आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

Rajasthan Current Affairs 2022 । अप्रैल 2022 । राजस्थान करेंट अफेयर्स

 
Rajasthan Current Affairs 2022


Rajasthan Current Affairs 2022

April 2022 Rajasthan Current Affairs
 
2 अप्रैल को अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद ने जैसलमेर में गोवर्धन दास कल्ला आवसीय महत्वाकांक्षी योजना का लोकार्पण किया।

₹1 प्रति किलो गेहूं
एक रुपए किलो गेहूं फ्लैगशिप योजना के तहत प्रदेश में BPL, State BPL परिवारों को 5 किलो गेहूं प्रति यूनिट और अंत्योदय परिवारों (AAY) को 35 किलो गेहूं प्रति परिवार हर माह दिया जा रहा है। शेष सभी श्रेणी के लाभार्थियों को 2 रूपये प्रति किलो गेहूं उपलब्ध करवाया जा रहा है।

राष्ट्र निर्माण में बच्चों की भूमिका सुनिश्चित कराने हेतु प्रत्येक बच्चे को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने की दृष्टि से राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 'बिल्डिंग नेशन थ्रो एजुकेशन' की थीम पर अप्रैल माह का एक्शन प्लान जारी किया गया है। 

अप्रैल 2022 में आजादी का अमृत महोत्सव आयोजन में राजस्थान, देश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।

घर-घर औषधि योजना के तहत पौधौं का वितरण बेहतर करने के उद्देश्य से सूचना प्रोद्यौगिकी एवं संचार विभाग द्वारा GGAY एप बनाया है।

पर्यटन विभाग ने 'राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट (RDTM) 2022' के आयोजन के लिए फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान (FHTR) के साथ एमओयू किया है।

आरटीआई पोर्टल 2.0 
राज्य में सूचना के अधिकार के तहत मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए राज्य सूचना आयोग द्वारा आरटीआई पोर्टल 2.0 लॉन्च किया गया है।
मुख्य सूचना आयुक्त डी बी गुप्ता ने पोर्टल लॉन्च किया।

मोबाइल इन्वेस्टिगेशन यूनिट
4 अप्रैल, 2022 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सचिवालय परिसर से राजस्थान पुलिस की मोबाइल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (एमआईयू) वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

ऑपरेशन समानता
• 24 जनवरी से शुरू। (बूंदी पुलिस का नवाचार)
•  ‌अब पूरे प्रदेश में क्रियान्वित किया जा रहा है।
• इसके तहत थानास्तर पर अपने क्षेत्र में ऐसे गाँवों को चिह्नित करना होता है, जहाँ अब तक दलित दूल्हे घोड़ी पर नहीं बैठे हों या घोड़ी पर बैठने पर अप्रिय घटना हुई हो या उन्हें घोड़ी से उतार दिया गया हो।
चिह्नित करने के बाद ऐसे गाँवों में समानता समितियाँ बनाई जाती हैं ताकि घोड़ी पर दलित समाज के दूल्हे, दुल्हनों की बिंदौरियाँ बिना किसी विवाद और अप्रिय घटना के निकाली जा सकें।

निरोगी राजस्थान मेडिफेस्ट-2022
5 अप्रेल को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निरोगी राजस्थान मेडिफेस्ट-2022 का उद्घाटन किया।
• मुख्यमंत्री ने SMS हॉस्पिटल में 24 मंजिला नए आईपीडी टावर का शिलान्यास भी किया।
यह अस्पतालों की श्रेणी में देश का सबसे बड़ा आईपीडी टावर और सभी श्रेणियों में प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत है।

रुफटॉप सोलर में राजस्थान, गुजरात के बाद दूसरे पायदान पर आ गया है। 
• बंजर भूमि पर सोलर सिस्टम लगाने की कुसुम योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान प्रथम स्थान पर है।

खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना ने बॉक्सिंग की 'के-1 नेशनल चैम्पियनशिप' के पोस्टर का विमोचन किया। 
यह प्रतियोगिता 28 से 30 अप्रैल तक SMS इंडोर स्टेडियम में होगी। (तीसरा संस्करण)

राजस्थान मंत्रिमंडल के महत्त्वपूर्ण निर्णय (6 अप्रैल)
• राजस्थान को फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से राजस्थान फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति-2022 को मंज़ूरी दी गई।
• पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट ट्रेनिंग सोसायटी का गठन किया जाएगा।
• बजट घोषणा 2022-23 की अनुपालना में प्रदेश के सभी राजकीय चिकित्सा संस्थानों में नि:शुल्क आईपीडी और ओपीडी उपचार उपलब्ध कराने की योजना का नामकरण ‘मुख्यमंत्री नि:शुल्क निरोगी राजस्थान योजना’ किये जाने का निर्णय लिया गया।
• श्रीगंगानगर में मिनी सचिवालय के निर्माणकार्य के लिये राजस्थान राज्य सड़क विकास एवं निर्माण निगम को कार्यकारी एजेंसी के रूप में नियुक्त करने का निर्णय लिया गया।

प्रश्न.मुख्यमंत्री नि: शुल्क दवा योजना का नाम बदलकर क्या कर दिया गया है ? - 
उत्तर:- मुख्यमंत्री नि:शुल्क निरोगी राजस्थान योजना।
• यह योजना 1 मई 2022 से शुरू की जाएगी।

संगीत नाटक अकादमी अवार्ड
9 अप्रैल, 2022 को उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने जैसलमेर के गाज़ी खान बरना को लोक संगीत के क्षेत्र में योगदान के लिये संगीत नाटक अकादमी अवार्ड प्रदान किया।
गाज़ी खान बरना का संबंध लोक संगीत की मांगणियार परंपरा से है। यह खड़ताल वादक भी है।
वर्ष 2002 में इन्हें राजस्थान संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

महात्मा ज्योतिबा फुले जयन्ती:- 11 अप्रैल।

राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री राजस्थान आर्थिक परिवर्तन सलाहकार परिषद (CMRETAC) का कार्यकाल दिसंबर, 2023 तक बढ़ा दिया है। 
• परिषद का गठन:- 7 मार्च 2020
• अध्यक्ष:- मुख्यमंत्री।

ग्रीन एग्रीकल्चर प्रोजेक्ट 
यह प्रोजेक्ट बाड़मेर एवं जैसलमेर जिले में स्थित राष्ट्रीय मरू उद्यान इलाकों में जैव विविधता और वन परिदृश्यों के संरक्षण के लिए शुरू किया गया है।
इस प्रोजक्ट को मार्च 2026 तक पूरा किया जाना है। 

13 अप्रैल को जवाहर कला केन्द्र में पर्यटन विभाग और यूनेस्को के सहयोग से सांस्कृतिक कार्यक्रम 'फोक सफर' का आयो​जन किया गया।  

उर्मिला राजोरिया राजफैड की प्रबन्ध निदेशक बनी है।
डॉ. रश्मि शर्मा पर्यटन निदेशक बनी है।

मेगा अक्षय ऊर्जा पार्क
राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम और टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कारपोरेशन (THDC) दोनों मिलकर राजस्थान में 10 हजार मेगावाट क्षमता का मेगा अक्षय ऊर्जा पार्क विकसित करेंगे।
• पार्क का क्रियान्वयन व विकास दोनों कंपनियों द्वारा गठित संयुक्त उपक्रम स्पेशल पर्पज़ व्हीकल (SPV) के माध्यम से किया जाएगा।

14 अप्रैल, 2022 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर, सीतापुरा में एसोसिएशन ऑफ फिजीशियंस ऑफ इंडिया (एपीआई) के 77वें राष्ट्रीय सम्मेलन ‘एपिकॉन, 2022’ का उद्घाटन किया।
• मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर चिकित्सकों को वर्ष 2020 एवं 2021 के प्रतिष्ठित जीवराज मेहता अवार्ड से सम्मानित किया।

राज्यपाल कलराज मिश्र ने हनुमान जयंती (16 अप्रैल) के अवसर पर उत्तर प्रदेश में वृंदावन बालाजी देवस्थान का उद्घाटन किया।

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस:- 16 अप्रैल।
• राजस्थान पुलिस का ध्येय वाक्य:- अपराधियों में डर, आमजन में विश्वास।
• आदर्श वाक्य:- सेवार्थ कटिबद्धता।
• प्रतीक चिन्ह:- विजय स्तंभ।

वाटर ट्रेन
पाली शहर में लोगों को सुचारू पेयजल आपूर्ति के लिए राज्य सरकार की विशेष पहल के तहत 17 अप्रैल को वाटर ट्रेन 50-50 हजार लीटर क्षमता के 40 टैंकरों में 20 लाख लीटर पानी के साथ जोधपुर से रवाना होकर पाली पहुंची।

नवीकरणीय ऊर्जा में राजस्थान प्रथम
17040.62 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा विकसित कर  राजस्थान अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में समूचे देश में पहले पायदान पर आ गया है। (विंड पावर+बायो पावर +सोलर पावर)
• राजस्थान के बाद गुजरात, तमिलनाडु और कर्नाटक क्रमशः दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर है।
• सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में पहले से ही राजस्थान पहले स्थान पर काबिज है। 

एल-रूट सर्वर
17 अप्रैल को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देने की पहल पर राज्य में एल-रूट सर्वर स्थापित किया गया। 
• राजस्थान देश का पहला राज्य बना है।
• इस सर्वर को सरकार ने इंटरनेट कर्पाेरेशन फर असाइन्ड नेम्स एंड नंबर्स (ICANN) के साथ मिलकर स्थापित किया है।

स्मार्ट सिटी रैंकिंग
हाल ही में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा जारी स्मार्ट सिटी रैंकिंग में उदयपुर (122.8 अंक) को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
• उदयपुर के अतिरिक्त राजस्थान के अन्य शहरों में जयपुर 7वें, कोटा 16वें और अजमेर 18वें नंबर पर हैं। 
• पहला स्थान:- सूरत (128.8 अंक)

20 अप्रैल, 2022 को राजस्थान राजभवन में राज्य के 23 सरकारी विश्वविद्यालयों और रेडक्रॉस सोसायटी, राजस्थान के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर किये गए।

21 अप्रैल, 2022 को सिविल सेवा दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चूरू ज़िला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग को लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिये प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया। 
• ‘खेलो इंडिया’ अभियान के तहत ज़िले में हुए उत्कृष्ट कार्यों और बेहतर उपलब्धियों के लिये चूरू ज़िले को सम्मानित किया गया है।

बजट 2021-22 की अनुपालना में जोधपुर में राजीव गांधी फिनटेक डिजिटल इंस्टीट्यूट स्थापित किया जा रहा है।

सामाजिक सुरक्षा निवेश प्रोत्साहन योजना 2021
• शुरूआत:- 22 अप्रैल 2021 (5 वर्ष के लिए)
• राज्य में वंचित वर्ग यथा बच्चों, महिलाओं, दिव्यांगों, भिखारी, निर्धन व्यक्ति, बेघर, ट्रांसजेंडर, नशे में संलिप्त एवं वृद्धजन के कल्याण तथा अन्य सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में मान्यता प्राप्त अलाभकारी संस्थाओं की जन भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए यह योजना शुरू की गई। 

राजस्थान का 16वां कंजर्वेशन रिजर्व
25 अप्रैल 2022 को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 36क के तहत जालौर की चितलवाना तहसील के अंतर्गत रणखार ग्राम की 7288.61 हेक्टेयर भूमि को कंजर्वेशन रिजर्व घोषित किया गया है।
• यह राजस्थान का 16वां कंजर्वेशन रिजर्व है।
• यह एक रण क्षेत्र है, जो कच्छ रण के हैबिटाट के समरूप है।
• यह जंगली गधे के लिए प्रसिद्ध है।
• विश्व में जंगली गधे की 3 प्रजातियां पाई जाती हैं।
• भारत में पाई जाने वाली प्रजाति का वैज्ञानिक नाम 'इकस हेमियोनस खूर' है।

 (1) बीसलपुर (टोंक) 
(2) जोहड़बीड (बीकानेर)
(3) सुंधामाता (जालौर व सिरोही)
4) गुढ़ा विश्नोई (जोधपुर)
(5) शाकम्भरी (सीकर व झुंझुनू)
(6) गोगेलाव (नागौर)
(7) बीड़ (झुंझुनू)
(8) रोटू (नागौर)
 (9) उम्मेद गंज पक्षी विहार (कोटा)
(10) जवाई बांध लेपर्ड (पाली)
(11) बसियांल-खेतड़ी (झुंझूनू)
(12) बांसियाल (झुंझूनू)
(13) जवाई बांध लैपर्ड - II (पाली)
(14) मनसा माता (झुंझुनु)
(15) शाहबाद के जंगल - बारां (2021)
(16) रणखार (जालौर) - सबसे नवीनतम।

ब्रिज कोर्स
वर्ष 2022-23 की बजट घोषणा की अनुपालना में कोरोना महामारी के दौरान विद्यार्थियों को हुए लर्निंग लॉस (Learning loss) को कम करने हेतु तथा विद्यार्थियों का अधिगम स्तर कक्षा के अनुरूप लाने के लिए जुलाई 2022 से कक्षा 1 से 8 के विद्यार्थियों हेतु ब्रिज कोर्स शुरू किया जाएगा।

विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने जवाहर कला केन्द्र में 30 अप्रेल से 9 मई तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2022 का उद्घाटन किया।

राज्यपाल कलराज मिश्र ने शंकरा ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन द्वारा कूकस में आयोजित ‘ग्लोबल हैकथॉन-इनोवेशन एण्ड स्टार्टअप कॉम्पिटिशन एण्ड साईट 2022’ का उद्घाटन किया। 
इन्वेस्ट राजस्थान-2022
7-8 अक्टूबर 2022 को इन्वेस्ट राजस्थान-2022 समिट आयोजित किया जाएगा।
• थीम:- कमिटेड एंड डिलिवर्ड।
• गौरतलब है कि इन्वेस्ट राजस्थान 2022 विगत 24 और 25 जनवरी, 2022 को जयपुर में आयोजित होना था लेकिन बढ़ते कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए समिट को स्थगित कर दिया गया था।

बॉर्डर टूरिज्म
तनोट माता मंदिर, किशनगढ़ किला और लोंगेवाला युद्ध स्मारक राजस्थान में बॉर्डर टूरिज्म के प्रमुख केंद्र हैं।

राजस्थान आवासन मण्डल को इण्डियन बिल्डिंग कांग्रेस (IBC) की ओर से वर्ष 2021 के प्रतिष्ठित IBC एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। 

29 अप्रैल को श्रम मंत्री सुखराम विश्नोई ने 'नन्हे हाथ कलम के साथ-बालश्रम, हिंसामुक्त की ओर बढ़ते कदम' जन-जागरूकता अभियान के फेज द्वितीय का शुभारंभ किया। यह अभियान 90 दिवस तक चलेगा।

30 अप्रैल को महिला अधिकारिता मंत्री श्रीमती ममता भूपेश ने राजकीय गंगा उच्च माध्यमिक विद्यालय, जयपुर में ‘आई एम शक्ति कॉर्नर’ का उद्घाटन किया।
• जिले में शक्ति अभियान के तहत संचालित आई एम शक्ति कॉर्नर में महान महिलाओं की जीवनी अंकित की गई हैं।

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना में सीटों की संख्या 10 हजार से बढ़ाकर 15 हजार हो गई है। 

बजट घोषणा की अनुपालना में प्रदेश के तीन प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों को पायलट प्रोजेक्ट के तहत सड़क दुर्घटनामुक्त बनाया जाएगा।
• जिन तीन प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों को पायलट प्रोजेक्ट के तहत सड़क दुर्घटनामुक्त बनाया जाएगा, उनमें शाहजहाँपुर से अजमेर (NH-448), बर-बिलाड़ा-जोधपुर (NH-25) व सीकर से बीकानेर (NH-110) राष्ट्रीय राजमार्ग शामिल हैं।

अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद ने जैसलमेर के शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में 69वीं राज्यस्तरीय तीन दिवसीय सीनियर पुरुष एवं महिला वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

नवजीवन योजना
नवजीवन योजना का उद्देश्य अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं व्यवसाय में लिप्त व्यक्तियों तथा ऐसे परिवारों को योजना से लाभान्वित कर उन्हें विकास की मुख्य धारा में लाना है। 
• इस योजना में 30 जातियों को शामिल किया गया है।

आकाश प्राइम मिसाइल
27 अप्रैल, 2022 को सरहदी ज़िले जैसलमेर के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में DRDO द्वारा विकसित आकाश मिसाइल के एडवांस वर्जन आकाश प्राइम का सफल परीक्षण किया गया।
• यह ज़मीन-से-हवा में मार करने वाली मिसाइल है।
• रेंज:- 30 किमी।
• यह दुश्मन के विमानों का पता लगाकर आसमान में ही ध्वस्त करने में सक्षम है।

राजस्थान के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने राज्य के अलवर ज़िले के उमरैण में ब्लॉक हेल्थ मेले का शुभारंभ किया। (28 April)

स्वदेशी नेविगेशन प्रणाली ‘गगन’
28 फरवरी, 2022 को इंडिगो ने एक बयान जारी कर बताया कि इंडिगो स्वदेशी नेविगेशन प्रणाली ‘गगन’ का उपयोग करके विमान की लैंडिंग कराने वाली देश की पहली एयरलाइन बन गई है।
• यह लैंडिंग राजस्थान के किशनगढ़ हवाई अड्डे पर हुई।

रूबी अहलूवालिया की पुस्तक:- फ्रेगरेंस ऑफ ए वाइल्ड सोल।
अजय घटक की पुस्तक:- ‘आइंस्टीन के चमत्कार का वर्ष’
राजस्थान के पूर्व मुख्य सचिव इंद्रजीत खन्ना ने 'फ्लेसेज बिफोर माई आईज' नामक पुस्तक लिखी है।

SAVE WATER

Post a Comment

2 Comments

  1. आर्थिक समीक्षा वाली pdf में सर 2018 की जगह 2019 के जन्म मृत्यु के आंकड़े आ गए

    ReplyDelete
  2. Sir managerial economics ki pdf chaiye

    ReplyDelete