आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

9 नवंबर 2021 करेंट अफेयर्स। 8 नवंबर 2021 करेंट अफेयर्स। 7 नवंबर 2021 करेंट अफेयर्स

 Current Affairs 2021


7 नवंबर 2021 करेंट अफेयर्स

हाल ही क्रिकेट कोच और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता तारक सिन्हा का निधन हो गया।***
• उन्होंने शिखर धवन, ऋषभ पंत, आशीष नेहरा जैसे खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया था।

भारत की मनु भाकर और ईरान के ओलंपिक चैंपियन जवाद फोरोफी ने पोलैंड के व्रोकला में चल रहे ISSF प्रेसिडेंट्स कप के उद्घाटन संस्करण में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम शूटिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। 

पाकल दुल जल विद्युत परियोजना
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में पाकल दुल जल विद्युत परियोजना का उद्घाटन किया है।
• यह मारुसुदर नदी पर स्थित है, जो कि चिनाब नदी की एक सहायक नदी है।

कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार को मरणोपरांत ब्रुहनमुट्ट द्वारा बसवश्री पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया है।

युद्ध और सशस्त्र संघर्ष में पर्यावरण के शोषण को रोकने के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस: 6 नवंबर।

भारतीय मुक्केबाज आकाश कुमार 5 नवंबर को सर्बिया के बेलग्रेड में AIBA पुरुष विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2021 में कांस्य पदक जीता।

मुंबई में भारत का पहला रूफटॉप ड्राइव-इन मूवी थिएटर लॉन्च किया गया है।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 नवंबर को उत्तराखंड के केदारनाथ में श्री आदि शंकराचार्य की समाधि और प्रतिमा का अनावरण किया।
• इस प्रतिमा का निर्माण मैसूर स्थित मूर्तिकार अर्जुन योगीराज ने किया है।
चार धाम (बद्रीनाथ, द्वारका, पुरी और रामेश्वरम) सहित देश के 12 ज्योतिर्लिंगों पर प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


8 नवंबर 2021 करेंट अफेयर्स

ब्रिटेन ने कोविड-19 के इलाज के लिए दुनिया की पहली मौखिक गोली मोल्नुपिराविर (molnupiravir) को मंजूरी दी है।

फोनपे ने 'सेफकार्ड (SafeCard)' नामक एक टोकन सोल्यूशन लॉन्च किया है। 

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: 7 नवंबर
अंतर्राष्ट्रीय रेडियोलॉजी दिवस: 8 नवंबर
8 नवंबर को विश्व शहरीकरण दिवस/विश्व नगर नियोजन दिवस मनाया जाता है।

QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022
जारीकर्ता:- QS (Quacquarelli Symonds)
शीर्ष रैंकिंग:- नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ़ सिंगापुर (लगातार चौथे वर्ष)
भारत:- IIT बॉम्बे और IIT दिल्ली शीर्ष-50 में केवल दो भारतीय संस्थान हैं। 

चर्चित पुस्तकें
• इंफोसिस फाउंडेशन की चेयरपर्सन और प्रसिद्ध लेखिका, सुधा मूर्ति ने "द सेज विद टू हॉर्न्स: अन्यूश़वल टेल्स फ्रॉम माइथोलॉजी (The Sage with Two Horns: Unusual Tales from Mythology)" नामक पुस्तक लिखी है।

• पत्रकार प्रदीप मैगजीन ने 'नॉट जस्ट क्रिकेट: ए रिपोर्टर्स जर्नी' पुस्तक लिखी है।

• लेखक भास्कर चट्टोपाध्याय ने 'द सिनेमा ऑफ सत्यजीत रे (The Cinema of Satyajit Ray)' नामक एक नई पुस्तक लिखी है।

Yahoo Inc. ने चीन में अपनी सेवाएं बंद कर की है।

बंधन बैंक ने असम के लिए बॉलीवुड गायक जुबीन गर्ग को ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ब्रिटिश रेसिंग टीम जगुआर रेसिंग में शामिल हुई है। 

यूनाइटेड किंगडम (यूके) की सरकार ने महात्मा गांधी के जीवन और विरासत को मनाने के लिए £5 के सिक्के का अनावरण किया है। 

तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2020 
महाराष्ट्र की पर्वतारोही प्रियंका मोहिते को युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा भूमि साहसिक के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 'तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार' के लिए चुना गया है।
• प्रियंका ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट, माउंट ल्होत्से और माउंट मकालू को फतह किया। वह दुनिया की 10वीं सबसे ऊंची पर्वत चोटी अन्नपूर्णा पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला हैं।
• कुल 7 लोगों को '2020 तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय पुरस्कार' दिया जाएगा।
अन्य विजेता:- जय प्रकाश कुमार, कर्नल अमित बिष्ट, 
शीतल, श्रीकांत विश्वनाथन, लेफ्टिनेंट कर्नल सर्वेश धडवाल,
जय किशन।

तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय पुरस्कार
1994 में 'राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार' शुरू।
2002 में इसका नाम बदलकर 'तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय पुरस्कार' कर दिया गया।
यह भूमि, समुद्र और वायु पर साहसिक कार्य के क्षेत्र में सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार है, जो अर्जुन पुरस्कार के बराबर है।
• माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले पहले व्यक्ति का नाम बताइए ? - तेनजिंग नोर्गे।


9 नवंबर 2021 करेंट अफेयर्स

त्रिपुरा ने देश का पहला बांस से बना क्रिकेट बैट और स्टंप विकसित किया है।

अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान 400 टी-20 विकेट लेने वाले सबसे कम उम्र के गेंदबाज बने है।

भारत में 9 नवंबर को कानूनी सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 के अधिनियमन के उपलक्ष्य में हर साल राष्ट्रीय कानूनी सेवा दिवस मनाया जाता है।

मनिका बत्रा और अर्चना कामथ ने WTT कंटेंडर टेबल टेनिस टूर्नामेंट जीता है।

भारतीय नौसेना द्वारा 7 से 9 नवंबर तक गोवा में तीसरा मैरीटाइम कॉन्क्लेव 2021आयोजित किया गया है।

प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से महाराष्ट्र के पंढरपुर में विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग और सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखी है।
प्रधानमंत्री ने श्रीसंत ज्ञानेश्वर महाराज पालकी मार्ग (NH-965) के पांच खंडों को चार लेन और संत तुकाराम महाराज पालकी मार्ग (NH-965G) के तीन खंडों को चार लेन का बनाने की आधारशिला रखी।

भारत सरकार के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार, डॉ शंकर आचार्य ने 'एन इकोनॉमिस्ट एट होम एंड एब्रॉड: ए पर्सनल जर्नी' नामक नई पुस्तक लिखी है।

दुनिया का पहला पृथ्वी-विज्ञान उपग्रह
चीन ने ताइयुआन सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से दुनिया का पहला पृथ्वी-विज्ञान उपग्रह, गुआंगमु (Guangmu) या SDGSAT-1 अंतरिक्ष में लॉन्च किया है।
• गुआंगमु को लॉन्ग मार्च -6 वाहक रॉकेट द्वारा लॉन्च किया गया।
• SDGSAT-1 सतत विकास के लिए UN 2030 एजेंडा के अनुसार अनुकूलित पहला उपग्रह है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments