आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

12 सितंबर 2021 करेंट अफेयर्स। 11 सितंबर 2021 करेंट अफेयर्स। 10 सितंबर 2021 करेंट अफेयर्स

 Current Affairs 2021


10 सितंबर 2021 करेंट अफेयर्स 

बेसिल कैलमेट गुएरिन वैक्सीन 
हाल ही बेसिल कैलमेट गुएरिन (बीसीजी) ने 100वां वर्ष पूरे कर लिए हैं। वैक्सीन तपेदिक टीबी के लिए उपलब्ध एक मात्र वैक्सीन है। टीबी माइक्रोबेक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस नामक जीवाणु के कारण होता है।

भारत और डेनमार्क ने 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ऑन ऑफशोर विंड' लॉन्च किया है।
नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने 2030 तक अपतटीय पवन ऊर्जा परियोजनाओं में 30 गीगावाट (GW) जोड़ने का लक्ष्य रखा है।

रीन्यू पावर ने राजस्थान के जैसलमेर ज़िले में 250 मेगावाट की सौर परियोजना शुरू की है।
यह इंटरस्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम (ISTS) सौर उत्पादन परियोजना, SECI-3 है।
इस परियोजना की कुल उत्पादन क्षमता 300 मेगावाट है।

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) अनुसंधान एवं विकास केंद्र, हैदराबाद में भारत के पहले स्वदेशी उच्च राख कोयला गैसीकरण आधारित मेथनॉल उत्पादन संयंत्र (High Ash Coal Gasification Based Methanol Production Plant) का उद्घाटन किया है।

किलाउआ ज्वालामुखी:- यह एक सक्रिय ज्वालामुखी है, जो हवाई द्वीप पर 'हवाई ज्वालामुखी राष्ट्रीय उद्यान' के भीतर स्थित है।

गुजरात सरकार ने वतन प्रेम योजना शुरू की है।

टाटा AIA लाइफ ने नीरज चोपड़ा को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

केंद्र सरकार ने GS पन्नू को आयकर अपीलीय अधिकरण (ITAT) का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

हर साल 10 सितंबर को World Suicide Prevention Day यानि दुनिया भर में आत्महत्याओं को रोकने का दिन मनाया जाता है।

बैंक ऑफ बड़ौदा ने 'BOB वर्ल्ड' नाम से अपना नया डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की घोषणा की है।

शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी NIRF इंडिया रैंकिंग 2021 में IIT मद्रास ने अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है।***

राष्ट्रीय राजमार्ग पर आपातकालीन लैंडिंग सुविधा 
9 सितंबर को केंद्रीय रक्षा मंत्री, राजनाथ सिंह और केंद्रीय राजमार्ग मंत्री, नितिन गडकरी ने राजस्थान के एक राष्ट्रीय राजमार्ग पर आपातकालीन लैंडिंग सुविधा का उद्घाटन किया। इस आपातकालीन लैंडिंग सुविधा का निर्माण राजस्थान के बाड़मेर में राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 925A के सट्टा-गंधव खंड पर किया गया है। यह पहला मौका है जब भारतीय वायुसेना के विमान की आपात लैंडिंग के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-925) का इस्तेमाल किया जाएगा। भारतमाला परियोजना के तहत इस परियोजना की लागत ₹765.52 करोड़ है।
लैंडिंग सुविधा, दो लेन के गगरिया-भाखासर तथा सट्टा-गंधव सेक्शन का हिस्सा है, जिसकी भारतमाला परियोजना के तहत कुल लंबाई 196.97 किमी. है।
• भारत इसके अलावा, 19 अन्य स्थानों पर इमरजेंसी लैंडिंग सुविधाओं का विकास करेगा।
इन स्थानों में राजस्थान में फलोदी - जैसलमेर रोड और बाड़मेर - जैसलमेर रोड, पश्चिम बंगाल में खड़गपुर बालासोर रोड आदि शामिल हैं।

वर्ष 2020 से 9 सितंबर को विश्व EV दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। (इलेक्ट्रिक वाहन)

राज्यों के नए राज्यपाल
• लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (उत्तराखंड)
• बनवारीलाल पुरोहित (पंजाब)
• आरएन रवि (तमिलनाडु)
• असम के राज्यपाल जगदीश मुखी को नागालैंड का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

क्यूबा घरेलू वैक्सीन का उपयोग करके दो साल की उम्र से अधिक बच्चों को COVID-19 के खिलाफ टीका लगाने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।

निर्लेप सिंह राय नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड के नए अध्यक्ष बने है।


11 सितंबर 2021 करेंट अफेयर्स

17 अक्टूबर से 14 नवंबर 2021 तक होने वाले टी20 विश्वकप के लिए पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय टीम का मेंटर नियुक्त किया गया है।

गोल्डन रॉक वर्कशॉप, तिरूचिरापल्ली ने बेस्ट एनर्जी एफ्फिसेंट यूनिट अवार्ड जीता है।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 13वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता की।

चीन ने नए पृथ्वी अवलोकन उपग्रह “Gaofen-5 02” को सफलतापूर्वक लॉन्च किया है।

इसरो का GISAT-I है ? -  पृथ्वी अवलोकन उपग्रह।
इसरो का  जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल-F10 EOS-03 मिशन अथवा GISAT-1 मिशन अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में असफल हो गया है। इस पृथ्वी अवलोकन उपग्रह-03 (Earth Observation Satellite-03) को 12 अगस्त 2021 को  लॉन्च किया किया गया।

आइसलैंड में हवा से कार्बन सोखने वाला दुनिया का सबसे बड़ा संयंत्र शुरू हुआ हैं। इस संयंत्र का नाम ओर्का (Orca) है, जिसका अर्थ ऊर्जा होता है। यह प्रति वर्ष 4,000 टन तक कार्बन डाइऑक्साइड सोख लेगा।

राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन ने नौला फाउंडेशन के सहयोग से 9 सितंबर, 2021 को हिमालय दिवस का आयोजन किया। 
• हिमालय दिवस हर साल 9 सितंबर को उत्तराखंड राज्य में मनाया जाता है।

भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG), जीसी मुर्मू को 2024 से 2027 तक तीन साल की अवधि के लिए एशियाई सर्वोच्च लेखा परीक्षा संस्थानों की असेम्बली के अध्यक्ष बने हैं।

अल साल्वाडोर बिटकॉइन को राष्ट्रीय मुद्रा के रूप में अपनाने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।


12 सितंबर 2021 करेंट अफेयर्स 

11 सितंबर को गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राज्यपाल आचार्य देवव्रत को अपना इस्तीफा सौंपा। 

इकबाल सिंह लालपुरा राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष बने है।

उदय भाटिया की नई बुक:- "बुलेट्स ओवर बॉम्बे: सत्या एंड द हिंदी फिल्म गैंगस्टर"।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रसिद्ध कवि श्रीमती धीरा खंडेलवाल द्वारा संकलित पुस्तक 'हरियाणा एनवायरनमेंट एंड पोल्यूशन कोड' का विमोचन किया है। 

भारत-ऑस्ट्रेलिया पहली टू प्लस टू वार्ता
• 11 सितंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहली टू प्लस टू वार्ता आयोजित की गई। टू प्लस टू वार्ता में दोनों देशों के विदेश और रक्षा मंत्री भाग लेते हैं।
• भारत इसी प्रकार की टू प्लस टू वार्ता जापान और अमेरिका के साथ भी करता है।

दिल्ली में पहला सोलर माइक्रो ग्रिड स्थापित किया गया है बिजली आपूर्ति बाधित होने पर सोलर माइक्रो ग्रिड से उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाएगी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री कृष्ण जन्मस्थान (मथुरा) के आसपास का 10 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र तीर्थ स्थल घोषित कर दिया है।

चौथा राष्ट्रीय पोषण माह (सितंबर)
2021 का विषय: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने चार साप्ताहिक विषय के साथ पूरे महीने में गतिविधियों की एक शृंखला की योजना बनाई है।
वृक्षारोपण गतिविधि ‘पोषण वाटिका’ (1 से 7 सितंबर तक), पोषण के लिए योग और आयुष (8 से 15 सितंबर तक), अधिक बोझ वाले जिलों के आंगनवाड़ी लाभार्थियों को ‘क्षेत्रीय पोषण किट’ (16 से 23 सितंबर तक) तथा ‘गंभीर रूप से तीव्र कुपोषित बच्चों की पहचान और पौष्टिक भोजन का वितरण’ (24 से 30 सितंबर तक)।
• हर साल सितंबर माह को ‘पोषण माह’ के रूप में मनाया जाता है। 
• 8 मार्च, 2018 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजस्थान के झुंझुनू से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ‘पोषण’ अभियान शुरू किया गया था।

भारत में तीन नए हीटवेव हॉटस्पॉट
7 सितंबर, 2021 को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अनुसार 'इंटरनेशनल जर्नल ऑफ क्लाइमेटोलॉजी' पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार भारत में तीन नए हीटवेव (ग्रीष्म लहर) हॉटस्पॉट ने बड़ी आबादी को तत्काल स्वास्थ्य जोखिम में डाल दिया है।
• भारत के उत्तर-पश्चिमी, मध्य और उससे आगे दक्षिण-मध्य क्षेत्र पिछली आधी सदी में तीव्र हीटवेव घटनाओं के नए हॉटस्पॉट हैं।
हीट वेव असामान्य रूप से उच्च तापमान की अवधि है, जो सामान्य अधिकतम तापमान से अधिक है, जो भारत के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में गर्मी के मौसम के दौरान होती है।

पंजशीर घाटी
तालिबान का पंजशीर को छोड़कर लगभग पूरे अफगानिस्तान पर नियंत्रण हो गया है। देश के उत्तर-पूर्व में स्थित प्रांत में, अहमद शाह मसूद ('पंजशीर का शेर' के नाम से प्रसिद्ध) का 32 वर्षीय बेटा अहमद मसूद तालिबान के खिलाफ नए प्रतिरोध का नेतृत्व कर रहा है।
काबुल से 150 किमी. उत्तर में स्थित, पंजशीर घाटी हिंदू कुश पर्वत शृंखला के पास है। इसे पंजशीर नदी विभाजित करती है और यह उत्तर में पंजशीर की पहाड़ियों और दक्षिण में कुहेस्तान की पहाड़ियों से घिरा है। पहाड़ की चोटियाँ साल भर बर्फ से ढकी रहती हैं।
इस घाटी का दुर्गम इलाका आक्रमणकारियों के लिए चुनौतीपूर्ण है।
पहले पंजशीर परवान प्रांत का हिस्सा था। 2004 में, घाटी और आसपास का क्षेत्र एक स्वतंत्र प्रांत बन गया।
पंजशीर में लगभग 1,50,000 लोग रह रहे हैं, जिनमें से अधिकांश ताजिक मूल के हैं।

स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2021
जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने 9 सितंबर, 2021 को ‘पेयजल और स्वच्छता विभाग’ की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) चरण-II के तहत ‘स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2021’ का शुभारंभ किया।
• पेयजल और स्वच्छता विभाग देश भर के गांवों में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण (SSG) 2021 संचालित करेगा।
• स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण के हिस्से के रूप में देशभर के 698 जिलों के 17,475 गांवों को कवर किया जाएगा।
स्वच्छ भारत मिशन चरण II कार्यक्रम के अनुरूप, स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2021 गांवों में ओडीएफ स्थिरता और ओडीएफ प्लस के कार्यान्वयन का आकलन करने पर ध्यान केंद्रित करेगा।
2021 के सर्वेक्षण में कई नए तत्व शामिल हैं - ठोस, तरल, प्लास्टिक अपशिष्ट और मल कीचड़ प्रबंधन व्यवस्था का आकलन, मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता तथा मासिक धर्म अपशिष्ट प्रबंधन और निपटान व्यवस्था।
SSG 2021 के विभिन्न तत्वों का भारांक निम्न है-
सार्वजनिक स्थानों सहित गांवों में स्वच्छता का प्रत्यक्ष निरीक्षण (30%);
आम नागरिकों की प्रतिक्रिया सहित नागरिकों की प्रतिक्रिया (35%;
स्वच्छता संबंधी मापदंडों पर सेवा स्तर की प्रगति (35%)

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments