आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

3 नवंबर 2021 करेंट अफेयर्स। 2 नवंबर 2021 करेंट अफेयर्स। 1 नवंबर 2021 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2021


1 नवंबर 2021 करेंट अफेयर्स

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री, नितिन गडकरी ने कंसल्ट (CUNSULT) नामक एक ज्ञान ऐप लॉन्च किया है। 

भारत में 100 करोड़ कोरोना टीकाकरण कब पूरा हुआ ? - 21 अक्टूबर 2021
गौरतलब है कि भारत में टीकाकरण अभियान 16 जनवरी 2021 को लांच किया गया।

विश्व शाकाहारी दिवस: 01 नवंबर

अशोक भूषण राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय न्यायाधिकरण (NCLAT) के नए अध्यक्ष बने है।

Microsoft बाजार पूंजीकरण के आधार पर दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी है।

केंद्रीय सहकारिता मंत्री, अमित शाह ने आनंद, गुजरात में "डेयरी सहकार" योजना शुरू की है।

केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने 31 अक्टूबर को मसूरी में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में "सरदार पटेल नेतृत्व केंद्र (Sardar Patel Leadership Centre)" राष्ट्र को समर्पित किया।

एशियाई विकास बैंक (ADB) ने भारत के राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास कार्यक्रम (NICDP) के लिए 250 मिलियन अमरीकी डालर के ऋण को मंजूरी दी है। 

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर में "ऐप्पल फेस्टिवल" का उद्घाटन किया है।

पब्लिक अफेयर्स इंडेक्स 2021 शासन के प्रदर्शन में केरल राज्य शीर्ष पर रहा है।

ईशा अंबानी 4 साल के लिए स्मिथसोनियन के न्यासी बोर्ड में शामिल की गई है।

हाल ही ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट ऑलराउंडर एलन डेविडसन का निधन हो गया।

स्टारलिंक सैटेलाइट कम्युनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क के स्वामित्व वाली 'स्पेसएक्स' ने 1 नवंबर, 2021 को स्थानीय ब्रॉडबैंड परिचालन शुरू करने के लिए भारत में अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'स्टारलिंक सैटेलाइट कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड' की स्थापना की।
• स्पेसएक्स की सैटेलाइट ब्रॉडबैंड शाखा 'स्टारलिंक' का लक्ष्य भारत में दिसंबर 2022 से ब्रॉडबैंड सेवाएं शुरू करना है, जिसमें 2 लाख सक्रिय टर्मिनल सरकार की अनुमति के अधीन हैं।
कंपनी द्वारा ये ब्रॉडबैंड सेवाएं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रदान की जाएंगी।



2 नवंबर 2021 करेंट अफेयर्स

चेन्नई-मैसूर-चेन्नई शताब्दी एक्सप्रेस एकीकृत प्रबंधन प्रणाली (IMS) प्रमाणन प्राप्त करने वाली दक्षिण रेलवे की पहली ट्रेन बन गई है। 

COP26 ग्लासगो जलवायु शिखर सम्मेलन
• आयोजन:- 31 अक्टूबर से 12 नवंबर, 2021 तक ग्लासगो (स्कॉटलैंड, यूनाइटेड किंगडम) में।
• जलवायु परिवर्तन पर कॉप-26 शिखर सम्मेलन के दौरान 1 नवंबर, 2021 को भारत की ओर से, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए पांच प्रतिज्ञायें की, जिसे उन्होंने 'पंचामृत' की संज्ञा दी।
पहला: भारत 2030 तक अपनी गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता 500 गीगावॉट तक पहुंचाएगा।
दूसरा: भारत 2030 तक अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं का 50% नवीकरणीय ऊर्जा से पूरा करेगा।
तीसरा: भारत अब से लेकर 2030 तक कुल अनुमानित कार्बन उत्सर्जन में एक अरब टन की कमी करेगा।
चौथा: 2030 तक भारत अपनी अर्थव्यवस्था की कार्बन तीव्रता को 45% से भी कम कर देगा।
पांचवां: वर्ष 2070 तक भारत ‘नेट जीरो’ (शुद्ध शून्य) कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य हासिल करेगा।

कॉप-26 क्या है ?
यह 'कांफ्रेंस आफ पार्टीज' का 26वां सम्मेलन है। यह जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर रूपरेखा तैयार करने के लिए आयोजित होने वाला सम्मेलन है। 1995 में पहली बार इसका आयोजन किया गया।

किस भारतीय स्कूल छात्रा ने ग्लासगो शिखर सम्मेलन को संबोधित किया ? - विनिशा उमाशंकर (तमिलनाडु)
विनिशा उमाशंकर अर्थशॉट पुरस्कार के अंतिम चरण में पहुंची थी।

IRIS पहल
भारत, ऑस्ट्रेलिया और यूनाइटेड किंगडम ने छोटे द्वीपीय विकासशील राज्यों (small island developing states - SIDS) के सहयोग के लिए COP-26 के मौके पर एक नई पहल "इन्फ्रास्ट्रक्चर फॉर रिज़िल्यन्ट आइलैंड स्टेट (IRIS)" शुरू करने की योजना बनाई है। 
उद्देश्य:- द्वीपीय देशों में जलवायु परिवर्तन के कारण आने वाली आपदाओं का सामना करने के लिए बुनियादी ढांचा तैयार करना और आर्थिक नुकसान को कम करना।
• IRIS पहल को ऑस्ट्रेलिया, भारत और यूके से 10 मिलियन डॉलर की शुरुआती फंडिंग के साथ लॉन्च किया जाएगा।

ऑक्सफोर्ड वर्ड ऑफ द ईयर 2021
ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी द्वारा साल 2021 के लिए ‘Vax’ को वर्ड ऑफ द ईयर चुना गया है। वैक्स लैटिन शब्द Vacca से लिया गया है, जिसका अर्थ 'गाय (cow)' होता है।
• वैक्स का उपयोग टीकों के लिए संक्षिप्त नाम के रूप में किया जाता है।

16वां जी-20 शिखर सम्मेलन
• 30 और 31 अक्टूबर, 2021 को रोम, इटली में आयोजित।
अध्यक्ष:- इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी।
• मोटो:- People, Planet, and Prosperity
एजेंडा:- जलवायु परिवर्तन, आर्थिक सुधार, महामारी और वैश्विक न्यूनतम कॉर्पोरेट कर दर।
• वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल भारत के G20 शेरपा थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस सम्मेलन में हिस्सा लिया।
• शिखर सम्मेलन का समापन जी-20 नेताओं द्वारा रोम घोषणा को अपनाने के साथ हुआ।
(1) जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने के लिए गरीब देशों के लिए अब से 2025 तक हर साल 100 अरब डॉलर का फंड जुटाया जाएगा।
(2) 2021 के बाद नए कोयला आधारित बिजली संयंत्रों के लिए वित्तीय मदद नहीं दी जाएगी।
परंतु घरेलू स्तर पर कोयला आधारित बिजली संयंत्रों को बंद करने की कोई समय सीमा नहीं है।
(3) इस सदी के मध्य तक वैश्विक तापमान में वृद्धि को पूर्व-औद्योगिक स्तरों से 1.5 डिग्री सेल्सियस पर सीमित करने के लिए कार्रवाई की जाएगी। (जी-20 देश दुनिया की 80% ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन करते हैं।
(4) कोविड -19 टीकों के लिए आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण (EUA) पर WHO को मजबूत करना।
विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा दुनिया के लिए "एक स्वास्थ्य दृष्टिकोण" (One Health approach) के तहत और अधिक टीकों की मान्यता को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

जी-20 में कौन-कौन देश शामिल
जी-20 में अजेंटीना, आस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, यूरोपीय संघ के देश, फ़ांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुर्की, ब्रिटेन और अमेरिका शामिल है।
उल्लेखनीय है कि यूरोपीय संघ को एक देश के रूप में मान्यता मिली है, जिसमें 27 देश हैं।
नोट:- जी-20 के सदस्य देशों का विश्व के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में 80% तथा वैश्विक व्यापार में 75% का योगदान है।

ऊर्जा संक्रमण में इटली-भारत रणनीतिक साझेदारी
30 अक्टूबर, 2021 को जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर एक द्विपक्षीय बैठकमें इटली के राष्ट्रपति मारियो द्राघी और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘ऊर्जा संक्रमण के क्षेत्र में द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी’ शुरू करने पर सहमति जताई।


3 नवंबर 2021 करेंट अफेयर्स

भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (IREDA) ने 'सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2021' के उत्सव के एक भाग के रूप में एक 'व्हिसल-ब्लोअर पोर्टल (Whistle-blower Portal)' लॉन्च किया है। 

हरियाणा के मुख्यमंत्री (सीएम), मनोहर लाल खट्टर ने 'उत्तम बीज पोर्टल' लॉन्च किया है।

राष्ट्रीय जनजातीय नृत्य महोत्सव 2021
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दूसरा राष्ट्रीय जनजातीय नृत्य महोत्सव 2021 का आयोजन किया गया।
• इसका उद्घाटन झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया।
• छत्तीसगढ़ की स्थापना:- 1 नवंबर 2000

एजेंसी बैंक
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बंधन बैंक को सरकारी कारोबार के संचालन के लिए आरबीआई के एजेंसी बैंक (Agency Bank) के रूप में नियुक्त किया है। 
• एजेंसी बैंक जीएसटी, वैट और राज्य करों के संग्रह से संबंधित लेनदेन को संभालने के लिए अधिकृत होता है।
हाल ही में RBI के एजेंसी बैंक के रूप में नियुक्त बैंकों की सूची:-
दक्षिण भारतीय बैंक, कर्नाटक बैंक, डीसीबी बैंक
आरबीएल बैंक, धनलक्ष्मी बैंक
इंडसइंड बैंक, बंधन बैंक

एडलगिव हुरुन इंडिया परोपकार सूची 2021 
जारीकर्ता:- हुरुन इंडिया और एडेलगिव।
शीर्ष परोपकारी:- विप्रो के संस्थापक अध्यक्ष अजीम प्रेमजी।

यस बैंक और बैंक बाज़ार डॉट कॉम ने मिलकर ग्राहकों की साख को मापने के लिए फिनबूस्टर (FinBooster) नाम से एक को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया। 

हरभजन सिंह और जवागल श्रीनाथ को मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) की आजीवन सदस्यता मिली है।

अरुण चावला को फिक्की (FICCI) के नए महानिदेशक के रूप में नामित किया गया है।

अमित रंजन ने रानी लक्ष्मीबाई के वकील जॉन लैंग पर एक पुस्तक "जॉन लैंग: वांडरर ऑफ हिंदोस्तान, स्लैंडरर ऑफ हिंदोस्तानी, लॉयर फॉर द रानी" लिखी है।

हाल ही अफगानिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री अहमद शाह अहमदजई का निधन हो गया।

जम्मू-कश्मीर टीम ने फ्रांस के पेरिस वर्साय में आयोजित विश्व बधिर जूडो चैम्पियनशिप में पहला स्थान हासिल किया है। 

अंतर्राष्ट्रीय बहुपक्षीय युद्ध अभ्यास ब्लू फ्लैग 2021
• आयोजन:- इजराइल में।
• कुल 8 देशों की वायु सेना शामिल।
• भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, इटली, ग्रीस और इज़राइल।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments