आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

18 अप्रैल 2022 करेंट अफेयर्स। 17 अप्रैल 2022 करेंट अफेयर्स। 16 अप्रैल 2022 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2022


16 अप्रैल 2022 करेंट अफेयर्स

उत्तराखंड सरकार पूर्व सैनिकों और युवाओं के लिए हिम प्रहरी योजना शुरू करेगी।

पीएम मोदी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन किया है।

न्यूजीलैंड क्रिकेट पुरस्कार 2022
• सर रिचर्ड हेडली मेडल:- टिम साउदी।
• टी20 इंटरनेशनल प्लेयर ऑफ़ द ईयर:- ट्रेंट बोल्ट और सोफी डिवाइन।

भारत के उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने चंडीगढ़ के डॉक्‍टर भूषण कुमार (व्यक्तिगत श्रेणी) और गुजरात के सहयोग कुष्ठ यज्ञ ट्रस्ट (संस्थागत श्रेणी) को अंतर्राष्ट्रीय गांधी पुरस्कार-2021 से सम्मानित किया है।

पेरिस में 20वीं भारत-फ्रांस संयुक्त स्टाफ़ वार्ता आयोजित की गई।

28 लाख रेहड़ी-पटरी वालों को बचाने के लिए स्वनिधि से समृद्धि का दूसरा चरण शुरू
• आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) ने 14 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 126 शहरों में स्वनिधि से समृद्धि कार्यक्रम का शुभारंभ किया है।

असमिया नव वर्ष:- बोहाग बिहू/रोंगाली बिहू

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने अंबेडकर जयंती (14 अप्रैल) को 'समथुवा नाल (समानता दिवस)' के रूप में मनाने की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के कच्छ जिले के भुज में 200 बिस्तरों वाला के.के. पटेल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल राष्ट्र को समर्पित किया है।

जाने-माने भारतीय अर्थशास्त्री और राजनीतिक टिप्पणीकार, प्रभात पटनायक को मैल्कम आदिसेशिया पुरस्कार 2022 के लिए चुना गया है।

विश्व आवाज़ दिवस:- 16 अप्रैल
हाथी बचाओ दिवस:- 16 अप्रैल


17 अप्रैल 2022 करेंट अफेयर्स

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने FIH पुरुष हॉकी विश्व कप - 2023 के लोगो का अनावरण किया है।

आयरन बीम
• इज़राइल ने एक नई लेजर मिसाइल-रक्षा प्रणाली 'आयरन बीम (Iron Beam)' का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। 
• यह ड्रोन सहित किसी भी हवाई वस्तु को नष्ट कर सकती है। • आयरन बीम दुनिया की पहली ऊर्जा-आधारित हथियार प्रणाली है जो आने वाले UAV, रॉकेट, मोर्टार, लंबी दूरी की मिसाइलों, टैंक-रोधी मिसाइलों आदि को मार गिराने के लिए लेजर बीम का उपयोग करती है। 
• आयरन बीम को राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम द्वारा विकसित किया गया है।

पुडुचेरी के उपराज्यपाल ने समुद्र तट महोत्सव 'Sea PONDY-2022' का उद्घाटन किया है।

विश्व हीमोफिलिया दिवस:- 17 अप्रैल

पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात में भगवान हनुमान जी की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का उद्घाटन किया है।

विश्व धरोहर दिवस:- 18 अप्रैल
• इस वर्ष की थीम:- धरोहर और जलवायु।

भारत को संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) के चार प्रमुख निकायों के लिए चुना गया है।
• आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकारों पर समिति
• सामाजिक विकास आयोग
• गैर-सरकारी संगठनों पर समिति
• विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी आयोग

हाल ही न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज हामिश बेनेट ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की।

वयोवृद्ध टेलीविजन निर्माता और अभिनेत्री मंजू सिंह का निधन हो गया।


18 अप्रैल 2022 करेंट अफेयर्स

मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के मोइरंग में इंडियन नेशनल आर्मी  मुख्यालय परिसर में 165 फुट ऊंचा भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।
यह पूर्वोत्तर में सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज होगा।

तमिलनाडु ने 71वीं सीनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप जीती है।

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन युद्ध से पहले COVID ने 77 मिलियन लोगों को गरीबी में डुबाया है।

पेटीएम प्रधानमंत्रियों के संग्रहालय के लिए एक आधिकारिक डिजिटल भुगतान भागीदार बन गया है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) की UDAN योजना को “नवाचार (सामान्य) – केंद्रीय” श्रेणी के तहत लोक प्रशासन 2020 में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार हेतु चुना गया है।

इंडोनेशिया ने भारत से कृषि आयात को निलंबित किया है।

मई में नीति आयोग राष्ट्रीय डेटा और एनालिटिक्स प्लेटफ़ॉर्म लॉन्च करेगा।

नागपुर (महाराष्ट्र) में दृष्टिबाधित लोगों के लिए 'रेडियो अक्ष' नामक भारत का पहला रेडियो चैनल लॉन्च किया गया है।

भारतीय तैराक साजन प्रकाश ने डेनमार्क के कोपेनहेगन में दानिश ओपन स्विमिंग मीट में पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई का स्वर्ण पदक जीता है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments