आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

24 जनवरी 2022 करेंट अफेयर्स। 23 जनवरी 2022 करेंट अफेयर्स। 22 जनवरी 2022 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2022


22 जनवरी 2022 करेंट अफेयर्स

चंद्रचूर घोष की पुस्तक:- बोस: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ एन इनकनवीनिएंट नेशनलिस्ट।

उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) ने 10 से -16 जनवरी 2022 तक पहले 'स्टार्टअप इंडिया इनोवेशन वीक' का आयोजन किया।

प्रसिद्ध पर्यावरणविद् और 'साइलेंट वैली बचाओ' आंदोलन के प्रमुख व्यक्ति प्रो एम के प्रसाद का हाल ही में निधन हो गया।
• केरल के साइलेंट वैली में सदाबहार उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों को विनाश से बचाने के लिए चलाए गए साइलेंट वैली बचाओ आंदोलन में वह एक प्रमुख व्यक्ति थे।

भारत और जापान ने बंगाल की खाड़ी में समुद्री साझेदारी अभ्यास का आयोजन किया है।
• कुछ महत्वपूर्ण अभ्यास:-
लाल झंडा - भारत और अमेरिका
अल नागाह - भारत और ओमान
'नसीम-अल-बहर' - भारत और ओमान
एकुवेरिन - भारत और मालदीव
गरुड़ शक्ति - भारत और इंडोनेशिया
डेजर्ट वॉरियर - भारत और मिस्र।

भारत द्वारा 20 जनवरी से एएफसी महिला फुटबॉल एशियाई कप 2022 की मेजबानी की गई।

हाल ही प्रसिद्ध बंगाली रंगमंच हस्ती साओली मित्रा का निधन हो गया।

रोबर्टा मेट्सोला, यूरोपीय संघ की संसद की अध्यक्ष बनी है।

इज़राइल ने एरो-3 मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया है।

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे अगले थल सेना उप प्रमुख होंगे।

प्रसिद्ध पेशेवर पर्वतारोही मेजर हरिपाल सिंह अहलूवालिया का निधन हो गया। मेजर हरि पाल सिंह अहलूवालिया अर्जुन पुरस्कार-1965 पद्म श्री-1965 पद्म भूषण-2002 और 2009 में आजीवन उपलब्धि के लिए तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार प्राप्तकर्ता थे।
• उनकी आत्मकथा:- "हाईयर दैन एवरेस्ट (Higher Than Everest)" 


23 जनवरी 2022 करेंट अफेयर्स

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) ने 17-21 जनवरी तक "ओपन डेटा वीक" का आयोजन किया।
• उद्देश्य:- भारतीय शहरों को "डेटा स्मार्ट" बनाना।

सेबी ने निवेशक शिक्षा पर सा ₹थी मोबाइल ऐप लॉन्च किया है।

भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा 2022 सीजन के बाद संन्यास लेंगी।

TCS कंपनी नवंबर 2026 तक टोरंटो वाटरफ्रंट मैराथन की Title Sponsor बनी है।

छोटे किसानों की खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए ओडिशा और संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम ने समझौता किया है।

माइक्रोसॉफ्ट, गेम बनाने वाली कंपनी एक्टिविज़न ब्लिज़ार्ड इंक (Activision Blizzard Inc) का अधिग्रहण करेगी।

अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) ने अपनी वर्ल्ड एम्प्लॉयमेंट एंड सोशल आउटलुक - ट्रेंड्स 2022  रिपोर्ट जारी की है। 

पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम को ICC मेन्स T20I टीम ऑफ द ईयर 2021 का कप्तान बनाया गया है। 

फाइजर के सीईओ और अध्यक्ष अल्बर्ट बौर्ला ने COVID-19 वैक्सीन के लिए $ 1 मिलियन का उत्पत्ति पुरस्कार जीता है।

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस ने 'एंग्जायटी (Anxiety चिंता)' को चिल्ड्रन वर्ड ऑफ द ईयर 2021 घोषित किया है।

दिलीप संघानी इफको के नए अध्यक्ष बने है।


24 जनवरी 2022 करेंट अफेयर्स

हाल ही दुनिया के सबसे बुजुर्ग जीवित व्यक्ति, सैटर्निनो डे ला फुएंते (स्पेन) का 112 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।

2022 की पहली ब्रिक्स शेरपा बैठक आभासी रूप से 18-19 जनवरी 2022 को आयोजित की गई।
• अध्यक्ष देश:- चीन।
• भारत का ब्रिक्स शेरपा:- संजय भट्टाचार्य।

चंचल कुमार को राष्ट्रीय राजमार्ग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर विकास निगम लिमिटेड (NHIDCL) का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

आंध्र प्रदेश की जाह्नवी डांगेती ने हाल ही में नासा के अंतर्राष्ट्रीय वायु और अंतरिक्ष कार्यक्रम को पूरा करने वाली पहली भारतीय बनी है।

त्रिपुरा में 44वां कोकबोरोक दिवस (त्रिपुरी भाषा दिवस) मनाया गया है।

जेरी हैमलेट को जम्मू-कश्मीर का पहला 'दूध गांव' घोषित किया गया है।

पनामा जंगल में खोजी गई वर्षा मेंढक की एक नई प्रजाति का नाम स्वीडिश पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थुनबर्ग के नाम पर रखा गया है। इस प्रजाति को प्रिस्टिमांटिस ग्रेटाथुनबर्गे नाम दिया गया है। (ग्रेटा थुनबर्ग रेनफ्रॉग)

जकार्ता की जगह नुसंतारा को इंडोनेशिया की नई राजधानी बनाया जाएगा।
• नुसंतारा का अर्थ:- द्वीपसमूह।

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने 'द लीजेंड ऑफ बिरसा मुंडा' नामक एक पुस्तक का विमोचन किया है।
लेखक:- तुहिन ए सिन्हा और अंकिता वर्मा।

UNCTAD के अनुसार 2020 की तुलना में 2021 में भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) में  26% की कमी आई है।

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन को वाशिंगटन डीसी साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल (DCSAFF) 2021 में इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ वर्किंग वुमन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर' कार्यक्रम का उद्घाटन किया है। 

पराक्रम दिवस
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में 23 जनवरी को 'पराक्रम दिवस' मनाया गया।
• पहला पराक्रम दिवस 23 जनवरी 2021 को मनाया गया है।
• इस साल नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती है। नेताजी का जन्म 23 जनवरी 1897 को हुआ था। 

राष्ट्रीय बालिका दिवस : 24 जनवरी।
अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस : 24 जनवरी।

पीवी सिंधु ने सैयद मोदी बैडमिंटन 2022 का खिताब जीता है।

जापान के पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो आबे को नेताजी पुरस्कार  2022 से सम्मानित किया गया है।

नाटो (उत्तर अटलांटिक संधि संगठन) के सदस्य देशों ने 24 जनवरी, 2022 से भूमध्य सागर में 12 दिवसीय समुद्री अभ्यास "नेप्च्यून स्ट्राइक '22" का आयोजन किया। 

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पराक्रम दिवस पर इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments