हाईबोडॉन्ट शार्क की नई विलुप्त प्रजाति
सितंबर 2021 में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की के शोधकर्ताओं ने राजस्थान के जैसलमेर बेसिन से 'हाईबोडॉन्ट शार्क' (hybodont shark) की एक नई विलुप्त प्रजाति की खोज की है।
इसका नाम 'स्ट्रोफोडस जैसलमेरेंसिस' (Strophodus jaisalmerensis) रखा गया है, और यह खोज महत्वपूर्ण है क्योंकि भारतीय उपमहाद्वीप से पहली बार 'जीनस स्ट्रोफोडस' की पहचान की गई है।
चंद्रयान-2:-
‘चंद्रयान-2’, भारत का चंद्रमा पर भेजा गया दूसरा मिशन था, जोकि चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट-लैंडिंग’ करने में विफल रहा।
इसे 22 जुलाई, 2019 को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से GSLV Mk-III द्वारा लॉन्च किया गया था।
• इसने चंद्रमा की सतह पर ‘क्रोमियम’ और ‘मैंगनीज’ जैसे खनिजों की मौजूदगी के संकेत दिए हैं।
• ‘इमेजिंग इंफ्रा-रेड स्पेक्ट्रोमीटर’ (IIRS) पेलोड ने चंद्र सतह पर हाइड्रॉक्सिल (Hydroxyl) और पानी-बर्फ (water-ice) के स्पष्ट संकेत दिए हैं।
• चंद्रयान-2 में लगे मास स्पेक्ट्रोमीटर 'चेस-2' ने पहली बार एक ध्रुवीय कक्षीय मंच से चंद्रमा के बाहरी वातावरण की आवेशहीन संरचना का अध्ययन किया है और चंद्रमा के मध्य और उच्च अक्षांशों पर ‘ऑर्गन-40’ की परिवर्तनशीलता का पता लगाया है।
28% प्रजातियां विलुप्त होने के कगार पर
सितंबर 2021 में इंटरनेशनल यूनियन फॉर द कंजर्वेशन ऑफ नेचर (आईयूसीएन) द्वारा अपनी उत्तरजीविता निगरानी (survival watchlist) सूची जारी की गई।
• मूल्यांकन की गई 1,38,374 प्रजातियों में से लगभग 28% अब हमेशा के लिए विलुप्त होने के कगार पर है।
• इंडोनेशिया के 'कोमोडो ड्रेगन' को "संकटग्रस्त" के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।
• दुनिया की सबसे बड़ी जीवित छिपकलियां में से एक 'कोमोडो ड्रेगन' केवल विश्व विरासत स्थल 'कोमोडो नेशनल पार्क' और उसके आसपास पाई जाती हैं।
बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने फुमज़िले म्लाम्बो-एंगकुका को ग्लोबल गोलकीपर अवार्ड 2021 देने की घोषणा की है।
सरकार ने भारत ऋण समाधान कंपनी लिमिटेड (India Debt Resolution Company Ltd - IDRCL) नाम से एक परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी (asset management company- AMC) की स्थापना की है। IDRCL अशोध्य ऋणों को साफ करने के लिए नेशनल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (NARCL) के साथ मिलकर काम करेगी।
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने स्कूल, प्रारंभिक बचपन, शिक्षक और वयस्क शिक्षा के लिए नए पाठ्यक्रम विकसित करने के लिए 12 सदस्यीय समिति का गठन किया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020 की मसौदा समिति के अध्यक्ष के कस्तूरीरंगन को ही इस समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।
राजीव बंसल को नागरिक उड्डयन मंत्रालय में सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।
• बंसल वर्तमान में एयर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं।
नगा शांति वार्ता के वार्ताकार आरएन रवि ने इस्तीफा दे दिया। हाल ही में आर एन रवि को तमिलनाडु का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल यूनियन ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर एक क्रेटर का नाम 'आर्कटिक' के खोजकर्ता मैथ्यू हेंसन के नाम पर रखा है।
26 सितंबर 2021 करेंट अफेयर्स
हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में बिटकॉइन के संस्थापक सातोशी नाकामोतो की प्रतिमा का अनावरण किया गया है।
अमिताव घोष की पुस्तक "जंगल नामा" को ऑडियोबुक के रूप में जारी किया गया है।
ओडिशा 24 नवंबर से 5 दिसंबर तक पुरुष हॉकी जूनियर विश्व कप की मेजबानी करेगा।
हर साल 25 सितंबर को विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया जाता है।
भारत में, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को चिह्नित करने के लिए हर साल 25 सितंबर को अंत्योदय दिवस मनाया जाता है।
• यह दिन 25 सितंबर 2014 को घोषित किया गया था और आधिकारिक तौर पर 2015 से मनाया जा रहा है।
हिमाचल प्रदेश में लाहौल और स्पीती जिले के काजा गांव में दुनिया के सबसे ऊंचे इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया गया है।
Apple के सह-संस्थापक स्टीव वोज्नियाक ने 'प्राइवेटर स्पेस' नामक एक नया स्पेस स्टार्ट-अप लॉन्च किया है।
• वोज्नियाक ने 1976 में स्टीव जॉब्स और व्यवसायी रोनाल्ड वेन के साथ ऐप्पल कंप्यूटर की सह-स्थापना की थी।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने यूनाइटेड किंगडम के पूर्व प्रधान मंत्री गॉर्डन ब्राउन को वैश्विक स्वास्थ्य वित्तपोषण के लिए WHO का राजदूत नियुक्त किया है।
चर्चित पुस्तकें
"द लॉन्ग गेम: हाउ द चाइनीज नेगोशिएट विद इंडिया" - विजय गोखले।
"द फ्रैक्चरर्ड हिमालय" - निरुपमा राव।
27 सितंबर 2021 करेंट अफेयर्स
सेलाइन गार्गल आरटी-पीसीआर तकनीक
नागपुर स्थित राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (NEERI) ने स्वदेशी रूप से विकसित ‘सेलाइन गार्गल (नमक घोल के गरारे) आरटी-पीसीआर तकनीक’ की जानकारी 11 सितंबर, 2021 को एमएसएमई मंत्रालय को हस्तांतरित की।
• इस तकनीक का उपयोग कोविड-19 नमूनों के परीक्षण के लिए किया जाता है।
एनसीआरबी : भारत में अपराध रिपोर्ट 2020
सितंबर 2021 में राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) द्वारा प्रकाशित 'भारत में अपराध रिपोर्ट 2020' के अनुसार देश में 2019 की तुलना में 2020 में मुख्य रूप से कोविड-19 मानदंडों के उल्लंघन के कारण मामलों के पंजीकरण में 28% की वृद्धि हुई है।
• राजस्थान दुष्कर्म के मामले में पहले स्थान पर है।
अकाउंट एग्रीगेटर नेटवर्क
2 सितंबर, 2021 को भारतीय स्टेट बैंक सहित भारत के आठ प्रमुख बैंक अकाउंट एग्रीगेटर (Account Aggregator) नेटवर्क में शामिल हो गए, जिससे ग्राहक आसानी से अपने वित्तीय डेटा को एक्सेस करने और साझा करने में सक्षम हो सकेंगे।
• अकाउंट एग्रीगेटर एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी है, जो एक अनुबंध के तहत, अपने ग्राहक से संबंधित वित्तीय जानकारी को सुरक्षित और डिजिटल रूप में अकाउंट एग्रीगेटर में शामिल किसी अन्य विनियमित वित्तीय संस्थान के साथ साझा करने में मदद करती है।
ग्राहक की सहमति के बिना डेटा को साझा नहीं किया जा सकता है।
अकाउंट एग्रीगेटर डेटा देख नहीं सकते हैं; अकाउंट एग्रीगेटर डेटा को कूटभाषा (Encryption) द्वारा साझा करता है और केवल प्राप्तकर्ता द्वारा इसे समझा (Decrypt) जा सकता है।
अकाउंट एग्रीगेटर के लिए लाइसेंस आरबीआई द्वारा जारी किया जाता है।
15 सितंबर 2021 को संयुक्त राष्ट्र के व्यापार और विकास सम्मेलन (UNCTAD) द्वारा जारी 'अंकटाड व्यापार और विकास रिपोर्ट 2021' के अनुसार, 2021 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 7.2% रहने का अनुमान है।
• रिपोर्ट के अनुसार भारत 2022 में 6.7% की आर्थिक वृद्धि दर्ज करेगा। भारत अगले साल दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा।
भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण ने अपने नए प्रकाशन 'पादप प्रजातियों की खोज 2020' (Plant Discoveries 2020) में देश की वनस्पतियों में 267 नई प्रजातियां शामिल की हैं।भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण ने अपने नए प्रकाशन 'पादप प्रजातियों की खोज 2020' में देश की वनस्पतियों में 267 नई प्रजातियां शामिल की हैं।
आर्कटिक पर्माफ्रॉस्ट पर ग्लोबल वार्मिंग का प्रभाव
अगस्त 2021 में आईपीसीसी की नवीनतम आकलन रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि ग्लोबल वार्मिंग बढ़ने से आर्कटिक पर्माफ्रॉस्ट (Arctic permafrost) में कमी आएगी और जमीन के विगलन (thawing) से मीथेन और कार्बन डाइ-ऑक्साइड जैसी ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन की सम्भावना है।
• पर्माफ्रॉस्ट को ऐसी भूमि (मिट्टी, चट्टान और किसी भी शामिल बर्फ या कार्बनिक पदार्थ) के रूप में परिभाषित किया गया है, जो लगातार कम से कम दो वर्षों तक शून्य डिग्री सेल्सियस पर या उससे नीचे रहता है।
• पर्माफ्रॉस्ट दुनिया के लगभग 15% भूमि क्षेत्र को कवर करता है।
भारतीय सेना 26 से 29 सितंबर तक कोलकाता में "विजय सांस्कृतिक महोत्सव" का आयोजन कर रही है।
हर साल 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है।
हाल ही प्रसिद्ध महिला अधिकार कार्यकर्ता और लेखिका कमला भसीन का निधन हो गया।
संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 26 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय परमाणु हथियार उन्मूलन दिवस मनाया जाता है।
इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एनवायरनमेंटल हेल्थ (IFEH) ने हर साल 26 सितंबर को विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस मनाने की घोषणा की।
हाल ही प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 76वें सत्र को संबोधित किया।
SAVE WATER
0 Comments