आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

पुरस्कार और सम्मान अगस्त 2021

 Awards and honours


पुरस्कार और सम्मान अगस्त 2021

आशा भोंसले को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया है।
ग्राफिक कलाकार आनंद राधाकृष्णन ने आइजनर (Eisner) कॉमिक इंडस्ट्री अवार्ड जीता है।
पुणे स्थित वैक्सीन निर्माता सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ साइरस पूनावाला ने लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2021 जीता है।
• यह पुरस्कार प्रतिवर्ष लोकमान्य तिलक की पुण्यतिथि 1 अगस्त को दिया जाता है। 

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार
राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कर दिया गया है।
• राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार भारतीय खेलों का
सर्वोच्च पुरस्कार है। सरकार ने 1991-92 में इस पुरस्कार की शुरुआत की थी। इसे जीतने वाले खिलाड़ी को प्रशस्ति पत्र, अवॉर्ड और 25 लाख रुपए की राशि दी जाती है।
• सबसे पहला खेल रत्न पुरस्कार ग्रैंड मास्टर विश्वनाथन आनंद को दिया गया था।
• अब तक 45 लोगों को ये अवॉर्ड दिया जा चुका है। हाल में क्रिकेटर रोहित शर्मा, पैरालंपियन हाई जम्पर मरियप्पन थंगवेलु, टेबल टेनिस प्लेयर मनिका बत्रा, रेसलर विनेश फोगाट को ये अवॉर्ड दिया गया है।
• हॉकी में अब तक 3 खिलाड़ियों को खेल रत्न अवॉर्ड
मिला है। इसमें धनराज पिल्ले (1999/2000), सरदार सिंह (2017) और रानी रामपाल (2020) शामिल है।
• मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को प्रयागराज में हुआ था। इस दिन राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।

पश्चिम बंगाल सरकार को ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पहल के तहत अपनी योजनाओं के लिए चार स्कॉच (SKOCH) पुरस्कार मिले हैं। 

हाल ही में किस देश की मंगदेछु जलविद्युत परियोजना को ब्रुनेल मेडल से सम्मानित किया गया ? - भूटान
यह परियोजना भारत द्वारा सहायता प्राप्त है।

ट्राइफेड के स्थापना दिवस पर वन धन योजना के तहत नागालैंड ने 7 राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं।

महाराष्ट्र सरकार ने सूचना और प्रौद्योगिकी (IT) क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के वाले संस्थानों के लिए राजीव गांधी पुरस्कार देने की घोषणा की है।

तेलंगाना के मोहम्मद आजम को राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

भारतीय फिल्म महोत्सव मेलबर्न (IFFM) 2021 के विजेताओं की पूरी सूची:-
सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म: सोरारई पोटरु
सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पुरुष (फीचर): सूर्या शिवकुमार (सोरारई पोटरु)
सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन महिला (फीचर): विद्या बालन (शेरनी) और निमिषा सजयन (द ग्रेट इंडियन किचन) 
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: अनुराग बसु (लूडो) 
बेस्ट सीरीज: मिर्जापुर सीजन 2
एक सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: सामंथा अक्किनेनी (द फैमिली मैन 2)
एक सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: मनोज बाजपेयी (द फैमिली मैन 2)
(फीचर फिल्म): द ग्रेट इंडियन किचन।

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न अवार्डस 2021 में किस अभिनेता को सिनेमा पुरस्कार में विविधता का पुरस्कार दिया गया ? - पंकज त्रिपाठी

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने EASE रिफॉर्म्स इंडेक्स अवार्ड 2021 जीता है।
• केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने EASE 3.0 पुरस्कारों की घोषणा की है। 

EASE 4.0
केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री, निर्मला सीतारमण ने 2021-22 के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक सुधार एजेंडा 'EASE 4.0' के चौथे संस्करण का अनावरण किया।
• उद्देश्य:- ग्राहक-केंद्रित डिजिटल परिवर्तन के एजेंडे को आगे बढ़ाना।
 • (Enhanced Access & Service Excellence - EASE)

साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार
साहित्य अकादमी ने नेपाली, राजस्थानी, बांग्ला और मराठी भाषा में साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार-2020 की घोषणा की है।
नेपाली भाषा के लेखक शंकर देव ढकाल को उनकी पुस्तक 'किराया को कोख' के लिए, राजस्थानी के लेखक भंवर सिंह सामौर को उनकी पुस्तक 'संस्कृति री सनातन दीठ' के लिए, बांग्ला के उपन्यासकार श्याम बंदोपाध्याय को पुराणपुरुष और मराठी के नाटककार प्राजक्त देशमुख को देवबाभली के लिए चयनित किया गया है।
इसमें नेपाली और राजस्थानी भाषा के विजेताओं को पुरस्कार के तौर पर एक-एक लाख और बांग्ला व मराठी भाषा के विजेताओं को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे। 

हाल ही में अमेरिकी संसद ने किसे शांति और अहिंसा  को बढ़ावा देने के लिए मरणोपरांत प्रतिष्ठित कांग्रेस के स्वर्ण पदक (Congressional Gold Medal) से सम्मानित करने की घोषणा की ? - महात्मा गांधी
• यह अमेरिका का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है।

हाल ही में किस राज्य की दो महिलाओं को शिल्प के विकास में उनके उत्कूष्ट योगदान, 'मदुर फ्लोर मैट' के निर्माण के लिये राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार दिया गया? - पश्चिम बंगाल।

हाल ही में किसे ओडिशा सरकार द्वारा बीजू पटनायक खेल पुरस्कार प्रदान किया गया है? - अमित रोहिदास।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments