आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

चर्चित दिवस अगस्त 2021

 चर्चित दिवस 2021


चर्चित दिवस अगस्त 2021

charchit-divas-august-2021

विश्व रेंजर दिवस किस तिथि को मनाया जाता है ? - 31 जुलाई को।

हर साल अगस्त के पहले सप्ताह में विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाता है। (1-7 अगस्त)
विश्व स्तनपान सप्ताह 1 अगस्त से 7 अगस्त 2021 का विषय:- 'स्तनपान की सुरक्षा: एक साझा जिम्मेदारी'

भारत में 1 अगस्त को "मुस्लिम महिला अधिकार दिवस" मनाया जाता है। भारत सरकार ने ट्रिपल तलाक को आपराधिक अपराध बनाने के लिए 1 अगस्त, 2019 को कानून बनाया था।
• पहली बार 2020 में मनाया गया।

हिरोशिमा दिवस: 6 अगस्त
• 6 अगस्त, 1945 को अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा शहर पर "लिटिल बॉय (Little Boy)" नामक एक परमाणु बम गिराया था।

ट्राइबल को-ऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (TRIFED) ने 6 अगस्त को अपना 34वां स्थापना दिवस मनाया। 
• ट्राइफेड (TRIFED) की स्थापना जनजातीय उत्पादों, हस्तशिल्प और गैर-इमारती वनोपज के लिए विपणन सहायता के माध्यम से जनजातीय विकास को बढ़ावा देने के लिए की गई थी।

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस (National Handloom Day) कब मनाया जाता है ? - 7 अगस्त को।

जापान हर साल 9 अगस्त को नागासाकी दिवस के रूप में मनाता है। 9 अगस्त 1945 को अमेरिका ने जापान के नागासाकी  पर फैट-मैन परमाणु बम गिराया था।

10 अगस्त को विश्व शेर दिवस मनाया जाता है।

हर साल 10 अगस्त को विश्व जैव ईंधन दिवस (World Biofuel Day) मनाया जाता है। 

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता  नीरज चोपड़ा के सम्मान में हर साल 7 अगस्त को भाला फेंक दिवस (javelin throw day) मनाने की घोषणा की है।

9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस या विश्व के स्वदेशी लोगों का अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।
• इस वर्ष का विषय - 'किसी को पीछे नहीं छोड़ना: स्वदेशी लोग और एक नए सामाजिक अनुबंध का आह्वान' 

हर साल 12 अगस्त को विश्व हाथी दिवस मनाया जाता है। 
12 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है।

हर साल 13 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय वामपंथी दिवस (International Left-Handers Day) मनाया जाता है।
हर साल 13 अगस्त को विश्व अंग दान दिवस मनाया जाता है। 

15 अगस्त 2021 को भारत ने 75 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। भारत अपने 75वें स्वतंत्रता दिवस को "आजादी का अमृत महोत्सव" के रूप में मना रहा है।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 1947 में देश के विभाजन के दौरान लोगों के संघर्षों और बलिदानों की याद में, 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के रूप में मनाने की घोषणा की है।

पुदुचेरी ने 16 अगस्त को अपना कानूनी हस्तांतरण दिवस (De Jure Transfer day) मनाया।
• इसी दिन पुदुचेरी फ्रांसीसियों से आजाद हुआ था।

हर साल 19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया जाता है।
हर साल 19 अगस्त को विश्व मानवतावादी दिवस मनाया जाता है।

विश्व मच्छर दिवस : 20 अगस्त
हर साल 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में सद्भावना दिवस मनाया जाता है। 
हर साल 20 अगस्त को भारत में अक्षय ऊर्जा दिवस (नवीकरणीय ऊर्जा दिवस - Renewable Energy Day) मनाया जाता है।

हर साल 21 अगस्त को विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया जाता है।
हिंदू कैलेंडर के श्रावण महीने की पूर्णिमा (रक्षाबंधन) को विश्व संस्कृत दिवस मनाया जाता है।
इस वर्ष 22 अगस्त (रक्षाबंधन) को मनाया गया।
भारत 19 से 25 अगस्त, 2021 तक संस्कृत सप्ताह मना रहा है।

संयुक्त राष्ट्र हर साल 23 अगस्त को "दास व्यापार और उसके उन्मूलन के स्मरण के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस" के रूप में मनाता है।

• इंटरनेशनल डॉग डे कब मनाया जाता है- 26 अगस्त

विश्व जल सप्ताह 2021: 23-27 अगस्त
थीम:-  'बिल्डिंग रिज़िल्यन्स फास्टर (Building Resilience Faster)' 

29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।

हर साल 29 अगस्त को विश्व स्तर पर परमाणु परीक्षण के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।
30 अगस्त को राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस मनाया जाता है।
31 अगस्त 2021 को पहली बार अफ्रीकी मूल के लोगों के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया गया है। 

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments