आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

12 अक्टूबर 2021 करेंट अफेयर्स। 11 अक्टूबर 2021 करेंट अफेयर्स। 10 अक्टूबर 2021 करेंट अफेयर्स

 Current Affairs 2021


10 अक्टूबर 2021 करेंट अफेयर्स

वैश्विक नवाचार सूचकांक 2021
20 सितंबर‚ 2021 को विश्व बौद्धिक संपदा संगठन द्वारा ‘वैश्विक नवाचार सूचकांक 2021’ जारी किया गया।
• यह इस सूचकांक रिपोर्ट का 14वां संस्करण है।
 • इस वर्ष की रिपोर्ट का विषय ‘कोविड-19 संकट के दौरान नवाचार पर नजर रखना' है।
• इस सूचकांक में विश्वभर के 132 अर्थव्यवस्थाओं को रैंकिंग प्रदान की गई है।
इस सूचकांक में स्विट्जरलैंड पहले स्थान पर है।
• इस सूचकांक में अंगोला सबसे निचले 132वें स्थान पर है।
भारत 46वें स्थान पर है। वर्ष 2020 में भारत इस सूचकांक में 48वें स्थान पर था।
• भारत के पड़ोसी देशों में चीन 12वें, श्रीलंका 95वें, पाकिस्तान 99वें, नेपाल 111वें तथा बांग्लादेश 116वें स्थान पर है।

2021 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में, भारतीय पहलवान अंशु मलिक ने रजत पदक जीता है।
• वह विश्व चैम्पियनशिप में पहली भारतीय महिला फाइनलिस्ट बनीं और रजत पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी भी बनीं है।

महाराष्ट्र की राज्य सरकार ने प्रतिदिन 15 लाख लोगों को टीका लगाने के लक्ष्य के साथ मिशन कवच कुंडल नामक कोविड -19 टीकाकरण अभियान शुरू किया है। (साप्ताहिक)

अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (IFSCA) ने वैश्विक फिनटेक हैकथॉन श्रृंखला 'आई-स्प्रिंट'21 (I-Sprint’21)' लॉन्च की है।

दुनिया की पहली मलेरिया वैक्सीन
• WHO ने दुनिया की पहली मलेरिया वैक्सीन को मान्यता दे दी है।
RTS, S या मोस्क्यूरिक्स (Mosquirix) नाम की इस वैक्सीन को ब्रिटिश दवा निर्माता कंपनी ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन (GlaxoSmithKline) ने विकसित किया है।
• इस वैक्सीन को अफ्रीका में अफ्रीकी वैज्ञानिकों ने तैयार किया है।
WHO ने यह निर्णय घाना, केन्या और मलावी में 2019 से चल रहे एक पायलट प्रोग्राम (प्रायोगिक कार्यक्रम) की समीक्षा के बाद लिया है। 

भारत-यूके संयुक्त कंपनी स्तरीय सैन्य प्रशिक्षण का छठा संस्करण अभ्यास अजय वारियर उत्तराखंड के चौबटिया में शुरू हो गया है।**

छत्तीसगढ़ का चौथा टाइगर रिजर्व
राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) ने छत्तीसगढ़ सरकार के गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान और तमोर पिंगला वन्यजीव अभयारण्य के संयुक्त क्षेत्रों को टाइगर रिजर्व घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
• यह मध्य प्रदेश और झारखंड की सीमा से लगे राज्य के उत्तरी भाग में स्थित है।
• यह छत्तीसगढ़ का चौथा टाइगर रिजर्व (उदंती-सीतानदी, अचानकमार, इंद्रावती) है।

विश्व शिक्षक दिवस (5 अक्टूबर) के अवसर पर यूनेस्को ने भारत के लिए अपनी 2021 स्टेट ऑफ द एजुकेशन रिपोर्ट (SOER) : "नो टीचर, नो क्लास" लॉन्च की।
• महिला शिक्षकों का उच्च अनुपात: चंडीगढ़, दिल्ली।(UNESCO:- United Nations Educational, Scientific and Cultural Organization)

11 अक्टूबर 2021 करेंट अफेयर्स

मृत्युदंड के खिलाफ विश्व दिवस: 10 अक्टूबर
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: 10 अक्टूबर

हाल ही पाकिस्तान के परमाणु बम जनक डॉ अब्दुल कादिर खान का निधन हो गया।***

तेलंगाना में बथुकम्मा उत्सव शुरू हुआ है।

पीएनबी ने '6एस अभियान' शुरू किया है। (स्वाभिमान, समृद्धि, संपर्क और शिखर, संकल्प और स्वागत)

राष्ट्रीय डाक दिवस: 10 अक्टूबर
• भारतीय डाक विभाग की स्थापना 1854 में लॉर्ड डलहौजी  ने की थी।

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस: 11 अक्टूबर
विषय:-  “डिजिटल पीढ़ी”. हमारी पीढ़ी" है।

वाल्टेरी बोटास (मर्सिडीज-फिनलैंड) ने 10 अक्टूबर, 2021 को आयोजित F1 तुर्की ग्रैंड प्रिक्स 2021 जीती है।

रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर ने चीन के स्वामित्व वाली REC सोलर होल्डिंग्स का अधिग्रहण किया है।

ईरान के पहले राष्ट्रपति अबोलहसन बनिसद्र का निधन हो गया।**

आर्थिक विज्ञान में नोबेल पुरस्कार 2021 की घोषणा
डेविड कार्ड (कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, यूएसए), जोशुआ एंग्रिस्ट (मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, यूएसए) और गुइडो इम्बेन्स (स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, यूएसए) को आर्थिक विज्ञान में नोबेल पुरस्कार 2021 देने की घोषणा की गई है।
• डेविड कार्ड को पुरस्कार के आधे हिस्से के रूप में सेवरिग्स रिक्सबैंक पुरस्कार दिया जाएगा।

मलयालम लेखक बेन्यामिन को उनकी पुस्तक "मंथलिरिले 20 कम्युनिस्ट वार्शंगल (Manthalirile 20 Communist Varshangal)" के लिए 45वां वायलार रामवर्मा मेमोरियल लिटरेरी अवार्ड मिला है। 

DRDO के अध्यक्ष डॉ जी सतीश रेड्डी को एस्ट्रोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (ASI) द्वारा आर्यभट्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 
• ASI के अध्यक्ष:- डॉ के सिवन।


12 अक्टूबर 2021 करेंट अफेयर्स

औद्योगिक पार्क रेटिंग प्रणाली 2.0 रिपोर्ट
वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश द्वारा 5 अक्टूबर, 2021 को औद्योगिक पार्क रेटिंग प्रणाली रिपोर्ट का द्वितीय संस्करण (IPRS 2.0) लॉन्च किया गया।
• उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) द्वारा जारी औद्योगिक पार्क रेटिंग प्रणाली रिपोर्ट में 41 औद्योगिक पार्कों को ‘अग्रणी’ (Leaders) श्रेणी के रूप में आंका गया है।

मीठे पानी की अंधी 'ईल' प्रजाति
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे, प्रकृतिवादी तेजस ठाकरे ने 30 सितंबर, 2021 को मुंबई के एक कुएं से 'जीनस रक्थमिच्थिस' (genus Rakthamichthys) से संबंधित अंधी 'ईल' (blind eel) की एक नई प्रजाति की खोज की।
• यह महाराष्ट्र और उत्तरी पश्चिमी घाट इलाके में पाई गई पहली पूरी तरह से अंधी भूमिगत मीठे पानी की मछली प्रजाति है।
प्रजाति का नाम 'मुंबा' (mumba) रखा गया है, जो मुंबई शहर को दर्शाता है। 'मुंबा' शब्द मराठी भाषा से लिया गया है, जो इस शहर के निवासियों द्वारा पूजे जाने वाले देवता 'मुंबा आई' (Mumba Aai) को समर्पित है।
इस प्रजाति की खोज तेजस ठाकरे, प्रवीणराज जयसिम्हन, अनिल महापात्रा और अन्नाम पवन कुमार ने की।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री, ज्योतिरादित्य एम सिंधिया ने देहरादून, उत्तराखंड में दून ड्रोन मेला 2021 का शुभारंभ किया।

तेलुगु फिल्म निर्माता बी गोपाल को चौथे सत्यजीत रे पुरस्कार के लिए चुना गया है।

हर साल 12 अक्टूबर को विश्व गठिया दिवस (World Arthritis Day) मनाया जाता है।

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) और ऑक्सफोर्ड गरीबी और मानव विकास पहल (OPHI) ने संयुक्त रूप से बहुआयामी गरीबी सूचकांक 2021 रिपोर्ट जारी की है।

तमिलनाडु की 'कन्याकुमारी लौंग', करुप्पुर कलमकारी पेंटिंग और कल्लाकुरिची की लकड़ी की नक्काशी को जीआई टैग प्राप्त हुआ है।
• लौंग उत्पादन में तमिलनाडु का देश में प्रथम स्थान है।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय अंतरिक्ष संघ (ISpA) का शुभारंभ किया है।**
• ISpA एक निजी उद्योग निकाय है जो देश में अंतरिक्ष और उपग्रह कंपनियों के लिए एक प्रमुख उद्योग निकाय के रूप में कार्य करेगा।
• अध्यक्ष:- जयंत पाटिल।
• उपाध्यक्ष:- राहुल वत्स
• महानिदेशक: लेफ्टिनेंट जनरल ए.के. भट्ट

भारतीय रेलवे ने दो लंबी दूरी की मालगाड़ियाँ "त्रिशूल" और "गरुड़" शुरू की हैं।

हाल ही राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता नेदुमुदी वेणु (केरल) का निधन हो गया। उन्होंने अपने प्रदर्शन के लिए तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते।

केंद्र सरकार ने बंदरगाह संचालन की डिजिटल निगरानी के लिए कोलकाता में 'माई पोर्ट ऐप (MyPortApp)' लॉन्च किया है।

फीफा ने भारत में अक्टूबर 2022 में आयोजित होने वाले अंडर-17 महिला विश्व कप के लिए "इभा" शुभंकर का अनावरण किया है।**
• यह शुभंकर महिला शक्ति का प्रतिनिधित्व करने वाली एक एशियाई शेरनी है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 'देश के मेंटर' नामक कार्यक्रम शुरू किया है जिसके तहत दिल्ली के सरकारी स्कूलों के छात्रों को सफल नागरिकों द्वारा करियर संबंधी विकल्पों पर मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। 

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments