आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

सोशल मीडिया। ओटीटी प्लेटफॉर्म। IT Rule 2021

 
IT Rule 2021


सोशल मीडिया

सोशल मीडिया से तात्पर्य उन वेबसाइट/एप्लीकेशंस से हैं, जो इंटरनेट के माध्यम से लोगों को विचारों और सूचनाओं (संदेश, ऑडियो, वीडियो) को साझा करने की सुविधा प्रदान करते हैं।
उदाहरण:- Youtube, FB, Instagram.

सोशल मीडिया के +ive प्रभाव:-
1. यह दुनिया भर के लोगों से जुड़ने का एक महत्वपूर्ण साधन है।
2. यह उन लोगों की आवाज बन सकता है, जो समाज की मुख्यधारा से अलग है।
3. यह रोजगार भी प्रदान करता है।
4. सरकार की गलत नीतियों का आलोचक है।
5. इसने समाज/समुदाय के मूल्यों, संस्कृति आदि को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाया है।

सोशल मीडिया के -ive प्रभाव:-
1. इसका अधिक प्रयोग करने से मस्तिष्क पर नकारात्मक प्रभाव। यह व्यक्ति को डिप्रेशन की ओर ले जा सकता है।
2. गोपनीयता/निजता संबंधित मुद्दे (privacy)
3. साइबर बुलिंग को बढ़ावा।
4. साइबर अपराध जैसे - हैकिंग, फिशिंग का खतरा बढ़ना
5. धोखाधड़ी का चलन 

IT Rules 2021:-
1.एक मुख्य अनुपालन अधिकारी की नियुक्ति
जो अधिनियम और नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए उत्तरदायी होगा। ऐसा व्यक्ति भारत का निवासी होना चाहिए।
2.एक नोडल संपर्क अधिकारी  की नियुक्ति 
जो कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ 24घंटे समन्वय स्थापित करेगा। ऐसा व्यक्ति भारत का निवासी होगा।
3.एक शिकायत अधिकारी की नियुक्ति 
जो शिकायत समाधान तंत्र के अंतर्गत कामकाज करेगा। ऐसा व्यक्ति भारत का निवासी होगा।

4. एक मासिक अनुपालना रिपोर्ट प्रकाशित करनी होगी जिसमें प्राप्त शिकायतों और उन पर की गई कार्यवाही का विवरण होगा।

5.अदालत/सरकारी प्राधिकरण द्वारा मांगे जाने पर निम्नलिखित मामलों में पहचान बताना:-
देश की संप्रभुता और अखंडता, राष्ट्र की सुरक्षा, विदेशी राष्ट्रों से मैत्रीपूर्ण संबंध, लोक व्यवस्था।

6. उपयोगकर्ता को अकाउंट/आईडी को हटाने से पहले अपना पक्ष रखने का उचित अवसर देना।

8.यदि व्यक्तिगत निजता और गरिमा के उल्लंघन का मामला हो तो 24 घंटे के भीतर अकाउंट/आईडी/पोस्ट को हटाएं।


ओटीटी प्लेटफॉर्म क्या है

OTT = Over the top.
• यह दर्शकों (users) को इंटरनेट के माध्यम से मीडिया सेवाएं (वीडियो आदि) उपलब्ध करवाते हैं।
• यह केबल प्रसारण और सैटेलाइट TV प्लेटफार्म को दरकिनार कर सीधे सेवा देते हैं।
• इसका उपयोग Video on demand प्लेटफार्म के लिए किया जाता है।
उदाहरण:- Netflix, Voot, Amazon Prime.

OTT के +ive प्रभाव:-
1. हमें प्रोग्राम/फिल्म देखने के लिए TV केबल  कनेक्शन/DTH कनेक्शन की जरूरत होती है, लेकिन ओटीटी से केवल इंटरनेट कनेक्टिविटी से यह किया जा सकता है।

2. 24×7 सेवाएं।

3. इससे कई वेबसीरीज, डॉक्यूमेंट्री देख सकते हैं, जो अन्य प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं होती।

OTT के -ive प्रभाव:-
1. इसका अधिक प्रयोग करने से मस्तिष्क पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

2. कहीं प्लेटफॉर्म्स पर अश्लीलता दिखाई जाती है, जिससे समाज पर नकारात्मक प्रभाव।

3. अधिकतर प्लेटफॉर्म विदेशी है। इनके द्वारा आपत्तिजनक सामग्री उपलब्ध कराना।

IT Rules 2021:-
1. OTT को कंटेंट को आयु के आधार पर पांच श्रेणियों में वर्गीकृत करना होगा तथा रेटिंग को भी प्रदर्शित करना।
कंटेंट को U (यूनिवर्सल), U/A 7+, U/A 13+, U/A 16+ और A (वयस्क) श्रेणी में वर्गीकृत किया जाएगा।

2. त्रिस्तरीय शिकायत निवारण तंत्र:-
• टियर-1 (OTT/प्रकाशक के स्तर)
OTT/ प्रकाशक को भारत में एक शिकायत निवारण अधिकारी नियुक्त करना होगा जो प्राप्त शिकायतों के निवारण के लिए जवाबदेह होगा। इसे हर शिकायत पर 15 दिन के भीतर निर्णय लेना होगा।

• टियर-2 (स्व-नियामक निकाय)
OTT/प्रकाशको द्वारा सामूहिक रूप से स्थापित किए जाएंगे।
इस निकाय को सूचना और प्रसारण मंत्रालय में पंजीकरण कराना होगा।
यह संस्था उन शिकायतों का समाधान करेगी जिनका शिकायत निवारण अधिकारी द्वारा 15 दिन के भीतर समाधान नहीं किया गया हो।

• टियर-3 (निगरानी तंत्र)
सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा विकसित किया जाएगा।
यहां शिकायतों की सुनवाई के लिए अंतर विभागीय समिति का गठन करेगा।

इन नियमों की आवश्यकता क्यों ?
1. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अत्यधिक संख्या में यूजर।
2. विशेषकर महिला यूजर्स की सुरक्षा हेतु।
3. निजता और गोपनीयता।
 
सरकार के हस्तक्षेप की आवश्यकता क्यों ?
ज्यादातर कंपनियां विदेशी
यह बड़ी-बड़ी कंपनियां अत्यधिक शक्तिशाली हो रही है।
इन कंपनियों द्वारा आपत्तिजनक भाषणों/सामग्री पर कड़ी कार्यवाही नहीं की जाती।
भारत सरकार जनता के हितों की संरक्षक है।

नए IT नियमों से जुड़ी चुनौतियां:- 
1. ऐसे अधिकार जो IT अधिनियम के दायरे से बाहर है, एक चिंता का विषय है।
2. अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जुड़े मुद्दे।
3. Traceability का मुद्दा।
4. डाटा गोपनीयता का मुद्दा।

IT Rule 2021 का पूरा नाम:-
सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती संस्थानों के लिये दिशा-निर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments