आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

31 अक्टूबर 2021 करेंट अफेयर्स। 30 अक्टूबर 2021 करेंट अफेयर्स

 Current Affairs 2021


30 अक्टूबर 2021 करेंट अफेयर्स

मार्क जुकरबर्ग ने फेसबुक का नाम बदलकर मेटा कर दिया है।
अंतर्राष्ट्रीय इंटरनेट दिवस : 29 अक्टूबर

के वी कामथ को नेशनल बैंक फॉर फाइनेंसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट (NaBFID) के अध्यक्ष बने है।

18वां आसियान-भारत शिखर सम्मेलन
हाल ही भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी  ने वर्चुअली तरीके से 18वें आसियान (ASEAN)-भारत शिखर सम्मेलन में भाग लिया।
• शिखर सम्मेलन ब्रुनेई के सुल्तान की अध्यक्षता में आयोजित किया गया था।
वर्ष 2022 आसियान-भारत संबंध साझेदारी के 30 वर्ष पूरे करेगा और इसे 'आसियान-भारत मैत्री वर्ष' के रूप में मनाया जाएगा।

बलदेव प्रकाश जम्मू-कश्मीर बैंक के एमडी और सीईओ नियुक्त किए गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री, डॉ मनसुख मंडाविया ने 28 अक्टूबर को CII एशिया स्वास्थ्य 2021 शिखर सम्मेलन में भाग लिया।
• भारतीय उद्योग परिसंघ (CII)

एक नया भारतीय तटरक्षक जहाज (Indian Coast Guard Ship) 'सार्थक' 28 अक्टूबर को राष्ट्र को समर्पित किया गया।
• इसे गोवा शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा विकसित किया गया है।
भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक:- के नटराजन।

केंद्र सरकार ने सात सदस्यीय पीएम की आर्थिक सलाहकार परिषद का पुनर्गठन किया है। 
• परिषद के अध्यक्ष बिबेक देबरॉय बने रहेंगे।

महाराष्ट्र स्वयं की वन्यजीव कार्य योजना 2021-30 पारित करने वाला पहला राज्य बना है।

भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने इजरायली फर्म एनएसओ ग्रुप (NSO Group) द्वारा विकसित स्पाइवेयर पेगासस का उपयोग करके अनधिकृत निगरानी के आरोपों को देखने के लिए तीन सदस्यीय समिति नियुक्त की है।
अध्यक्ष:- सेवानिवृत्त न्यायाधीश आर वी रवींद्रन
• अन्य सदस्य:- नवीन कुमार चौधरी, प्रभारन पी, अश्विन अनिल गुमस्ते।

लंदन एंड पार्टनर्स एंड कंपनी द्वारा "ग्लोबल क्लाइमेट टेक इन्वेस्टमेंट ट्रेंड" रिपोर्ट में 10 देशों में भारत 9वें स्थान पर है।
• इस रिपोर्ट में पेरिस समझौता 2016 से 2021 तक के जलवायु क्षेत्र के रूझान शामिल है।

TVS मोटर कंपनी को इंडिया ग्रीन एनर्जी अवार्ड 2020 से सम्मानित किया गया है।

नीदरलैंड के रेयान टेन डोशेट ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है।

रमेश पोखरियाल ने पीएम मोदी को अपनी किताब 'एम्स में एक जंग लड़ते हुए' गिफ्ट की है।

हर साल 31 अक्टूबर को दुनिया भर में विश्व बचत दिवस (World Thrift Day) मनाया जाता है, लेकिन भारत में यह दिन 30 अक्टूबर को मनाया जाता है।

राज्य ऊर्जा दक्षता सूचकांक 2020
कर्नाटक ने विद्युत मंत्रालय द्वारा जारी राज्य ऊर्जा दक्षता सूचकांक 2020 (SEEI) में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
राजस्थान को दूसरा और हरियाणा को तीसरा स्थान मिला है।


31 अक्टूबर 2021 करेंट अफेयर्स

भारतीय चिड़ियाघरों के लिए विजन प्लान 2021-2031
पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने 11 अक्टूबर, 2021 को 'भारतीय चिड़ियाघरों के लिए विजन प्लान 2021-2031' जारी किया है।
उद्देश्य:- भारत में बाह्य स्थाने संरक्षण (ex-situ conservation) दृष्टिकोण को एक दिशा देना है।
केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण
स्थापना - 1992
यह एक सांविधिक निकाय है। 
संरचना:- 1 अध्यक्ष, 10 सदस्य और एक सदस्य सचिव।

चावल और काबुली चने की आनुवंशिक किस्में
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने 8 अक्टूबर, 2021 को राष्ट्र की खाद्य सुरक्षा और पोषण में प्रभावी योगदान देने के लिए भारतीय चावल और काबुली चने (Chickpea) की आनुवंशिक किस्में जारी कीं।
• इन किस्मों को राष्ट्रीय पादप जीनोम अनुसंधान संस्थान (NIPGR) द्वारा आनुवंशिक रूप से विकसित किया गया है।
किस्में:- 'इंद्रा' और 'इंडिका'

कॉर्बेट नेशनल पार्क
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कॉर्बेट नेशनल पार्क का नाम बदलकर रामगंगा नेशनल पार्क करने का प्रस्ताव रखा है।
• 1936 में भारत और एशिया के पहले राष्ट्रीय उद्यान के रूप में स्थापित इस उद्यान को संयुक्त प्रांत के गवर्नर सर मैलकम हैली के नाम पर ‘हेली नेशनल पार्क’ के नाम से जाता था।
• 1957 में इसका नाम कॉर्बेट नेशनल पार्क कर दिया गया।
• यह नैनीताल जिले के रामनगर के पास स्थित है।

डीएलएक्स1
अक्टूबर 2021 में IIT कानपुर के शोधकर्ताओं ने एक विशेष जीन 'डीएलएक्स1' (DLX1) का पता लगाया है, जो जबड़े, कंकाल और अंतरातंत्रिकाणु (interneurons) के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जिसकी प्रोस्टेट कैंसर की वृद्धि और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
• प्रोस्टेट कैंसर के रोगियों में DLX1 प्रोटीन का उच्च स्तर पाया जाता है, यही कारण है कि DLX1 प्रोटीन का उपयोग मूत्र-आधारित बायोमार्कर के रूप में किया गया है।

चौथी-तिमाही हेनली पासपोर्ट इंडेक्स 2021
• शीर्ष स्थान:- जापान
• अंतिम स्थान:- अफगानिस्तान
• भारत की रैंक:- 90

मेलियोइडोसिस
अक्टूबर 2021 में एक मेडिकल जांच के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका में एक 'मेड-इन-इंडिया अरोमाथेरेपी स्प्रे' को एक दुर्लभ बीमारी 'मेलियोइडोसिस' (melioidosis) का कारण बताया जा रहा है। इसके बाद संयुक्त राज्य अमेरिका में खुदरा दिग्गज वॉलमार्ट द्वारा इस उत्पाद को हटाया जा रहा है।
• इस स्प्रे में एक जीवाणु, 'बर्कहोल्डरिया स्यूडोमलेली' पाये जाने की सूचना मिली थी, जो मेलियोइडोसिस नामक एक दुर्लभ लेकिन घातक बीमारी का कारण बनता है।

माउंट मणिपुर
केंद्र सरकार ने 16 अक्टूबर, 2021 को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल माउंट हैरियट का नाम बदलकर 'माउंट मणिपुर' (Mount Manipur) कर दिया।
• यह घोषणा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पोर्ट ब्लेयर की यात्रा के दौरान की गई, जहां उन्होंने विशेष रूप से ऐतिहासिक 1891 के एंग्लो-मणिपुर युद्ध के दौरान अंग्रेजों का विरोध करने में मणिपुर राज्य द्वारा किए गए ‘महत्वपूर्ण योगदान’ का उल्लेख किया ।

बेसल III पूंजी ढांचा
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 22 अक्टूबर, 2021 को एक्जिम बैंक, नाबार्ड, नेशनल हाउसिंग बैंक और सिडबी सहित अखिल भारतीय वित्तीय संस्थानों (AIFI) के लिए बेसल III पूंजी ढांचे को लागू करने के लिए मास्टर निर्देशों पर एक मसौदा ढांचा जारी किया।
• भारतीय रिजर्व बैंक ने चार अखिल भारतीय वित्तीय संस्थानों के लिए न्यूनतम 11.5% पूंजी का प्रस्ताव दिया है।

मिशन ‘समुद्रयान’
केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने 29 अक्टूबर, 2021 को भारत का पहला और अनूठा मानव युक्त समुद्र मिशन ‘समुद्रयान’ चेन्नई से लॉन्च किया।
• 'समुद्रयान' दुर्लभ खनिजों के लिए गहरे समुद्र में खनन के लिए पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की पायलट परियोजना का एक हिस्सा है।
राष्ट्रीय महासागर प्रौद्योगिकी संस्थान (NIOT) चेन्नई द्वारा शुरू की गई ‘समुद्रयान’ परियोजना में गहरे पानी के भीतर अध्ययन करने के लिए लगभग 6000 मीटर की गहराई तक तीन व्यक्तियों के साथ एक पनडुब्बी भेजने का प्रस्ताव है।
यह 350 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत की पांच साल की परियोजना है।
इसके लिए मानवयुक्त पनडुब्बी ‘मत्स्य 6000’ का प्रारंभिक डिजाइन तैयार कर लिया गया है।
अमेरिका, रूस, जापान, फ्रांस और चीन के बाद भारत भी उस विशिष्ट समूह में शामिल हो गया है, जिनके पास समुद्र के अंदर की गतिविधियों के लिए मानव युक्त मिशन चलाने की क्षमता है।

कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने 10 दिसंबर, 2021 से तीन साल की और अवधि के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर के रूप में शक्तिकांत दास की पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

दक्षिण कोरिया ने दुनिया के सबसे बड़े हाइड्रोजन फ्यूल सेल पावर प्लांट का उद्घाटन किया है।

विश्व प्रतिष्ठा रैंकिंग 2021
4 भारतीय संस्थानों ने टाइम्स हायर एजुकेशन (Times Higher Education - THE) की विश्व प्रतिष्ठा रैंकिंग 2021 में जगह बनाई है।
• भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बेंगलुरु
• IIT बॉम्बे, IIT दिल्ली और IIT मद्रास
• शीर्ष स्थान:- हार्वर्ड यूनिवर्सिटी (USA)

कैंसर विशेषज्ञ माधवन कृष्णन नायर का निधन
हाल ही प्रख्यात ऑन्कोलॉजिस्ट और क्षेत्रीय कैंसर केंद्र (Regional Cancer Centre) के संस्थापक निदेशक पद्म श्री डॉ माधवन कृष्णन नायर का निधन हो गया।
• भारत सरकार ने उन्हें 2001 में चिकित्सा के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया।
• उन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के कैंसर पर विशेषज्ञ सलाहकार पैनल में भी काम किया।

हाल ही हिरोशिमा परमाणु बम हमले में जीवित बचे, सुनाओ त्सुबोई का निधन हो गया।

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के लालकुआं में भारत के सबसे बड़े सुगंधित उद्यान (aromatic garden) का उद्घाटन किया गया है।

सीबीएसई ने वीरता पुरस्कारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूलों में वीर गाथा परियोजना शुरू की है।

2014 से हर साल 31 अक्टूबर को भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है।
• इस वर्ष उनकी 146वीं वर्षगांठ है।
• वह स्वतंत्र भारत के पहले गृह मंत्री और उप प्रधान मंत्री थे।

विश्व शहर दिवस : 31 अक्टूबर

हाल ही कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का निधन हो गया।

SAVE WATER

Post a Comment

1 Comments

  1. sir jaldi se ocotber ki complete pdf bana dijiye.............8 se rvvunl ka exam hai

    ReplyDelete