आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

24 फरवरी 2022 करेंट अफेयर्स। 23 फरवरी 2022 करेंट अफेयर्स। 22 फरवरी 2022 करेंट अफेयर्स

 Current Affairs 2022


22 फरवरी 2022 करेंट अफेयर्स

नेपाल, भारत की यूपीआई प्रणाली (UPI) को अपनाने वाला  पहला देश बना है।

विश्व सामाजिक न्याय दिवस : 20 फरवरी

चेतन घाटे आर्थिक विकास संस्थान के नए निदेशक बने है।

7वां मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिवस : 19 फरवरी 2022
• प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 फरवरी 2015 को राजस्थान के सूरतगढ़ में मृदा स्वास्थ्य कार्ड (SHC) योजना का शुभारंभ किया।
• इस योजना का उद्देश्य हर दो साल में सभी किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड जारी करना है। 

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस : 21 फरवरी

दादा साहब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव पुरस्कार 2022
• फिल्म ऑफ द ईयर अवॉर्ड: पुष्पा: द राइज
• सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार: शेरशाह
• सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार: फिल्म 83 के लिए रणवीर सिंह
• सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार: फिल्म मिमि के लिए कृति सेसन 
• फिल्मों में उत्कृष्ट योगदान : आशा पारेख
• क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर अवार्ड: सिद्धार्थ मल्होत्रा
क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड: कियारा आडवाणी
• सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार: फिल्म कागज के लिए सतीश कौशिक
सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार: फिल्म बेल-बॉटम के लिए लारा दत्ता 
• सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरुष पुरस्कार: विशाल मिश्रा
सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका महिला पुरस्कार: कनिका कपूर
• क्रिटिक्स सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार: सरदार उधम सिंह
• सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म पुरस्कार: अनदर राउंड 
• सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म पुरस्कार: पाउली
• वेब सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार: द फैमिली मैन 2 के लिए मनोज बाजपेयी
वेब सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार: अरण्यक के लिए रवीना टंडन
• सर्वश्रेष्ठ वेब श्रृंखला पुरस्कार: कैंडी

हाल ही वरिष्ठ पत्रकार रवीश तिवारी का निधन हो गया।

प्रियम गांधी मोदी की पुस्तक:- ए नेशन टू प्रोटेक्ट


23 फरवरी 2022 करेंट अफेयर्स

फ्रांस ने नौ साल बाद माली से सैन्य वापसी की घोषणा की है।

भारत सरकार, कर्नाटक और ओडिशा की राज्य सरकारें तथा विश्व बैंक ने $115 मिलियन के रेजुवेनटिंग वाटरशेड फॉर एग्रीकल्चरल रेसिलिएंस थ्रू इनोवेटिव डेवलपमेंट (REWARD) कार्यक्रम पर हस्ताक्षर किए हैं।

भारत सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में भारत के शैक्षणिक संस्थानों को बेहतर बनाने के लिए 'हील बाय इंडिया (Heal by India)' पहल को बढ़ावा देगी। 

फसल बीमा पॉलिसियों को वितरित करने के लिए भारत सरकार 'मेरी पॉलिसी मेरे हाथ' लॉन्च करेगी।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के इंदौर में 550 टन क्षमता वाले "गोबर-धन (बायो-सीएनजी) प्लांट" का उद्घाटन किया। यह एशिया का सबसे बड़ा बायो-सीएनजी प्लांट है।

मुंबई (भारत) 2023 में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सत्र की मेजबानी करेगा। 

टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा एडिडास में ब्रांड एंबेसडर के रूप में शामिल हुईं है।

माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को पाकिस्तान में पोलियो उन्मूलन में मदद करने के उनके प्रयासों के लिए पाकिस्तान के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान हिलाल-ए-पाकिस्तान (Hilal-e-Pakistan) से सम्मानित किया गया है।

बिहार के साकिबुल गनी खेल के इतिहास में अपने प्रथम श्रेणी पदार्पण पर तिहरा शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने है।


24 फरवरी 2022 करेंट अफेयर्स

उमा दास गुप्ता की पुस्तक:- "ए हिस्ट्री ऑफ श्रीनिकेतन: रवींद्रनाथ टैगोर की पायनियरिंग वर्क इन रूरल कंस्ट्रक्शन" 

मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश स्थापना दिवस:- 20 फरवरी
• अरुणाचल प्रदेश को 'उगते सूरज की भूमि' कहते है।

भारत सरकार की महारत्न कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड को 'भारत की सबसे भरोसेमंद सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

डेलॉयट 2022 CxO सस्टेनेबिलिटी रिपोर्ट: द डिसकनेक्ट बिटवीन एम्बिशन एंड इम्पैक्ट’ के अनुसार, भारतीय कंपनियां जलवायु परिवर्तन के लिए अपनी चिंता में 5 वें स्थान पर हैं।

विश्व चिंतन दिवस (World Thinking Day):- 22 फरवरी

2022 बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक खेल
• आयोजन:- 4 से 20 फरवरी 2022 तक
• स्थल:- बीजिंग, यानकिंग और झांगजियाकौ।
• नॉर्वे ने सर्वाधिक 37 पदक जीते।
• भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व पुरुष अल्पाइन स्कीयर आरिफ खान ने किया। 
उद्घाटन समारोह के दौरान वे देश के ध्वजवाहक थे, इस बीच समापन समारोह के दौरान एक स्वयंसेवक ध्वजवाहक था। 
• भारत इन खेलों में कोई पदक नहीं जीत सका।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री, भारती प्रवीण पवार ने नासिक (महाराष्ट्र) में भारत की पहली जैव सुरक्षा स्तर -3 नियंत्रण मोबाइल प्रयोगशाला का उद्घाटन किया।

भारत और ओमान ने जोधपुर (राजस्थान) में पूर्वी ब्रिज-VI वायु अभ्यास शुरू किया।

स्वतंत्रता सेनानी और गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता शकुंतला चौधरी का निधन हो गया।
• उपनाम:- शकुंतला बाइदेव।

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) एथलीट आयोग ने फ़िनलैंड की आइस हॉकी खिलाड़ी एम्मा टेरहो को अपना अध्यक्ष और कोरिया गणराज्य के टेबल टेनिस खिलाड़ी सियुंग मिन यू को अपना पहला उपाध्यक्ष चुना है।

जिमी सोनी की पुस्तक:- 'द फाउंडर्स: द स्टोरी ऑफ पेपल'

मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने 48वें खजुराहो नृत्य महोत्सव 2022 का उद्घाटन किया। 

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments