आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

30 सितंबर 2021 करेंट अफेयर्स। 29 सितंबर 2021 करेंट अफेयर्स। 28 सितंबर 2021 करेंट अफेयर्स

 Current Affairs 2021


28 सितंबर 2021 करेंट अफेयर्स

सितंबर 2021 में यूनाइटेड किंगडम सरकार ने डेटा प्रोटेक्शन एक्ट, 2018 में संशोधन के रूप में 'एज एप्रोप्रिएट डिजाइन कोड'  या 'बाल संहिता' को लागू किया है।

स्पिन योजना
खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन, 'सेवा दिवस' के मौके पर 17 सितंबर, 2021 को स्पिन (Strengthening the Potential of India: SPIN) नामक एक विशिष्ट योजना शुरू की।
उद्देश्य:- "हर हाथ में काम" की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता के अनुरूप स्थानीय स्वरोजगार के सृजन के जरिए सतत विकास करना।
• केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने वाराणसी में स्पिन योजना का शुभारंभ किया।

'जटायु संरक्षण और प्रजनन केंद्र' - पिंजौर (हरियाणा)
यह हिमालय की तलहटी की शिवालिक पर्वतमाला में बीर शिकारगाह वन्यजीव अभयारण्य में स्थित है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 25 अगस्त, 2021 को उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) के औषधीय उपचार के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
अनुशंसित लक्ष्य: सभी वयस्कों में रक्तचाप को 140/90 मिमी (mm Hg) से कम करना।
ज्ञात हृदय रोग वाले व्यक्तियों में, सिस्टोलिक मान (उच्चतम-रीडिंग) (systolic value) 130 मिमी (mm Hg) से कम रखने का लक्ष्य।

भारत में कर्ज में डूबे कृषक परिवार
10 सितंबर, 2021 को जारी किये गए राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के 77वें दौर के सर्वेक्षण के अनुसार 2019 में देश में कृषि कार्य में संलग्न 50.2% परिवार कर्ज में थे और प्रत्येक कृषक परिवार पर बकाया ऋण की औसत राशि 74,121 रुपये थी।

26 सितंबर : विश्व नदी दिवस
हर साल "सितंबर के चौथे रविवार" को विश्व नदी दिवस मनाया जाता है।

ग्रामीण विकास मंत्रालय के तत्वावधान में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज संस्थान, हैदराबाद ने 15 राज्यों के 75 विकलांग उम्मीदवारों को हुनरबाज़ पुरस्कार प्रदान किए।

भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने FASTER (फास्ट एंड सिक्योर ट्रांसमिशन आफ इलेक्ट्रानिक रिका‌र्ड्स) नामक एक इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली को मंजूरी दी है। अदालतों से जेलों में ई-प्रमाणित प्रतियों को स्थानांतरित करने के लिए FASTER प्रणाली का उपयोग किया जाएगा। 
• मुख्य न्यायाधीश:- एनवी रमना।

केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री, अमित शाह ने नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में पहले राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन (सहकारिता सम्मेलन) का उद्घाटन किया।

सितंबर 2021 में नागालैंड के नागा खीरे को जीआई टैग मिला है।
• नागा खीरा अपनी मिठास और अनोखे हरे रंग के लिए जाना जाता है। 
• इससे पहले नागालैंड के पेड़ टमाटर (टैमारिल्लो) और नागा राजा मिर्च को भी जीआई टैग मिल चुका है।

सितंबर 2021 में राजस्थान की सोजत मेहंदी को जीआई टैग मिला है। साथ ही असम की जुडिमा (चावल से बनी शराब) को जीआई टैग मिला है।

आईपीएल 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हर्षल पटेल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ हैट्रिक ली।
गौरतलब है कि आईपीएल 2021 का दूसरा चरण 19 सितंबर से यूएई में शुरू हुआ।


29 सितंबर 2021 करेंट अफेयर्स

वैज्ञानिकों के अनुसार जिस एस्टेरॉइड (क्षुद्रग्रह) ने पृथ्वी से डायनासोर का अंत किया था उसे चिक्सुलक प्रभावक नाम दिया गया है।

उमंगोट जल विद्युत परियोजना - मेघालय।

हाल ही में किस राज्य के केंद्रपाड़ा ज़िले ने भारत का एकमात्र ऐसा ज़िला होने का गौरव प्राप्त किया है जहाँ मगरमच्छ की तीनों प्रजातियाँ- घड़ियाल, खारे पानी के मगरमच्छ और मगर पाई जाती हैं? - ओडिशा।

हाल ही में किस देश ने BIMSTEC देशों के कृषि विशेषज्ञों की 8वीं बैठक की मेजबानी की ? - चीन।

हाल ही में किस देश के 'चेंगदू' शहर को 'यांगून' (म्याँमार) के माध्यम से हिंद महासागर तक पहुँच प्रदान करने वाला एक नया समुद्री-सड़क-रेल लिंक शुरू किया गया है ? - चीन।

हाल ही में इंग्लैंड के किस तेज गेंदबाज ने अपना देश छोड़कर मेजर क्रिकेट लीग खेलने के लिए अमेरिका जाने का फैसला किया है? - लियाम प्लंकेट।

हाल ही में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड ने डेयरी किसानों की मदद के लिए किस पोर्टल को लॉन्च किया है? - ई-गोपाला

किस देश ने बच्चों में बढ़ रही ऑनलाइन गेम की लत दूर करने के लिए हफ्ते में केवल 3 घंटे गेम खेलने वाले नियम को लागू कर दिया है? - चीन

देबब्रत मुखर्जी को 2021-2022 के लिए ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन का अध्यक्ष चुना गया है। 

प्रतिवर्ष 28 सितंबर को लुई पास्चर की पुण्यतिथि के अवसर पर विश्व रेबीज दिवस मनाया जाता है। उन्होंने पहली रेबीज वैक्सीन विकसित की थी।

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने डॉ. पवन गोयनका की अध्यक्षता में विनिर्माण को पुनर्जीवित करने के लिए 'स्थानीय मूल्य संवर्धन, विनिर्माण और निर्यात के लिए संचालन समिति' का गठन किया है।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा 10 सितंबर 2021 को अखिल भारतीय ऋण और निवेश सर्वेक्षण जारी किया गया।

शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार 2021
वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद के 80वें स्थापना दिवस पर विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार 2021 की घोषणा की गई। CSIR हर साल 45 वर्ष से कम आयु के वैज्ञानिकों को विज्ञान में उनके योगदान के लिए यह पुरस्कार प्रदान करता है। इस पुरस्कार में 5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार शामिल है।
जैविक विज्ञान श्रेणी:-
डॉ अमित सिंह, डॉ अरुण कुमार शुक्ला।
रासायनिक विज्ञान श्रेणी:-
डॉ कनिष्क बिस्वास और डॉ टी गोविंदराजू ।
भौतिक विज्ञान:- डॉ कनक साहा।

इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। 

चौथी भारत-अमेरिका स्वास्थ्य वार्ता नई दिल्ली में आयोजित की गई।

मास्टरकार्ड ने शतरंज खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।

टीम इंडिया के तीरंदाजों ने संयुक्त राज्य अमेरिका के साउथ डकोटा  के यांकटन (Yankton) में आयोजित विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप 2021 में तीन रजत पदक जीते हैं।
• विजयवाड़ा की वेनाम ज्योति सुरेखा विश्व चैंपियनशिप में तीन रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला तीरंदाज बनीं।  

आंध्र प्रदेश और ओडिशा से  चक्रवाती तूफान 'गुलाब' टकराया है। चक्रवात गुलाब का नाम पाकिस्तान ने रखा है।
• चक्रवातों के नाम रखने वाले पैनल में 13 देश शामिल हैं।

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने एकीकृत परीक्षण रेंज (ITR), चांदीपुर, ओडिशा से 'आकाश प्राइम' नामक आकाश मिसाइल के एक नए संस्करण का सफल परीक्षण किया है।

लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के 34वें महानिदेशक बने है।

भारत की सानिया मिर्जा और उनकी चीनी जोड़ीदार झांग शुआई ने ओस्ट्रावा ओपन में महिला युगल का खिताब जीता है।

डॉ एमजी रामचंद्रन सेंट्रल या चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहला भारतीय रेलवे स्टेशन बन जाएगा, जिसे सौर पैनलों के माध्यम से 100% दिन की ऊर्जा मिलेगी।

"द बैटल ऑफ रेजांग ला" किसने लिखी है ? - कुलप्रीत यादव।
29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है।

भारत को अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के लिए बाहरी लेखा परीक्षक के रूप में चुना गया है।

हाल ही में किस देश ने 2 सितंबर से 17 सितंबर तक भूमध्य सागर में 21 देशों के साथ 'ब्राइट स्टार' बहुराष्ट्रीय संयुक्त सैन्य अभ्यास की मेजबानी की ? - मिस्र।

हाल ही में किस राज्य सरकार ने 100 करोड़ की लागत से फिल्म सिटी तैयार करने की घोषणा की है? - हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य उत्पाद कंपनी जायड्स वेलनेस के ने हाल ही में किस बॉलीवुड अभिनेत्री को अपने 'शुगर फ्री ब्रांड' का ब्रांड
एंबेसडर बनाया है ? - कैटरीना कैफ


30 सितंबर 2021 करेंट अफेयर्स

किस भारतीय मूल के ऑस्ट्रेलियाई नागरिक को ऑस्ट्रलिया सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया है? - हेमंत धनजी

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने हाल ही में किसे 'प्रेसीडेंट कलर अवार्ड' प्रदान किया है ? - आईएनएस हंस।

हाल ही में किस देश की सरकार ने जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को दूर करने के लिये एक नए मंत्रालय का गठन किया है ? - ग्रीस।

हाल ही में तमिलनाडु सरकार ने किस कवि और स्वतंत्रता सेनानी की पुण्यतिथि को महाकवि दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है ? - सुब्रमण्यम भारती।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 15 सितंबर 2021 को आपदा जोख़िम न्यूनीकरण और प्रबंधन के क्षेत्र में सहयोग पर किस देश के साथ समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी है? - इटली

हाल ही में मालदीव में भारत के नए उच्चायुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? - मुनु महावर।

तमिलनाडु सरकार ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं के आरक्षण को 30% से बढ़ाकर कितने प्रतिशत करने की घोषणा की है? - 40%।

हाल ही में किसे गांधी स्मृति और दर्शन समिति (GSDS) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है -  विजय गोयल।

हाल ही में पुर्तगाल के किस पूर्व राष्ट्रपति का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया? - जॉर्ज सैम्पियो।

'शाइनिंग सिख यूथ ऑफ इंडिया' नामक पुस्तक को किसने लिखा है ? - डॉ प्रभलीन सिंह।

हाल ही में हिन्दू यूनिवर्सिटी ऑफ अमेरिका ने किस अभिनेता को हिन्दू अध्ययन में डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की है?
- अनुपम खेर।

सीमा सड़क सुंगठन (BRO) ने सड़क निर्माण कंपनी (RCC) की कमान पहली बार किस महिला सैन्य कमांडर को सौंपी है ? - मेजर आइना

आम आदमी पार्टी ने किस राज्य में 'सेल्फी विद टेंपल' अभियान की शुरुआत की है? - उत्तराखंड

हाल ही में भारत सरकार ने पहली भारत-यूनाइटेड किंगडम कांसुलर वार्ता की मेजबानी की इस वार्ता में भारत का प्रतिनिधित्व किसने किया ? - देवेश उत्तम।

हाल ही किस अभिनेता को यूनाइटेड किंगडम की रॉयल नेवी में 'मानद कमांडर' पद पर नियुक्त कर सम्मान दिया गया है?
- डेनियल क्रेग

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के अध्ययन के मुताबिक, भारत किस साल तक औद्योगिक ट्रांस फैट-फ्री बन जायेगा? - 2022

हाल ही में तालिबान ने किसे संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान का नया राजदूत नियुक्त किया है ? - सुहैल शाहीन।

हाल ही में रक्षा मंत्रालय ने हैवी व्हीकल फैक्ट्री चेन्नई को भारतीय सेना के लिए कितने अर्जुन टैंक MK-1A का ऑर्डर दिया है? - 118

किस व्यक्ति को पंजाब का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है ? - अनिरुद्ध तिवारी।

हाल ही में किस देश ने 23 सितंबर, 2021 को सभी  क्रिप्टोकरेंसी लेनदेन को अवैध घोषित कर दिया ? - चीन

‎कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय (MCA) ने एक बार फिर कंपनी कानून समिति के कार्यकाल को एक वर्ष के लिए 16 सितंबर, 2022 तक बढ़ा दिया है। अध्यक्ष - कॉरपोरेट मामलों के सचिव राजेश वर्मा।

यूरोप को हराकर अमेरिका ने राइडर कप गोल्फ टूर्नामेंट जीता है।
अवीक सरकार प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) के फिर से अध्यक्ष बने है।

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल में एक टीम के खिलाफ 1,000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं। उन्होंने यह उपलब्धि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हासिल की है।

फुमियो किशिदा जापान के नए  प्रधानमंत्री बने है।

ICC ने T20 विश्व कप का थीम एंथम लॉन्च किया है। यह गीत बॉलीवुड संगीत निर्देशक अमित त्रिवेदी द्वारा रचित है।

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री, हरदीप सिंह पुरी ने स्वच्छ सर्वेक्षण का 7वां संस्करण लॉन्च किया है। शहरी क्षेत्रों में वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण का सातवां संस्करण, जिसके तहत पहली बार जिला रैंकिंग पेश की गई है।

भारत सरकार ने अरुणाचल प्रदेश में लोहित नदी की निचली पहुंच में ब्रह्मपुत्र पठार पर एक हिंदू तीर्थ स्थल 'परशुराम कुंड' के विकास के लिए काम शुरू कर दिया है। 
• 'तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक, विरासत संवर्धन अभियान पर राष्ट्रीय मिशन' (प्रशाद) भारत सरकार द्वारा पूर्ण वित्तीय सहायता के साथ 2014-15 में शुरू की गई एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है। 

सीके रंगनाथन को सितंबर 2022 में राष्ट्रीय प्रबंधन सम्मेलन आयोजित होने तक एक वर्ष की अवधि के लिए अखिल भारतीय प्रबंधन संघ (AIMA) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

हर साल 30 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस मनाया जाता है। 

उत्तर कोरिया ने आत्मरक्षा के लिए राष्ट्र की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए ह्वासोंग (Hwasong)-8 नामक एक नई हाइपरसोनिक मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

क्रिकेट में अब बैट्समैन नहीं, 'बैटर कहा जाएगा
क्रिकेट कानूनों की संरक्षक संस्था मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने क्रिकेट नियमों में बदलाव की घोषणा की। अब बैट्समैन की जगह 'बैटर' या 'बैटर्स' जैसे जेंडर न्यूट्रल शब्द
का इस्तेमाल किया जाएगा। यह नियम लागू हो गया है।

एशिया की पहली हाइब्रिड फ्लाइंग कार का उपयोग भारत में चिकित्सकीय उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 20,000 रन पूरे करने वाली महिला क्रिकेटर कौन हैं? - भारतीय क्रिकेटर मिताली राज।
 
के-9 वज्र होवित्जर तोप
लेह की बर्फीली पहाड़ियों के बाद के9 वज्र होवित्जर तोप अब राजस्थान की पश्चिमी सरहद की रक्षा भी करेगी।
• सप्त शक्ति कमांड के तहत एशिया की सबसे बड़ी ट्रेनिंग
नोड महाजन फील्ड फायरिंग रेंज (बीकानेर) में इसका अभ्यास किया गया है।
• दक्षिण कोरियाई होवित्जर के-9 थंडर का भारतीय संस्करण है के-9 वज।
• यह पूर्ण स्वदेशी एवं ऑटोमेटिक तोप है, जिसे एलएंडटी ने विकसित किया है। (दक्षिण कोरिया की हान्वा टेकविन से तकनीक लेकर)
• यह क्रू को रासायनिक हमलों से बचाने में सक्षम है।
• नवंबर 2018 में भारतीय सेना में पहली के-9 वज्र होवित्जर तोप शामिल की गई थी।

मर्सिडीज के ड्राइवर लुईस हैमिल्टन 100 रेस जीतने वाले पहले फार्मूला वन ड्राइवर बने है।

हर साल 23 सितंबर को हाइफा दिवस मनाया जाता है।
यह दिवस 23 सितंबर 1918 को हाइफा के युद्ध में भारतीय सैनिकों के बलिदान की याद में मनाया जाता है।

हाल ही महिला अधिकारों के लिए काम करने वाली कमला भसीन का निधन हो गया। उन्होंने 1976 से 2001 तक संयुक्त राष्ट्र के 'खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO)' के लिए काम किया।

गुजरात विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष कौन बनी हैं ? - निमाबेन आचार्य।
भारत के किसी भी राज्य की विधान सभा की पहली स्पीकर होने का गौरव शन्नों देवी के नाम है जो हरियाणा विधान सभा की स्पीकर बनी थी।

महिलाओं के बहुमत वाली संसद चुनने वाला पहला देश है? - आइसलैंड ने महिलाओं के बहुमत वाली यूरोप की पहली संसद को चुना है। इस बार की संसद में कुल 63 सांसद है जिसमें से 30 पुरुष और 33 महिलाएं हैं।

नजला बाउडेन रोमधने ट्यूनीशिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनेंगी।

स्विट्जरलैण्ड ने जनमत संग्रह के माध्यम से समलैंगिक नागरिक विवाह और उनके द्वारा बच्चे गोद लेने के अधिकार को सहमति दे दी है। नीदरलैण्ड समलैंगिक विवाह को सहमति देने वाला पहला देश था।

हाल ही में किस देश में एक ऐतिहासिक जनमत संग्रह में गर्भपात को वैध बनाने के पक्ष में मतदान किया गया ? -सैन मैरिनो

केंद्र सरकार ने मिड डे मील योजना का नाम प्रधानमंत्री पोषण योजना कर दिया है।

हाल ही में भारत सरकार ने आभासी माध्यम में पहली भारत-यूनाइटेड किंगडम कांसुलर वार्ता की मेजबानी की। इस वार्ता में भारत का प्रतिनिधित्व किसने किया ? - देवेश उत्तम।

हाल ही किस अभिनेता को यूनाइटेड किंगडम की रॉयल नेवी में 'मानद कमांडर' पद पर नियुक्त कर सम्मान दिया गया है? - डेनियल क्रेग

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के अध्ययन के मुताबिक, भारत किस साल तक औद्योगिक ट्रांस फैट-फ्री बन जायेगा? - 2022

हाल ही में तालिबान ने किसे संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान का नया राजदूत नियुक्त किया है ? - सुहैल शाहीन।

हाल ही में रक्षा मंत्रालय ने हैवी व्हीकल फैक्ट्री चेन्नई को भारतीय सेना के लिए कितने अर्जुन टैंक MK-1A का इसका ऑर्डर दिया है? - 118

किस व्यक्ति को पंजाब का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है ? - अनिरुद्ध तिवारी।

हाल ही में किस देश ने 23 सितंबर, 2021 को सभी क्रिप्टोकरेंसी लेनदेन को अवैध घोषित कर दिया है ? - चीन

किस राज्य के वन विभाग ने राज्य के पहले पामेटम का उद्घाटन किया? - उत्तराखंड।

हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के विकसित कितने विशेष गुणों वाली फसल किस्मों को राष्ट्र को समर्पित किया - 35

किस देश ने 24 सितंबर 2024 को कोरोना वायरस के खिलाफ कोविशील्ड वैक्सीन को मान्यता दी? - इटली

बैड बैंक
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 17 सितंबर, 2021 को नेशनल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (NARCL) के लिए 30,600 करोड़ रुपये की सरकारी गारंटी को मंजूरी दी, जिससे बैड बैंक (bad bank) के संचालन का मार्ग प्रशस्त हुआ।
• बैड बैंक के गठन के पीछे प्रमुख विचारों में से एक बैंकों की बैलेंस शीट पर दबाव कम करना है।
• बैड बैंक एक कॉर्पोरेट संरचना है, जो बैंकों की जोखिम भरी परिसंपत्तियों (खराब ऋण आदि) को अलग करती है। यह एक बैंक से गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) खरीदने के लिए स्थापित किया गया है, जिसकी कीमत बैड बैंक द्वारा ही निर्धारित की जाती है।
बैड बैंक या NARCL ऋण के लिए सहमत मूल्य का 15% नकद में भुगतान करेगा और शेष 85% सरकार द्वारा गारंटीकृत सुरक्षा प्राप्तियां (security receipts) होगी।
यदि बैड बैंक खराब ऋणों (bad loans) को बेचने में असमर्थ है, या उसे घाटे में बेचना है, तो सरकारी गारंटी लागू की जाएगी।
NARCL को हस्तांतरण के लिए बैंक बही से निकाले जा रहे खराब ऋणों का मूल्य लगभग 2 लाख करोड़ रुपये है। पहले चरण में करीब 90,000 करोड़ रुपये के खराब ऋण ट्रांसफर किए जायेंगे। 30,600 करोड़ रुपये की गारंटी 2 लाख करोड़ रुपये के पूरे पूल को कवर करेगी।

राष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्रण मिशन
2017 में संस्कृति मंत्रालय ने, राष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्रण मिशन (National Mission on Cultural Mapping) की शुरुआत की थी, जिसका संचालन अब इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA) को सौंप दिया गया है।

दूरसंचार क्षेत्र में सुधार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 15 सितंबर, 2021 को दूरसंचार क्षेत्र में कई ढाँचागत और प्रक्रिया सुधारों को मंजूरी दी है।
• गैर-दूरसंचार राजस्व को समायोजित सकल राजस्व (AGR) की परिभाषा से संभावित रूप से बाहर करने के लिए AGR परिभाषा को युक्तिसंगत बनाया गया है।
सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के लिए, कैबिनेट ने AGR फैसले से उत्पन्न होने वाले बकाया के वार्षिक भुगतान में 4 साल तक की मोहलत को मंजूरी दी है।
निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए, दूरसंचार क्षेत्र में स्वचालित मार्ग के तहत 100% प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) की अनुमति दी गई है।
स्पेक्ट्रम उपयोगकर्ता शुल्क को युक्तिसंगत बनाया गया है। ब्याज को मासिक के बजाय सालाना संयोजित किया जाएगा तथा जुर्माना और जुर्माने पर ब्याज को हटा दिया जाएगा।
भविष्य की नीलामी में स्पेक्ट्रम की अवधि 20 से बढ़ाकर 30 वर्ष कर दी गई है। स्पेक्ट्रम साझेदारी को प्रोत्साहित किया गया है।
प्रीपेड से पोस्टपेड और पोस्ट-पेड से प्री-पेड में बदलाव करने की केवाईसी प्रक्रिया को समाप्त कर दिया गया है।

जीएसटी दरों को युक्तिसंगत बनाने के लिए मंत्रियों का समूह गठित
वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) व्यवस्था के तहत कई कर दरों में सुधार हेतु, केंद्र सरकार ने सितंबर 2021 में जीएसटी दरों को युक्तिसंगत बनाने के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई के नेतृत्व में मंत्रियों के एक समूह का गठन किया है।
• वर्तमान में, जीएसटी व्यवस्था में शून्य, 5%, 12%, 18% और 28% की पांच व्यापक कर दर स्लैब हैं, कुछ सामानों पर 28% से अधिक उपकर और कीमती पत्थरों और हीरे जैसी वस्तुओं के लिए विशेष दरें हैं। .
बोम्मई के नेतृत्व में सात सदस्यीय समूह में पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री अमित मित्रा और केरल के वित्त मंत्री के.एन. बालगोपाल के साथ ही गोवा, बिहार, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के जीएसटी परिषद के सदस्य शामिल हैं।
मंत्रियों का समूह विशेष दरों सहित जीएसटी की मौजूदा दर स्लैब संरचना की समीक्षा करेगा और जीएसटी में एक सरल दर संरचना के लिए आवश्यक कर दर स्लैब के विलय सहित युक्तिकरण उपायों की सिफारिश करेगा।
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार को जीएसटी व्यवस्था सुधार पर एक अन्य 'मंत्रियों के एक समूह' का संयोजक बनाया गया है, जो कर चोरी को कम करने और करदाताओं के लिए अनुपालन को आसान बनाने के लिए आईटी टूल्स के संभावित इस्तेमाल की पहचान करेगा।

संयुक्त राष्ट्र इंटरनेट गवर्नेंस फोरम 2021 में भारत का प्रतिनिधित्व कौन करेगा ? - पूर्णिमा तिवारी।

SAVE WATER
 

Post a Comment

0 Comments