आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

6 सितंबर 2021 करेंट अफेयर्स। 5 सितंबर 2021 करेंट अफेयर्स। 4 सितंबर 2021 करेंट अफेयर्स

 Current Affairs 2021


4 सितंबर 2021 करेंट अफेयर्स 

1 सितंबर से 7 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया जाता है।

वर्तिका शुक्ला इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड की पहली महिला सीएमडी बनी है।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने इस्कॉन (ISKCON) के संस्थापक श्रील भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद की 125 वीं जयंती के अवसर पर 125 रुपये के स्मारक सिक्के का अनावरण किया। जुलाई 1966 में, प्रभुपाद ने इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (ISKCON) की स्थापना की, जिसे आमतौर पर 'हरे कृष्ण आंदोलन' के रूप में जाना जाता है।

मैक्सिको के फोटोग्राफर एलेजांद्रो प्रीतो ने बर्ड फोटोग्राफर ऑफ द ईयर 2021 का पुरस्कार जीता है।

लद्दाख के राज्य पशु और राज्य पक्षी घोषित
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख ने हिम तेंदुए (पैंथर यूनिका) को नया राज्य पशु और काली गर्दन वाली क्रेन (ग्रस निक्रिकोलिस) को नया राज्य पक्षी घोषित किया है। 

राजस्थान कैडर के आईपीएस अधिकारी पंकज कुमार सिंह सीमा सुरक्षा बल (BSF) के नए महानिदेशक (डीजी) बने है।

 न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) ने संयुक्त अरब अमीरात, उरुग्वे और बांग्लादेश को अपने नए सदस्य देशों के रूप में मंजूरी दी है।
• NDB की स्थापना ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) देशों द्वारा 2015 में की गई थी।
• मुख्यालय - शंघाई (चीन)


5 सितंबर 2021 करेंट अफेयर्स 

चर्चित पुस्तक
'श्याम, अवर लिटिल कृष्णा'- देवदत्त पटनायक
‘ए रूड लाइफ: द मेमॉयर’ - वीर सांघवी
‘इन प्लेन साइट’- मोहम्मद थावर
‘ब्लड फॉर ब्लड: फिफ्टी इयर्स ऑफ द ग्लोबल खालिस्तान प्रोजेक्ट’- टेरी मिल्वस्की
‘शी पर्सिस्टेड इन साइंस: ब्रिलियंट वूमेन हू मेड ए डिफरेंस’ (She Persisted in Science: Brilliant Women Who Made a Difference) - चेल्सी क्लिंटन और एलेक्जेंड्रा बोइगर
‘हाउ द अर्थ गॉट इट्स ब्यूटी’ (How the Earth Got Its Beauty) - सुधा मूर्ति
‘द अर्थस्पिनर’ (The Earthspinner)-- अनुराधा रॉय
'ए डिफरेंट रूट टू सक्सेस: इट कुड बी योर्स' (A Different Route to Success: It Could Be Yours) - रमेश नारायण।

पॉवरग्रिड ने वैश्विक ATD सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार जीता है। (Association for talent development)

केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री, स्मृति ईरानी ने अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) में पोषण माह 2021 की शुरुआत को चिह्नित करने के लिए न्यूट्री गार्डन का उद्घाटन किया।

पीपीके रामाचार्युलु राज्यसभा महासचिव बने है।

12वें डिफेंस एक्सपो 2022 की मेजबानी गुजरात करेगा।

अतुल भट्ट, राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL) के अध्यक्ष और CMD बने है।

हुरुन रिसर्च इंस्टीट्यूट ने हुरुन इंडिया फ्यूचर यूनिकॉर्न लिस्ट 2021 जारी की है, जिसके अनुसार भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा यूनिकॉर्न/स्टार्टअप इकोसिस्टम है। इसमें अमेरिका शीर्ष पर है।

महाराष्ट्र सरकार पुणे में राजीव गांधी के नाम पर साइंस सिटी की स्थापना करेगी।

भारत अंतर्राष्ट्रीय जलवायु शिखर सम्मेलन (ICS) 2020-21 पर आयोजित सम्मलेन की मेजबानी करेगा।

कनाडा के शहर बर्नाबी में अब से हर साल 5 सितंबर को गौरी लंकेश दिवस मनाया जाएगा। गौरी लंकेश वामपंथी पत्रकार थी, जिनकी 5 सितंबर 2017 को बेंगलुरु में हत्या कर दी गई।

आचार्य विनोबा भावे के वफादार और गांधीवादी हरिभाऊ वासुदेव तलिले का सितंबर 2021 में निधन हो गया।

28वां सिंगापुर-भारत समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास (SIMBEX) 2-4 सितंबर 2021 तक आयोजित किया गया।

विदेश मंत्री एस जयशंकर 2-5 सितंबर 2021 तक निम्नलिखित देशों की आधिकारिक यात्रा पर गए - 1. स्लोवेनिया 2. क्रोएशिया 3. डेनमार्क

अपनी 100% आबादी को वैक्सीन लगाने वाला पहला केंद्र शासित प्रदेश कौन बना ? - लद्दाख

सितम्बर 2021 में, कौनसा राज्य अपनी 100% वयस्क
आबादी को Covid-19 वैक्सीन की पहली खुराक देने वाला
भारत का पहला राज्य बन गया है? - हिमाचल प्रदेश

सितम्बर 2021 में, निम्न में से कौन पूरे देश में 10 लाख से
अधिक की आबादी वाला पहला जिला बन गया है, जिसने
COVID-19 वैक्सीन की पहली खुराक के साथ 100%
योग्य आबादी का टीकाकरण किया है? - इंदौर

अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस हर साल सितंबर
माह के पहले शनिवार को मनाया जाता है। (इस वर्ष 4 सितंबर को)

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने 'मुफ्त पानी पाने के
लिए पानी बचाओं योजना शुरू की।

भारत ने जीवजंतुओं की 557 नई प्रजातियां जोड़ी
जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया एनिमल डिस्कवरी 2020 द्वारा हाल ही में प्रकाशित एक दस्तावेज के अनुसार भारत ने अपने जीवजंतुओं में 557 नई प्रजातियों को शामिल किया है।
इसमें 407 नई प्रजातियां और 150 नए रिकॉर्ड शामिल हैं।
नई प्रजातियों की खोज के साथ भारत में जीवजंतुओं
की प्रजातियों की संख्या अब बढ़कर 1,02,718 हो गई
है।

टीचर्स डे या शिक्षक दिवस भारत में हर साल 5 सितंबर को मनाया जाता है।

दीपर बील वन्यजीव अभयारण्य बना पर्यावरण-संवेदनशील क्षेत्र
पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने गुवाहाटी (असम) के दीपर बील वन्यजीव अभयारण्य के पर्यावरण-संवेदनशील क्षेत्र को अधिसूचित किया है।
दीपर बील असम में मीठे पानी की सबसे बड़ी झीलों में से एक है।

एकता यादव (तैराकी) मध्य प्रदेश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार विक्रम के लिए चुनी गई है।


6 सितंबर 2021 करेंट अफेयर्स 

स्कूल बबल
कर्नाटक सरकार द्वारा गठित कोविड -19 तकनीकी सलाहकार समिति ने ऑफलाइन कक्षाओं में भाग लेने वाले बच्चों (18 वर्ष से कम आयु के) में बीमारी के प्रसार को कम करने के लिए 'स्कूल बबल' अवधारणा का प्रस्ताव दिया है।
स्कूल बबल में छात्रों को एक छोटी संख्या वाले समूहों के बीच बांट दिया जाता है।
अवधारणा के अनुसार, इस तरह के प्रत्येक बबल में वे छात्र शामिल होंगे, जो पूरे सत्र या एक शैक्षणिक वर्ष के दौरान स्कूल समय में एक समूह में साथ रहेंगे। यदि उनमें से एक संक्रमित हो जाता है, तो उस समूह के अन्य बच्चे आइसोलेट हो सकते हैं, लेकिन स्कूल को पूरी तरह से बंद करने की आवश्यकता नहीं है।

भारत में कैबिनेट मंत्री को गिरफ्तार करने की प्रक्रिया
यदि संसद का सत्र नहीं चल रहा है, तो एक कैबिनेट मंत्री को उसके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामला होने पर कानून प्रवर्तन एजेंसी द्वारा गिरफ्तार किया जा सकता है।
• राज्य सभा की प्रक्रिया और कार्य संचालन के नियमों की धारा 22 ए के अनुसार, पुलिस, न्यायाधीश या मजिस्ट्रेट को, राज्य सभा के सभापति को गिरफ्तारी के कारण, हिरासत के स्थान या उचित रूप में कारावास के बारे में सूचित करना होगा।
दीवानी प्रक्रिया संहिता की धारा 135 के अनुसार, संसद के मुख्य विशेषाधिकारों के अनुसार, दीवानी मामलों में, उन्हें सदन के जारी रहने के दौरान और इसके शुरू होने के 40 दिन पहले और इसके समापन के 40 दिन बाद गिरफ्तारी से छूट है।
गिरफ्तारी से छूट का विशेषाधिकार आपराधिक मामलों या निवारक नजरबंदी के तहत नजरबंदी के मामलों के लिए नहीं है।

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन इंडिया ने 30 अगस्त, 2021 को ट्राइब्स इंडिया के साथ साझेदारी में कारीगर मेला शुरू करने की घोषणा की। 

5 सितंबर को प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस मनाया जाता है।

मैक्स वेरस्टापेन ने डच ग्रैंड प्रिक्स 2021 खिताब जीता है।

हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली ने हाल ही में अपनी आगामी पुस्तक "नो योर राइट्स एंड क्लेम देम: ए गाइड फॉर यूथ" जारी की है।

"ए रूड लाइफ: द मेमोयर" पुस्तक के लेखक ? - वीर संघवी।

हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के पूर्व अध्यक्ष जैक्स रोगे का निधन हो गया। 

केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद (FSDC) की 24वीं बैठक की अध्यक्षता की।

भारत 'प्लास्टिक समझौता' शुरू करने वाला पहला एशियाई देश बना है।
• ब्रिटिश उच्चायुक्त अलेक्जेंडर एलिस द्वारा 3 सितंबर, 2021 को इंडिया प्लास्टिक पैक्ट प्लेटफॉर्म लॉन्च किया गया।

आयुष मंत्रालय ने आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के एक हिस्से के रूप में, 'आयुष आपके द्वार' नामक एक अभियान शुरू किया है, जिसका उद्देश्य एक वर्ष में 75 लाख घरों में औषधीय पौधों को वितरित करना है। 

साइरस पोंचा एशियाई स्क्वैश महासंघ के नए उपाध्यक्ष बने है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments