आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी अगस्त 2021

 International Current Affairs


अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी अगस्त 2021

30-31 जुलाई को हिंद महासागर  में भारत और इंडोनेशिया के बीच CORPAT का 36वां संस्करण आयोजित किया गया।
• भारतीय नौसेना जहाज INS सरयू ने इसमें भाग लिया।

भारत अगस्त 2021 महीने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष बना है। भारत ने फ्रांस से पदभार ग्रहण किया।

भारत की संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने भारत सरकार की ओर से G20 संस्कृति मंत्रियों की बैठक में भाग लिया। इस बैठक की मेजबानी इटली ने की।

जर्मनी 8 जनवरी 2021 को लागू होने वाले संशोधनों के बाद अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर करने वाला 5वां देश बना है।

भारत, बांग्लादेश के साथ आपदा प्रबंधन में समझौता ज्ञापन लागू करेगा।

अमेरिका ने भारत को एंटी शिप मिसाइल हार्पून बेचने की मंजूरी दी है।

हाल ही में भारत और अमेरिका ने वैश्विक विकास भागीदारी समझौते की अवधि को कितने साल के लिए बढ़ा दिया है? - 5 साल।

हाल ही किस देश के रत्नापुरा में दुनिया का सबसे बड़ा नीलम (एक कीमती रत्न) मिला है? - श्रीलंका।

हाल ही में भारत और किस देश के बीच 50 वर्षों से अधिक समय से बंद पड़े हल्दीबाड़ी - चिलाहाटी रेलवे मार्ग की बहाली के माध्यम से मालगाड़ियों का नियमित संचालन शुरू किया गया? - बांग्लादेश।

भारतीय नौसेना और संयुक्त अरब अमीरात की नौसेना ने 7 अगस्त, 2021 को अबू धाबी के तट पर द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास 'जायेद तलवार 2021' का आयोजन किया। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 9 अगस्त, 2021 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से "समुद्री सुरक्षा को बढ़ावा: अंतरराष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता” विषय पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की उच्च स्तरीय खुली बहस की अध्यक्षता की।
• नरेन्द्र मोदी, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की खुली बहस की अध्यक्षता करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने हैं।

भारत इस साल 20 अक्टूबर से देश में पहले इंटरनेट गवर्नेंस फोरम की मेजबानी करेगा। इस वर्ष की बैठक का विषय डिजिटल इंडिया के लिए समावेशी इंटरनेट है।

भारत और सऊदी अरब के बीच पहला नौसैनिक अभ्यास अल-मोहद अल-हिंदी 2021 का आयोजन किया जाएगा।

भारत ने वर्चुअल प्लेटफॉर्म के माध्यम से IBSA (India, Brazil and South Africa) पर्यटन मंत्रियों की बैठक का आयोजन किया। भारत के केंद्रीय पर्यटन मंत्री, जी किशन रेड्डी ने बैठक की अध्यक्षता की।

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सदस्य देशों के कृषि मंत्रियों की छठी बैठक को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। 

हाल ही भारतीय नौसेना ने सिंगापुर में अमेरिकी नौसेना के नेतृत्व वाले दक्षिण पूर्व एशिया सहयोग और प्रशिक्षण (SEACAT) सैन्य अभ्यास में भाग लिया। (20वां संस्करण)
• इसमें भारत सहित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के 20 अन्य भागीदार राष्ट्रों ने भाग लिया। 

अगस्त 2021 में आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढांचे के लिए गठबंधन (Coalition for Disaster Resilient Infrastructure-CDRI) का नया सदस्य कौन बना ? - बांग्लादेश
हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और किस देश के बीच आपदा प्रबंधन पर समझौता ज्ञापन (MoU) को मंजूरी दे दी है? - बांग्लादेश

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने देश छोड़ दिया है, सत्ता पर तालिबान बलों ने अधिकार कर लिया है।

भारत ने अफगानों के लिए आपातकालीन ई-वीजा की घोषणा की है।
अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता पर कब्जा जमाने के दो दिन बाद मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारत ने 17 अगस्त, 2021 को देश में आने के इच्छुक अफगान नागरिकों को आपातकालीन ई-वीजा जारी करने की घोषणा की है।
सभी अफगान नागरिक, चाहे वे किसी भी धर्म के हों, 'ई-आपातकालीन एवं अन्य वीजा' (e-Emergency X-Misc Visa) के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
• वीजा शुरू में छ: महीने के लिए वैध होगा।

आईएनएस तबर भारतीय नौसेना और ब्रिटेन की रॉयल नेवी के बीच कोंकण 2021 अभ्यास में भाग लेने के लिए इंग्लैंड पहुंचा है।

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ब्रिक्स उद्योग मंत्रियों की पांचवीं बैठक की अध्यक्षता की है।

भारतीय नौसेना ने दक्षिण चीन सागर में वियतनाम के साथ द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास किया है।
• भारत से, आईएनएस रणविजय और आईएनएस कोरा ने अभ्यास में भाग लिया।

विश्व बैंक ने नया 'साइबर सुरक्षा मल्टी डोनर ट्रस्ट फंड' खोला है।

9 से 14 अगस्त के बीच फारस की खाड़ी में भारत और कतर नौसेनाओं के बीच "ज़ायर-अल-बहर" नामक अभ्यास का दूसरा संस्करण आयोजित किया गया।

अफगानिस्तान से भारत के नागरिकों को निकालने के मिशन को 'ऑपरेशन देवी शक्ति' नाम दिया गया है।

अजीत डोभाल ने ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारो की 11वीं मीटिंग की अध्यक्षता की है।

भारत-कजाकिस्तान संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास का 5वां संस्करण "काजिंद-21" 30 अगस्त से 11 सितंबर, 2021 तक आइशा बीबी, (कजाकिस्तान) में आयोजित किया जाएगा। 

रूस के मास्को में 22 से 28 अगस्त, 2021 तक अंतर्राष्ट्रीय सैन्य और तकनीकी फोरम 'आर्मी 2021' का आयोजन किया गया है।

भारत और मालदीव ने मेगा ग्रेटर मेल कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट पर समझौता किया है।
यह मालदीव में अब तक की सबसे बड़ी नागरिक बुनियादी ढांचा परियोजना है।

भारत यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (UPU) के दो प्रमुख निकायों का सदस्य बना है।

मालाबार 2021
26 से 29 अगस्त 2021 तक भारत यूएसए ऑस्ट्रेलिया और जापान की 9 सेनाओं के बीच पश्चिमी प्रशांत महासागर में गुआम के तट पर मालाबार अभ्यास 2021 आयोजित किया गया।
मालाबार अभ्यास वर्ष 1992 में भारत और अमेरिकी नौसेना के बीच शुरू किया गया। 2015 में इसमें जापान शामिल हो गया।  
2020 से ऑस्ट्रेलिया भी इसमें शामिल हो गया। इस वर्ष मालाबार नौसैन्य अभ्यास का 25वां संस्करण है, जिसकी मेजबानी अमेरिकी नौसेना द्वारा पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में की जा रही है।
भारतीय नौसेना के आईएनएस शिवालिक और आईएनएस कदमत तथा पी8आई गश्ती विमान इस अभ्यास में भाग ले रहे हैं।

हाल ही में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने भूविज्ञान के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और किस देश के बीच समझौता ज्ञापन को मंजूरी प्रदान कर दी? - अमेरिका

अर्जेंटीना में स्थित ट्रेन अ लास नूब्स नामक दुनिया का तीसरा सबसे ऊंचा रेलवे ट्रैक विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया है।

चीन, पाकिस्तान, थाईलैंड, मंगोलिया सैन्य अभ्यास "साझा भाग्य-2021" आयोजित करेंगे। (सितंबर 2021 में)

NSG कमांडो ने आतंकवाद विरोधी 'गांडीव' अभ्यास किया।

भारत और जर्मनी ने अदन की खाड़ी में संयुक्त समुद्री अभ्यास किया है।

हाल ही में United Arab Emirates के किस शहर में मनी लॉन्ड्रिंग से निपटने के लिए विशेष अदालत की स्थापना की गई ? - दुबई।

हाल ही में कहाँ पर दुनिया का सबसे ऊंचा ऑब्जर्वेशन व्हील बनाया गया ? दुबई।

हाल ही में किस स्थान पर महिला अधिकारिता पर पहली बार G20 मंत्रिस्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया ? - इटली के सांता मार्गेरिटा लिगुर में।

हाल ही में भारत और किस देश ने मौसम पूर्वानुमान में सुधार के लिए मानसून डेटा विश्लेषण और सहयोग पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किया ? - अमेरिका।

विश्व आर्थिक मंच का वार्षिक सतत विकास प्रभाव शिखर सम्मेलन का आयोजन 20-23 सितंबर, 2021 को जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड में किया जाएगा।

नीति आयोग और वर्ल्ड रिसोर्स इंस्टीट्यूट (WRI), भारत ने संयुक्त रूप से भारत में 'फोरम फॉर डीकार्बोनाइजिंग ट्रांसपोर्ट' लॉन्च किया है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments