आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

21 सितंबर 2021 करेंट अफेयर्स। 20 सितंबर 2021 करेंट अफेयर्स। 19 सितंबर 2021 करेंट अफेयर्स

 Current Affairs 2021


19 सितंबर 2021 करेंट अफेयर्स 

भूपेंद्र पटेल बने गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री
• 13 सितंबर को पाटीदार समुदाय से आने वाले भूपेंद्र पटेल गुजरात के नए मुख्यमंत्री बने। वे 2017 में पहली बार विधानसभा सदस्य बने है। उनका निर्वाचन क्षेत्र घाटलोडिया है।

पूर्व कप्तान रमीज राजा पाकिस्तान क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष बने है।

लूना-2 
14 सितंबर 1959 को सोवियत संघ के अंतरिक्ष यान लूना-2 की चंद्रमा पर लैंडिंग हुई। चांद पर पहुंचने वाली यह मानव निर्मित पहली वस्तु थी। 

सितंबर 2021 में सिंगापुर सरकार ने हाथी दांत और उससे बनी सामग्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया।

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने घोषणा की है कि वह यूएई में 17 अक्टूबर से होने वाले टी-20 विश्व कप के बाद टी-20 फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ देंगे।

उत्तर कोरिया ने पहली बार ट्रेन को लांच पैड की तरह इस्तेमाल करके बैलेस्टिक मिसाइल लांच की हैं।

विश्व बैंक ने कारोबारी सुगमता रिपोर्ट (इज ऑफ डूइंग बिजनेस रिपोर्ट) बंद करने की घोषणा की है।

पहला भारतीय सौर मिशन आदित्य एल-1 अगले साल मार्च में लॉन्च होने की संभावना है।

नागालैंड की राजधानी कोहिमा में नागालैंड का पहला और भारत का 61वां सॉफ्टवेयर प्रौद्योगिकी पार्क केंद्र खुला है।

राष्ट्रीय परीक्षण शाला की स्थापना दक्षिण कलकत्ता के अलीपुर में वर्ष 1912 में हुई थी।

चीन ने 20 अगस्त, 2021 को व्यावसायिक कम्पनियों को संवेदनशील निजी डेटा एकत्र करने से रोकने के उद्देश्य से एक व्यापक नया ऑनलाइन निजता कानून पारित किया।

अगस्त 2021 में शोधकर्ताओं ने दक्षिणी केरल के पश्चिमी घाट क्षेत्र और इडुक्की जिले में जंगली गुलमेहंदी / बालसम (balsam) पौधे की तीन नई प्रजातियों की पहचान की।
बाल्समिनेसी कुल की 'इम्पेतिन्स' (Impatiens) वंश की इन गुलमेहंदी की प्रजातियो नाम पूर्व मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंदन और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के.के. शैलजा के नाम पर किया गया है।
1.'इम्पेतिन्स अच्युदानंदानी' 
2.'इम्पेतिन्स शैलजा' 
3. 'इम्पेतिन्स डैनी' - जवाहरलाल नेहरू उष्णकटिबंधीय वनस्पति उद्यान और अनुसंधान संस्थान, तिरुवनंतपुरम के वैज्ञानिक मैथ्यू डैन के नाम पर‌।


20 सितंबर 2021 करेंट अफेयर्स 

चरणजीत सिंह चन्नी
• पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री बनेंगे।
• वह रामदासिया दलित सिख समुदाय से हैं।
• चमकौर साहिब सीट से विधायक है।

पंकज आडवाणी ने एशियन स्नूकर चैंपियनशिप 2021 जीती है।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिखों के नौवें गुरु, गुरु तेग बहादुर की 400 वीं जयंती के उपलक्ष्य में नई दिल्ली में 'शाइनिंग सिख यूथ ऑफ इंडिया' नामक पुस्तक का विमोचन किया है।

LIC ने 'प्रगति' मोबाइल ऐप लॉन्च किया है।

मणिपुर की सिराराखोंग मिर्च और तामेंगलोंग ऑरेंज को GI टैग मिला
मणिपुर के दो प्रसिद्ध उत्पाद, हाथी मिर्च और तामेंगलोंग मैंडरिन ऑरेंज (Tamenglong mandarin orange) को GI टैग दिया गया है।
• हाथी मिर्च मणिपुर के उखरुल जिले में पाई जाती है।

सिक्किम सरकार ने 'कूपर महसीर' को राज्य मछली घोषित किया है।
स्थानीय नाम -'कैटली' 
वैज्ञानिक नाम - निओलिसोचिअस हेक्सागोनोलेपिस।

कानून और न्याय मंत्रालय के तहत न्याय विभाग ने टेली-लॉ (Tele-Law) के तहत बड़े पैमाने पर पंजीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए "एक पहल" अभियान शुरू किया है। एक पहल अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पूरे देश में चलेगा।

फिनो पेमेंट्स बैंक (FPBL) ने अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपना पहला ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।

हरमिलन कौर बैंस ने राष्ट्रीय स्तर पर 1500 मीटर दौड़ में नया रिकॉर्ड बनाया है।


21 सितंबर 2021 करेंट अफेयर्स 

हाल ही ऑपरेशन ब्लू फ्रीडम के तहत देश के 8 दिव्यांगों ने दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र सियाचिन (15,632 फीट) पर स्थित कुमार पोस्ट पर पहुंचकर विश्व रिकॉर्ड बनाया।

हाल ही एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने चीफ जैवलिन कोच युवे हॉन को हटा दिया।

हाल ही दुनिया का सबसे बड़ा मालवाहक जहाज एवर एस अपनी पहली यात्रा पर निकला है।

सैंट किटस एंड नेविस पैट्रियट्स ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) का खिताब जीता है।

उड़िया साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार मनोरमा महापात्रा का निधन हो गया।

इसरो और CBSE के सहयोग से नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन ने पूरे भारत में स्कूली छात्रों के लिए 'स्पेस चैलेंज (Space Challenge)' शुरू किया है।

IRCTC द्वारा भारत का पहला स्वदेशी क्रूज़ लाइनर लॉन्च किया गया है।

भारत के राजा ऋत्विक 70वें ग्रैंडमास्टर बने है।
21 सितंबर : अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस।

20 से 26 सितंबर : अंतर्राष्ट्रीय बधिर सप्ताह 2021
हर साल, सितंबर के आखिरी रविवार को समाप्त होने वाले पूरे सप्ताह को बधिरों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के रूप में मनाया जाता है। 

विश्व बौद्धिक संपदा संगठन द्वारा जारी ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2021 में भारत को 46वां स्थान मिला है।

ईरान शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का 9वां सदस्य बना
ताजिकिस्तान के दुशांबे में SCO नेताओं के 21वें शिखर सम्मेलन में ईरान को पूर्ण सदस्य के रूप में स्वीकार किया गया।
• SCO के सदस्य - चीन, रूस, ताजिकिस्तान, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान, भारत, पाकिस्तान और ईरान।

प्रसिद्ध पद्मश्री पुरस्कार विजेता खगोल भौतिकीविद् तनु पद्मनाभन का निधन हो गया।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments