारी अभयारण्य को देश का 52वाँ टाइगर रिज़र्व घोषित किये जाने की अधिसूचना जारी कर दी गई है।
अधिसूचना के बाद रामगढ़ विषधारी अभयारण्य राजस्थान का चौथा टाइगर रिज़र्व बन गया है। मौज़ूदा समय में राजस्थान में रणथंभौर, सरिस्का और मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिज़र्व हैं। 
• गौरतलब है कि राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) द्वारा वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की धारा 38 के प्रावधान के अंतर्गत 5 जुलाई, 2021 को रामगढ़ विषधारी वन्यजीव अभयारण्य व निकटवर्ती क्षेत्रों को टाइगर रिज़र्व बनाए जाने की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई थी।  
• रामगढ़ टाइगर रिज़र्व का कोर एवं बफर एरिया लगभग 1500 वर्ग किमी है।
• इसमें रामगढ़ अभयारण्य का 225 वर्ग किमी एवं चम्बल घड़ियाल सेंचुरी का 256 वर्ग किमी एवं बफर एरिया 1019 वर्ग किमी का क्षेत्र शामिल होगा।

राजस्थान राज्य विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष:- महेश शर्मा।

अभिनव शर्मा
जयपुर के अभिनव शर्मा ने एक से 15 मई 2022 को ब्राजील में आयोजित हुए ग्रीष्मकालीन डेफलम्पिक्स 2021 में बैडमिंटन प्रतिस्पर्धा में टीम इवेन्ट में एक स्वर्ण, मिक्स्ड डबल्स में एक स्वर्णसिंगल्स में एक कांस्य सहित कुल तीन पदक हासिल किये हैं।

राजस्थानी लोक गायक मामे खान ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर चलकर शिरकत की।
• वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय लोक कलाकार बने है।
• जैसलमेर के मामे खान मांगणियार समुदाय से संबंधित है।

भिवाड़ी, बाड़मेर एवं भरतपुर में SOG की यूनिट्स
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने भिवाड़ी, बाड़मेर एवं भरतपुर में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की 3 नई फील्ड यूनिट्स खोले जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। 
• गौरतलब है कि प्रदेश में भिवाड़ी, बाड़मेर, भरतपुर, जालोर तथा झुन्झुनूं में एसओजी की 5 नई फील्ड यूनिट्स का गठन किया जाना है। 

देवली (उनियारा) में कृषि उत्कृष्टता केन्द्र
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देवली (उनियारा), टोंक में कृषि उत्कृष्टता केन्द्र की स्थापना किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। 
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2022-23 के बजट में देवली (उनियारा) में कृषि विज्ञान केन्द्र खोले जाने की घोषणा की थी। केन्द्र सरकार से कृषि विज्ञान केन्द्र खोले जाने की स्वीकृति प्राप्त होने तक यह उत्कृष्टता केन्द्र श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर के अधीनस्थ रहेगा। 

राज्यपाल कलराज मिश्र ने "मिट्टी बचाओ" अभियान के पोस्टर का लोकार्पण किया है।

राज्य में गौशालाओं, नंदी शालाओं एवं आवारा पशुओं की समस्याओं का निराकरण के लिए 7 मंत्रियों की एक मंत्रिमण्डलीय समिति गठित की गई है। 
• संयोजक:- शांति कुमार धारीवाल 
• समन्वयक:- प्रमोद जैन भाया (गोपालन मंत्री)
• सदस्य:-
कृषि एवं पशुपालन मंत्री लालचन्द कटारिया
जल संसाधन मंत्री महेश जोशी, 
राजस्व मंत्री रामलाल जाट,
उद्योग मंत्री शकुंतला रावत,
उच्च शिक्षा एवं गृह राज्यमंत्री राजेन्द्र यादव
• प्रशासनिक विभाग:- गोपालन विभाग

राज्यपाल कलराज मिश्र ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के राजयोग शैक्षिक एवं शोध फाउण्डेशन की ओर से ‘प्रशासनिक उत्ष्टता के लिए आध्यात्मिकता’ अभियान का शुभारम्भ किया है।

राज्य में जैविक खेती का पूरा लाभ कृषकों को दिलवाने के लिए उनके जैविक उत्पादनों को मान्यता प्राप्त संस्थान से प्रमाणित करने के लिए लिए ऑर्गेनिक कमोडिटी बोर्ड का गठन किया जायेगा।
• जैविक खेती को बढावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा जैविक खेती में नवाचारों के साथ उत्कृृष्ट कार्य करने वाले तीन कृृषकों को प्रतिवर्ष 1-1 लाख रूपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है।

तंबाकू नियंत्रण का राजस्थान मॉडल
• 18 मई 2022 को भारत सरकार ने राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को कोटपा, 2003 के प्रावधानों को लागू करने हेतु राजस्थान सरकार की तर्ज़ पर विशेष अभियान चलाने और तंबाकू नियंत्रण के संबंध में ‘राजस्थान मॉडल’का पालन करने के निर्देश दिये।
• फरवरी 2022 में 100 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया गया था, जिसका समापन 31 मई, 2022 को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर होगा।
उल्लेखनीय है कि 2003 में व्यापक तंबाकू नियंत्रण कानून [सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का निषेध और व्यापार, वाणिज्य, उत्पादन, आपूर्ति और वितरण का विनियमन) अधिनियम - COTPA, 2003] बनाया गया था। 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान आर्किटेक्चर फेस्टिवल का उद्घाटन किया है।

IAS नेहा गिरि और IFS नितिन प्रमोद की पुस्तक:- अल्फाज।

उद्योग मंत्री शकुन्तला रावत व सैनिक कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजेन्द्र सिंह गुढा ने बानसूर के ग्राम चतरपुरा में शहीद  मनोज सिंह शेखावत की प्रतिमा का अनावरण किया। 

मुख्यमंत्री सलाहकार समिति
21 मई को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए 'मुख्यमंत्री सलाहकार समिति' का गठन किया गया है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली इस समिति में 6 सलाहकार सदस्य व 1 सदस्य सचिव हैं। 
• सदस्य:- विधायक जितेन्द्र सिंह, बाबूलाल नागर, राजकुमार शर्मा, संयम लोढ़ा, रामकेश मीणा व दानिश अबरार‌।
• प्रशासनिक विभाग:- सामान्य प्रशासन विभाग। 

इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार योजना
• बजट घोषणा:- 2022-23
• 22 मई 2022 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ‘इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार योजना’ के क्रियान्वयन के लिए नवीन दिशा-निर्देशों को स्वीकृति दी। 
• ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित मनरेगा की तर्ज पर शहरी क्षेत्रों में 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह योजना शुरू की गई है।
• इस योजना पर राज्य सरकार प्रतिवर्ष 800 करोड़ रूपए व्यय करेगी। 
• नवीन दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रस्तावित योजना में स्थानीय निकाय क्षेत्र में निवास कर रहे 18 वर्ष से 60 वर्ष की आयु के सदस्य का जन आधार कार्ड के आधार पर पंजीयन किया जाएगा। 
• सामग्री लागत व पारिश्रमिक लागत का अनुपात
सामान्य प्रकृति के कार्य:- 25ः75
विशेष प्रकृति के कार्यों हेतु:- 75ः25
• कार्यों का भुगतान मनरेगा के अनुरूप श्रमिकों के बैंक खाते में 15 दिवस में किया जाएगा। 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए पैरा खेल अकादमी के निर्माण हेतु 14 करोड़ रूपए के अतिरिक्त बजट प्रावधान को मंजूरी दी है। 
• उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने बजट घोषणा वर्ष 2022-23 में पैरा खिलाड़ियों के लिए जयपुर और जोधपुर में पैरा खेल अकादमी स्थापित करने की घोषणा की थी। 

विश्व जैव विविधता दिवस - 22 मई
• मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आमागढ़ लेपर्ड रिजर्व का उद्घाटन और लोकार्पण किया है।
• आमागढ 1524 हैक्टेयर में फैला हुआ वन क्षेत्र है। यह क्षेत्र जयपुर शहर के पूर्व में स्थित है। प्रदेश के पहले लेपर्ड रिजर्व झालाना व नाहरगढ़ अभयारण्य के मध्य में स्थित होने के कारण यह वन क्षेत्र वन्य जीव संरक्षण एवं कॉरिडोर विकास की दृष्टि से अत्यन्त महत्त्वपूर्ण है। 
जैव विविधता के लिए राज्य सरकार के प्रयास:-
• राजस्थान जैविक विविधता नियम (2010)
• प्रदेश में 3 राष्ट्रीय उद्यान, 27 वन्यजीव अभयारण्य, 16 कंजर्वेशन रिजर्व और 4 टाइगर प्रोजेक्ट हैं। 
• इको-टूरिज्म पॉलिसी-2021 लागू (15 जुलाई 2021)
• सरिस्का और मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में बॉर्डर होमगार्ड लगाकर विशेष बाघ संरक्षण बल की स्थापना की गई है।
• जयपुर के झालाना डूंगरी स्थित विश्व वानिकी उद्यान की तर्ज पर जोधपुर, बीकानेर, कोटा, उदयपुर, भरतपुर और अजमेर में भी वानिकी उद्यान विकसित किए जा रहे हैं। 
• इको-टूरिज्म के लिए प्रत्येक जिले में वन क्षेत्रों के निकट एक-एक इको-टूरिज्म लव-कुश वाटिका विकसित की जा रही है। 
• वन्यजीव प्रबंधन प्रशिक्षण केन्द्र:- तालछापर अभ्यारण्य (चुरू) 
• जैसलमेर में राज्य पक्षी गोड़ावण का कृत्रिम प्रजनन शुरू किया गया है।

कृृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने कृषि अनुसंधान केन्द्र परिसर दुर्गापुरा (जयपुर) में 'राज ऑलिव स्टोर' का उद्घाटन किया है। यह स्टोर जैविक सब्जियाँ और विभिन्न ओलिव (जैतून) उत्पाद की आम जनता के लिये उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु खोला गया है।

अधिकांश भर्तियों में साक्षात्कार समाप्त 
• संवाद कौशल वाले पदों को छोड़कर अन्य भर्तियों में नहीं होगा साक्षात्कार
• आरएएस, अधीनस्थ सेवाओं व 4 अन्य सेवाओं में ही होगा साक्षात्कार 
• साक्षात्कार का भारांक (वेटेज), कुल अंकों का अधिकतम 10 प्रतिशत होगा।
प्रस्ताव के अनुसार, राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं (संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा द्वारा सीधी भर्ती) नियम 1999 में साक्षात्कार के प्रावधान वाले पदों एवं कुछ विशिष्ट सेवा नियमों में साक्षात्कार जारी रखा जाएगा।

राजस्थान इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी
24 मई 2022 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी (REVP) को मंजूरी दी है। 
• ऐसे वाहनों की खरीद को प्रोत्साहन देने के लिए एकमुश्त अनुदान के रूप में बैटरी क्षमता अनुसार दुपहिया वाहनों को 5 से 10 हजार रूपए प्रति वाहन एवं तिपहिया वाहनों को 10 से 20 हजार रूपए प्रति वाहन दिया जाएगा।
• प्रदेश में ई-व्हीकल्स को मोटर व्हीकल टैक्स के दायरे से भी बाहर रखा गया है। 
• नई नीति में ई-व्हीकल विक्रेताओं को सभी प्रकार का पुनर्भरण 7 दिनों में करने का प्रावधान किया गया है। 

आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में वैश्विक चुनौतियों के संदर्भ में शिक्षा, प्रशिक्षण और शोध को बढ़ावा देने के लिए आंतरिक सुरक्षा अकादमी और सरदार पटेल पुलिस विश्वविद्यालय, जोधपुर के मध्य एम.ओ.यू. (सहमति पत्र पर हस्ताक्षर) किए गए है। 

राजस्थान, हैल्थ अकाउंट्स को संस्थागत करने का प्रयास करने वाला पहला राज्य बनेगा।

शिखर पर्व
25 मई 2022 को राज्यपाल कलराज मिश्र ने पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 'शिखर पर्व' का शुभारम्भ किया।
• साथ ही राज्यपाल ने 'हेरिटेज आर्किटेक्ट चित्र प्रदर्शनी' का लोकार्पण भीी किया। 

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में अब 70 वर्ष के सामान्य और 60 वर्ष से अधिक आयु के दिव्यांगजन अपने साथ सहायक ले जा सकेंगे‌।

सुंधाश पंत राजस्थान राज्य प्रदूषण नियन्त्रण मण्डल के अध्यक्ष पद पर नियुक्त

सक्षम अलवर अभियान का संबंध है ? - दिव्यांगजनों से।

कृषि प्रसंस्करण, कृषि व्यवसाय एवं कृषि निर्यात प्रोत्साहन नीति-2019 में संशोधन
• 26 मई 2022 को।
संशोधन:-
• वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट में घोषित राजस्थान मिलेट्स प्रोत्साहन मिशन के तहत स्थापित होने वाली प्रथम 100 मिलेट्स प्रसंस्करण इकाइयों को पात्र परियोजना लागत का 50% अधिकतम 40 लाख रूपये प्रति इकाई अनुदान दिया जाएगा, लेकिन ऎसी परियोजना जिनमें 40 लाख रूपये की अधिकतम सीमा से अधिक अनुदान देय है। उनमें निर्धारित अनुदान दर 25% पर अनुदान देय होगा। 
• राजस्थान मिलेट्स प्रोत्साहन मिशन के तहत स्थापित होने वाली इकाइयों पर अनुदान मिशन अवधि अथवा वर्ष 2023-24 या 100 इकाइयां स्थापित होने की अवधि जो भी पहले हो तक देय होगा। 
• मिशन में निर्धारित इकाइयों का लक्ष्य प्राप्त होने के बाद सभी लंबित आवेदनों पर अनुदान की दर नीति-2019 के प्रावधानों के अनुसार देय होगी। 

• इसी प्रकार सभी श्रेणी के आवेदकों को बजट 2022-23 में घोषित राजस्थान खाद्य प्रसंस्करण मिशन के तहत स्थापित होने वाली खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों के लिए अनुदान 50% अधिकतम एक करोड़ रूपये तक देय होगा। 
• यह अनुदान लहसुन के लिए प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, कोटा, बारां, अनार के लिए बाड़मेर एवं जालोर, संतरे के लिए झालावाड़ एवं भीलवाड़ा टमाटर और आंवले के लिए जयपुर, सरसों के लिए अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली तथा सवाई-माधोपुर जिलों में स्थापित होने वाली इकाइयों को देय होगा।
• यह अनुदान मिशन अवधि अथवा वर्ष 2023-24 जो भी पहले हो तक के लिए देय होगा।
• जोधपुर संभाग में ज़ीरा व ईसबगोल के निर्यात आधारित प्रथम दस प्रसंस्करण इकाइयों को पूँजीगत अनुदान लागत का 50% या अधिकतम 2 करोड़ रुपए का अनुदान देय होगा। यह अनुदान भी मिशन अवधि अथवा वर्ष 2023-24, जो भी पहले हो, तक के लिये देय होगा।

अन्तर्राष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता दिवस:- 28 मई

भपंग वादक जुम्मे खां मेवाती का संबंध है ? - पिनान गांव (अलवर)

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 29 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में लोकार्पण एवं खिलाड़ी सम्मान समारोह को संबोधित किया। 
• साथ ही उन्होंने राजस्थान में खिलाड़ियों के लिए राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड दिए जाने की घोषणा की।

खेलों को बढ़ावा देने हेतु प्रयास:-
• राजस्थान के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लगभग 229 खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न पॉलिसी के तहत राजकीय सेवाओं में नियुक्तियां दी गई है। 
• खिलाड़ियों के लिए 2% का आरक्षण कख प्रावधान किया गया है। 
• ओलम्पिक, पैरा ओलंपिक, एशियन और कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं के साथ अर्जुन और द्रोणाचार्य अवार्डीज को स्पोर्ट्स पर्सन पेंशन मिलेंगी। 
• ओलंपिक और पैरा ओलंपिक पदक विजेताओं को इंदिरा गांधी नहर परियोजना क्षेत्र में 25-25 बीघा निःशुल्क भूमि का आवंटन किया जा रहा है। 
• उन्होंने गुरू वशिष्ठ और महाराणा प्रताप अवार्डीज को मिलने वाली पुरस्कार राशि को बढ़ाने के लिए भी घोषणा की।

• राजस्थान युवा बोर्ड के माध्यम से बेरोजगार युवाओं की सहायता हेतु विशेष नवीन राज्य युवा नीति का मसौदा तैयार किया जा रहा है। 
• झुंझुनू में क्रीड़ा विश्वविद्यालय की स्थापना की जा रही है‌।

नवीन खेल नीति का प्रारूप तैयार
• खेल एवं युवा मामलात मंत्री अशोक चांदना ने कहा है कि प्रदेश में आधारभूत खेल संरचना, खिलाड़ियों के उन्नत प्रशिक्षण एवं प्रोत्साहन, विज्ञान एवं तकनीक, विशेष खेल गतिविधियां आदि बिन्दुओं को समायोजित करते हुए राज्य की नवीन खेल नीति का प्रारूप तैयार कर लिया गया है।
• ग्राम पंचायत, ब्लॉक, जिला एवं संभाग स्तर पर चार तरह के स्टेडियम विकसित करने की योजना भी इस नवीन नीति में प्रस्तावित है।

राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद (RSSC) की चेयरमैन:- कृष्णा पूनिया।

24 मई, 2022 को राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम (RSLDC) की ओर से ‘सीएक्सओ कॉन्क्लेव’ का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं को इंडस्ट्री की मांग के अनुरूप ट्रेंड कर रोज़गार के बेहतर विकल्प उपलब्ध कराने पर मंथन हुआ।

राष्ट्रीय राजमार्गों पर पौधरोपण कर 5 वर्ष तक उनकी देख-रेख और सार- संभाल का जिम्मा अब राज्य में राजीविका के महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्य संभालेंगी।
इन सहायता समूहों द्वारा राष्ट्रीय राज मार्ग पर पौधारोपण करवाये जाने हेतु राजीविका एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के बीच एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए है।

24 मई, 2022 को राजीविका के महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित जैविक उत्पादों के प्रमाणीकरण के लिये राजीविका और राजस्थान राज्य बीज एवं जैविक प्रमाणीकरण संस्था के बीच एक एमओयू पर हस्ताक्षर किये गए।

27 मई, 2022 को राजस्थान सरकार ने राज्य के करौली ज़िले में राजा मोरध्वज की नगरी गढ़मोरा में विकास कार्य और ऐतिहासिक स्थलों के रखरखाव के लिये पौने दो करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी की है।

जैसलमेर ज़िले में 6,000 हैक्टेयर राजकीय सिवायचक भूमि को 2000 मेगावाट सोलर पार्क की स्थापना के लिये अडानी रिन्यूएबल एनर्जी पार्क राजस्थान लिमिटेड को कीमतन भूमि आवंटन पर निर्णय किया गया है।  

इसके अलावा जैसलमेर की तहसील फतेहगढ़ में 290.62 हैक्टेयर राजकीय भूमि को ईडन रिन्यूएबल पैसी प्राइवेट लिमिटेड को सशर्त कीमतन आवंटन किये जाने के प्रस्ताव पर निर्णय किया है। इस निर्णय से 150 मेगावॉट सोलर पावर प्रोजेक्ट की स्थापना हो सकेगी। 

जैसलमेर में भारत का पहला हाइब्रिड पावर प्लांट शुरू
• 28 मई 2022 को अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड की सहायक कंपनी अडाणी हाइब्रिड एनर्जी जैसलमेर वन लिमिटेड ने जैसलमेर में पवन व सौर ऊर्जा के मेल वाला 390 मेगावाट का हाइब्रिड ऊर्जा संयंत्र शुरू किया है, जो देश में अपनी तरह का पहला हाइब्रिड ऊर्जा उत्पादन संयंत्र है।

राज्य की युवा शक्ति को अन्य राज्यों की संस्कृति से रूबरू कराने के लिए प्रदेश के 10 हजार प्रतिभाशाली युवाओं, कलाकारों एवं साहसिक खिलाड़ियों के लिए नेहरू यूथ कल्चरल एक्सपोजर प्रोग्राम चलाया जा रहा है।

• राजस्थान बजट घोषणा 2022-23 की अनुपालना में 30 मई 2022 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली में विभिन्न कोचिंग एवं करियर काउन्सलिंग लेकर अपना भविष्य संवार रहे प्रदेश के अल्पआय वर्ग के युवाओं के ठहरने की व्यवस्था हेतु दिल्ली स्थित उदयपुर हाउस में 300 करोड़ रूपये की लागत से 500 युवक-युवतियों के लिए 250 कमरों का नेहरू यूथ ट्रांजिट हॉस्टल एवं फेसिलिटेशन सेन्टर के निर्माण और संचालन के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी है। 

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments