आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

18 नवंबर 2021 करेंट अफेयर्स। 17 नवंबर 2021 करेंट अफेयर्स। 16 नवंबर 2021 करेंट अफेयर्स

 Current Affairs 2021


16 नवंबर 2021 करेंट अफेयर्स

सिंहभूम में उभरा पृथ्वी का पहला भूभाग
एक नए अध्ययन ने व्यापक रूप से स्वीकृत उस दृष्टिकोण को चुनौती दी है, जिसके अनुसार महाद्वीप लगभग 2.5 अरब साल पहले महासागरों से उभरे थे।
• एक नए अध्ययन के अनुसार लगभग 3.2 अरब साल पहले पहली बार उभरने वाला महाद्वीपीय भू-भाग झारखंड का सिंहभूम क्षेत्र हो सकता है।
• भारत, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के शोधकर्ताओं द्वारा किया गया यह अध्ययन पीएनएएस (PNAS) जर्नल में प्रकाशित हुआ है।

पंजाब की सिंधु नदी डॉल्फिन के संरक्षण की योजना
केंद्र द्वारा एक परियोजना के हिस्से के रूप में पंजाब सर्दियों में ‘सिंधु नदी डॉल्फिन’ की जनगणना शुरू करेगा।
• सिंधु नदी डॉल्फिन एक मीठे पानी की डॉल्फिन है, जो ब्यास नदी में पाई जाती है। इसका वैज्ञानिक नाम 'प्लैटनिस्टा गैंगेटिका माइनर' है।
• सिंधु नदी डॉल्फिन को 2019 में पंजाब का ‘राज्य जलीय जंतु’ घोषित किया गया।

CBI और ED प्रमुखों का कार्यकाल 5 वर्ष
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 14 नवंबर, 2021 को जांच एजेंसियों केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के निदेशकों के कार्यकाल को पांच साल तक बढ़ाने संबंधित दो अध्यादेश जारी किए।
• ये अध्यादेश हैं, ‘केंद्रीय सतर्कता आयोग (संशोधन) अध्यादेश 2021’ और ‘दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना (संशोधन) अध्यादेश 2021’।
• इन केंद्रीय एजेंसियों के प्रमुखों का वर्तमान कार्यकाल दो वर्ष का है।

मेघालय में 44वां वांगला उत्सव शुरू हुआ है।
• यह गारो जनजाति का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है।

TVS मोटर कंपनी, संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल कॉम्पेक्ट (UNGC) में शामिल होने वाली पहली भारतीय दोपहिया और तिपहिया निर्माता बन गई है।

भारतपे ने दुनिया का पहला मर्चेंट शेयरहोल्डिंग प्रोग्राम लॉन्च किया है।

महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र की इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) नीति के लिए तकनीकी सहायता प्रदान करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका स्थित, रॉकी माउंटेन इंस्टीट्यूट (RMI) के साथ एक समझौता किया है।


17 नवंबर 2021 करेंट अफेयर्स

केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री, किरेन रिजिजू ने सिटीजन टेली-लॉ मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। यह ऐप लाभार्थियों को सीधे कानूनी सलाह और परामर्श देने वाले पैनल वकीलों से जोड़ेगा।

राष्ट्रीय प्रेस दिवस : 16 नवंबर
अंतर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस: 16 नवंबर

बाल शांति पुरस्कार
• दिल्ली के दो भाइयों विहान और नव अग्रवाल ने बाल शांति पुरस्कार जीता है।
• इन्होंने कचरा उठाने के आयोजन के लिए "वन स्टेप ग्रीनर" पहल विकसित की है।
• अंतर्राष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार एम्स्टर्डम (नीदरलैंड) में स्थित अंतर्राष्ट्रीय बाल अधिकार संगठन किड्सराइट्स द्वारा प्रतिवर्ष दिया जाता है।

SITMEX-21 त्रिपक्षीय समुद्री अभ्यास
भारत, सिंगापुर और थाईलैंड की नौसेनाओं ने 15 से 16 नवंबर तक अंडमान सागर में SITMEX-21 नामक त्रिपक्षीय समुद्री अभ्यास में भाग लिया।

भारत का अंटार्कटिका के लिए 41वां अभियान 
भारत ने 15 नवंबर, 2021 को अंटार्कटिका के लिए 41वें वैज्ञानिक अभियान का शुभारंभ किया।
1981 में शुरू हुए भारतीय अंटार्कटिक कार्यक्रम ने अब तक 40 वैज्ञानिक अभियान पूरे कर लिए हैं।
भारत ने अंटार्कटिका में तीन स्थायी अनुसंधान बेस स्टेशन बनाए हैं, जिनका नाम दक्षिण गंगोत्री (1983), मैत्री (1988) और भारती (2012) है। वर्तमान में मैत्री और भारती पूरी तरह से चालू हैं।

पद्म विभूषण से सम्मानित बाबासाहेब पुरंदरे का निधन
• हाल ही प्रख्यात इतिहासकार, वक्ता और महाराष्ट्र के प्रसिद्ध लेखक बलवंत मोरेश्वर पुरंदरे का निधन हो गया।

भारत में 16 नवंबर को अपना पहला ऑडिट दिवस मनाया गया।
• भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (Comptroller and Auditor General - CAG) की संस्था की ऐतिहासिक उत्पत्ति और पिछले कई वर्षों में शासन, पारदर्शिता और जवाबदेही में इसके योगदान को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है।
वर्तमान CAG :- जी सी मुर्मू।
• CAG भारत में संवैधानिक प्राधिकरण है। यह भारत के संविधान के अनुच्छेद 148 के अनुसार स्थापित किया गया था।
कार्य:- सीएजी को केंद्र और राज्य सरकारों की सभी प्राप्तियों और व्ययों की लेखापरीक्षा करने का अधिकार है। CAG सरकार के स्वामित्व वाले निगमों का वैधानिक लेखा परीक्षक है। यह उन सरकारी कंपनियों का पूरक ऑडिट करता है, जहां सरकार की हिस्सेदारी 51 फीसदी है।
सीएजी की रिपोर्ट संसद या विधानमंडल के समक्ष रखी जाती है। 

लेखिका मन्नू भंडारी का निधन
हाल ही प्रसिद्ध लेखिका मन्नू भंडारी का निधन हो गया। उनका जन्म 1931 में मध्य प्रदेश के भानपुरा शहर में हुआ था और राजस्थान के अजमेर में पली-बढ़ी।
प्रमुख रचनाएं:- महाभोज (1979), एक प्लेट सैलाब (1962), ये सच है और अन्य कहानियां (1966), तीन निगाहें एक तस्वीर (1969) और त्रिशंकु (1999)।


18 नवंबर 2021 करेंट अफेयर्स

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में 341 किलोमीटर लंबी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। एक्सप्रेसवे राज्य की राजधानी लखनऊ को गाजीपुर से जोड़ता है।

दिल्ली सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर
स्विट्जरलैंड स्थित एक जलवायु समूह IQAir की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता और मुंबई दुनिया के शीर्ष दस सबसे प्रदूषित शहरों में से हैं।
• शीर्ष स्थान:- दिल्ली। (सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर)

भारत के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण  राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) के अगले प्रमुख होंगे। 

कैसर-ए-हिंद अरुणाचल प्रदेश की राज्य तितली
मुख्यमंत्री पेमा खांडू की अध्यक्षता में अरुणाचल प्रदेश के राज्य मंत्रिमंडल ने "कैसर-ए-हिंद" को राज्य तितली के रूप में मंजूरी दी। कैसर-ए-हिंद का वैज्ञानिक नाम टीनोपालपस इम्पीरियलिस है। 

लेखक एम मुकुंदन ने अपनी पुस्तक 'दिल्ली: ए सोलिलोकी' के लिए साहित्य के लिए जेसीबी पुरस्कार 2021 जीता है। 

राष्ट्रीय मिर्गी दिवस : 17 नवंबर

हाल ही विश्व प्रसिद्ध महान लेखक विल्बर स्मिथ का निधन हो गया।

HDFC बैंक लिमिटेड ने अंतर्राष्ट्रीय धोखाधड़ी जागरूकता सप्ताह 2021 (14-20 नवंबर) के समर्थन में अपने "मुह बंद रखो" अभियान का दूसरा संस्करण शुरू किया है।

पक्के टाइगर रिजर्व 2047 घोषणा
अरुणाचल सरकार ने 'जलवायु परिवर्तन लचीला और उत्तरदायी अरुणाचल प्रदेश पर पक्के टाइगर रिजर्व 2047 घोषणा को मंजूरी दी, जिसका उद्देश्य राज्य में "जलवायु-लचीला विकास (climate-resilient development)" को बढ़ावा देना है। 

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments