आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

12 जनवरी 2022 करेंट अफेयर्स। 11 जनवरी 2022 करेंट अफेयर्स। 10 जनवरी 2022 करेंट अफेयर्स

 

Current Affairs 2022


10 जनवरी 2022 करेंट अफेयर्स

सी ड्रैगन 2022 अभ्यास
• पश्चिमी प्रशांत में गुआम में 6 देशों संयुक्त राज्य अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, भारत, जापान और दक्षिण कोरिया के बीच आयोजित किया गया।
• यह पनडुब्बी रोधी युद्धाभ्यास है।

तीसरे राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2020 में उत्तर प्रदेश को जल संरक्षण प्रयासों में सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में चुना गया है। इसके बाद क्रमशः राजस्थान और तमिलनाडु का स्थान है।
• केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की।

चुनाव आयोग ने चुनावी खर्च की सीमा बढ़ाई
बड़े राज्यों में संसदीय चुनाव खर्च की सीमा 70 लाख से बढ़ाकर 95 लाख और छोटे राज्यों में 54 लाख से 75 लाख कर दी गई है।
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में चुनाव खर्च की सीमा को बढ़ाकर 95 लाख कर दिया गया है।
विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी खर्च की सीमा:-
विधानसभा क्षेत्रों के लिए खर्च की सीमा बड़े राज्यों में 28 लाख रुपये से बढ़ाकर 40 लाख रुपये और छोटे राज्यों में 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 28 लाख कर दी गई है।

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री, डॉ जितेंद्र सिंह ने हैदराबाद, तेलंगाना में ई-गवर्नेंस पर 24 वें राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। 
विषय:- 'इंडियाज टेकडे: डिजिटल गवर्नेंस इन ए पोस्ट पेंडेमिक वर्ल्ड'। 

SBI जनरल इंश्योरेंस ने '#बहाने छोड़ो टैक्स बचाओ' अभियान शुरू किया है।

धीरेंद्र झा द्वारा ने "गांधी के हत्यारे: द मेकिंग ऑफ नाथूराम गोडसे एंड हिज आइडिया ऑफ इंडिया" नामक पुस्तक लिखी है।

शिलांग चैंबर चोइर के संस्थापक और प्रसिद्ध पियानोवादक नील नोंगकिनरिह का निधन हो गया। 

पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (OPEC) ने कुवैती तेल कार्यकारी हैथम अल घिस को अपना नया महासचिव नियुक्त किया है।


11 जनवरी 2022 करेंट अफेयर्स

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री, डॉ जितेंद्र सिंह ने हैदराबाद, तेलंगाना में भारत के पहले ओपन रॉक संग्रहालय (Open Rock Museum) का उद्घाटन किया। 

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने SARS-CoV-2 कोरोनावायरस के ओमीक्रोन प्रकार का पता लगाने के लिए टाटा द्वारा विकसित एक परीक्षण किट 'ओमीस्योर' को मंजूरी दी है।

उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) और वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने 10 जनवरी से 16 जनवरी 2022 तक 'स्टार्टअप इंडिया इनोवेशन वीक' का आयोजन किया।

खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष, विनय कुमार सक्सेना ने गाजियाबाद के सिरोरा गांव में देश की पहली मोबाइल हनी प्रोसेसिंग वैन लॉन्च की है।

अल्पाइन स्कीइंग एथलीट मोहम्मद आरिफ खान दो अलग-अलग शीतकालीन ओलंपिक आयोजनों में सीधे कोटा स्थान जीतने वाले पहले भारतीय बने है।

जस्टिस आयशा मलिक पाकिस्तान की पहली महिला सुप्रीम कोर्ट जज बनेंगी।

हाल ही 1964 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाले बहामियन-अमेरिकी अभिनेता सिडनी पोइटियर का निधन हो गया। 

हर साल 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है। 9 जनवरी 1915 को, महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे।

विश्व हिंदी दिवस: 10 जनवरी।


12 जनवरी 2022 करेंट अफेयर्स

प्रधान मंत्री, नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2022 से, 26 दिसंबर को हर साल 'वीर बाल दिवस' के रूप में मनाए जाने की घोषणा की है। इस दिन को 4 साहिबजादों (गुरु गोबिंद सिंह जी के चार पुत्र) के साहस को श्रद्धांजलि के रूप में मनाया जाएगा।
• चारों साहिबजादे:- जोरावर सिंह, फतेह सिंह, अजीत सिंह, जुझार सिंह।

सिक्किम में लोसांग (नामसूंग) महोत्सव मनाया गया है।

गृह मंत्रालय ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक की जांच के लिए सुधीर कुमार सक्सेना की अध्यक्षता में एक तीन सदस्यीय समिति गठित की है।

जापान और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक ऐतिहासिक रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए गए है।
उद्देश्य:- एक देश के सैनिकों को प्रशिक्षण और अन्य उद्देश्यों के लिए दूसरे देश में प्रवेश करने की अनुमति देना।

लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) ने झूलन गोस्वामी को ऑल वूमेन मैच आधिकारिक टीम का एंबेसडर नामित किया है।

IVF के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ सतीश अडिगा को ICMR द्वारा डॉ सुभाष मुखर्जी पुरस्कार दिया जाएगा।

नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव (उज्बेकिस्तान) ने विश्व रैपिड शतरंज चैम्पियनशिप 2021 जीती है।

कल्पना चावला अनुसंधान केंद्र
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में कल्पना चावला सेंटर फॉर रिसर्च इन स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी (KCCRSST) का उद्घाटन किया। 
केंद्रीय मंत्री ने तीनों सेनाओं के रक्षा कर्मियों के बच्चों के लिए 10 करोड़ रुपये की चंडीगढ़ विश्वविद्यालय की रक्षा छात्रवृत्ति योजना का भी शुभारंभ किया। 
कल्पना चावला अंतरिक्ष में जाने वाली भारतीय मूल की पहली महिला थीं।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments