आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

3 अक्टूबर 2021 करेंट अफेयर्स। 2 अक्टूबर 2021 करेंट अफेयर्स। 1 अक्टूबर 2021 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2021


1 अक्टूबर 2021 करेंट अफेयर्स

यमन के एक मानवीय संगठन ने नानसेन शरणार्थी पुरस्कार 2021 जीता है।
• संगठन:- "जील अल्बेना एसोसिएशन फॉर ह्यूमैनिटेरियन डेवलपमेंट"

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विश्व पर्यटन दिवस 2021 के अवसर पर निधि 2.0 (आतिथ्य उद्योग का राष्ट्रीय एकीकृत डेटाबेस) योजना का उद्घाटन किया।

विश्व समुद्री दिवस 2021: 30 सितंबर
 हर साल सितंबर के अंतिम सप्ताह के दौरान विश्व समुद्री दिवस मनाया जाता है।

केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने "जनकेयर (जनCARE)" शीर्षक से "अमृत ग्रैंड चैलेंज प्रोग्राम" लॉन्च किया। 
• उद्देश्य:- 75 स्टार्ट-अप और उद्यमियों की पहचान करना।

नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (NBA) ने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को भारत के लिए अपना ब्रांड एंबेसडर नामित किया है। 

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने 'एल्डर लाइन (Elder Line)' नाम से वरिष्ठ नागरिकों के लिए भारत की पहली अखिल भारतीय हेल्पलाइन शुरू की है। (टोल-फ्री नंबर 14567)  

भारत सरकार ने परिवार पेंशन के लिए विकलांग आश्रितों की आय सीमा 30% तक बढ़ाई है।

माई लाइफ इन फुल: वर्क, फैमिली एंड अवर फ्यूचर (My Life in Full: Work, Family and our Future) किसका संस्मरण है ? - इंदिरा नूई


2 अक्टूबर 2021 करेंट अफेयर्स

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2021 में मुकेश अंबानी ने लगातार 10वें वर्ष टॉप किया है।

1 अक्टूबर : अंतर्राष्ट्रीय कॉफी दिवस
1 अक्टूबर : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस
1 अक्टूबर : विश्व शाकाहारी दिवस
प्रत्येक वर्ष अक्टूबर महीने को अंतर्राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के रूप में मनाया जाता है।

उपराष्ट्रपति, श्री एम. वेंकैया नायडू ने वरिष्ठ नागरिकों को राष्ट्रीय वयोश्रेष्ठ सम्मान-2021 प्रदान किया।
• इस मौके पर उत्तराखंड के चमोली जिले के गांव पिलंग की रुक्मणि देवी पंत को आइकनिक मदर का प्रतिष्ठित नेशनल अवॉर्ड दिया गया। इस बार 13 कैटेगरी में महिलाओं को सम्मानित किया गया है। 

अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (IFSCA) ने सतत वित्त पर एक विशेषज्ञ पैनल का गठन किया है। विशेषज्ञ समिति की अध्यक्षता सी.के. मिश्रा पूर्व सचिव, भारत सरकार को दी गई है। समिति में कुल 10 सदस्य होंगे।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र और राज्य सरकार की कई परियोजनाओं, शिकायतों और कार्यक्रमों की समीक्षा के लिए 38वीं प्रगति (PRAGATI) बैठक की अध्यक्षता की। 
PRAGATI = Pro-Active Governance and Timely Implementation.

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी खिलाड़ी रूपिंदर पाल सिंह ने संन्यास की घोषणा की है।

पद्मजा चंद्रू, नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरीज लिमिटेड (NSDL) के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी बने है। 

"क्रानिकल फ्रॉम द लैंड ऑफ द हैपीअस्ट पीपल ऑन अर्थ (Chronicles from the Land of the Happiest People on Earth)" नामक उपन्यास के लेखक है ? - वोले शोयिंका।

विनोद अग्रवाल, ऑटोमोटिव स्किल डेवलपमेंट काउंसिल (ASDC) के अध्यक्ष बने है।

सुनील कटारिया इंडियन सोसाइटी ऑफ एडवर्टाइजर्स के अध्यक्ष बने है।

हाल ही पूर्व विश्व चैंपियन मैनी पैक्युओ ने पेशेवर मुक्केबाजी से संन्यास की घोषणा की है।

भारतीय महिला टीम का पहला पिंक बॉल टेस्ट मैच
30 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंडन में करारा ओवल  में भारत और ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के बीच पहला गुलाबी गेंद वाला दिन और रात टेस्ट मैच शुरू हुआ। 
• भारत की स्मृति मंधाना ने इस टेस्ट में शतक लगाया।
स्मृति मंधाना पिंक बॉल टेस्ट में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनी है।***
स्मृति मंधाना ऑस्ट्रेलियाई धरती पर टेस्ट शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
• भारत की कप्तान:- मिताली राज।


3 अक्टूबर 2021 करेंट अफेयर्स

समुद्री खीरा
19 सितंबर, 2021 को तमिलनाडु के मंडपम में भारतीय तटरक्षक बल की टीम ने तस्करों से दो टन समुद्री खीरा (Sea cucumber) जब्त किया, जो एक प्रतिबंधित समुद्री प्रजाति है।
• समुद्री खीरे समुद्री अकशेरूकीय (marine invertebrates) हैं, जो समुद्र तल पर पाए जाते हैं। 
• यह गहरे समुद्र में प्रवाल पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण घटक है। इस जीव की पाचन प्रणाली से प्राप्त उप-उत्पादों में कैल्शियम कार्बोनेट शामिल है, जो मूंगा चट्टान का एक प्रमुख घटक है।
• समुद्री खीरा वाहित मल (sewage) का अंतर्ग्रहण करके समुद्री जल की पारदर्शिता बनाए रखता है। यह समुद्र को अम्लीकरण से भी बचाता है।
• भारत में समुद्री खीरे को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची-I के तहत सूचीबद्ध एक संकटग्रस्त (Endangered) प्रजाति के रूप में माना जाता है।

सरकारी सहायता प्राप्त करने का अधिकार मौलिक अधिकार नहीं
सुप्रीम कोर्ट ने 27 सितंबर, 2021 को एक फैसले में कहा कि किसी संस्थान का, चाहे वह बहुसंख्यक या अल्पसंख्यक समुदाय द्वारा संचालित हो, सरकारी सहायता प्राप्त करने का अधिकार मौलिक अधिकार नहीं है तथा दोनों को समान रूप से सहायता के नियमों और शर्तों का पालन करना होगा।
अनुच्छेद 30(2) के अनुसार शिक्षा संस्थाओं को सहायता देने में राज्य किसी शिक्षा संस्था के विरुद्ध इस आधार पर भेदभाव नहीं करेगा कि वह धर्म या भाषा पर आधारित किसी अल्पसंख्यक-वर्ग के प्रबंधन में है।

आयुध निर्माणी बोर्ड भंग
रक्षा मंत्रालय ने 1 अक्टूबर, 2021 से आयुध निर्माणी बोर्ड (ओएफबी) को भंग करने का आदेश जारी किया है‌।
अब इसकी संपत्ति, कर्मचारियों और प्रबंधन को 7 नवगठित रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (DPSU) में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
• आयुध निर्माणी बोर्ड की स्थापना - 1775
16 जून को, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ओएफबी, जिसमें 41 कारखाने हैं, को रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की तर्ज पर सात पूरी तरह से सरकारी स्वामित्व वाली कॉर्पोरेट संस्थाओं में निगमित करने के लिए बहुप्रतीक्षित सुधार योजना को मंजूरी दी थी।
1 अक्टूबर से इन 41 उत्पादन इकाइयों और पहचानी गई गैर-उत्पादन इकाइयों के प्रबंधन, नियंत्रण, संचालन और रखरखाव को सात सरकारी कंपनियों को हस्तांतरित कर दिया गया।
1. मुनिशन्स इंडिया लिमिटेड,
2. आर्मर्ड व्हीकल निगम लिमिटेड,
3. एडवांस्ड वेपन्स एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड,
4. ट्रूप कम्फर्ट्स लिमिटेड (Troop Comforts Ltd),
5. यंत्र इंडिया लिमिटेड (Yantra India Ltd),
6. इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड (India Optel Ltd) 
7. ग्लाइडर्स इंडिया लिमिटेड

फेसबुक ने भारत में अपना सबसे बड़ा क्रिएटर एजुकेशन एंड इनेबलमेंट प्रोग्राम लॉन्च किया है।

शरथ कमल, साथियान ज्ञानसेकरन और हरमीत देसाई की भारतीय पुरुष टीम ने 1 अक्टूबर 2021 को कतर के दोहा में एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2021 में कांस्य पदक जीता।

सुजाता चतुर्वेदी ने 1 अक्टूबर 2021 को नए खेल सचिव के रूप में कार्यभार संभाला।

पीएम नरेंद्र मोदी ने 1 अक्टूबर को स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 और अमृत 2.0 का शुभारंभ किया।
उद्देश्य:- शत-प्रतिशत शहरों को कचरा मुक्त बनाना। (100% वेस्ट प्रोसेस)
• शहरों के 100% घरों में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करवाना।

दिल्ली स्थित पर्यावरण संगठन लीगल इनिशिएटिव फॉर फॉरेस्ट एंड एनवायरनमेंट (LIFE) को राइट लाइवलीहुड अवार्ड 2021 मिला है।

भारत के तीरंदाजों ने 2021 विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में तीन रजत पदक जीते।

महात्मा गांधी की 152वीं जयंती के अवसर पर, बांग्लादेश के नोआखली में ऐतिहासिक गांधी आश्रम ट्रस्ट में पुनर्निर्मित गांधी संग्रहालय का उद्घाटन किया गया।

नागालैंड 2022 में 56वीं राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप की मेज़बानी करेगा।

जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 2 अक्टूबर 2021 को भारत-पाक अंतररष्ट्रीय सीमा पर सुचेत गढ़ में रिट्रीट समारोह का उद्घाटन किया।

स्वतंत्रता के 75वें वर्ष का जश्न मनाने के लिए, नीति आयोग की पहल, द वूमेन एंटरप्रेन्योरशिप प्लेटफॉर्म (WEP) अमृत महोत्सव समारोह के हिस्से के रूप में 75 महिलाओं को सम्मानित करेगी।
वूमेन ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया अवार्ड्स WTI 2021 महिला उद्यमियों के योगदान का जश्न मनाएगा।

हाल ही 27वें वायुसेना प्रमुख कौन बने ? - वीआर चौधरी
हाल ही वायुसेना उप प्रमुख कौन बने ? - संदीप सिंह

हाल ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किस विधानसभा सीट से उपचुनाव जीता है ? - भबानीपुर। 
SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments