आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

खेलकूद करेंट अफेयर्स अगस्त 2021

 
खेल करेंट अफेयर्स


खेलकूद करेंट अफेयर्स अगस्त 2021

Sports current affairs 2021. 

वंतिका अग्रवाल ने राष्ट्रीय महिला ऑनलाइन शतरंज का खिताब जीता है।

श्रीलंकाई ऑलराउंडर इसुरु उडाना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है।

दुनिया की दूसरी सबसे तेज महिला धावक
जमैका की एलेना थॉम्पसन हेरा दुनिया की दूसरी सबसे तेज महिला धावक बन गई है। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में महिलाओं की 100 मीटर फर्राटा दौड़ में स्वर्ण पदक जीता है।

ऑस्ट्रेलिया की एमा मैक्कियोन एक ओलंपिक में 7 पदक जीतने वाली पहली महिला तैराक बनी है।

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री, अनुराग ठाकुर ने पैरालंपिक थीम सॉन्ग "कर दे कमाल तू" लॉन्च किया है।

भारतीय पैरालंपिक दल के लिए थीम सॉन्ग 'कर दे कमाल तू' को किसने लिखा है ? - संजीव सिंह।

19 वर्षीय पाकिस्तानी पर्वतारोही शेहरोज़ काशिफ़ दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची चोटी K2 के शिखर पर पहुंचने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के व्यक्ति बन गए हैं।

स्वतंत्रता दिवस 2021 के अवसर पर भारतीय ओलंपिक दल को विशेष अतिथि के रुप में आमंत्रित किया जाएगा।

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार
राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कर दिया गया है।
• राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार भारतीय खेलों का
सर्वोच्च पुरस्कार है। सरकार ने 1991-92 में इस पुरस्कार की शुरुआत की थी। इसे जीतने वाले खिलाड़ी को प्रशस्ति पत्र, अवॉर्ड और 25 लाख रुपए की राशि दी जाती है।
• सबसे पहला खेल रत्न पुरस्कार ग्रैंड मास्टर विश्वनाथन आनंद को दिया गया था।
• अब तक 45 लोगों को ये अवॉर्ड दिया जा चुका है। हाल में क्रिकेटर रोहित शर्मा, पैरालंपियन हाई जम्पर मरियप्पन थंगवेलु, टेबल टेनिस प्लेयर मनिका बत्रा, रेसलर विनेश फोगाट को ये अवॉर्ड दिया गया है।
• हॉकी में अब तक 3 खिलाड़ियों को खेल रत्न अवॉर्ड
मिला है। इसमें धनराज पिल्ले (1999/2000), सरदार सिंह (2017) और रानी रामपाल (2020) शामिल है।
• मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को प्रयागराज में हुआ था। इस दिन राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।

उत्तराखंड के लाभांशु शर्मा ने तमिलनाडु में आयोजित भारत केसरी कुश्ती दंगल 2021 जीता है। 

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बने है।
• उन्होंने भारत के अनिल कुंबले (619 विकेट) को पीछे छोड़ा है। उनसे आगे अब मुथैया मुरलीधरन और शेन वार्न है।
• एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में 600 से अधिक विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज है।

अंतर्राष्ट्रीय सेना खेलों 2021 का 7 वां संस्करण 22 अगस्त से 4 सितंबर 2021 तक रूस में आयोजित किया जाएगा।
• अंतर्राष्ट्रीय सेना खेलों को 'युद्ध ओलंपिक (War Olympics)' के रूप में भी जाना जाता है।

एशिया का सबसे पुराना और दुनिया का तीसरा सबसे पुराना  फुटबॉल टूर्नामेंट डुरंड कप का 130वां संस्करण 5 सितंबर से 3 अक्टूबर, 2021 के बीच कोलकाता में आयोजित किया जाएगा।

बांग्लादेश के हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन और वेस्टइंडीज की कप्तान स्टेफनी टेलर को जुलाई के लिए क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग में आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है।

2012 में भारत की अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान रहे उन्मुक्त चंद ने संन्यास लेने की घोषणा की है।

टोक्यो पैरालंपिक खेलों के लिए भारत ने अब तक का सबसे बड़ा दल भेजा है। जिसमें 54 पैरा-खिलाड़ी 9 खेल विषयों में भाग लेंगे।

ऑस्ट्रेलिया के कौन से गेंदबाज टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू पर हैट्रिक लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं ? - नाथन एलिस।
हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन एलिस ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में अपना डेब्यू
किया। टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में पारी की अंतिम तीन गेंदों पर हैट्रिक लेने वाले पहले खिलाड़ी भी बने है।

महाराष्ट्र के हर्षित राजा शतरंज में भारत के 69वें ग्रैंडमास्टर बने है। 

फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0
केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने 13 अगस्त 2021 को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0’ के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
• प्रत्येक सप्ताह 75 जिलों और प्रत्येक जिले के 75 गांवों में 2 अक्टूबर, 2021 तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस प्रकार, फिट इंडिया फ्रीडम रन 744 जिलों में, 744 जिलों के प्रत्येक जिले में 75 गांवों और देश भर के 30,000 शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित की जाएंगी।
• अभियान का पहला संस्करण 15 अगस्त से 2 अक्टूबर, 2020 तक आयोजित किया गया था।

हाल ही में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने किस राज्य में स्थित मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 को लांच किया ? - दिल्ली।

रौनक साधवानी ने स्पिलिमबर्गो ओपन 2021 शतरंज टूर्नामेंट जीता है।

बार्सिलोना छोड़ने के बाद स्टार फुटबॉलर मेस्सी पेरिस सेंट जर्मैन के साथ जुड़े है।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घोषणा की है कि 2023 में मौजूदा प्रायोजन समाप्त होने के बाद ओडिशा सरकार अगले 10 वर्षों के लिए भारतीय हॉकी टीमों को प्रायोजित (Sponsor) करेगी।

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने टोक्यो ओलंपिक के दौरान अनुशासनहीनता के चलते किस महिला पहलवान को सस्पेंड कर दिया है? - विनेश फोगाट

ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी ने सिनसिनाटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट जीता है।

टिम डेविड आईपीएल में खेलने वाले सिंगापुर के पहले खिलाड़ी बनेंगे। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल के दूसरे चरण के लिए अपनी टीम में शामिल किया है।

विश्व ऐथलेटिक्स U20 चैंपियनशिप में शैली सिंह ने लॉन्ग जंप में रजत पदक जीता है।

प्रिंसपाल सिंह एनबीए खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा बनने वाले पहले भारतीय बने है।

भारतीय रेस वॉकर अमित खत्री ने नैरोबी में आयोजित वर्ल्ड अंडर 20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है।

नीदरलैंड की फ्रेडरिक ओवरडिक टी-20 मैच में 7 विकेट लेने वाली पहली तेज गेंदबाज बनी है।

29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।

भारतीय ग्रैंडमास्टर एसपी सेतुरमन ने 2021 बार्सिलोना ओपन शतरंज टूर्नामेंट का खिताब जीता है।

राजनाथ सिंह ने आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट, पुणे का नाम बदलकर "नीरज चोपड़ा स्टेडियम" कर दिया है।

विश्व तीरंदाजी युवा चैम्पियनशिप 2021
विश्व तीरंदाजी युवा चैम्पियनशिप 2021 व्रोक्लॉ, पोलैंड में 9 से15 अगस्त‚ 2021 तक आयोजित की गई।
इस चैम्पियनशिप में भारत कुल 15 पदक (8 स्वर्ण‚ 2 रजत और 5 कांस्य) प्राप्त कर पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा।

विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2021
18 से 22 अगस्त‚ 2021 तक ‘विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2021’ नैरोबी‚ केन्या में संपन्न हुई।
• केन्या पदक तालिका में शीर्ष पर रहा।
• इस चैम्पियनशिप में भारत ने कुल 3 पदक (2 रजत और 1 कांस्य) प्राप्त किए और 21वें स्थान पर रहा।
महिलाओं की लंबी कूद स्पर्धा में भारत की शैली सिंह ने रजत पदक जीता।
पुरुषों की 10,000 मीटर रेस वॉक स्पर्धा में भारत के अमित खत्री ने रजत पदक जीता।

भारतीय ऑलराउंडर क्रिकेटर स्टुअर्ट बिन्नी ने 30 अगस्त 2021 को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी।
• बिन्नी के नाम वनडे क्रिकेट में भारत के लिए एक मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ 4 रन देकर 6 विकेट लिए थे।
• आईपीएल में बिन्नी राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले।

हाल ही में किसे ओडिशा सरकार द्वारा बीजू पटनायक खेल पुरस्कार प्रदान किया गया है? - अमित रोहिदास।

टोक्यो पैरालंपिक में 22 खेलों में 539 स्पर्धा आयोजित की गई।
ओलंपिक खेलों का ध्येय वाक्य (Motto) - तेज, ऊंचा और शक्तिशाली - एक साथ। (Faster, Higher, Stronger - Together)
टोक्यो ओलंपिक एवं पैरा ओलंपिक खेलों का ध्येय वाक्य - United by emotion.

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments