आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

Rajasthan Current Affairs 2022 । फरवरी 2022 । राजस्थान करेंट अफेयर्स

 

Rajasthan Current Affairs 2022


Rajasthan Current Affairs 2022

February 2022 Rajasthan Current Affairs
 
न्यूनतम मजदूरी दरों में वृद्धि
1 फरवरी 2022 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रत्येक वर्ग के लिए न्यूनतम मजदूरी की दरों में 7 रूपए प्रतिदिन की बढ़ोतरी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। 
• यह दरें 1 जुलाई 2021 से प्रभावी होंगी।
• अब अकुशल श्रमिक को ₹252 के स्थान पर ₹259 प्रतिदिन या ₹6734 प्रतिमाह, 
• अर्द्धकुशल श्रमिक को ₹264 के स्थान पर ₹271 प्रतिदिन या ₹7046 प्रतिमाह, 
• कुशल श्रमिक को ₹276 के स्थान पर ₹283 प्रतिदिन या ₹7358 प्रतिमाह,
• उच्च कुशल श्रमिक को ₹326 के स्थान पर ₹333 प्रतिदिन या ₹8658 प्रतिमाह मजदूरी प्राप्त होगी।

डॉ. जसवंत सिंह राठी RPSC के कार्यवाहक अध्यक्ष बने है।

29 जनवरी 2022 को अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 810वें सालाना उर्स की शुरुआत हुई।

NCC राजस्थान ने फ्लैग एरिया प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जाहिदा खान ने 31 जनवरी 2022 को DST होम स्कूलिंग पॉडकास्ट का शुभारंभ किया।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 2 फरवरी को नागौर जिले के मानसर गांव में 15 दिवसीय श्री रामदेव पशु मेला नागौर का आगाज हुआ।

विश्व का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम
5 फरवरी को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर के चौंप में विश्व के तीसरे सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया।
• यह स्टेडियम अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम और ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न स्टेडियम के बाद विश्व का तीसरा और भारत का दूसरा सबसे बड़ा स्टेडियम है।
• बरकतुल्लाह खां स्टेडियम कहां स्थित है ? - जोधपुर।

शान्ति एवं अंहिसा निदेशालय द्वारा 7 फरवरी 2022 से प्रसिद्ध गांधीवादी सुब्बाराव की जयंती पर राज्य में "राजस्थान युवा पखवाड़े" का आयोजन 20 फरवरी 2022 तक किया जा रहा है। 

राजस्थान सौर ऊर्जा परियोजनाओं में प्रथम
• राजस्थान सौर ऊर्जा परियोजनाओं में 9 हजार 552 मेगावाट क्षमता के साथ कर्नाटक को पछाड़कर देश में प्रथम स्थान पर है।
राज्य में प्रति वर्ष 325 दिनों के औसत के साथ देश में सबसे अधिक धूप खिलती है। 
राज्य की सौर ऊर्जा क्षमता 142 गीगावाट अनुमानित है जो कि देश का लगभग 19% है। 
राज्य की पवन ऊर्जा क्षमता भी लगभग 127 गीगावाट अनुमानित है। 
जोधपुर के भडला में 2,245 मेगावॉट क्षमता का सोलर पार्क चार चरणों में विकसित किया गया है। वर्तमान में यह दुनिया का सबसे बड़ा सोलर पार्क है।

सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0 टीकाकरण अभियान
7 फरवरी को 0 से 2 वर्ष तक के बच्चों को नौ तरह की बीमारियों से बचाने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जयपुर जिले में सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0 टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। 
• नियमित टीकाकरण से वंचित गर्भवती महिलाओं को टीडी-1, टीडी-2 व बूस्टर टीडी के टीके लगाए जाएंगे।
• जिले में आयोजित होने वाले 209 सत्रों में इस अभियान के तहत 114 गर्भवती महिलाओं तथा 487 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है।

नंद घर
राज्य के 25 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों को नंद घर के रूप में विकसित करने हेतु वेदांता समूह के अनिल अग्रवाल फाउण्डेशन के साथ एमओयू किया गया है।
फाउंडेशन करीब 750 करोड़ रूपये (प्रति आंगनबाड़ी 3 लाख रूपये) व्यय कर 25 हजार नंद घर विकसित करेगा। 

विश्व नम भूमि दिवस - 2 फरवरी
थीम:- ‘वेटलैंड्स एक्शन फॉर पीपल एंड नेचर’।
• वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी के अनुसार राज्य में 46 हजार 741 वैटलेंड है तथा ढ़ाई हैक्टेयर से ज्यादा क्षेत्रफल वाले कुल 12 हजार 625 वैटलेण्ड्स है।
जैसे:- सांभर झील, केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान (भरतपुर), चन्दलाई (जयपुर), बरखेडा (जयपुर), आनासागर (अजमेर), नक्की झील (माउन्ट आबू), फतेहसागर एवं पिछौला झील (उदयपुर), कायलाना (जोधपुर), इत्यादि।

नंदी गौशाला:-
• बजट 2019-20 में आवारा पशुओं की समस्या से निजात पाने के लिए प्रत्येक पंचायत समिति स्तर पर नन्दी शालाएं स्थापित करने की घोषणा की गई।
सहयोग राशि:- 10% राशि संस्था द्वारा तथा 90% राशि राज्य सरकार द्वारा वहन की जाएगी।
• पंचायत समिति स्तर पर नंदी गौशाला खोलने को लेकर प्रदेश का पहला ठेका (अनुबंध) नोहर (हनुमानगढ़) में हुआ है।
• नोहर की श्री गोशाला ने नोहर के चक रामपुरा पट्टी में और टाउन की श्री गोशाला समिति ने हनुमानगढ़ पंचायत समिति के अंतर्गत कोहला में नंदीशाला खोलने का अनुबंध किया।
• आवारा गो-वंश की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए पंचायत समिति स्तर पर नंदी गोशालाएं चलाने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य है।

जयपुर में कॉन्स्टिट्यूशन क्लब भवन का निर्माण किया जा रहा है। 

सीकर जिला प्रशासन एवं सीकर पुलिस विभाग द्वारा सशक्त महिला एवं नशा मुक्त समाज अभियान शुरू किया गया है।

हनुमानगढ़ जिले में 'ना नशा करेंगे ना करने देंगे' अभियान शुरू किया गया है।

मेरी पुलिस मेरी दोस्त
12 फरवरी 2022 को डूंगरपुर जिले में लड़कियों को पुलिस की कार्यप्रणाली समझाने, खुलकर अपनी बात रखने के लिए प्रेरित करने के लिए मेरी पुलिस मेरी दोस्त नामक अभियान शुरू किया गया।
• इस अभियान के तहत प्रत्येक शनिवार को कक्षा 9 से 12वीं तक की छात्राओं को पुलिस थानों की विजिट कराई जाएगी।

मरु महोत्सव 13 फरवरी से 16 फरवरी
• पोकरण में आयोजित।
• अल्पसंख्यक मामलात मंत्री सालेह मोहम्मद द्वारा शुभारंभ।
• इसमें निकिता राठौड़ ने मिस पोकरण एवं भरत बोहरा ने मिस्टर पोकरण का खिताब जीता।

सरकारी नौकरियों में ट्रांसजेंडर को भी आरक्षण
14 फरवरी, 2022 को राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को सरकारी नौकरियों में ट्रांसजेंडर को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुरूप आरक्षण देने का निर्देश दिया।
• गौरतलब है कि कर्नाटक ने ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों के लिये सरकारी नौकरियों में 1% आरक्षण देने का फैसला किया था तथा ऐसा करने वाला वह देश का पहला राज्य है।

राज्यपाल कलराज मिश्र ने 14 फरवरी को संजय कुमार श्रोत्रिय को RPSC का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
• अध्यक्ष एवं सदस्यों का कार्यकाल:- 6 वर्ष अथवा 62 वर्ष की उम्र, जो भी पहले हो।

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा:- 14-28 फरवरी 2022
• थीम:- सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा।

राजस्थान के 6 बुनकर ‘बुनकर पुरस्कार’ के लिये चयनित
15 फरवरी 2022 को प्रदेश के 6 बुनकरों का बुनकर पुरस्कार योजना के अंतर्गत पुरस्कृत करने हेतु चयन किया गया है।
• उल्लेखनीय है कि बुनकर पुरस्कार योजना की शुरुआत 2005 में हुई थी।
• इंद्रो (पोखरण, जैसलमेर) पोखरण पट्टू के लिये प्रथम स्थान पर रहीं, जबकि गुलाम अहमद (सवाई माधोपुर) ने प्लेन खेस के लिये द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं शक्ति सिंह नरूका (सिराही, टोंक) सूती साड़ी के लिये तृतीय स्थान पर रहे।
वहीं मकबूल अहमद (मंगरोल, बारां) को कोटा डोरिया बैंगनी बूटी साड़ी, जबकि बुधराम (कांकनी, जोधपुर) को सूती दरी तथा सुमन (अमरपुरा बास, बीकानेर) का कोटिंग ऊनी के लिये सांत्वना पुरस्कार हेतु चयन किया गया।

पाली, जालौर, बाड़मेर व सिरोही जिलों के पर्यटन स्थलों को गोड़वाड़ पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित किया जा रहा है ‌
• गोड़वाड़ पर्यटन सर्किट की घोषणा बजट 2021-22 में की गई थी।

बंदी कैन्टीन
16 फरवरी 2022 को सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने जयपुर सहित दस जिलों के कारागृहों में ‘‘बंदी कैन्टीन’’ का उद्घाटन किया है।
• इन कैन्टीन का संचालन कॉनफैड द्वारा किया जाएगा।
• कारागृहों में बंदी प्रतिमाह अब 3500 रूपये की सामग्री कैन्टीन से खरीद सकेंगे।
• सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा कारागार मंत्री:- टीकाराम जूली।

भारत की सबसे बड़ी करियर काउंसलिंग वर्कशॉप
संस्कृति और संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर जिला क्षेत्र में स्कूली बच्चों के लिए ‘परामर्श 2022’ (Paramarsh 2022) करियर परामर्श कार्यशाला लांच की। इस कार्यशाला में बीकानेर जिले के एक हजार से अधिक स्कूलों के एक लाख छात्रों ने भाग लिया, जिनमें ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों के थे।

मुख्यमंत्री ने ‘राजस्थान स्वायत्त शासन’ पत्रिका का विमोचन किया है।

ऑपरेशन अस्मिता
19 फरवरी, 2022 को मुख्य सचिव के समक्ष बूंदी ज़िला कलेक्टर रेणु जयपाल ने ‘ऑपरेशन अस्मिता’ नवाचार का प्रेजेंटेशन दिया।
• बूंदी ज़िले के कुछ क्षेत्रों में देह व्यापार कुरीति को समाप्त करने, बालिकाओं को बेहतर बचपन, उत्कृष्ट शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास की राह पर ले जाने के लिये ज़िला प्रशासन द्वारा ‘ऑपरेशन अस्मिता’ को शुरू किया जा रहा है।
• ज़िले के गाँव रामनगर से इसकी शुरुआत की जा रही है।

भारतीय रेलवे लेखा सेवा की अधिकारी तारिका रॉय और भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी सौम्या गुप्ता ने संयुक्त रूप से 'Mad(e) in India' पुस्तक लिखी है।

22 फरवरी को  राजस्थान विधान सभा के सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने विधान सभा का आईओएस (आईफोन ऑपरेटिंग सिस्टम) आधारित मोबाइल एप लॉन्च किया। उल्लेखनीय है कि विधानसभा का एन्ड्राइड आधारित मोबाइल एप पहले से ही संचालित है। 

चुप्पी तोड़ो अभियान
जयपुर जिला प्रशासन आगामी दिनों में 15 से 45 वर्ष की महिलाओं एवं बच्चियों को मैनस्ट्रुअल हैल्थ हाईजीन मेनेजमेन्ट के बारे में जागरूक करने के लिये 'चुप्पी तोड़ो अभियान' चलायेगा। इसी के साथ गुड टच बेड टच के बारे में भी छोटी बच्चियों को जागरूक किया जायेगा। 

ज्योति बालियान और श्यामसुंदर स्वामी (बीकानेर) की जोड़ी ने दुबई में आयोजित विश्व पैरा तीरंदाजी चैंपियनशिप में मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता है।

26 फरवरी को कृषि मंत्री लालचन्द कटारिया ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की पॉलिसियां वितरित कर ‘मेरी पॉलिसी, मेरे हाथ’ अभियान के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया।  

उदय खेल महोत्सव
चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने एवं खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के उद्देश्य से सात दिवसीय उदय खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। 

नायाब हुनर हाट
28 फ़रवरी 2022 को उद्यम प्रोत्साहन संस्थान एवं राजस्थान अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को अरबन हाट, जल महल के सामने, जयपुर में "नायाब हुनर हाट" प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। 
• इस प्रदर्शनी का उद्घाटन उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री शकुन्तला रावत ने की।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस:- 28 फरवरी
• इस वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम की शुरुआत प्रत्येक जिले में राजस्थान साइंस लिटरेचर फेस्टिवल के रूप में 2 फरवरी 2022 से की गई।

जोधपुर के शुभम गढ़वाल का संबंध किस खेल से है ? - क्रिकेट।
उन्हें आईपीएल 2022 के लिए राजस्थान रॉयल्स ने अपने साथ जोड़ा है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments