आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

6 अक्टूबर 2021 करेंट अफेयर्स। 5 अक्टूबर 2021 करेंट अफेयर्स। 4 अक्टूबर 2021 करेंट अफेयर्स

 Current Affairs 2021


4 अक्टूबर 2021 करेंट अफेयर्स

हाल ही भारत के पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ब्रजेश मिश्रा का निधन हो गया। मिश्रा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री द्वारका प्रसाद मिश्रा के बेटे और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के प्रधान सचिव थे।

2 अक्टूबर को विश्व कृषि पशु दिवस मनाया जाता है, जो महात्मा गांधी की जयंती का प्रतीक है।

यूएस इंडिया बिजनेस काउंसिल (USIBC) ने शिव नादर और मल्लिका श्रीनिवासन को ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड 2021 से सम्मानित किया है।

2 से 8 अक्टूबर के बीच पूरे भारत में प्रतिवर्ष राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह मनाया जाता है। 
• इस वर्ष थीम:- "वन और आजीविका: लोगों और ग्रह को बनाए रखना"

अमीश मेहता को 1 अक्टूबर, 2021 से रेटिंग एजेंसी क्रिसिल (Crisil) के नए एमडी और सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया है।

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के सदस्य बीरेंद्र लाकड़ा और एसवी सुनील ने अंतर्राष्ट्रीय हॉकी से संन्यास की घोषणा की है। हाल ही रुपिंदरपाल सिंह ने भी संन्यास की घोषणा की थी।

भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय संयुक्त अभ्यास "मित्र शक्ति-21" का 8वां संस्करण 4 से 15 अक्टूबर, 2021 तक श्रीलंका के कॉम्बैट ट्रेनिंग स्कूल, अंपारा में आयोजित किया जा रहा है।

सना रामचंद गुलवानी पाकिस्तान में पहली हिंदू महिला सिविल सेवक बनने जा रही है।***

अभिनेत्री कंगना रनौत उत्तर प्रदेश की 'एक जिला एक उत्पाद योजना' की ब्रांड एंबेसडर बनी है।

2 अक्टूबर, 2021 को महात्मा गांधी की 152वीं जयंती के अवसर पर लद्दाख के लेह में खादी के कपड़े से बना दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया गया।

हाल ही तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नट्टू काका की भूमिका निभाने वाले वयोवृद्ध टेलीविजन अभिनेता घनश्याम नायक का निधन हो गया।

विश्व अंतरिक्ष सप्ताह: 4-10 अक्टूबर
विश्व पर्यावास दिवस 2021: अक्टूबर का पहला सोमवार।
विश्व पर्यावास दिवस 4 अक्टूबर को मनाया जा रहा है।

केंद्र सरकार ने कॉमिक बुक कार्टून चाचा चौधरी को 'नमामि गंगे' मिशन का आधिकारिक शुभंकर घोषित किया है।
• नमामि गंगे कार्यक्रम एक एकीकृत संरक्षण मिशन है, जिसे जून 2014 में केंद्र सरकार द्वारा 'फ्लैगशिप कार्यक्रम' के रूप में शुरू किया गया था।

भारत सरकार ने अर्थव्यवस्था और सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से सतत विकास के लिए सहयोग बढ़ाने हेतु "वेस्ट टू वेल्थ (Waste to Wealth)" नामक एक वेब पोर्टल लॉन्च किया है।
• गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर, 2021 को प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के. विजय राघवन द्वारा उद्घाटन किया गया।

प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर, 2021 को जल जीवन मिशन ऐप और राष्ट्रीय जल जीवन कोष लॉन्च किया।
• यह कोष सार्वजनिक संस्थानों में नल का पानी कनेक्शन प्रदान करने के लिए योगदान / दान करने में सक्षम करेगा। 


5 अक्टूबर 2021 करेंट अफेयर्स

केंद्रीय गृह मंत्री, अमित शाह ने 2 अक्टूबर को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) की अखिल भारतीय कार रैली 'सुदर्शन भारत परिक्रमा' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री, किरेन रिजिजू ने गुजरात के अहमदाबाद में भारत के पहले खेल मध्यस्थता केंद्र (Sports Arbitration Centre) का उद्घाटन किया।

भारतीय पुरुष टीम ने कतर के दोहा में एशियाई टेबल टेनिस चैम्पियनशिप 2021 में कांस्य पदक जीता है।

नोबेल पुरस्कार
यह पुरस्कार डायनामाइट का आविष्कार करने वाले स्वीडन के महान वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में वर्ष 1901 में शुरू किया गया था। 
यह पुरस्कार रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंस की ओर से प्रदान किया जाता है। नोबेल फाउंडेशन की स्थापना 29 जून 1900 में हुई थी। इस फाउंडेशन में कुल 5 लोग होते हैं। स्वीडन का किंग ऑफ काउंसिल इस फाउंडेशन के मुखिया का चयन करता है।   
हर वर्ष अक्टूबर में नोबेल पुरस्कार की घोषणा होती है और 10 दिसंबर को अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि पर स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम और नॉर्वे की राजधानी ऑस्लो में पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।
• यह पुरस्कार शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है।
हर पुरस्कार एक अलग समिति द्वारा प्रदान किया जाता है।
• द रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज द्वारा भौतिकी, अर्थशास्त्र और रसायन शास्त्र के क्षेत्र में यह पुरस्कार दिया जाता है।
• कैरोलिंस्का इंस्टिट्यूट द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में।
• नॉर्वे नोबेल समिति शांति के क्षेत्र में पुरस्कार प्रदान करती है।

चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार 2021
मेडिसिन के क्षेत्र में 2021 का नोबेल पुरस्कार डेविड जूलियस और अर्डेम पटपौटियन को मिला है।
• तापमान और स्पर्श के लिए रिसेप्टर्स की खोजों के लिए उन्हें संयुक्त रूप से नोबेल पुरस्कार दिया गया है।
• स्टॉकहोम में कारोलिंस्का संस्थान में एक पैनल द्वारा पुरस्कार की घोषणा की गई।

भौतिकी में 2021 का नोबेल पुरस्कार
सिउकुरो मानाबे (जर्मनी), क्लाउस हैसलमैन (जर्मनी),
जिओर्गिओ पारिसी (इटली) ने संयुक्त रूप से जटिल भौतिक प्रणालियों की हमारी समझ में अभूतपूर्व योगदान के लिए भौतिकी में 2021 का नोबेल पुरस्कार जीता है।
• घोषणा:- रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज द्वारा।

5 अक्टूबर : गंगा नदी डॉल्फिन दिवस
5 अक्टूबर 2010 को गंगा डॉल्फिन को राष्ट्रीय जलीय जंतु घोषित किया गया।
• विक्रमशिला गंगा डॉल्फिन अभयारण्य:- बिहार।

1994 से प्रतिवर्ष 5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है।

एफसी गोवा ने पहली डूरंड कप फुटबॉल ट्रॉफी जीती है।


6 अक्टूबर 2021 करेंट अफेयर्स

भूजल प्रबंधन के लिए हेली-बोर्न सर्वे तकनीक का जोधपुर से शुभारंभ 
• केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने 5 अक्टूबर 2021 को भूजल प्रबंधन के लिए अत्याधुनिक हेली-बोर्न सर्वे तकनीक का शुभारंभ किया।
उद्देश्य:- सूखाग्रस्त क्षेत्र में हाई रिजोल्यूशन एक्विफर मैपिंग और प्रबंधन।
• देश के 5 राज्यों में हेलिकॉप्टर से सर्वे होगा। 
राजस्थान, गुजरात हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश राज्यों के 3.88 लाख वर्ग किमी क्षेत्र को कवर किया जाएगा।
पहला चरण 1.01 लाख वर्ग किमी
दूसरा चरण 2.87 लाख वर्ग किमी
• सर्वे के लिए केंद्रीय भूजल बोर्ड और राष्ट्रीय भू-भौतिकीय अनुसंधान संस्थान) हैदराबाद के बीच समझौता हुआ है।

वर्ल्ड एक्सपो 2020 का आयोजन 1 अक्टूबर 2021 से 31 मार्च 2022 तक संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में किया जा रहा है। इसमें इंडिया पवेलियन का उद्घाटन किया गया।

अबी अहमद दूसरी बार इथियोपिया के प्रधान मंत्री बने है।

बी सी पटनायक LIC के एमडी बने है।
आलोक सहाय भारतीय इस्पात संघ के महासचिव बने है।

हिमाचल प्रदेश दालचीनी की संगठित खेती शुरू करने वाला पहला राज्य बना है।
• दालचीनी या सिनामोममवर्म (Cinnamomumverum) मुख्य रूप से श्रीलंका में उगाया जाता है

संजय भार्गव भारत में स्टारलिंक सैटेलाइट ब्रॉडबैंड उद्यम के प्रमुख होंगे।

हाल ही भारत और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाओं ने द्विवार्षिक समुद्री अभ्यास 'ऑसइंडेक्स (AUSINDEX)' के चौथे संस्करण में भाग लिया।
• यह अभ्यास उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया गया है।

भारत-जापान की नौसेनाओं के बीच 6 से 08 अक्टूबर 2021 तक अरब सागर में समुद्री अभ्यास "जिमेक्स" आयोजित किया जा रहा है। यह इस अभ्यास का का पांचवां संस्करण है।

लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई पुरस्कार
भारत के उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने लेखक निरोद कुमार बरूआ, कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय स्मारक ट्रस्ट की असम शाखा और शिलांग चैंबर कॉयर को असम के सबसे बड़े नागरिक पुरस्कारों में से एक "लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई पुरस्कार" प्रदान किया है।

1 से 31अक्टूबर : स्तन कैंसर जागरूकता माह 2021

मैग्नस कार्लसन ने मेल्टवाटर चैंपियंस शतरंज टूर खिताब जीता है।

पश्चिम बंगाल के बर्धमान से जीआई टैग प्राप्त 'मिहिदाना' मिठाई की पहली खेप बहरीन को निर्यात की गई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने लखनऊ में आजादी@75 एक्सपो का दौरा किया।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने पूर्वोत्तर राज्यों के लिए ड्रोन आधारित वैक्सीन डिलीवरी मॉडल 'आई-ड्रोन' लॉन्च किया है। आई-ड्रोन को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा विकसित किया गया है। 

टैक्स इंस्पेक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (TIWB) ने सेशल्स में अपना कार्यक्रम शुरू किया है। इस कार्यक्रम के लिए भारत को भागीदार प्रशासन के रूप में चुना गया है।

क्रिप्टो एक्सचेंज कॉइन डीसीएक्स (CoinDCX) ने अमिताभ बच्चन को ब्रांड एंबेसडर बनाया है। 

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने भारत के सबसे बड़े नौसैनिक विमानवाहक पोत INS विक्रमादित्य पर SBI का NAV-eCash कार्ड लॉन्च करने की घोषणा की है।

हाल ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पूर्व निजी सचिव शक्ति सिन्हा का निधन हो गया।

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में अलीबाग के प्रसिद्ध सफेद प्याज को भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग दिया गया है। यह प्याज अपने अनूठे मीठे स्वाद, बिना आंसू के कारक तथा औषधीय गुणों के लिए प्रसिद्ध है।

एरिक ब्रेगेंजा कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड अप्लायंसेस मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (CEAMA) के अध्यक्ष बने है।

2021 का रसायन का नोबेल पुरस्कार
वर्ष 2021 का रसायन नोबेल पुरस्कार बेजामिन लिस्ट (जर्मनी) तथा डेविड मैकमिलन (ब्रिटेन) को दिया गया है।
• इस वर्ष का रसायन नोबेल पुरस्कार अणुओं के निर्माण के उपकरण ऑरगेनोकेटेलिसिस (organocatalysis) के लिए दिया गया है।
इस विधि का प्रयोग फार्मास्युटिकल उद्योग में नई दवाओं के अणुओं के निर्माण में होगा।
रसायन शास्त्री छोटे अणुओं को जोड़ कर नए बड़े अणुओं का निर्माण करते रहते है, लेकिन इन अदृश्य अणुओं को मनचाहे तरीके से नियंत्रित कर कर मनचाहा अणु बनाना कठिन है। 

पर्यटन मंत्रालय ने 5 अक्टूबर, 2021 को बौद्ध पर्यटन की क्षमता को बढ़ावा देने के लिए बोधगया में एक सम्मेलन का आयोजन किया।
• केंद्र सरकार ने 2016 में बौद्ध सर्किट परियोजना की घोषणा की थी।

6 अक्टूबर 1989 को एम फातिमा बीबी सुप्रीम कोर्ट में पहली महिला जज बनी।

SAVE WATER


Post a Comment

0 Comments