आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

9 सितंबर 2021 करेंट अफेयर्स। 8 सितंबर 2021 करेंट अफेयर्स। 7 सितंबर 2021 करेंट अफेयर्स

 Current Affairs 2021


7 सितंबर 2021 करेंट अफेयर्स 

टोक्यो पैरालंपिक 2020 के समापन समारोह में भारतीय ध्वजवाहक कौन बने ? - अवनी लेखरा (राजस्थान)
• उद्घाटन समारोह में ध्वजवाहक - टेकचंद।

ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्षेत्र में 5-13 सितंबर, 2021 के बीच रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना और भारतीय नौसेना के बीच द्विवार्षिक AUSINDEX समुद्री युद्ध अभ्यास किया जाएगा।

डूरंड कप का 130वां संस्करण कोलकाता में शुरू हुआ है।
डूरंड कप एशिया का सबसे पुराना क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट है।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने 5 सितंबर 2021 को पूरे भारत के 44 अद्वितीय शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया।

लवलीना बोरगोहेन को असम के समग्र शिक्षा अभियान (SSA) के लिए ब्रांड एंबेसडर के रूप में शामिल किया गया है। वह ओलंपिक में पदक जीतने वाली असम की पहली खिलाड़ी है।

मनस
बाह्य अंतरिक्ष में जैविक प्रयोगों के लिए आइआइएससी और इसरो की टीम ने ऐसे यंत्र 'मनस' का विकास किया है, जिसमें सूक्ष्मजीवों को विकसित कर सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण की स्थिति में अध्ययन किया जा सकता है।

भारत और अमेरिकी ने एयर-लॉन्च्ड अनमैन्ड एरियल व्हीकल (ALUAV) के लिए एक प्रोजेक्ट एग्रीमेंट (PA) पर हस्ताक्षर किए हैं। 

इंटरनेशनल डे ऑफ क्लीन एयर फॉर ब्लू स्काइज:- 7 सितंबर

हाल ही में 39 साल से कोमा में चल रहे फ्रांस के पूर्व फुटबॉलर जीन पियरे एडम्स का निधन हो गया।

इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक (ESFB) ने भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल और क्रिकेटर स्मृति मंधाना को कंपनी का ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय 6 से 12 सितंबर 2021 तक 'खाद्य प्रसंस्करण सप्ताह' मना रहा है। 

कृषि कचरे से जैव-ईंटों से बनी भारत की पहली इमारत का उद्घाटन IIT हैदराबाद में किया गया है। 

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने अपनी किताब 'बैक टू द रूट्स' लॉन्च की।


8 सितंबर 2021 करेंट अफेयर्स 

नमिता गोखले को 7वां यामिन हजारिका पुरस्कार मिला है।

फूलों की खुशबू वाला डामर 
पोलैंड की पोलिश निर्माण फर्म बुडीमेक्स और रिफाइनर लोटोस ने सड़क बनाने वालों के लिए काम करने की स्थिति में
सुधार हेतु फूलों की खुशबू वाला डामर बनाया है।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 7 सितंबर
2021 को दिल्ली सरकार के "बिजनेस ब्लास्टर्स" कार्यक्रम की शुरुआत की।
यह कार्यक्रम "उद्यमिता मानसिकता पाठ्यक्रम" के तहत दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों में लागू किया जाएगा। इसका उद्देश्य स्कूल स्तर पर युवा उद्यमियों का विकास करना है।

TRIFED अगले 90 दिनों में दुनिया भर में 75 भारतीय मिशनों/दूतावासों में एक आत्मनिर्भर भारत कार्नर स्थापित करेगा।

चंडीगढ़ को अपना पहला पराग (पोलेन) कैलेंडर मिला है।

iAir ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सेलिब्रिटी रवीना टंडन को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस :- 8 सितंबर।
अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 2021 का विषय 'लिटरसी
फॉर ए ह्यूमन-सेंटर्ड रिकवरी: नेरोइंग द डिजिटल
डिवाइड' है।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला स्पीकर्स ऑफ पार्लियामेंट के 5वें विश्व सम्मेलन में भाग लेने के लिए 6 सितंबर 2021 को वियना पहुंचे।

सुपर 30' के संस्थापक एवं गणितज्ञ आनंद कुमार को राष्ट्रीय अध्यापक वैज्ञानिक परिषद (NCTS) द्वारा 'साराभाई अध्यापक वैज्ञानिक राष्ट्रीय मानद पुरस्कार 2021' से सम्मानित किया गया।

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने 6 सितंबर 2021 को एक आउटरीच कार्यक्रम "गो टू हिल्स 2.0" की शुरुआत की।

भारत का पहला डुगोंग संरक्षण रिजर्व तमिलनाडु में स्थापित किया जाएगा। डुगोंग, समुद्री गाय को कहते हैं।
यह रिजर्व पाक खाड़ी में स्थापित किया जाएगा।

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज शॉन टैट पुडुचेरी के गेंदबाजी कोच बने है।

हर साल 8 सितंबर को विश्व स्तर पर अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया जाता है। 

केन्द्र सरकार ने हर्ष भूपेंद्र बंगारी को भारतीय निर्यात-आयात बैंक (एक्जिम बैंक) का नया प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त किया है। 

शिक्षक पर्व 5 से 17 सितंबर तक
7 सितंबर को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने "शिक्षक पर्व-2021" का उद्घाटन किया। 
थीम - Quality and Sustainable Schools: Learnings from Schools in India.
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुगम्य शिक्षा के लिए 5 नई पहल की शुरुआत की।

सतीश पारेख को इंटरनेशनल रोड फेडरेशन इंडिया का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

भारतीय जीवविज्ञानी शैलेंद्र सिंह ने बहलर कछुआ संरक्षण पुरस्कार जीता है।

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को यात्रियों को उच्च गुणवत्ता, पौष्टिक भोजन प्रदान करने के लिए 5-स्टार 'ईट राइट स्टेशन' प्रमाणन दिया गया है।


9 सितंबर 2021 करेंट अफेयर्स 

हाल ही पर्यावरण पर पहली भारत-जापान उच्च स्तरीय नीति वार्ता आयोजित की गई।

तालिबान ने अफगानिस्तान में अपनी कार्यवाहक सरकार की घोषणा की है।
• मुल्ला हसन अखुंद - कार्यवाहक प्रधानमंत्री।
• तालिबान प्रमुख हिबतुल्लाह अखुंदजादा सरकार के सर्वोच्च नेता होंगे।
• हक्कानी नेटवर्क के प्रमुख सिराजुद्दीन हक्कानी को गृह मंत्री का पोर्टफोलियो मिलेगा।

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने 7 सितंबर 2021 को दिल्ली में देश का पहला क्रियाशील स्मॉग टॉवर समर्पित किया।

मांडा भैंस को मिली अनूठी नस्ल के रूप में पहचान
नेशनल ब्यूरो ऑफ एनिमल जेनेटिक रिसोर्सेज (NBAGR) ने भारत में पाई जाने वाली भैंसों की 19वीं अनोखी नस्ल को मान्यता दी है। यह पूर्वी घाट में पाई जाती है।

तमिलनाडु सरकार ने हर साल 17 सितंबर, को सुधारवादी नेता ई वी रामासामी पेरियार की जयंती को "सामाजिक न्याय दिवस" के रूप में मनाने का फैसला किया है।

रोश हशनाह:- यह यहूदी नव वर्ष होता है और इसका शाब्दिक अर्थ "हेड ऑफ़ द इयर" है।

पाकिस्तानी नौसेना ने अपनी नौसैनिक क्षमताओं को बढ़ाने के लिए 'सी सुल्तान' नामक अपना पहला आधुनिक लंबी दूरी का मेरीटाइम ट्विन इंजन जेट प्रतिष्ठापित किया है।

केंद्रीय संस्कृति मंत्री किशन रेड्डी ने 7 सितंबर 2021 को उत्पल बनर्जी की पुस्तक "गीता गोविंदा: जयदेवाज़ डिवाइन ओडिसी" का विमोचन और एक कार्यक्रम 'बुज़ुर्गोंकी बात-देश के साथ' का शुभारंभ किया।
• यह पुस्तक 12वीं शताब्दी के महान कवि जयदेव द्वारा लिखित गीतागोविंदम पुस्तक का पहला पूर्ण तुकबद्ध अनुवाद है।

दक्षिण कोरिया ने पनडुब्बी योनहाप से पनडुब्बी से प्रक्षेपित बैलिस्टिक मिसाइल (SLBM) का परीक्षण किया है, जो इस तरह की क्षमता विकसित करने वाला परमाणु हथियार रहित पहला देश बन गया है।
SLBM, Hyunmoo-2B बैलिस्टिक मिसाइल का एक प्रकार है, जिसकी मारक क्षमता लगभग 500 किलोमीटर है।

वर्ष 2020 से 9 सितंबर को विश्व स्तर पर शिक्षा को हमले से बचाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया (International Day to Protect Education from Attack) जाता है।

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री, भूपेंद्र यादव ने देश भर के 132 शहरों में वायु प्रदूषण के नियमन के लिए PRANA नामक पोर्टल लॉन्च किया है। 

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने अपना कार्यकाल पूरा  होने से पहले ही 8 सितंबर 2021 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में भारत के सबसे ऊंचे एयर प्यूरीफायर टावर का उद्घाटन किया गया है।

भारत 2023 में G-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा
• भारत 1 दिसंबर, 2022 से G20 की अध्यक्षता करेगा और अपनी अध्यक्षता में 2023 में पहली बार G20 नेताओं के शिखर सम्मेलन का आयोजन करेगा। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को 2023 (18वें संस्करण) में G20 के लिए भारत का शेरपा नियुक्त किया गया है। G20 सम्मेलन 2021 रोम (इटली) में आयोजित किया जाएगा। (30-31 अक्टूबर को)
G20 सम्मेलन 2022 बाली (इंडोनेशिया) में आयोजित किया जाएगा।

रेल मंत्रालय ने 7 सितंबर, 2021 से भारतीय रेलवे वैकल्पिक ईंधन संगठन (IROAF) को बंद करने की घोषणा की।
• इसका मुख्यालय - नई दिल्ली।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments