आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

6 नवंबर 2021 करेंट अफेयर्स। 5 नवंबर 2021 करेंट अफेयर्स। 4 नवंबर 2021 करेंट अफेयर्स

 Current Affairs 2021


4 नवंबर 2021 करेंट अफेयर्स

तुशील
P1135.6 वर्ग के सातवें भारतीय नौसेना के फ्रिगेट को रूस के कैलिनिनग्राद में यंतर शिपयार्ड में लॉन्च किया गया।
• जहाज को औपचारिक रूप से तुशील (Tushil) नाम दिया गया है, जो एक संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ है - रक्षक ढाल। तुशील को 2023 के मध्य में भारतीय नौसेना में शामिल किया जाएगा
• प्रोजेक्ट 1135.6 वर्ग को तलवार वर्ग भी कहा जाता है।तलवार श्रेणी के युद्धपोत रूस द्वारा भारतीय नौसेना के लिए बनाए गए हैं।

विशाखापट्टनम युद्धपोत
नौसेना की मारक क्षमता में बढ़ोतरी करने के लिए युद्धपोत बनाने की परियोजना पी15बी का पहला विध्वंसक युद्धपोत वाई12704 (विशाखापट्टनम) भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया है।  
यह सुपरसोनिक सतह से सतह पर मार करने वाली 'ब्रह्मोस' मिसाइल और लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने में सक्षम 'बराक-8' मिसाइल से लैस हैं।
'विशाखापट्टनम' भारत में निर्मित सबसे लंबा विध्वंसक युद्धपोत है, जो गहरे समुद्र में दुश्मन का संपूर्ण सफाया करने में सक्षम है।
इसे 'नौसेना डिजाइन निदेशालय' ने डिजाइन किया है और निर्माण मुंबई स्थित मझगांव डाक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने किया है।
नौसैनिक युद्धपोत निर्माण परियोजना के तहत देश के चार कोनों के प्रमुख शहरों विशाखापट्टनम, मोरमुगाओ, इंफाल और सूरत के नाम पर चार युद्धपोतों का निर्माण किया जा रहा है।

भारतीय ग्रैंडमास्टर पी इनियान ने सर्बिया में आयोजित 5वां रुजना जोरा शतरंज टूर्नामेंट जीता है।

रूल ऑफ लॉ इंडेक्स 2021
14 अक्टूबर‚ 2021 को अमेरिका स्थित संस्था ‘वर्ल्ड जस्टिस प्रोजेक्ट’ द्वारा ‘रूल ऑफ लॉ इंडेक्स 2021’ (Rule of Law Index 2021) जारी किया गया।
• इस सूचकांक में डेनमार्क (स्कोर- 0.90) शीर्ष स्थान पर रहा।
• वेनेजुएला सबसे नीचे 139वें स्थान पर रहा।
• इस सूचकांक में भारत (स्कोर-0.50) 79वें स्थान पर रहा।

मादक पदार्थों के नियंत्रण के लिये राष्ट्रीय कोष
केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने अक्टूबर 2021 में सिफारिश की है कि 'मादक पदार्थों के नियंत्रण के लिये राष्ट्रीय कोष' (National Fund to Control Drug Abuse: NFCDA) का इस्तेमाल सिर्फ पुलिसिंग गतिविधियों के बजाय नशामुक्ति कार्यक्रमों को चलाने के लिए किया जाए।
• इस फंड को 1989 में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 के एक प्रावधान के अनुसार गठित गया था।
• मादक पदार्थों के नियंत्रण के लिये राष्ट्रीय कोष का प्रबंधन राजस्व विभाग, वित्त मंत्रालय द्वारा किया जाता है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने 1 नवंबर, 2021 को स्कूलों के लिए ‘भाषा संगम पहल’, भाषा संगम मोबाइल ऐप और ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत मोबाइल क्विज’ का शुभारंभ किया।


5 नवंबर 2021 करेंट अफेयर्स

गंगा उत्सव 2021
स्वच्छ गंगा के लिए राष्ट्रीय मिशन (NMCG) द्वारा 1 से 3 नवंबर, 2021 तक 5वां 'गंगा उत्सव 2021 - द रिवर फेस्टिवल' आयोजित किया गया। इस दौरान कई पहलें लॉन्च की गई।
2021 का उद्देश्य: गंगा उत्सव को भारत के विभिन्न नदी घाटियों तक ले जाना।
सतत शिक्षण और गतिविधि पोर्टल:- यह ‘ट्री क्रेज फाउंडेशन’ द्वारा विकसित एक संवादात्मक पोर्टल है, जो भारत में नदियों के संरक्षण से संबंधित मामलों में पहल करने की दिशा में काम कर रहा है।
गंगा एटलस:- आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर राजीव सिन्हा, द्वारा तैयार किया गया।
गंगा एटलस' में चैनल आकारिकी (channel morphology), भूमि उपयोग और भूमि कवर, नदी की गतिशीलता और संबंधित मुद्दों के संदर्भ में पिछले 5-6 दशकों के दौरान गंगा नदी में हुए परिवर्तन का दस्तावेज प्रस्तुत किया गया है।
गंगा मशाल:- 'गंगा कार्य बल’ के नेतृत्व में गंगा नदी के किनारे 23 स्टेशनों को कवर करने वाले एक अभियान 'गंगा मशाल' को दिल्ली से रवाना किया गया।
गंगा नदी को 'राष्ट्रीय नदी' के रूप में घोषित करने की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 4 नवंबर को हर साल ‘गंगा उत्सव’ मनाया जाता है। 4 नवंबर, 2008 को गंगा नदी को 'राष्ट्रीय नदी' के रूप में घोषित किया गया था।

5 नवंबर को विश्व सुनामी जागरूकता दिवस मनाया जाता है।

उन्मुक्त चंद, बिग बैश लीग (BBL) के लिए साइन अप करने वाले पहले भारतीय पुरुष क्रिकेटर बने है।

WHO ने भारत बायोटेक की कोवैक्सीन के आपातकालीन प्रयोग को मंजूरी दी है।

बुकर पुरस्कार 2021
दक्षिण अफ्रीका के लेखक डेमन गलगुट ने "द प्रॉमिस (The Promise)" उपन्यास के लिए 2021 का बुकर पुरस्कार जीता है।

हाल ही अमेरिकी सांसद कैरोलिन बी मैलोनी ने दिवाली को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने के लिए विधेयक पेश किया।

त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई (PCA)
आरबीआई ने "उचित समय (appropriate time)" पर पर्यवेक्षी हस्तक्षेप को सक्षम करने और प्रभावी बाजार अनुशासन के लिए एक उपकरण के रूप में कार्य करने के लिए बैंकों के लिए एक संशोधित त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई (Prompt Corrective Action - PCA) ढांचा जारी किया है।
• संशोधित PCA ढांचा 1 जनवरी 2022 से प्रभावी होगा।
• पीसीए ढांचा केवल वाणिज्यिक बैंकों पर लागू होता है। सहकारी बैंक और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (NBFC) इसके अंतर्गत नहीं आती हैं।
• यह ढांचा भारत में परिचालन करने वाले सभी बैंकों पर लागू होगा, जिसमें शाखाओं या सहायक कंपनियों के माध्यम से परिचालन करने वाले विदेशी बैंक भी शामिल हैं, जो पहचान किए गए संकेतकों की जोखिम सीमा के उल्लंघन पर आधारित हैं।
• अगर किसी बैंक को PCA के तहत रखा जाता है, तो उस पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए जाते हैं।
लाभांश वितरण और मुनाफे के प्रेषण, पूंजी लाने (विदेशी बैंकों के मामले में), शाखा विस्तार और पूंजीगत व्यय पर प्रतिबंध लगाए गए हैं।


6 नवंबर 2021 करेंट अफेयर्स

सीएस वेंकटकृष्णन बार्कलेज के प्रमुख बने है।

कृषि उड़ान 2.0 योजना
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 27 अक्टूबर 2021 को ‘कृषि उड़ान 2.0 योजना’ लांच की।
उद्देश्य:- कृषि-उपज और हवाई परिवहन के बेहतर एकीकरण और अनुकूलन के माध्यम से मूल्य प्राप्ति में सुधार लाने और विभिन्न परिवर्तनशील परिस्थितियों में कृषि-मूल्य शृंखला में स्थिरता और लचीलापन लाने में योगदान देना।
इस योजना के तहत पहाड़ी, आदिवासी और उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों के हवाई अड्डों में कार्गो से संबंधित बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाएगा।
• कृषि उड़ान 2.0 के पहले चरण के लिए कुल 53 हवाई अड्डों का चयन किया गया है।
• केंद्र सरकार ने सितंबर 2020 में कृषि उड़ान योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत, पार्किंग शुल्क और टर्मिनल नेविगेशनल लैंडिंग शुल्क जैसे हवाई अड्डे शुल्क माफ कर दिए गए थे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के कर्मियों के लिए "आयुष्मान CAPF हेल्थ कार्ड" लॉन्च किया है।

नीति आयोग और विश्व बैंक इलेक्ट्रिक वाहनों के वित्तपोषण के लिए $300 मिलियन का 'फर्स्ट लॉस रिस्क शेयरिंग इंस्ट्रूमेंट (first loss risk sharing instrument)' स्थापित कर रहे हैं।

वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड (OSOWOG) पहल 
शुरू:- ग्लासगो में COP-26 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और उनके ब्रिटिश समकक्ष बोरिस जॉनसन के द्वारा संयुक्त रूप से शुरू‌।
• यह परियोजना दुनिया भर में सौर ऊर्जा की आपूर्ति के लिए 'ट्रांस-नेशनल बिजली ग्रिड' स्थापित करने के बारे में है।
• OSOWOG के पीछे का विजन 'द सन नेवर सेट' है।
• इसे विश्व बैंक के तकनीकी सहायता कार्यक्रम के तहत लिया गया है। यह योजना अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) का भी लाभ उठाएगी।
सौर ऊर्जा स्वच्छ एवं टिकाऊ होती है।
सौर ऊर्जा की समस्या:- यह केवल दिन में ही उपलब्ध होती है तथा मौसम पर निर्भर करती है।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह भी घोषणा की कि भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी, इसरो जल्द ही दुनिया को एक कैलकुलेटर प्रदान करेगी, जो किसी भी क्षेत्र की सौर ऊर्जा क्षमता को माप सकता है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments