आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

3 जनवरी 2022 करेंट अफेयर्स। 2 जनवरी 2022 करेंट अफेयर्स। 1 जनवरी 2022 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2022


1 जनवरी 2022 करेंट अफेयर्स

राजनयिक विक्रम मिश्री को उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया है।

चंद्र प्रकाश गोयल वन महानिदेशक और विशेष सचिव बने है।

राष्ट्रीय ब्लॉकचेन परियोजना के तहत, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने IIT कानपुर में ब्लॉकचेन-आधारित डिजिटल डिग्री का शुभारंभ किया।

साहित्य अकादमी पुरस्कार 2021
•विजेता को एक उत्कीर्ण तांबे की प्लेट, शॉल और एक लाख रुपये की राशि दी जाती है।
• विजेता:- नमिता गोखले को उनके अंग्रेज़ी उपन्यास थिंग्स टू लीव बिहाइंड के लिए सम्मानित किया गया।
दया प्रकाश सिन्हा (हिंदी)
मिथेश निर्मोही (राजस्थानी)

साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2021
• राजस्थानी भाषा के लिए नहीं दिया गया।
विजेता:- मेघा मजूमदार को अपनी अंग्रेजी पुस्तक 'ए बर्निंग (A Burning) के लिए सम्मानित किया गया।

बाल साहित्य पुरस्कार 2021
• अनीता वचरजानी (अंग्रेजी जीवनी):- अमृता शेर-गिल: रिबेल विद ए पेंटब्रश।
• देवेंद्र मेवाड़ी (हिंदी नाटक):- नाटक नाटक में विज्ञान।
• कीर्ति शर्मा (राजस्थानी उपन्यास):- पाणी रा रुखाला।

नोट:- प्रत्येक युवा पुरस्कार और बाल साहित्य पुरस्कार विजेता को एक उत्कीर्ण तांबे की प्लेट और 50,000 रुपये की राशि दी जाती है।

IIT मद्रास ने CFTIs / केंद्रीय विश्वविद्यालयों / राष्ट्रीय महत्व के संस्थान (तकनीकी) की श्रेणी के तहत, लगातार तीसरे वर्ष अटल रैंकिंग ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस ऑन इनोवेशन अचीवमेंट्स (ARIIA) 2021 में पहला स्थान हासिल किया है। 


2 जनवरी 2022 करेंट अफेयर्स

मिस्र न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) का चौथा नया सदस्य बना है।
• NDB की स्थापना 2014 में ब्रिक्स देशों ब्राजील, रूस, चीन, भारत और दक्षिण अफ्रीका द्वारा सतत विकास और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए की गई।
• हाल ही में बांग्लादेश, यूएई और उरुग्वे भी सदस्य बने थे।

अभिनेता विजय राज और वरुण शर्मा EaseMyTrip के ब्रांड एंबेसडर बने है।

भारतीय सेना ने सैन्य मुख्यालय युद्ध इंदौर, मध्य प्रदेश में मिलिट्री कॉलेज ऑफ़ टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (MCTE) में क्वांटम लैब की स्थापना की है।

रूस का पहला आइसब्रेकर 'सिबिर'
भारत की आर्कटिक योजनाओं को बढ़ावा देने के लिए रूस ने अपना पहला बहुमुखी परमाणु-संचालित आइसब्रेकर 'सिबिर' लॉन्च किया है।

ह्यूस्टन COVID-19 वैक्सीन Corbevax को भारत में उपयोग के लिए DCGI की मंजूरी मिली है।
• इसका उपयोग 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के वयस्कों के लिए किया जाएगा।

संजय अरोड़ा को सशस्त्र सीमा बल (SSB) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

भारत 10 साल बाद जनवरी 2022 में UNSC की आतंकवाद-रोधी समिति की अध्यक्षता कर रहा है।

केरल पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (KVASU) ने राष्ट्रीय नस्ल संरक्षण पुरस्कार 2021 जीता है।

मोहम्मद शमी टेस्ट क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले 11वें भारतीय गेंदबाज बने है।

अनुपम रे को जिनेवा में निरस्त्रीकरण पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में भारत के अगले स्थायी प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया है। 


3 जनवरी 2022 करेंट अफेयर्स

न्यूजीलैंड के रॉस टेलर ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है।

दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक  ने तत्काल प्रभाव से टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। 
सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद ने जवाहरलाल नेहरू रोड का नाम बदलकर 'नरेंद्र मोदी मार्ग' रखा है।

यूपी के झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर 'वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन' किया गया है।

चीन ने 2025 तक विश्व रोबोटिक्स नवाचार का केंद्र बनने के लिए 5 वर्षीय योजना शुरू की है।

DRDO का 64 वां स्थापना दिवस:- 1 जनवरी 2022
DRDO की स्थापना:- 1958.

चीन के शंघाई में दुनिया की सबसे लंबी मेट्रो लाइन शुरू की गई है।

दानिश सिद्दीकी को मरणोपरांत मुंबई प्रेस क्लब का रेडइंक अवार्ड 2020 मिला है।
• फोटो जर्नलिस्ट दानिश सिद्दीकी  की अफगानिस्तान में एक असाइनमेंट के दौरान मृत्यु हो गई थी।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पेंशनभोगियों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र प्रणाली शुरू की है।

विनय कुमार त्रिपाठी को रेलवे बोर्ड का अध्यक्ष और सीईओ नियुक्त किया गया है।

वीएस पठानिया, भारतीय तटरक्षक बल के 24वें महानिदेशक बने है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments