January 2022 Rajasthan Current Affairs
इंदिरा रसोई योजना
• शुरू - 20 अगस्त 2020 (शहरी क्षेत्र के गरीबों हेतु)
• 1 जनवरी को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ‘कोई भूखा न सोए’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में शुरू की गई इन्दिरा रसोई योजना के तहत प्रति थाली अनुदान की राशि 12 रूपए से बढ़ाकर 17 रूपए करने का निर्णय लिया।
• इस निर्णय से प्रदेश में संचालित 358 इन्दिरा रसोइयों को 5 रूपए प्रति थाली अतिरिक्त अनुदान मिलेगा।
• लाभार्थी से पूर्ववत 8 रूपये प्रति थाली लिये जाते रहेंगे।
1 जनवरी 2022 से 'शुद्ध के लिए युद्ध अभियान' शुरू किया गया।
3 जनवरी 2022 से 15 से 18 वर्ष आयुवर्ग के कोविड वैक्सीनेशन का शुभारंभ किया गया।
जयपुर जिले के जमवारामगढ़ में मनरेगा कार्यों के अंतर्गत एक तालाब की खुदाई में करीब 750 साल पुराने चांदी के 82 सिक्के मिले है।
• इनमें 76 सिक्के जैत्रसिंह काल (चौहान वंश) व 6 सिक्के मुगलकाल के है।
राज्यपाल कलराज मिश्र ने आकाशवाणी की राजस्थानी वेबसाइट का लोकार्पण किया है।
7 जनवरी को सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजनलाल जाटव RSRDC के चेयरमैन बने।
7 जनवरी को नागौर के सिलिकोसिस केयर अभियान को ‘एक्सीलेंस इन गवर्नमेंट प्रोसेस री-इंजीनियरिंग फॉर डिजिटल ट्रांसफॉरमेशन’ केटेगरी में 24वें नेशनल ई-गवर्नेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
सिलिकोसिस केयर अभियान क्या है ?
यह अभियान सिलिकोसिस रोग से पीड़ित लोगों को सरकार द्वारा प्रदत्त त्वरित सहायता राशि, पेंशन, पालनहार योजना व खाद्य सुरक्षा का लाभ दिए जाने को लेकर नागौर जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी की ओर से चलाया गया।
जयपुर के रजत चौहान का संबंध किस खेल से है ? - तीरंदाजी।
राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के महानिदेशक राजीव रंजन मिश्रा और मिशन में काम कर चुके IDAS अधिकारी पुस्कल उपाध्याय ने ‘गंगा, रिइमेजनिंग, रेजुविनेटिंग, रिकनेक्टिंग’ पुस्तक लिखी है।
10 जनवरी 2022 को RPSC अध्यक्ष डॉ. शिव सिंह राठौड़ ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ किया।
• नवाचारों की दिशा में RPSC द्वारा गत वर्ष दिसम्बर माह में अभ्यर्थी परिवेदना पोर्टल लॉन्च किया गया।
नाथद्वारा (राजसमंद) में 8 से 10 जनवरी 2022 तक योग महोत्सव का आयोजन किया गया।
• केंद्रीय आयुष मंत्री ने नाथद्वारा में आयुष वैलनेस सेंटर खोलने की घोषणा की।
कृषि एवं पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया ने बबाई (खेतड़ी) में 10 करोड़ की लागत से तैयार नवीन डेयरी संयंत्र का लोकार्पण किया।
• पशुपालकों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य स्तरीय पशुपालक सम्मान योजना भी संचालित की जा रही है।
ज्ञानदूत 2.0 का शुभारम्भ
12 जनवरी को उच्च शिक्षा राज्य मंत्री राजेन्द्र सिंह यादव ने स्वामी विवेकानन्द जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) के अवसर पर विद्यार्थियों की शैक्षणिक सहायता, मार्गदर्शन और परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष सहायता कार्यक्रम ज्ञानदूत 2.0 का शुभारम्भ किया।
यह कार्यक्रम कॉलेज शिक्षा विभाग की ओर से चलाया जाता है।
कर निर्धारण को अधिक सुगम बनाने एवं करापवंचन को रोकने में तकनीकी प्रयोग की पहल करते हुए वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा एडवांस्ड ऐनालिटिक्स पोर्टल बनाया गया है।
इस पोर्टल का शुभारम्भ 12 जनवरी को विभाग के मुख्य कर आयुक्त रवि जैन ने किया।
15 जनवरी 2022 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गांधी बधिर महाविद्यालय जोधपुर का उद्घाटन किया।
17 जनवरी को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा केन्द्र सरकार द्वारा संचालित स्वाधार गृह और उज्ज्वला योजना के संबंध में राज्य स्तरीय मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित की गई।
उज्ज्वला योजना:-
• देह व्यापार में लिप्त महिलाओं एवं उनके बच्चों का पुनर्वास कर उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने हेतु शुरू की गई।
स्वाधार गृह योजना:-
• शुरू - 2001-02 में भारत सरकार द्वारा।
• विपरीत परिस्थितियों में जीवन यापन करने वाली महिलाओं को आश्रय प्रदान करने हेतु।
राजस्थान राज्य कृषि उद्योग विकास बोर्ड
(Agro Industries Development Board)
• गठन:- 19 जनवरी 2022
• अध्यक्ष:- रामेश्वर डूडी (केबिनेट मंत्री का दर्जा)
• यह बोर्ड किसानों की आय बढ़ाने के लिए ठोस नीति बनाने एवं इसके प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में सुझाव देगा।
• राज्य में कृषि विपणन तंत्र को मजबूत कर किसानों की आय बढ़ाना।
• प्रदेश के अधिकाधिक किसानों को कृषि प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन से जोड़ने के लिए रूपरेखा तैयार करना।
• राज्य में उत्पादित कृषि जिंस जैसे- जीरा, धनिया, लहसुन, ईसबगोल, अनार, खजूर, प्याज आदि के निर्यात को बढ़ावा देना तथा इनकी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान सुनिश्चित करना।
19 जनवरी को कृषि एवं पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया ने जोबनेर (जयपुर) में वेटरनरी विश्वविद्यालय के 16वें पशु विज्ञान केन्द्र का शिलान्यास किया।
जनवरी 2022 में जयपुर के मौसम केंद्र को सर्वश्रेष्ठ मौसम केंद्र का पुरस्कार मिला है।
₹100 करोड़ की लागत से दौसा में MSME टेक्नोलॉजी पार्क की स्थापना की जाएगी।
21 जनवरी को केंद्र सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी।
24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर अलवर जिले के बानसूर में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री शकुंतला रावत ने स्वस्थ बेटी अभियान की शुरूआत की।
राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर अजमेर जिले की गौरी माहेश्वरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
• उन्हें यह पुरस्कार Calligraphy के लिए दिया गया है।
पद्म पुरस्कार 2022 (राजस्थान से प्राप्तकर्ता)
• पद्म भूषण:-
1. देवेंद्र झाझडिया - चुरू (पैरा खिलाड़ी)
2. राजीव महर्षि (पूर्व मुख्य सचिव)
• पद्म श्री:-
1. अवनि लेखरा - जयपुर (पैरा खिलाड़ी)
2. फिल्मकार चंद्रप्रकाश द्विवेदी (कला)
3. रामदयाल शर्मा - भरतपुर (नौटंकी कला)
राज्यपाल कलराज मिश्र ने 26 जनवरी 2022 को राजभवन में संविधान पार्क का शिलान्यास किया।
राजस्थान में सोने की पहली खान भीलवाडा में स्थापित की जाएगी।
भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी के देवतलाई क्षेत्र में लगभग 600 किलो सोने के भंडार मिले हैं।
इस क्षेत्र में तांबे की भंडार भी मिले हैं।
जयपुर जिले की गोविन्दगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 'ढ़ोढसर' शत प्रतिशत वैक्सीनेशन के लक्ष्य को पूरा करने वाली पहली ग्राम पंचायत बनी है।
राज्यपाल कलराज मिश्र ने लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को अपने सलाहकार मंडल में सदस्य मनोनीत किया है।
23 से 28 जनवरी 2022 तक पश्चिमी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर BSF द्वारा ऑपरेशन सर्द हवा नामक वार्षिक अभ्यास आयोजित किया गया। (सीमा की निगरानी हेतु)
राजस्थान राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, जयपुर के अध्यक्ष न्यायाधिपति बनवारी लाल शर्मा ने 28 जनवरी को ई-दाखिल पोर्टल का उद्घाटन किया।
इसके माध्यम से उपभोक्ता अपनी शिकायतों को उपभोक्ता आयोगों में ऑनलाईन दर्ज करा सकेंगे।
• इस पोर्टल को राष्ट्रीय सूचना केंद्र द्वारा विकसित किया गया है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 28 जनवरी को राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा प्रकाशित स्पंदन पत्रिका व मैन्युअल के हिन्दी संस्करण का विमोचन किया।
जयपुर निवासी मन्नत सीवाच (Mannat Siwach) मिस टीन इंटरनेशनल इंडिया 2021 बनी है।
31 जनवरी को उषा शर्मा नई मुख्य सचिव बनी है।
सजग ग्राम योजना
• शुरू:- 6 दिसंबर 2021
• राजस्थान की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने शुरू की।
• उद्देश्य:- गांव वासियों को भ्रष्टाचार व अपने हितों के प्रति सजग करन।
• इस योजना के तहत राजस्थान ACB की टीम ने कुल 51 गांवों को प्रदेश भर में गोद लिया है।
बॉलीवुड के मशहूर गीतकार सईद कादरी को इस वर्ष का 'हसरत जयपुरी अवॉर्ड फॉर कंट्रीब्यूशन इन सिनेमा' देने की घोषणा की गई है।
कोटा के अंतिम शासक भीमसिंह II के पुत्र बृजराज सिंह का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
जयपुर के चित्रकार वीर नारायण आर्य को संतोष स्मृति कलाचर्चा सृजन सम्मान से सम्मानित किया गया है।
SAVE WATER
0 Comments