आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

27 जनवरी 2022 करेंट अफेयर्स। 26 जनवरी 2022 करेंट अफेयर्स। 25 जनवरी 2022 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2022


25 जनवरी 2022 करेंट अफेयर्स

पहला जिला सुशासन सूचकांक
केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने जम्मू और कश्मीर के 20 जिलों के लिए भारत का पहला "जिला सुशासन सूचकांक" जारी किया है।
• शीर्ष 3 जिले हैं" (1) जम्मू, (2) डोडा, (3) सांबा।

भारत के पूर्व फुटबॉलर सुभाष भौमिक का निधन हो गया।

मिया मोटली ने लगातार दूसरी बार बारबाडोस की प्रधानमंत्री बनी है।

इसरो ने तमिलनाडु के महेंद्रगिरि में विकास इंजन का सफल परीक्षण किया है, जो भारत के पहले मानव-वाहक रॉकेट (गगनयान मानव अंतरिक्ष मिशन) को शक्ति प्रदान करेगा।

नीति आयोग और RMI इंडिया ने 'भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों पर बैंकिंग' रिपोर्ट जारी की है।

यूट्यूबर प्राजक्ता कोली भारत की पहली संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) युवा जलवायु चैंपियन बन गई हैं।

भारत की पहली पैरा-बैडमिंटन अकादमी लखनऊ, उत्तर प्रदेश में स्थापित की गई है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अपना कांगड़ा ऐप लॉन्च किया है।

कर्नाटक सरकार ने महादेवपुरा (बेंगलुरु) में भारत का पहला AVGC सेंटर ऑफ एक्सीलेंस(एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स) लॉन्च किया है।

गुडडॉट (GoodDot) ने नीरज चोपड़ा को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

जियो ने 6जी तकनीक में अनुसंधान में तेजी लाने के लिए फिनलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ ओलू के साथ करार किया है।

स्वीडिश रक्षा कंपनी 'साब' भारतीय सशस्त्र बलों को एकल-शॉट एंटी-आर्मर हथियार AT 4 की आपूर्ति करेगी।

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस : 25 जनवरी।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस : 25 जनवरी।

प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार, पुरातत्वविद् और तमिलनाडु के पुरालेखविद् रामचंद्रन नागास्वामी का निधन हो गया।
• सम्मान:- पद्म भूषण।
• पुस्तक:- सेंथमिज़ नादुम पांडबम।


26 जनवरी 2022 करेंट अफेयर्स

17वें ICC पुरस्कार 2021
आईसीसी महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर:- स्मृति मंधाना (भारत)
ICC मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए:- शाहीन अफरीदी (पाकिस्तान)
आईसीसी अंपायर ऑफ द ईयर:- मराइस इरासमस।
ICC मेन्स T20I क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर:- मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान)
ICC महिला T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर:- टैमी ब्यूमोंट (इंग्लैंड)
ICC मेन्स वनडे क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर:- बाबर आजम (पाकिस्तान)
ICC महिला ODI क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर:- लिज़ेल ली  (दक्षिण अफ्रीका)
ICC मेन्स टेस्ट क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर:- जो रूट (इंग्लैंड)

लद्दाख की महिला टीम ने हिमाचल प्रदेश में 9वीं राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी चैंपियनशिप जीती है। 

विनोदानंद झा को 5 साल की अवधि के लिए प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) एडजुडिकेटिंग अथॉरिटी का अध्यक्ष बनाया गया है।

वर्ष 2022 के लिए 29 बच्चों को 6 श्रेणियों में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किया गया है।
• पुरस्कार राशि:- 1लाख रूपये‌।

पद्म पुरस्कार 2022 की घोषणा
• ये पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा आमतौर पर हर साल मार्च / अप्रैल के आसपास प्रदान किए जाते हैं।
• पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं: पद्म विभूषण (असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए), पद्म भूषण (उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा) और पद्म श्री (प्रतिष्ठित सेवा)।
• इस वर्ष 4 पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 107 पद्म श्री पुरस्कार दिए जाएंगे।
• पद्म पुरस्कार प्राप्त करने वालों में 34 महिलाएं हैं और इस सूची में 10 व्यक्ति विदेशी/एनआरआई/ पीआईओ/ओसीआई श्रेणी के अंतर्गत हैं और 13 व्यक्तियों को मरणोपरांत पुरस्कार दिया गया है।
पद्म विभूषण
जन सेवा:- कल्याण सिंह (मरणोपरांत) (उत्तर प्रदेश)
कला:- प्रभा अत्रे* (महाराष्ट्र)
साहित्य और शिक्षा:- राधेश्याम खेमका (मरणोपरांत) (उत्तर प्रदेश)
सिविल सेवा:- जनरल बिपिन रावत (मरणोपरांत) (उत्तराखंड)

पद्म भूषण
जन सेवा:- गुलाम नबी आजाद (जम्मू और कश्मीर) और बुद्धदेव भट्टाचार्य (पश्चिम बंगाल)
कला:- विक्टर बनर्जी (पश्चिम बंगाल), गुरमीत बावा* (मरणोपरांत) (पंजाब) और राशिद खान (उत्तर प्रदेश)
व्यापार और उद्योग: नटराजन चंद्रशेखरन (महाराष्ट्र), कृष्णा एल्ला और सुचित्रा एल्ला* (जोड़ी) (तेलंगाना), सत्य नारायण नडेला (संयुक्त राज्य अमेरिका), सुंदरराजन पिचाई (संयुक्त राज्य अमेरिका) और साइरस पूनावाला (महाराष्ट्र)
साहित्य और शिक्षा:- प्रतिभा रे* (ओडिशा), स्वामी सच्चिदानंद (गुजरात) और वशिष्ठ त्रिपाठी (उत्तर प्रदेश)
सिविल सेवा:- राजीव महर्षि (राजस्थान)
विज्ञान एवं इंजीनियरिंग: संजय राजाराम (मरणोपरांत) (मेक्सिको)
खेल:- देवेंद्र झाझरिया (राजस्थान)
अन्य:- मधुर जाफरी* (पाक कला- संयुक्त राज्य अमेरिका)

महत्वपूर्ण पद्म श्री
साहित्य और शिक्षा:- प्रो. नजमा अख्तर* (दिल्ली), सिरपी बालासुब्रमण्यम (तमिलनाडु), अखोन असगर अली बशारत (लद्दाख), मारिया क्रिस्टोफर बायर्स्की (पोलैंड), खलील धनतेजवी (मरणोपरांत) (गुजरात), गिरधारी राम घोंजू (मरणोपरांत) (झारखंड), शैबाल गुप्ता (मरणोपरांत) (बिहार), तारा जौहर* (दिल्ली), रटगर कोर्टेनहॉर्स्ट (आयरलैंड), चिरापत प्रपंडविद्या (थाईलैंड), विश्वमूर्ति शास्त्री (जम्मू-कश्मीर), तातियाना लवोवना शौम्यान* (रूस), सिद्धलिंगैया (मरणोपरांत) (कर्नाटक), विद्या विंदु सिंह* (उत्तर प्रदेश) और बडापलिन वार* (मेघालय)
कला:- कमलिनी अस्थाना* और नलिनी अस्थाना* (जोड़ी) (उत्तर प्रदेश), माधुरी बर्थवाल* (उत्तराखंड), सुलोचना चव्हाण* (महाराष्ट्र), लौरेम्बम बिनो देवी* (मणिपुर), श्यामामणि देवी* (ओडिशा), गोसावीदु शेख हसन (मरणोपरांत) (आंध्र प्रदेश), सौकार जानकी* (तमिलनाडु), आर मुथुकन्नम्मल* (तमिलनाडु), त्सेरिंग नामग्याल (लद्दाख), सोनू निगम (महाराष्ट्र), शिवनाथ मिश्र (उत्तर प्रदेश), रामचंद्रैया (तेलंगाना), पद्मजा रेड्डी* (तेलंगाना), अजिता श्रीवास्तव* (उत्तर प्रदेश), ललिता वकील* (हिमाचल प्रदेश) और दुर्गा बाई व्याम* (मध्य प्रदेश)
व्यापार और उद्योग:- मुक्तामणि देवी* (मणिपुर) और रयुको हीरा (जापान)
सामाजिक कार्य:- आचार्य चंदना जी* (बिहार), शकुंतला चौधरी* (असम), बसंती देवी* (उत्तराखंड), सावजी भाई ढोलकिया (गुजरात), केवी राबिया* (केरल), गामित रमीलाबेन रायसिंहभाई* (गुजरात), प्रभाबेन शाह* (दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव), बाबा इकबाल सिंह जी (पंजाब)
खेल:- सुमित अंतिल (हरियाणा), प्रमोद भगत (ओडिशा), नीरज चोपड़ा (हरियाणा), शंकरनारायण मेनन चुंडायिल (केरल), फैसल अली डार (जम्मू-कश्मीर), वंदना कटारिया* (उत्तराखंड), अवनि लेखरा* (राजस्थान) और ब्रह्मानंद सांखवलकर (गोवा)
विज्ञान एवं इंजीनियरिंग:- संघमित्रा बंद्योपाध्याय* (पश्चिम बंगाल) और अजय कुमार सोनकर (उत्तर प्रदेश)
चिकित्सा:- डॉ. प्रोकर दासगुप्ता (यूनाइटेड किंगडम), डॉ. लता देसाई* (गुजरात), डॉ. नरेंद्र प्रसाद मिश्रा (मरणोपरांत) (मध्य प्रदेश), डॉ. बालाजी तांबे (मरणोपरांत) (महाराष्ट्र), कमलाकर त्रिपाठी (उत्तर प्रदेश)
सिविल सेवा:- गुरुप्रसाद महापात्र (मरणोपरांत) (दिल्ली)
जन सेवा:- मालजी भाई देसाई (गुजरात)
अन्य:- सोसम्मा इयपे* (पशुपालन - केरल), अब्दुल खादर नादकत्तिन (जमीनी नवाचार-कर्नाटक), अमाई महालिंग नाइक (कृषि- कर्नाटक), गुरु तुल्कु रिनपोछे (आध्यात्म - अरुणाचल प्रदेश), सेठ पाल सिंह (कृषि-उत्तर प्रदेश), शिवानंद (योग-उत्तर प्रदेश) और सद्गुरु ब्रह्मेशानंद आचार्य स्वामी (आध्यात्म-गोवा)

ओलंपियन नीरज चोपड़ा (भाला फेंक) राष्ट्रपति द्वारा परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किए गए हैं।
• वह ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले ट्रैक और फील्ड एथलीट हैं।


27 जनवरी 2022 करेंट अफेयर्स

रूस ने भारत को सभी अनुबंधित 70,000 AK-203 कलाश्निकोव असॉल्ट राइफलें सौंप दी है।

हाल ही रूसी, चीनी और ईरानी नौसेनाओं ने ओमान की खाड़ी में नौसैनिक अभ्यास CHIRU-2Q22 किया।

भारतीय नौसेना की पश्चिमी नौसेना कमान ने पश्चिमी तट पर एक संयुक्त समुद्री अभ्यास पश्चिम लहर (XPL-2022) का आयोजन किया।

भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक 2021
ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक (CPI) 2021 जारी किया है जिसमें भारत 85वें स्थान (40 का स्कोर) पर है। रैंकिंग में तीन देशों- डेनमार्क, फिनलैंड और न्यूजीलैंड (88 का स्कोर) ने संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान हासिल किया है।

ब्रांड फाइनेंस 2022 ग्लोबल 500 रिपोर्ट के अनुसार, Apple सबसे मूल्यवान ब्रांड है।

रामगढ़ वन्यजीव अभयारण्य, राजस्थान का चौथा बाघ अभयारण्य (टाइगर रिजर्व) है।

असम सरकार ने उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'असम बैभव' प्रदान किया है।
• असम के राज्यपाल:- जगदीश मुखी।

अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस:- 26 जनवरी।

भारत ने $300 बिलियन का इलेक्ट्रॉनिक्स पावरहाउस बनने के लिए 5 साल का रोडमैप जारी किया
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र के लिए 5 साल का रोडमैप और विजन डॉक्यूमेंट 2.0 जारी किया है। 
MeitY द्वारा इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन के सहयोग से "$ 300 बिलियन सस्टेनेबल इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग एंड एक्सपोर्ट्स बाय 2026" शीर्षक वाला विजन डॉक्यूमेंट 2.0 तैयार किया गया है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments