आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

24 दिसंबर 2021 करेंट अफेयर्स। 23 दिसंबर 2021 करेंट अफेयर्स। 22 दिसंबर 2021 करेंट अफेयर्स

 Current Affairs 2021


22 दिसंबर 2021 करेंट अफेयर्स

डॉ रेखा चौधरी ने "इंडियाज एन्सिएंट लिगेसी ऑफ वेलनेस" नामक पुस्तक लिखी है।

नागालैंड सरकार ने तीन नए जिलों के निर्माण की घोषणा की है, जिनके नाम त्सेमिन्यु, निउलैंड  और चुमुकेदिमा हैं।
• नागालैंड में अब 15 जिले हो जाएंगे।

भारत ने 2020-21 में 81.97 बिलियन डॉलर का अब तक का सबसे अधिक वार्षिक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) दर्ज किया है।
2014-2021 के दौरान सिंगापुर, मॉरीशस, यूएसए, नीदरलैंड और जापान शीर्ष पांच FDI वाले देश है।

2002 के गोधरा दंगों और 1984 के सिख विरोधी दंगों की जांच के लिए गठित दो जांच आयोगों का नेतृत्व करने वाले सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश, न्यायमूर्ति गिरीश ठाकोरलाल नानावती का निधन हो गया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत नया एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र शुरू किया है।

उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) ने यूनिफाइड लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म (ULIP) हैकथॉन - 'लॉजीएक्सटिक्स (LogiXtics)' को लॉन्च किया है।

सुशासन सप्ताह : 20-25 दिसंबर
• केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने "प्रशासन गांव की और" थीम पर सुशासन सप्ताह अभियान का उद्घाटन किया है।

भारत 2012 से हर साल 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाता है। यह दिन गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

पंजाब के मुख्यमंत्री, चरणजीत सिंह चन्नी ने भगवान कृष्ण बलराम जगन्नाथ रथ यात्रा को एक वार्षिक राज्य उत्सव घोषित किया है।

गेब्रियल बोरिक चिली के सबसे युवा राष्ट्रपति बने है।

भारत सरकार और जर्मनी विकास बैंक- KfW ने गुजरात में 40.35 किलोमीटर की सूरत मेट्रो रेल परियोजना के लिए 26 मिलियन यूरो के ऋण पर हस्ताक्षर किए।

भारतीय नौसेना ने दूसरा स्वदेशी स्टील्थ विध्वंसक 'मोरमुगाओ' समुद्र में उतारा है।
• प्रोजेक्ट 15 बी (पी15बी) वर्ग का यह दूसरा स्वदेशी स्टील्थ विध्वंसक, 2022 के मध्य में चालू हो जाएगा।

पूर्व विश्व चैंपियन पीवी सिंधु को 2025 तक के लिए पांच अन्य लोगों के साथ बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) एथलीट आयोग के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।


23 दिसंबर 2021 करेंट अफेयर्स

अतुल दिनकर राणे को ब्रह्मोस एयरोस्पेस लिमिटेड का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है।

IIT रुड़की को प्रतिष्ठित भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) द्वारा औद्योगिक नवाचार पुरस्कारों के लिए चुना गया है। इस साल मोस्ट इनोवेटिव रिसर्च इंस्टीट्यूशंस कैटेगरी में आईआईटी रुड़की ने पहला स्थान हासिल किया है। 

Wizikey रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस मीडिया में भारत का सबसे अधिक दिखाई देने वाला कॉर्पोरेट है।

यूपी सरकार 25 दिसंबर से 'फ्री स्मार्टफोन योजना' शुरू करेगी।

प्रदीप कुमार रावत चीन में भारत के नए राजदूत बने है।

भारतीय ओलंपिक संघ ने आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव, हरजिंदर सिंह को बीजिंग में आगामी 2022 शीतकालीन ओलंपिक के लिए देश के दल के शेफ डी मिशन के रूप में नियुक्त किया है। 

23 दिसंबर को पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में पूरे देश में राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाता है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ओडिशा के कटक जिले में महानदी नदी पर बने राज्य के सबसे लंबे पुल 'टी-सेतु (T-Setu)' का उद्घाटन किया है। 

कर्नाटक की दिव्या हेगड़े ने नेतृत्व प्रतिबद्धता 2021 के लिए संयुक्त राष्ट्र महिला पुरस्कार जीता है।

विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2021
पुरूष एकल विजेता - सिंगापुर के लोह कीन यू।
महिला एकल विजेता - जापान की अकाने यामागुची।

नीति आयोग ने संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम के साथ एक साझेदारी की है। यह साझेदारी बाजरे को मुख्यधारा में लाने और भारत को ज्ञान के आदान-प्रदान में विश्व स्तर पर नेतृत्व करने के लिए 2023 के अंतर्राष्ट्रीय वर्ष के रूप में बाजरा के अवसर का उपयोग करने पर केंद्रित है। 
भारत सरकार ने 2018 को बाजरा के वर्ष के रूप में मनाया था।


24 दिसंबर 2021 करेंट अफेयर्स

भारत ने स्वदेशी रूप से विकसित, सतह से सतह पर मार करने वाली 'प्रलय मिसाइल' का ओडिशा तट से पहला उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक किया। 
इसे डीआरडीओ द्वारा विकसित किया गया है।
यह एक बैलेस्टिक मिसाइल है जिसकी परास 150 से 500 किमी तक है।

तुषार कपूर ने अपनी पहली किताब 'बैचलर डैड' का विमोचन किया है।

झारखंड विधानसभा ने मॉब वायलेंस एंड मॉब लिंचिंग बिल 2021 को पारित किया है, जिसका उद्देश्य राज्य में संवैधानिक अधिकारों की "प्रभावी सुरक्षा" प्रदान करना और भीड़ की हिंसा को रोकना है।

वाडा की रिपोर्ट के अनुसार रूस और इटली के बाद भारत दुनिया के शीर्ष तीन डोप उल्लंघनकर्ताओं में शामिल हैं।

हर साल 24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जाता है।

भारतीय वायु सेना ने पश्चिमी पंजाब सेक्टर में S-400 वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का पहला स्क्वाड्रन तैनात किया है।

ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी ने "डिजिटल इनोवेशन ऑफ द ईयर" पुरस्कार जीता है।

हाल ही प्रित्ज़कर पुरस्कार विजेता ब्रिटिश-इतालवी वास्तुकार, रिचर्ड रोजर्स का निधन हो गया।

SAVE WATER

Post a Comment

1 Comments

  1. The Best Slots in Las Vegas | Mapyro
    This slot machine features the best 서산 출장샵 available reel combinations, with the highest variance and 춘천 출장샵 the highest payout rate! 청주 출장샵 Play 제주도 출장마사지 the 인천광역 출장안마 game for free here.

    ReplyDelete