आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

24 नवंबर 2021 करेंट अफेयर्स। 23 नवंबर 2021 करेंट अफेयर्स। 22 नवंबर 2021 करेंट अफेयर्स

 Current Affairs 2021


22 नवंबर 2021 करेंट अफेयर्स 

भारत का अंटार्कटिका के लिए 41वां वैज्ञानिक अभियान
नवंबर 2021 में भारत ने अंटार्कटिका के लिए 41वां वैज्ञानिक अभियान शुरू किया है।
भारत ने अंटार्कटिका में तीन स्थायी अनुसंधान बेस स्टेशन बनाए हैं, जिनका नाम दक्षिण गंगोत्री (1983), मैत्री (1988) और भारती (2012) है। वर्तमान में मैत्री और भारती पूरी तरह से चालू हैं।

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने 8 नवंबर, 2021 को ‘विभिन्न राज्यों में लॉजिस्टिक सुगमता रिपोर्ट 2021' जारी की।
गुजरात ने 21 राज्यों में पहले स्थान पर कब्जा किया है,
'पूर्वोत्तर राज्यों और हिमालयी क्षेत्र’ के अंतर्गत जम्मू और कश्मीर शीर्ष स्थान पर है।
अन्य केंद्र- शासित प्रदेशों में दिल्ली शीर्ष स्थान पर है।

गृह मंत्रालय ने 15 नवंबर, 2021 को भगोड़े इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक के एनजीओ इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (IRF) पर लगाए गए प्रतिबंध को पांच साल के लिए बढ़ा दिया है।
• IRF को पहली बार नवंबर 2016 में सरकार द्वारा गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA), 1967 के तहत एक गैरकानूनी संगठन घोषित किया गया था।

रानी कमलापति रेलवे स्टेशन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर, 2021 को भोपाल में रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया, जिसे पहले हबीबगंज के नाम से जाना जाता था।
रानी कमलापति: निजाम शाह की विधवा थीं, जिनके गोंड वंश ने 18वीं शताब्दी में भोपाल से 55 कि.मी. दूर तत्कालीन गिन्नोरगढ़ (वर्तमान में सीहोर जिले में स्थित) पर शासन किया था।
गोंड समुदाय में 1.2 करोड़ से अधिक आबादी वाला भारत का सबसे बड़ा आदिवासी समूह शामिल है। समुदाय की आबादी बड़े पैमाने पर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में फैली हुई है।

एबी डिविलियर्स ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की।

विश्व टेलीविजन दिवस : 21 नवंबर

IPF स्मार्ट पुलिसिंग इंडेक्स 2021
• जारी - भारतीय पुलिस फाउंडेशन (IPF) द्वारा।
• शीर्ष स्थान - आंध्र प्रदेश ।

विश्व मत्स्य दिवस: 21 नवंबर
आंध्र प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ समुद्री राज्य का पुरस्कार मिला है।

स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2021
राष्ट्रपति, राम नाथ कोविंद ने आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वच्छ अमृत महोत्सव में स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2021 प्रदान किए। 
• सबसे स्वच्छ शहर - इंदौर।
सूरत (गुजरात) दूसरे स्थान पर और विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) तीसरे स्थान पर है।
• सबसे स्वच्छ जिला: सूरत।

हाल ही वयोवृद्ध पंजाबी लोक गायिका गुरमीत बावा का निधन हो गया।

एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप 2021
बांग्लादेश के ढाका में आयोजित।
भारतीय तीरंदाजों ने सात पदक जीते। (एक स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य) 

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने ज्योफ एलार्डिस को स्थायी सीईओ नियुक्त किया है।

गृह मंत्रालय द्वारा दिल्ली के सदर बाजार पुलिस स्टेशन को वर्ष 2021 के लिए भारत के सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन का दर्जा दिया गया है।

23 नवंबर 2021 करेंट अफेयर्स 

INS विशाखापट्टनम
INS विशाखापट्टनम, एक P15B स्टील्थ गाइडेड-मिसाइल विध्वंसक को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया है। 
• यह चार 'विशाखापट्टनम' श्रेणी के विध्वंसक में से पहला है।
• इसका निर्माण मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड द्वारा किया गया है।

जेसन मोट ने अपने उपन्यास "हेल ऑफ ए बुक" के लिए राष्ट्रीय पुस्तक पुरस्कार 2021 जीता है।

जिरकोन हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल
रूसी नौसेना ने 'जिरकोन' हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। रूस ने 'नुडोल (Nudol)' नामक एंटी-सैटेलाइट (ASAT) मिसाइल का उपयोग करके कम-पृथ्वी की कक्षा में अपने स्वयं के उपग्रह को नष्ट कर दिया‌।

राष्ट्रपति कोविंद ने वीर चक्र, कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र भेंट किए
• वीर चक्र - ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्थमान।
• कीर्ति चक्र - सैपर प्रकाश जाधव।
• शौर्य चक्र (मरणोपरांत) - मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल।
• शौर्य चक्र (मरणोपरांत) - नायब सूबेदार सोमबीर।
• शौर्य चक्र - मेजर महेशकुमार भूरे।

अनीता देसाई को टाटा लिटरेचर लाइव! लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया है।
• आदिल जुसावाला - कवि पुरस्कार 2021

अल साल्वाडोर ने दुनिया का पहला 'बिटकॉइन सिटी' बनाने की घोषणा की है।

प्रथम (Pratham) एनजीओ को भारत में शिक्षा के दायरे का विस्तार करने के काम के लिए इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया है।

सैयद अकबरुद्दीन ने एक नई किताब "इंडिया वर्सेज यूके: द स्टोरी ऑफ एन अन्प्रेसिडेन्टिड डिप्लोमैटिक विन" लिखी है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आईआईटी गुवाहाटी में सेंटर फॉर नैनो टेक्नोलॉजी और सेंटर फॉर इंडियन नॉलेज सिस्टम (Centre for Indian Knowledge System) का उद्घाटन किया है।

लाचित दिवस
अहोम सेना के जनरल लाचित बोड़फुकन (Lachit Borphukan) की जयंती को चिह्नित करने के लिए 24 नवंबर को असम में लाचित दिवस मनाया जाता है।
• लाचित बोड़फुकन ने सरायघाट की लड़ाई (1671ई.) में मुगल सेना को हरा दिया था।

अब्दुल्ला हमदोक फिर से सूडान के प्रधानमंत्री बने है।


24 नवंबर 2021 करेंट अफेयर्स

एशियाई युवा पैरा खेलों 2025 के 5वें संस्करण की मेजबानी उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद करेगा।

अभिजीत बनर्जी ने "कुकिंग टू सेव योर लाइफ" नामक पुस्तक लिखी

संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की मून ने अपनी आत्मकथा "रिज़ॉल्व्ड: यूनाइटिंग नेशंस इन ए डिवाइडेड वर्ल्ड" का विमोचन किया

तमिलनाडु ने कर्नाटक को हराकर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2021 जीती है।

संयुक्त राष्ट्र द्वारा 25 नवंबर को दुनिया भर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।

एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने एटीपी फाइनल्स खिताब 2021 जीता है।

नासा का DART मिशन
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने जानबूझकर एक अंतरिक्ष यान को दुर्घटनाग्रस्त करके एक क्षुद्रग्रह का मार्ग बदलने के लिए DART नाम से अपनी तरह का पहला मिशन शुरू किया है। DART का मतलब Double Asteroid Redirection Test है। 
उद्देश्य:- क्षुद्रग्रह-विक्षेपण तकनीक का परीक्षण करना।

चौथी स्कॉर्पीन पनडुब्बी 'वेला'
मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने 9 नवंबर, 2021 को भारतीय नौसेना को परियोजना 'पी-75' की चौथी स्कॉर्पीन पनडुब्बी सौंप दी है, जिसे ‘आईएनएस वेला के रूप में कमीशन किया जाएगा।
• जल्द ही इस पनडुब्बी को भारतीय नौसेना में शामिल किया जाएगा।
• परियोजना-75 में स्कॉर्पीन डिजाइन की छ: पनडुब्बियों का निर्माण शामिल हैं। इन पनडुब्बियों का निर्माण फ्रांस की सहायता से किया जा रहा है।
अब तक शिपयार्ड ने "स्कॉर्पीन" श्रेणी की तीन पनडुब्बियों नामत: 'कलवरी', 'खंडेरी' और 'करंज' को भारतीय नौसेना को सौंप दिया है।
पांचवीं पनडुब्बी 'वागीर', जिसे नवंबर 2020 में लॉन्च किया गया था, ने पहले ही अपना बंदरगाह परीक्षण शुरू कर दिया है, जबकि छठी पनडुब्बी, आईएनएस 'वाग्शीर' निर्माणाधीन है।

वैश्विक स्तर पर तंबाकू उपयोगकर्ताओं में गिरावट
16 नवंबर, 2021 को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की चौथी वैश्विक तंबाकू प्रवृत्तियां रिपोर्ट जारी की गई। 
• रिपोर्ट का शीर्षक 'डब्ल्यूएचओ ग्लोबल रिपोर्ट ऑन ट्रेंड्स इन प्रिवलेंस ऑफ टोबैको यूज 2000 - 2025' है।
• रिपोर्ट के अनुसार 2015 में 1.32 बिलियन की तुलना में वैश्विक स्तर पर 1.30 बिलियन तंबाकू उपयोगकर्ता हैं।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments