आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

9 अक्टूबर 2021 करेंट अफेयर्स। 8 अक्टूबर 2021 करेंट अफेयर्स। 7 अक्टूबर 2021 करेंट अफेयर्स

Current Affairs 2021


7 अक्टूबर 2021 करेंट अफेयर्स

हाल ही प्रसिद्ध टीवी शो रामायण में रावण की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी का निधन हो गया।

प्रो एरिक हनुशेक और डॉ रुक्मिणी बनर्जी को यिदान पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया है। यिदान पुरस्कार दुनिया का सर्वोच्च शिक्षा सम्मान है।

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने असम राज्य के गुवाहाटी में राज्यपाल जगदीश मुखी और मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की उपस्थिति में महाबाहु ब्रह्मपुत्र नदी विरासत केंद्र का उद्घाटन किया है। 

7 अक्टूबर : विश्व कपास दिवस
• 2019 में चार देशों के समूह बेनिन, बुर्किना फासो, चाड  और माली ने इस दिवस की शुरूआत की। उप-सहारा अफ्रीका में चारों कपास उत्पादकों (बेनिन, बुर्किना फासो, चाड और माली) को कॉटन फोर के नाम से जाना जाता है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नेशनल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (NARCL) को एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (ARC) के रूप में लाइसेंस दिया है।
• यह लाइसेंस SARFAESI अधिनियम 2002 की धारा 3 के तहत दिया गया है।

सरकार ने कोटक बैंक को प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष कर वसूलने की ​मंजूरी दी है।
• इसी के साथ कोटक महिंद्रा बैंक सरकार से संबंधित व्यवसाय में भाग लेने की मंजूरी प्राप्त करने वाला पहला अनुसूचित निजी क्षेत्र का बैंक बन गया है।

महाराष्ट्र के पालघर के प्रसिद्ध वाडा कोलम चावल को जीआई टैग मिला है। इसे ज़िनी या झिनी चावल भी कहते हैं।
हाल ही जुडिमा राइस वाइन - असम को भी जीआई टैग मिला है। जिसे दिमासा भी कहते हैं।

हाल ही किस राज्य ने बोतलबंद पानी पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया ? - सिक्किम। (1 जनवरी 2022 से लागू)

अंशु मलिक वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनी है।


8 अक्टूबर 2021 करेंट अफेयर्स

आंध्र सरकार ने 'स्वच्छ' कार्यक्रम शुरू किया है।
• उद्देश्य:- किशोर लड़कियों और महिलाओं में स्वास्थ्य और मासिक धर्म स्वच्छता तक सस्ती पहुंच सुनिश्चित करना।

युवा भारतीय निशानेबाज, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने पेरू के लीमा में आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने नई दिल्ली में यूनिसेफ के ग्लोबल फ्लैगशिप पब्लिकेशन "द स्टेट ऑफ द वर्ल्ड्स चिल्ड्रन 2021; ऑन माय माइंड: प्रोमोटिंग, प्रोटेक्टिव एंड केयरिंग फॉर चिल्ड्रनस मेंटल हेल्थ" शीर्षक से एक रिपोर्ट प्रकाशित की है। 
• रिपोर्ट में बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर COVID-19 महामारी के प्रभावों की जानकारी दी गई है।**

द स्टेट ऑफ द वर्ल्ड्स चिल्ड्रन 2021 रिपोर्ट किसने जारी की है ? - केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने।

भारतपे ने 'बाय नाउ, पे लेटर' प्लेटफॉर्म पोस्टपे लॉन्च किया है।

जर्मनी ने यूरो 2024 फुटबॉल चैंपियनशिप के लोगो का अनावरण किया है।

असम के मत्स्य पालन, पर्यावरण और वन और उत्पाद शुल्क मंत्री, परिमल शुक्लाबैद्य ने भारत का पहला ई-मछली बाजार फिशवाले (Fishwaale) ऐप लॉन्च किया है। 

केंद्र ने अर्थव्यवस्था में कपड़ा क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाने और भारत को वैश्विक वस्त्र मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करने में मदद करने के प्रयास में देश भर में सात नए मेगा टेक्सटाइल पार्क, या पीएम मित्र (PM MITRA) पार्क की स्थापना को मंजूरी दी है। 
• मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल पार्क (PM MITRA) प्रधानमंत्री के 5F विजन पर आधारित होंगे।
• 5F फॉर्मूला:- इसमें फ़ार्म टू फ़ाइबर; फ़ाइबर टू फैक्ट्री; फैक्ट्री टू फैशन; फैशन टू फॉरेन शामिल हैं।

साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2021 में ज़ांज़ीबार (Zanzibar) में पैदा हुए और इंग्लैंड में सक्रिय अब्दुलरज़क गुरनाह को दिया गया है।
• प्रसिद्ध उपन्यास:- पैराडाइज।

हर साल 8 अक्टूबर को भारतीय वायु सेना दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष भारतीय वायु सेना ने अपनी 89वीं वर्षगांठ मनाई।
• स्थापना:- 8 अक्टूबर 1932

हर साल 'अक्टूबर महीने के दूसरे शुक्रवार' विश्व अंडा दिवस मनाया जाता है।  (इस वर्ष - 8 अक्टूबर)

मौद्रिक नीति समिति बैठक : 6-8 अक्टूबर
• दरों में कोई परिवर्तन नहीं किया है।
• पॉलिसी रेपो दर: 4.00%
रिवर्स रेपो दर: 3.35%
सीमांत स्थायी सुविधा दर: 4.25%
बैंक दर: 4.25%
सीआरआर: 4%
एसएलआर: 18.00%


9 अक्टूबर 2021 करेंट अफेयर्स

विश्व निवेशक सप्ताह 2021: 04-10 अक्टूबर

पीएल हरनाध को पारादीप पोर्ट ट्रस्ट का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

"अर्थशास्त्री गांधी" पुस्तक के लेखक कौन है ? - जैतीर्थ राव।

2021 का नोबेल शांति पुरस्कार
नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने मारिया रेसा (फिलीपींस) और दिमित्री मुराटोव (रूस) को  2021 का नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा की है।
• इन्होंने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए कार्य किया। 

कर्नाटक विकास ग्रामीण बैंक ने  अटल पेंशन योजना के तहत महत्वपूर्ण नामांकन के लिए दो राष्ट्रीय पुरस्कार 'एपीवाई बिग बिलीवर्स' और 'लीडरशिप कैपिटल' प्राप्त किए हैं।

FIH स्टार्स अवार्ड्स 2020-21
• अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) द्वारा।
• प्लेयर ऑफ द ईयर: हरमनप्रीत सिंह (पुरुष) और गुरजीत कौर (महिला)
गोलकीपर ऑफ द ईयर: पीआर श्रीजेश (पुरुष) और सविता पुनिया (महिला)
राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर: विवेक सागर प्रसाद (पुरुष) और शर्मिला देवी (महिला)
कोच ऑफ द ईयर: ग्राहम रीड (पुरुष) और जोअर्ड मारिन (महिला)

केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री, अजय भट्ट ने सफदरजंग रेलवे स्टेशन (दिल्ली) से "बौद्ध सर्किट ट्रेन एफएएम टूर" को हरी झंडी दिखाई। 
• "देखो अपना देश" पहल के तहत।

ई. आर. शेख आयुध निदेशालय के पहले महानिदेशक बने है।**

प्रत्येक वर्ष 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस मनाया जाता है।

विश्व प्रवासी पक्षी दिवस : साल में दो बार
• मई के दूसरे शनिवार को और अक्टूबर के दूसरे शनिवार को। इस वर्ष 9 अक्टूबर को मनाया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एम्स ऋषिकेश, उत्तराखंड में एक कार्यक्रम के दौरान 35 प्रेशर स्विंग सोखना (PSA) ऑक्सीजन प्लांट राष्ट्र को समर्पित किए। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी फोर्ब्स इंडिया 2021 की रिच लिस्ट में टॉप पर है। सूची में भारत के 100 सबसे अमीर व्यक्तियों को शामिल किया गया है।

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2021 में भारत की रैंक पिछले साल से छह स्थान फिसलकर 90 हो गई है।
• जापान और सिंगापुर पासपोर्ट इंडेक्स में पहली रैंक पर हैं। 

एयर इंडिया एयरलाइन को टाटा समूह ने राष्ट्रीयकरण के लगभग 60 साल बाद इसे पुनः प्राप्त किया है।

नया त्रिपक्षीय सुरक्षा गठबंधन ‘ऑकस’
15 सितंबर‚ 2021 को ऑस्ट्रेलिया‚ यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक नए त्रिपक्षीय सुरक्षा गठबंधन ऑकस (AUKUS) की घोषणा की।
उद्देश्य: अपने सामरिक हितों को आगे बढ़ाना, अंतरराष्ट्रीय नियमों पर आधारित व्यवस्था को कायम रखना और हिंद-प्रशांत में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देना।
ऑस्ट्रेलिया इस गठबंधन के हिस्से के रूप में, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका की मदद से परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बियों का अधिग्रहण करेगा।
• ऑस्ट्रेलिया विश्व का सातवां देश बन जाएगा जिसके पास परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बियां होगी।

क्वाड:- 2007 में, जापान के तत्कालीन प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए क्वाड (QUAD) गठबंधन को औपचारिक रूप दिया था। चारों देशों भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया ने 2017 में, क्वाड के उद्देश्यों को विस्तृत किया।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments