आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

12 दिसंबर 2021 करेंट अफेयर्स। 11 दिसंबर 2021 करेंट अफेयर्स। 10 दिसंबर 2021 करेंट अफेयर्स

 Current Affairs 2021


10 दिसंबर 2021 करेंट अफेयर्स

काज़ुवेली वेटलैंड को तमिलनाडु का 16वां पक्षी अभयारण्य घोषित किया गया।
पुलिकट झील के बाद काज़ुवेली वेटलैंड दक्षिण भारत की दूसरी सबसे बड़ी खारे पानी की झील है।

भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने BWF वर्ल्ड टूर फाइनल्स 2021 में रजत पदक जीता है।

तमिलनाडु के कुन्नूर के पास एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत का निधन हो गया।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को फोर्ब्स की 2021 दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में 37वां स्थान मिला है।

हाल ही पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित ओडिशा के प्रसिद्ध शिक्षक नंद किशोर प्रुस्टी का निधन हो गया।
9 नवंबर 2021 को उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

एशिया पावर इंडेक्स 2021
• जारीकर्ता - लोवी इंस्टीट्यूट।
• भारत चौथे स्थान पर (26 देशों में)
 भारत का स्कोर - 100 में से 37.7 

नीति आयोग ने 'ई-सवारी इंडिया इलेक्ट्रिक बस गठबंधन' लॉन्च किया है।

ओलाफ स्कोल्ज़ जर्मनी के नए चांसलर बने है।
उन्होंने एंजेला मर्केल का स्थान लिया।

कनाडा, यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया मानवाधिकारों को लेकर अमेरिका द्वारा किए गए बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक के राजनयिक बहिष्कार में शामिल हो गए हैं।

फ्रांस स्थित विश्व असमानता लैब ने "विश्व असमानता रिपोर्ट 2022" जारी की है।

IIT-कानपुर के वैज्ञानिक रोपेश गोयल ने यंग जियोस्पेशियल साइंटिस्ट पुरस्कार जीता है।

हर साल 10 दिसंबर को मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है। 
ब्रह्मोस का हवाई संस्करण
भारत ने ओडिशा के तट पर चांदीपुर के एकीकृत परीक्षण रेंज से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के हवाई संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। 
• ब्रह्मोस मिसाइल को DRDO (भारत) और NPO Mashinostroyeniya (रूस) द्वारा संयुक्त रूप से बनाया जाता है।

बाला कृष्ण मधुर ने अपनी आत्मकथा 'एट होम इन द यूनिवर्स' नामक पुस्तक लिखी है।


11 दिसंबर 2021 करेंट अफेयर्स

भारतीय मूल के अनिल मेनन स्पेसएक्स के पहले फ्लाइट सर्जन बने है।

म्यांमार की अपदस्थ नागरिक नेता, आंग सान सू की को दो आरोपों में दोषी पाए जाने के बाद चार साल के कारावास की सजा सुनाई गई है।

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री, डॉ सुभाष सरकार ने 22 भाषाओं के साथ भाषा संगम मोबाइल ऐप लॉन्च किया है।

संकेत महादेव सरगर ने राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2021 में स्वर्ण पदक जीता है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केन-बेतवा नदियों को जोड़ने की परियोजना को मंजूरी दी है।
• इस परियोजना में केन से बेतवा नदी पर दौधन बांध का निर्माण, लोअर ओरर परियोजना (Lower Orr project), कोठा बैराज और बीना कॉम्प्लेक्स बहुउद्देशीय परियोजना शामिल है।

माइक्रोसॉफ्ट ने 2022 तक 1 लाख से अधिक शिक्षार्थियों को प्रशिक्षण देने के लक्ष्य के साथ एक साइबर सुरक्षा कौशल कार्यक्रम शुरू किया है।

उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए आत्म निर्भर कृषक विकास योजना को मंजूरी दी है। 
• इस योजना के तहत, प्रत्येक विकास खंड में अगले तीन वर्षों में 1,475 किसान उत्पादक संगठन (FPO) बनाए जाएंगे।

विद्युत मंत्रालय "आजादी का अमृत महोत्सव" के तहत 8 से 14 दिसंबर 2021 तक ऊर्जा संरक्षण सप्ताह मना रहा है। 

12 दिसंबर 2021 करेंट अफेयर्स

मणिपुर ने सीनियर महिला राष्ट्रीय फुटबॉल चैम्पियनशिप जीती है।

 हर साल 11 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस मनाया जाता है।

दूध मूल्य प्रोत्साहन योजना
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में 'दूध मूल्य प्रोत्साहन योजना' शुरू की है। इस योजना का उद्देश्य उत्तराखंड के लगभग 53,000 लोगों को लाभान्वित करने के लिए प्रोत्साहन प्रदान करना है। राज्य सरकार ने उत्तराखंड में 500 दूध बिक्री केंद्र खोलने के लिए 444.62 करोड़ रुपये खर्च करने का लक्ष्य रखा है। यह एक डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर (DBT) योजना है, इस योजना के तहत राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में डाली जाएगी।

भारत ने चौथे एशियाई युवा पैरा खेलों में 41 पदक (12 स्वर्ण, 15 रजत, 14 कांस्य) जीते हैं। इन खेलों का आयोजन रिफा शहर, बहरीन में किया गया। यह एशिया का सबसे बड़ा आयोजन है। 

दिसंबर 2021 में उत्तर प्रदेश की हैदरपुर वेटलैंड को रामसर साइट के रूप में मान्यता दी गई है।
यह भारत की 47वीं रामसर साइट बनी है।**

हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'समिट फॉर डेमोक्रेसी' (लोकतंत्र के लिए सम्मेलन) में भाग लिया।
• अध्यक्षता:- अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन।

एयरटेल और इन्वेस्ट इंडिया ने 'स्टार्टअप इनोवेशन चैलेंज' लॉन्च किया है।

रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ ब्रिटिश आर्किटेक्ट्स (RIBA) ने घोषणा की है कि भारतीय वास्तुकार बालकृष्ण दोशी को रॉयल गोल्ड मेडल 2022 से सम्मानित किया जाएगा।

फॉर्च्यून इंडिया ने 2021 में भारत की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची जारी की जिसमें केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण  प्रथम स्थान पर रहीं है। 

व्हीबॉक्स (Wheebox) द्वारा जारी भारत कौशल रिपोर्ट  2022 के 9वें संस्करण में महाराष्ट्र को पहला स्थान मिला है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments