आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

खेलकूद करेंट अफेयर्स जुलाई 2021

    खेल करंट अफेयर्स


खेलकूद करेंट अफेयर्स जुलाई 2021

Sports current affairs 2021. 

भारत की राही सरनोबत ने ISSF शूटिंग विश्व कप में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।

भारतीय मूल के अमेरिकी अभिमन्यु मिश्रा (उम्र 12 साल) दुनिया के सबसे कम उम्र के शतरंज ग्रैंडमास्टर बन गए हैं।

भारतीय पहलवान सुमित मलिक पर डोपिंग के कारण दो साल का प्रतिबंध लगाया गया है।

नॉर्वे के कार्स्टन वारहोल्म ने पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ में विश्व रिकॉर्ड बनाया है। (46.70 सेकंड में पूरी की)

इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 1000 विकेट पूरे कर लिए हैं।

टोक्यो ओलंपिक खेलों में भारतीय ध्वजवाहक
छह बार की विश्व चैंपियन और लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज एमसी मेरीकॉम और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह 23 जुलाई से टोक्यो में शुरू होने वाले ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में भारतीय ध्वजवाहक होंगे। इन खेलों में भारत की तरफ से पदक के सबसे बड़े दावेदारों में से एक पहलवान बजरंग पूनिया 8 अगस्त को समापन समारोह में भारतीय ध्वजवाहक की भूमिका निभाएंगे।

पैरा हाई-जम्पर मरियप्पन थंगावेलु (तमिलनाडु) को 24 अगस्त से शुरू होने वाले टोक्यो पैरालिंपिक खेलों के लिए भारतीय दल का ध्वजवाहक चुना गया है।
थंगावेलु को पिछले साल देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार, राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया गया था।

टोक्यो ओलंपिक के लिए डायरेक्ट क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय तैराक बने हैं ? - सजन प्रकाश

सर्बिया के नोवाक जोकोविच चारों ग्रैंडस्लैम में 75 से अधिक मैच जीतने वाले पहले टेनिस खिलाड़ी बने है।

भारतीय कप्तान मिताली राज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर बनी है।

मिताली राज आठवीं बार दुनिया की नंबर एक महिला क्रिकेटर बनी है।

युवा मामले और खेल मंत्रालय ने भारत में किकबॉक्सिंग खेल के प्रचार और विकास के लिए WAKO इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन को राष्ट्रीय खेल महासंघ (NSF) के रूप में मान्यता देने का निर्णय लिया है।

भारत की मिताली राज अंतर्राष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में  सबसे सफल महिला कप्तान बनी है।

टोक्यो पैरालंपिक में चार भारतीय तीरंदाज भाग लेंगे।
1. हरविंदर सिंह (हरियाणा) 2. राकेश कुमार (J&K)
3. श्याम सुंदर (राजस्थान)  4. विवेक चिकारा (UP)

अफ्रीकी-अमेरिकी जैला एवांट गार्डे ने 2021 स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी प्रतियोगिता जीती है।

हाल ही ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली भारत की पहली महिला तैराक बनी है ? - माना पटेल

हाल ही हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोसे की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

विंबलडन 2021
• विजेता - नोवाक जोकोविच (पुरुष वर्ग)
नोवाक जोकोविक ने फाइनल मुकाबले में इटली के युवा खिलाड़ी मेटेयो बेरेटिनी को 6-7 (4-7), 6-4, 6-4, 6-3 से हराकर खिताब जीता।
• महिला वर्ग की विजेता - एश्ले बार्टी (ऑस्ट्रेलिया)

बांग्लादेश के बल्लेबाज महमुदुल्लाह ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है।

अर्जेंटीना का नेतृत्व करने वाले लियोनेल मेस्सी ने नेमार के ब्राजील को 1-0 से हराकर कोपा अमेरिका फाइनल मैच जीता। इस जीत के साथ लियोनेल मेस्सी ने अपनी पहली बड़ी अंतरराष्ट्रीय ट्रॉफी हासिल कर ली है।

भारतीय-अमेरिकी समीर बनर्जी ने विंबलडन जूनियर पुरुष चैंपियनशिप 2021 का खिताब जीता है। 

ICC प्लेयर ऑफ द मंथ (जून)
• पुरुष विजेता - डेव्हन कॉनवे (न्यूजीलैंड)
• महिला विजेता - सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड)

कोविड -19 महामारी की संभावित तीसरी लहर के कारण हरियाणा के पंचकुला में प्रस्तावित चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 का आयोजन अब फरवरी 2022 में किया जाएगा।
• पहले यह आयोजन नवंबर 2021 में प्रस्तावित था।

इंग्लैंड को 3-2 से हराकर इटली ने दूसरी बार यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप (EURO 2020) का खिताब जीता है।

मंगोलिया, ताजिकिस्तान और स्विजरलैंड ICC के नए सदस्य बने है।‌ अब आईसीसी के कुल 106 सदस्य हो गए हैं।

पाकिस्तान के बाबर आजम 14 वनडे शतक बनाने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बने है।

दीपक काबरा ओलंपिक खेलों की जिम्नास्टिक प्रतियोगिता को जज करने के लिए चुने जाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

भारत 2026 में विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा।

पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने यूरो 2020 गोल्डन बूट जीता है। उन्होंने टूर्नामेंट में सर्वाधिक 5 गोल किए।

2032 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों का आयोजन ब्रिस्बेन शहर (ऑस्ट्रेलिया) में किया जाएगा।

मध्य प्रदेश की निशानेबाज रुबीना फ्रांसिस ने पेरू में चल रहे पैरा स्पोर्ट कप में विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता है।

भारत के सीनियर डिफेंडर, संदेश झिंगन AIFF पुरुष फुटबॉलर ऑफ द ईयर 2020-21 बने है।

स्पार्कसेन ट्रॉफी शतरंज टूर्नामेंट किसने जीता है ? - भारतीय ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद ने।

नंगंगोम बाला देवी को अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) की महिला फुटबॉलर ऑफ द ईयर 2020-21 के रूप में नामित किया गया है। 

मीराबाई चानू ने जीता रजत पदक
भारतीय महिला भारोत्तोलन खिलाड़ी मीराबाई चानू ने 49 किलोग्राम कैटेगिरी में सिल्वर मेडल जीता है।
• मीराबाई चानू टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी है।
• मीराबाई चानू मणिपुर राज्य से है।
इनको राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड मिल चुका है।
• मीरा बाई चानू, कर्णम मल्लेश्वरी के बाद दूसरी भारतीय है, जिन्होंने भारोत्तोलन में पदक जीता है।
गौरतलब है कि कर्णम मल्लेश्वरी ने वर्ष 2000 के सिडनी ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था।

जापान के यूटो होरिगोमे ने स्केटबोर्डिंग में पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता है।
जापान की मोमिजी निशिया ने ओलंपिक में पहली बार शामिल हुई स्केटबोर्डिंग प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। वह 13 वर्ष 330 दिन की है।

असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्वा सरमा ने अब से असम के सभी राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं के लिए नौकरी की घोषणा की है। उन्होंने असम के लिए अब तक राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले सभी लोगों को राज्य सरकार द्वारा खेल पेंशन देने की भी घोषणा की है।

हाल ही 1956 में अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने महान भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी नंदू नाटेकर  का निधन हो गया। 
वह 1961 में स्थापित पहले अर्जुन पुरस्कार के विजेता थे।

कैडेट विश्व चैंपियनशिप 2021 में अमन गुलिया और सागर जगलाल ने कौन सा पदक जीता है ? - स्वर्ण पदक।

भारतीय पहलवान प्रिया मलिक ने बुडापेस्ट, हंगरी में 2021 विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। (73 किग्रा भार वर्ग में)

महिला एशियाई फुटबॉल कप 2022 मुंबई और पुणे में आयोजित किया जाएगा।

टोक्यो ओलंपिक 2020 की जानकारी पर अलग पोस्ट बनाई गई है।
DevEduNotes.com का खेल जगत वाला सेक्शन देखें।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments