आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

राष्ट्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी और नवाचार नीति 2020

 
National Science Technology and Innovation Policy 2020


राष्ट्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी और नवाचार नीति 2020

National Science Technology and Innovation Policy 2020 (STIP 2020)

• यह नीति 2013 की विज्ञान प्रौद्योगिकी और नवाचार नीति का स्थान लेगी।

उद्देश्य:-
• भारतीय विज्ञान प्रौद्योगिकी तंत्र को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना।
• मिशन मोड परियोजनाओं के माध्यम से महत्वपूर्ण बदलाव लाना।
• नई नीति में अनुसंधान और नवाचार क्षेत्र से संबंधित व्यक्तियों और संगठनों को शामिल करना।

महत्वपूर्ण प्रावधान:-

• लैंगिक समानता
BOD में महिलाओं की कम से कम 30% भागीदारी सुनिश्चित करना।
STI क्षेत्र में LGBT समुदाय के वैज्ञानिकों की भागीदारी बढ़ाना।
LGBT = Lesbian, Gay, Bisexual, Transgender.

• बच्चों और बुजुर्गों की देखभाल
बच्चों और बुजुर्गों की देखभाल करना।
मातृत्व, प्रसव एवं बच्चे की देखभाल हेतु माता-पिता के लिए पर्याप्त छुट्टी का प्रावधान।
काम के घंटों को लचीला बनाने का प्रावधान।

• विकलांगों की सहायता।
• यह नीति विकेंद्रीकरण एवं समावेशिता की मूल भावना पर आधारित है।

• STI शिक्षा को बेहतर बनाना।
कौशल विकास, प्रशिक्षण एवं बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाकर समाज का विकास करना।

शिक्षा अनुसंधान केंद्र और सहयोगी अनुसंधान केंद्र स्थापित करना।

Open Science Policy (वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन) को अपनाना।
सभी महत्त्वपूर्ण वैज्ञानिक पत्रिकाओं की भारत में भी सभी तक मुफ्त पहुँच सुनिश्चित करना।

• आने वाले दशक में भारत को शीर्ष 3 वैज्ञानिक महाशक्तियों के बीच तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनाना।

रणनीतिक प्रौद्योगिकी बोर्ड (Strategic Technology Board) की स्थापना करना।

निष्कर्ष:-
Covid-19 के दौरान नई समस्याएं उभर रही है, जिनका समाधान Sci-tech द्वारा ही किया जा सकता है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments