आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

Rajasthan Current Affairs 2021 । सितंबर 2021 । राजस्थान करेंट अफेयर्स

 
Rajasthan Current Affairs 2021


Rajasthan Current Affairs 2021

सितंबर 2021 राजस्थान करेंट अफेयर्स
 
बांदरा मिनी फूड पार्क किस जिले में प्रस्तावित है ? - बाड़मेर।

हाल ही भारतीय ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी। वह आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते थे।

1 सितंबर को प्रदेश के 6 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए तीसरे चरण के चुनाव में 64.96% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। प्रथम चरण में 62.36% और द्वितीय चरण में 65.88% मतदाता मतदान कर चुके हैं। तीनों चरणों की 199 जिला परिषद और 78 पंचायत समितियों की सदस्यों के लिए हुए चुनाव में कुल 64.40% मतदान हुआ।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, श्रम एवं कौशल विभाग और पुलिस विभाग मिलकर भिक्षावृत्ति मुक्त जयपुर के लिए 7 सितम्बर से  ‘रेस्क्यू अभियान’ चलाएंगे।

खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना ने कहा कि राज्य में ग्रामीण ओलंपिक की शुरूआत की जा रही है जिसमें हर राजस्व गांव से विभिन्न खेलों में बच्चों की भागीदारी होगी। इस तरह 25 से 30 लाख बच्चे खेल स्पर्धाओं में शामिल होंगे। ‘‘फिट राजस्थान, हिट राजस्थान‘‘ मिशन से प्रदेश के बच्चों का स्वास्थ्य सुदृढ़ होगा, प्रदेश सुदृढ़ होगा।

राजस्थान में कुंभलगढ़ में प्रस्तावित टाइगर रिजर्व की संभावनाओं का का परीक्षण करने के लिए नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (NATCA) की एक्सपर्ट टीम पहुंची है।

राजस्थान के पूर्व क्रिकेटर दिशांत याग्निक पुडुचेरी रणजी टीम के मुख्य कोच बने है।

राजस्थान मास्टर्स एथलेटिक एसोसिएशन की सचिव लक्ष्मी स्वामी को भारतीय मास्टर्स एथलेटिक फेडरेशन की कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

1 अक्टूबर से पाली जिले में वाटर ट्रेन की सहायता से जोधपुर से जलापूर्ति की जाएगी। (जवाई बांध - पाली)

देश में सबसे ज्यादा यूनिवर्सिटी राजस्थान में है।

जोधपुर के ओसियां क्षेत्र से ऊंट गाड़ी लाइब्रेरी की शुरुआत की गई है, जिसमें आठवीं तक के बच्चों के लिए 1500 पुस्तकें हैं। यह ऊंट गाड़ी लाइब्रेरी गांवों तथा ढाणियों में जाकर बच्चों को पुस्तकें बांटेगी।
• विषय - इंडिया गेटस रीडिंग एट होम।
• शुरुआत - जोधपुर जिला प्रशासन और एनजीओ रूम टू रीड द्वारा।

राजस्थान कैडर के आईपीएस अधिकारी पंकज कुमार सिंह सीमा सुरक्षा बल (BSF) के नए महानिदेशक (डीजी) बने है।

खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया ने कहा कि राज्य में प्रत्येक पंचायत समिति स्तर पर नंदीशाला का निर्माण किया जायेगा, जिसके तहत 10% अंशदान संबंधित संस्थान एवं 90% अंशदान गोपालन विभाग द्वारा व्यय किया जायेगा।
• राज्य में बीमार पशुओं के उपचार के लिए जिला मुख्यालयों पर 102 एंबुलेंस सेवा शुरू की जाएगी।


टोक्यो पैरालंपिक में राजस्थान के खिलाड़ी

1. अवनी लेखरा - पैरा निशानेबाज (जयपुर)
2. श्याम सुंदर स्वामी - पैरा कंपाउंड तीरंदाज (भोलासर गांव, कोलायत तहसील, बीकानेर)
3. कृष्णा नागर (जयपुर) - बैडमिंटन
4. सुंदर गुर्जर - जैवलिन थ्रो (करौली)
2019 में अर्जुन अवार्ड मिला।
5. देवेंद्र झाझरिया - जैवलिन थ्रो (चुरू)
एथेंस पैरालंपिक 2004, रियो पैरालंपिक 2016 में स्वर्ण पदक जीता।
देवेंद्र झाझरिया को अर्जुन अवार्ड, राजीव गांधी खेल रत्न और पद्मश्री मिल चुका है।
6. संदीप चौधरी - जैवलिन थ्रो (खेतड़ी, झुंझुनू)

पदक विजेता खिलाड़ी
अवनि लेखरा (राजस्थान) - 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 में स्वर्ण पदक।
अवनी लेखरा पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला बनी।
अवनि लेखरा (राजस्थान) - 50 मीटर एयर राइफल में कांस्य पदक।
एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली अवनी पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी।
देवेंद्र झाझरिया (राजस्थान) - जैवलिन थ्रो (F46 वर्ग) में रजत पदक।
सुंदर सिंह गुर्जर (राजस्थान) - जैवलिन थ्रो (F46 वर्ग) में कांस्य पदक।
कृष्णा नागर (राजस्थान) - बैडमिंटन में स्वर्ण पदक।

टोक्यो पैरालंपिक में 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली जयपुर की अवनी लखेरा को महिला एवं बाल विकास विभाग ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की राज्य ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

टोक्यो पैरालंपिक 2020 के समापन समारोह में अवनी लेखरा भारतीय ध्वजवाहक बनी।

राजस्थान में खेलों को बढ़ावा देने के प्रयास
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ओलंपिक खेलों में स्वर्ण, रजत तथा कांस्य पदक जीतने पर दी जाने वाली इनामी राशि वर्ष 2020-21 के बजट में बढ़ाकर क्रमश: 3 करोड़ रुपए, 2 करोड़ रुपए तथा 1 करोड़ रुपए करने की घोषणा की थी। 
• इसी तरह एशियाई एवं राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण, रजत तथा कांस्य पदक जीतने पर दी जाने वाली इनामी राशि को भी बढ़ाकर क्रमश: 1 करोड़ रुपए, 60 लाख रुपए एवं 30 लाख रुपए करने की बजट में घोषणा की थी।
• खेलों को बढ़ावा देने के लिये राज्य में पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न पॉलिसी के आधार पर राजकीय सेवाओं में नियुक्तियाँ दी जा रही हैं। 

कृषक कौशल संवर्धन एवं पर्यावरण सरंक्षण कार्यक्रम
नाथद्वारा (राजसमंद) से पायलट प्रोजेक्ट शुरू।
• इसके तहत जिले के 400 किसानों को राज्य के अजमेर, जोधपुर, जयपुर, उदयपुर, भीलवाड़ा, कोटा, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, सिरोही, जालौर, सवाई माधोपुर आदि जिलों में अवस्थित कृषि से संबंधित विभिन्न प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों तथा संस्थानों का भ्रमण कराया जाएगा।
यह कार्यक्रम देखो, सीखो और करो‘ पर केंद्रित है।
• लाभ - कृषि को आधुनिक तकनीक का लाभ मिलेगा।
• इस भ्रमण के दौरान जिले के किसानों को प्रदेशभर के उन्नत किसानों के खेतों का भ्रमण कराया जाएगा। जहां वें आधुनिक तकनीक से हो रही खेती का नजदीक से अवलोकन कर पाएंगे। जिससे उस उन्नत खेती की आधुनिक प्रक्रिया को अपने खेतों में अपनाकर कम लागत में अधिक पैदावार कर सकेंगे। 

4 सितम्बर को परिवहन एवं सैनिक कल्याण विभाग मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने अलवर के बानसूर में ग्राम ज्ञानपुरा में शहीद रामसिंह जाट की मूर्ति का अनावरण किया। 

राजस्थान के कला एवं संस्कृति मंत्री बीडी कल्ला ने ‘सस्टेन बाय कार्टिस्ट‘ एग्जीबिशन का उद्घाटन किया है।
जवाहर कला केंद्र के साथ कार्टिस्ट ने ‘सस्टेन बाय कार्टिस्ट‘ 9 दिवसीय एग्जीबिशन - पुराने कार के पाट्र्स और ऑटोमोटिव वेस्ट के उपयोग से ऑटो पाट्र्स की अपसाइकलिंग को बढ़ावा देने और डिजाइनर फर्नीचर को क्यूरेट करने के लिए एक पहल की शुरूआत की है। यह एग्जीबिशन 12 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। 

5 सितंबर को रवीन्द्र मंच पर राजस्थान के लोकनाट्य कार्यक्रम में लेखक अर्जुनदेव चारण द्वारा लिखित एवं राजस्थान के स्वतंत्रता सेनानी एवं कवि केसरी सिंह बारहठ के जीवन से प्रेरित राजस्थानी भाषा के नाटक ’बलिदान’ का मंचन किया गया। 

राजस्थान फाउंडेशन ने “मिलिए सरकार से“ एक अनूठी वर्चुअल श्रंखला की शुरुआत की है, जिससे देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों में बसे प्रवासी राजस्थानी राज्य सरकार के मंत्रियों और अन्य प्रतिनिधियों से सीधा वार्तालाप कर पाएंगे। 

राज्य में निर्यात को प्रोत्साहन देने के लिए ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत 20 से 26 सितंबर तक वाणिज्य सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। 

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2021 
इस वर्ष राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार हेतु देशभर से चयनित 44 शिक्षकों में सर्वाधिक तीन शिक्षक राजस्थान से चयनित हुए।
1.अचला वर्मा (पिलानी, झुंझुनूं)
2. जयसिंह (झुंझुनूं)
3. दीपक जोशी (डांडूसर, बीकानेर)

राजस्थान के कितने शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2021 मिला है ? - 3

छात्रों को अध्ययन सामग्री सुलभता से उपलब्ध करवाने हेतु डिजिटल लाइब्रेरी मायबुक लो ऐप लॉन्च किया गया है।
उच्च शिक्षा मंत्री - भंवर सिंह भाटी।

सत्यनारायण माली को भारतीय मास्टर्स वेटलिफ्टिंग फेडरेशन का राजस्थान हेड बनाया गया है।

भाद्रपद कृष्ण द्वादशी को बछबारस मनाई जाती है।
इस दिन महिलाएं बछड़े का पूजन करती है और संतान की मंगल कामना के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन चाकू का प्रयोग नहीं किया जाता है।

बाड़मेर और जालोर बन सकते हैं इलेक्ट्रोनिक्स हब
भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण की ओर से हाल ही में किए गए सर्वे में बाड़मेर और जालोर में दुर्लभ मृदा धातुओं के पुख्ता प्रमाण मिले हैं। ये धातुएं कार्बोनेटाइट और परएल्कलाइन सिलीकेट्स दोनों ही तरह की चट्टानों में मौजूद हैं।
• विशेष बात यह है कि इन धातुओं के साथ रेडियोएक्टिव
तत्वों की मात्रा निर्धारित मानकों से कम मिली है।

रमा देवी (भाजपा) जयपुर की जिला प्रमुख बनी है।

राजस्थान में भर्ती प्रक्रिया में सुधार के लिए कौनसी समिति गठित की गई ? एम एल कुमावत समिति

प्रदेश मेें 20 जिलों की कुल 1656 किलोमीटर लम्बाई की ग्रामीण, अन्य जिला एवं मुख्य जिला सड़कों को राज्य राजमार्गों में क्रमोन्नत किया जाएगा। 7 सितम्बर को मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इसके लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

राजस्थान ग्रामीण ऑलम्पिक खेल 2021
मुख्यमंत्री की वर्ष 2021-22 की बजट घोषणा के अनुरूप ग्राम स्तर पर खेल प्रतिभाओं की खोज कर आगे लाने के लिए राज्य खेलों की तर्ज पर ग्राम पंचायत स्तर, ब्लॉक स्तर,जिला स्तरीय व राज्य स्तरीय राजस्थान ग्रामीण ऑलम्पिक खेलों का आयोजन किया जाएगा।
राजस्थान ग्रामीण खेलों में कबड्डी, शूटिंग वॉलीबाल (बालक वर्ग), टेनिस बॉल क्रिकेट, खो-खो (बालिका वर्ग), वॉलीबाल और हॉकी को शामिल किया गया है। 
• प्रत्येक ग्राम पंचायत में शामिल सभी राजस्व गांवोें की टीम बनाई जायेगी तथा ग्राम पंचायत स्तर पर विजेता टीम ब्लॉक स्तर पर, ब्लॉक स्तर पर विजेता टीम जिला स्तर पर और जिला स्तर पर विजेता टीम राज्य स्तर पर खेलेगी। 
• नेहरू युवा केन्द्र के ब्लॉक स्तरीय खेल आयोजन ग्रामीण खेलों के साथ समन्वित होगे।

पशुपालन विभाग द्वारा ऊष्ट्र बाहुल्य क्षेत्रों में 24 जुलाई से 28 अगस्त तक प्रत्येक शनिवार को ऊँट बाहुल्य क्षेत्रों में कुल 815 ऊष्ट्र कल्याण शिविर आयोजित कर 27 हजार 105 ऊँटों का उपचार किया गया।
• तबरसा (सर्रा) कौनसे पशु में होता है ? - ऊंट।

अगस्त माह के लिए शिक्षा विभाग द्वारा जारी संयुक्त जिला रैंकिंग में चूरू जिला प्रदेशभर में प्रथम स्थान पर आया है।

8 सितंबर को विश्व साक्षरता दिवस मनाया जाता है।
जनगणना 2011 के अनुसार राजस्थान में साक्षरता - 66.1%
पुरुष साक्षरता - 79.2%
महिला साक्षरता - 52.1%
• देश में पुरुष और महिला साक्षरता में सर्वाधिक अंतर राजस्थान में है।

बाड़मेर में इमरजेंसी लैंडिंग फील्ड का उद्घाटन
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी 9 सितंबर 2021 को राजस्थान के बाड़मेर में दो लेन के गगरिया-भाखासर तथा सट्टा-गंधव सेक्शन में राष्ट्रीय राजमार्ग-925A पर एक आपातकालीन लैंडिंग फील्ड का उद्धाटन किया।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने भारतीय वायु सेना के लिए एक आपातकालीन लैंडिंग सुविधा के रूप में NH-925A के सट्टा-गंधव खंड के 3 किलोमीटर के हिस्से को विकसित किया है।
इसकी भारतमाला परियोजना के तहत कुल लंबाई 196.97 किमी. है।
• यह पहली बार है कि नेशनल हाईवे का इस्तेमाल इंडियन एयरफोर्स के विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग के लिए किया जाएगा।
• भारत इसके अलावा, 19 अन्य स्थानों पर इमरजेंसी लैंडिंग सुविधाओं का विकास करेगा।
इन स्थानों में राजस्थान में फलोदी - जैसलमेर रोड और बाड़मेर - जैसलमेर रोड, पश्चिम बंगाल में खड़गपुर बालासोर रोड आदि शामिल हैं।

रीन्यू पावर ने राजस्थान के जैसलमेर ज़िले में 250 मेगावाट की सौर परियोजना शुरू की है।
यह इंटरस्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम (ISTS) सौर उत्पादन परियोजना, SECI-3 है।
इस परियोजना की कुल उत्पादन क्षमता 300 मेगावाट है।

17 अक्टूबर से 14 नवंबर 2021 तक होने वाले टी20 विश्वकप के लिए राजस्थान के राहुल चाहर का भारतीय टीम में चयन हुआ है।

5 सितंबर को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2021 से सम्मानित होने वाले बीकानेर के शिक्षक दीपक जोशी ने राजस्थान का पहला स्मार्टफोन बैंक शुरू किया है।

शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी NIRF इंडिया रैंकिंग 2021 में देेश के टॉप-100 शैक्षणिक संस्थानों में राजस्थान के 3 संस्थानों (बिट्स, वनस्थली और एमएनआईटी) को जगह मिली है।

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने पर राजभवन में ‘सर्वांगीण विकास की नई राह’ पुस्तक का लोकार्पण किया गया।

श्रेष्ठ कार्यों के लिए हर तहसील से एक निरीक्षक व एक पटवारी को जिला स्तरीय सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

इस वर्ष की तृतीय लोक अदालत 11 सितंबर को आयोजित की गई।

ईसरदा बांध परियोजना का फेज-II 
11 सितम्बर को मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के निर्देश पर अलवर जिले में सतही पेयजल उपलब्ध कराने के लिए की गई बजट घोषणा के तहत ईसरदा बांध परियोजना के फेज द्वितीय का सर्वे कार्य प्रारंभ किया गया।
• पूर्वी राजस्थान के लिए प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी ईसरदा बांध परियोजना प्रदेश के अलवर, जयपुर सहित दौसा एवं सवाईमाधोपुर जिलों के लिए पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा।
• परियोजना के द्वितीय फेज से कुल 2547 गांव एवं 11 कस्बों को पेयजल उपलब्ध होगा।

13 सितम्बर को राज्य विधानसभा ने राजस्थान विधियां (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2021 ध्वनिमत से पारित कर दिया हैै। इससे नगरीय क्षेत्रों में पुरानी आबादी एवं गैर कृषि भूमि पर अधिकार के साथ काबिज लोगों को फ्री होल्ड पट्टा मिल सकेगा।
स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने सदन में विधेयक प्रस्तुत किया। वर्तमान में प्रदेश में ऎसे कई लोग हैं जो नगरीय क्षेत्रों में पुरानी आबादी एवं गैर-कृषि भूमि पर अधिकार के साथ काबिज है किन्तु उनके पास उसका पट्टा नहीं है। ऎसे सभी व्यक्तियों को उस भूमि पर अपने अधिकार समर्पित करने पर फ्री होल्ड पट्टा देने का प्रावधान करने के उद्देश्य से यह बिल लाया गया है। 

14 सितम्बर को राज्य विधानसभा ने राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2020 को ध्वनिमत से पारित कर दिया।
इससे पहले पशुपालन मंत्री श्री लालचन्द कटारिया ने सदन में विधेयक प्रस्तुत किया। हरियाणा, पंजाब एवं केरल तक के पशुपालक राजस्थान से लाखों रुपए कीमत की गिर एवं थारपारकर जैसी नस्ल की गायें खरीदकर ले जा रहे हैं। 

स्वामी केशवानंद राजस्थान विश्वविद्यालय बीकानेर (संशोधन) विधेयक, 2020 ध्वनिमत से पारित अनावश्यक रूप से कुलपति को नहीं हटाया जायेगा नियमानुसार जांच के बाद अनियमिता सामने आने पर ही निलंबित करने का प्रावधान - कृषि मंत्री।

राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय जोधपुर में प्रवेश के लिए 25 प्रतिशत आरक्षण राज्य के विद्यार्थियों को देंगे -उच्च शिक्षा राज्य मंत्री।

शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने 15 सितंबर को शाला संबलन ऎप का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने दी प्रस्ताव को स्वीकृति आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर में पंचकर्म के लिए इंटरनेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनेगा

गंगानगर एवं हनुमानगढ जिले में नरमा कपास का उत्पादन बहुतायत में होता है। अमेरिकन कपास को देश केे उत्तरी पश्चिमी भाग में नरमा कपास कहा जाता है।

कौशल नियोजन एवं उद्यमिता राज्य मंत्री अशोक चांदना ने 15 सितंबर को विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस बजट घोषणा में बेरोजगार आशार्थियों की निर्धारित संख्या को 1 लाख 60 हजार से बढ़ाकर 2 लाख किया गया है।

मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना लागू
• बजट घोषणा 2021-22
• सितंबर 2021 में लागू।
• प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर घायल व्यक्ति को कम से कम समय में अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को 5 हजार रूपये एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।
• सामान्य रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को केवल प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। 
• निदेशक द्वारा अनुशंषा प्राप्त होने पर दो कार्यदिवस के भीतर ही भले व्यक्ति के खाते में पुरस्कार राशि डाल दी जाएगी।

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ केंद्र सरकार द्वारा नेशनल कैडेट कोर (NCC) की व्यापक समीक्षा के लिए गठित 15 सदस्यीय समिति के सदस्य बने है।

1 जुलाई 2020 से न्यूनतम मजदूरी दर:-
अकुशल श्रमिक - ₹252
अर्द्धकुशल श्रमिक - ₹264
कुशल श्रमिक - ₹276
उच्च कुशल श्रमिक - ₹326

राज्य विधानसभा ने 18 सितंबर को राजस्थान पंचायती राज (संशोधन) विधेयक, 2021 को ध्वनिमत से पारित कर दिया। इस संशोधन के बाद ग्राम पंचायतों में कार्यरत 'ग्राम सेवक' के पदनाम को बदलकर अब 'ग्राम विकास अधिकारी' कर दिया गया है। 

राजस्थान विधानसभा में 15 सितंबर 2021 को पहली बार स्पीकर ने सत्तापक्ष से नाराज होकर सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया।

विश्व प्रसिद्ध मैगजीन ट्रैवल एंड लेजर के सर्वे में दुनिया के 25 बेहतरीन शहरों में उदयपुर को दूसरा और जयपुर को 17वां स्थान मिला है।

पश्चिमी राजस्थान में 1275 करोड़ की लागत से 4 रिजर्वायर (जलाशयों) का निर्माण किया जाएगा। इससे तीन जिलों बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर को 1100 क्यूसेक अधिक जल मिलेगा।

उदयपुर ने राजस्थान की सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता कॉल्विन शील्ड का खिताब जीता है।

राजस्थान हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश
त्रिपुरा हाई कोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश अकील कुरैशी को राजस्थान हाई कोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की गई है।
राजस्थान हाई कोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश इंद्रजीत महांति का ट्रांसफर त्रिपुरा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में किया जाएगा।

राजस्थान पुलिस की कॉन्स्टेबल सोनल सुखवाल ने तेलंगाना में चल रही 60वीं नेशनल ओपन एथलेटिक्स की 20 किमी रेस में गोल्ड मेडल जीता है।
• मंजू बाला ने हैमर थ्रो में गोल्ड मेडल जीता।

राजस्थान का पहला स्नेक पार्क कोटा में बनाया जा रहा है। यह बूंदी रोड स्थित हर्बल पार्क में विकसित किया जा रहा है। वर्ष 2022 तक इसे विकसित कर लिया जाएगा।
• इसमें 50 से अधिक प्रजातियों के साथ रखे जाएंगे।

मारवाड़ क्षेत्रीय जनजाति विकास बोर्ड 
गठन - 2 फरवरी 2021  
मुख्यालय - जोधपुर
उद्देश्य - जोधपुर संभाग के माडा, माडा कलस्टर एवं बिखरी जनजाति क्षेत्र के अनुसूचित जनजाति समुदाय का सर्वतोमुखी विकास करना। 

राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने 15 सितंबर को विधान सभा में कवि सुनिल माथुर के प्रथम काव्य संग्रह विचारों के द्वन्द् का विमोचन किया।

वात्सल्य योजना
उद्देश्य:- देखभाल एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों को पारिवारिक वातावरण में पालन-पोषण एवं देखरेख सुनिश्चित करना।

राजस्थान विवाहों का अनिवार्य रजिस्ट्रीकरण (संशोधन) विधेयक, 2021
राज्य विधानसभा ने 17 सितंबर को राजस्थान विवाहों का अनिवार्य रजिस्ट्रीकरण (संशोधन) विधेयक, 2021 को ध्वनिमत से पारित कर दिया। अब विवाह होने के 30 दिन के भीतर विवाह रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन करना अनिवार्य होगा। साथ ही जो वर-वधू जिस स्थान पर 30 दिन से अधिक निवास करते आ रहे हो, वह उस स्थान से संबंधित विवाह रजिस्ट्रेशन अधिकारी के समक्ष भी आवेदन ज्ञापित कर सकते हैं। 
• इस संशोधन के बाद अब विवाहित जोड़ा या वर ने 21 और वधू ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण नहीं की हो तो उनके माता-पिता या संरक्षक को विवाह होने की तारीख से 30 दिन के भीतर रजिस्ट्रार को आवेदन ज्ञापित करना होगा।   
• हर विवाहित को (चाहे बाल विवाह ही क्यों नहीं हो) रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा। संशोधन ये भी नहीं कहता कि ऎसे विवाह वैध होंगे। जिला कलेक्टर चाहे तो उन पर कार्रवाई कर सकते हैं।
• बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के अनुसार बाल विवाह होने के पश्चात वर अथवा वधू अपने विवाह को शून्यकरणीय घोषित करवा सकते हैं। यदि वयस्क है तो स्वयं के द्वारा और अवयस्क होने पर संरक्षक या वाद-मित्र के माध्यम से याचिका दायर की जा सकती हैं। नया विधेयक किसी भी दृष्टिकोण से बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के कडे़ प्रावधानों को कमजोर नहीं करता। 
• बच्चों को विधिक अधिकार मिलेंगे:- पूर्व के कानून में वैवाहिक युगल जिनका विवाह पंजीकृत नहीं था, उनमें से किसी एक अथवा दोनों की मृत्यु हो जाने पर उनके विवाह रजिस्ट्रेशन का कोई प्रावधान नहीं था इससे उनके बच्चों को विधिक अधिकार नहीं मिल पाते थे। नये संशोधन में अपंजीकृत मृतक युगल के विवाह के पंजीकरण का प्रावधान इसलिए किया गया है ताकि उनके बच्चों और परिजनों को कानूनी अड़चनें नहीं आएं। विवाह पंजीयन होने से बच्चों को सरकारी नौकरी, उत्तराधिकार, अनुकंपा नियुक्ति, मूल निवास प्रमाण पत्र, पेंशन जैसे लाभ एवं अन्य विधिक कानूनी अधिकार मिल सकेंगे।  
नोट:- सुप्रीम कोर्ट द्वारा सीमा कुमार बनाम अश्विनी कुमार केस में वर्ष 2006 में दिये गये फैसले के अनुसार देश में हुए प्रत्येक विवाह का पंजीकरण अनिवार्य है। यह एक कानूनी दस्तावेज के रूप में उपलब्ध रहता है। इससे बच्चों की देखभाल एवं उनके विधिक अधिकारों को संरक्षण मिलता है।

राज्य विधानसभा ने 17 सितंबर को रजिस्ट्रीकरण (राजस्थान संशोधन) विधेयक, 2021 ध्वनिमत से पारित कर दिया। 
इसके तहत पावर ऑफ अटॉनी देने वाले की मृत्यु होने पर उसकी सम्पत्ति का दुरूपयोग रूकेगा। इसमें अब जिस दिन पावर ऑफ अटॉनी दी गई थी, उस दिन का जीवित प्रमाण पत्र भी रजिस्ट्री के समय देना होगा। इससे यह पता चलेगा कि यह पावर ऑफ अटॉनी सही है या नहीं।
• एक वर्ष से कम की अवधि के पट्टों के पंजीकरण में आमजन को अब परेशानी भी नहीं होगी। इस तरह के पंजीकरण अब ऑनलाइन भी होंगे। 
• किरायेनामे के पंजीकरण से किरायेदारों का पंजीकरण भी स्वतः ही होगा। इससे वारदात के समय पुलिस के लिए पहचान करना आसान हो जायेगा। 

राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार ईश मधु तलवार का निधन हो गया।

राज्य विधानसभा ने 17 सितंबर को राजस्थान राजवित्तीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंध(संशोधन) विधेयक, 2021 ध्वनिमत से पारित कर दिया। 
• केन्द्र सरकार की तुलना में राज्य का बजट प्रबंधन काफी अच्छा है। वर्ष 2020-21 के बजट अनुमानों के अनुसार राजस्थान सरकार का राजकोषीय घाटा सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) का 3.98% है वहीं केन्द्र सरकार का राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 6% से अधिक है।

राज्य विधानसभा ने 18 सितंबर को राजस्थान कृषि विश्वविद्यालयों की विधियां (संशोधन) विधेयक, 2020 को ध्वनिमत से पारित कर दिया।
इस संशोधन के बाद कोई भी व्यक्ति कुलपति के रूप में नियुक्त किए जाने के लिए तब तक पात्र नहीं होगा जब तक कि वह किसी विश्वविद्यालय या महाविद्यालय में कृषि शिक्षा में आचार्य के रूप में न्यूनतम 10 वर्ष का अनुभव रखने वाला या किसी प्रतिष्ठित शोध या शैक्षणिक प्रशासनिक संगठन में किसी समकक्ष पद पर 10 वर्ष का अनुभव रखने वाला और सत्यनिष्ठा, नैतिक आचार और संस्थानिक प्रतिबद्धता के उच्चतम स्तर वाला कोई प्रख्यात शिक्षाविद ना हो। 
इससे पहले कृषि मंत्री श्री लाल चंद कटारिया ने विधेयक को चर्चा के लिए सदन में प्रस्तुत किया। 

राजस्थान में किसान सम्मान योजना की गाइड लाइन के अनुसार कृषक की परिभाषा में संशोधन किया गया है। संशोधित परिभाषा में कृषक की श्रेणी में वही व्यक्ति व परिवार आयेंगे जो अपनी आजीविका के लिए पूरी तरह से कृषि पर निर्भर हैं।

शिक्षा, पर्यटन एवं देवस्थान राज्य मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने 19 सितंबर को सीकर जिले में हर्ष पर्वत का दौरा किया।
• यहां रोप-वे स्थापित किया जाएगा।
• मुख्यमंत्री ने बजट घोषणा में शेखावाटी क्षेत्र में पर्यटन विकास के लिए शेखावाटी सर्किट की घोषणा की थी।

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने जोधपुर जिले की मण्डोर पंचायत समिति के आंगणवा गांव में गौण मंडी यार्ड स्थापित करने के संबंध में अधिसूचना के प्रारूप को मंजूरी है।

5 विभागों की 7 योजनाएं स्टेट फ्लैगशिप कार्यक्रम में सूचीबद्ध होंगी
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में आयोजना विभाग के एक प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है।
1. कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग द्वारा संचालित ‘मुख्यमंत्री युवा संबल योजना’,
2. उच्च शिक्षा विभाग की ‘कालीबाई भील मेधावी छात्र स्कूटी योजना’ और ‘देवनारायण छात्र स्कूटी योजना’,
3. स्वायत्त शासन विभाग की ‘इंदिरा रसोई योजना’ और ‘इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना’,
4. वन विभाग द्वारा संचालित ‘घर-घर औषधि योजना’ 
5. ऊर्जा विभाग द्वारा संचालित ‘मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना’ स्टेट फ्लैगशिप कार्यक्रम में सम्मिलित की जाएंगी। 
• श्री गहलोत ने फ्लैगशिप कार्यक्रम सूची में शामिल चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ‘आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना’ के नाम को ‘मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना’ के रूप में संशोधित करने की भी स्वीकृति दे दी है।

ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन बढ़ाने के लिए 'राजस्थान ग्रामीण पर्यटन प्रोत्साहन स्कीम' के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में गेस्ट हाउस, कृषि पर्यटन इकाई, कैम्पिंग साइट तथा कैरावेन पार्क स्थापित किए जाएंगे।

राजस्थान में नवीन महिला नीति 2021 कब जारी की गई ? - 11 अप्रैल 2021 (कस्तूरबा गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर)
• बजट 2021-22 में घोषणा की गई है कि जिस स्कूल की उच्च माध्यमिक कक्षाओं में 500 से अधिक छात्राएं होंगी, वहां महिला महाविद्यालय खोला जाएगा। 

हाईबोडॉन्ट शार्क की नई विलुप्त प्रजाति
सितंबर 2021 में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण और IIT रूडकी के शोधकर्ताओं ने राजस्थान के जैसलमेर बेसिन से 'हाईबोडॉन्ट शार्क' की एक नई विलुप्त प्रजाति की खोज की है।
• हाईबोडॉन्ट शार्क, मछलियों की एक विलुप्त प्रजाति है, जो ट्राइसिक और प्रारंभिक जुरासिक काल के दौरान समुद्र और नदी दोनों जगहों पर पाई जाती थी।
• इसका नाम 'स्ट्रोफोडस जैसलमेरेंसिस' रखा गया है, और यह खोज महत्वपूर्ण है क्योंकि भारतीय उपमहाद्वीप से पहली बार 'जीनस स्ट्रोफोडस' की पहचान की गई है।
• अनुमान है कि यह प्रजाति शार्क सहित अन्य मछलियों से प्रतिस्पर्धा के कारण लगभग 65 मिलियन वर्ष पहले विलुप्त हो गई।

थार मरुस्थल में मिले डायनासोर की तीन प्रजातियों के पदचिह्न
सितंबर 2021 में जीवाश्म विज्ञानियों के एक दल ने राजस्थान के जैसलमेर जिले के थार मरुस्थल में डायनासोर की तीन प्रजातियों के पैरों के निशान (पदचिह्न) खोजे हैं।
• डायनासोर की तीन प्रजातियां हैं- 'यूब्रोंट्स सीएफ गिगेंटस', 'यूब्रोंट्स ग्लेनरोसेंसिस' और 'ग्रेलेटर टेनुइस'।
• यह पदचिह्न जैसलमेर के थायट गांव के पास पाए गए है।
इन डायनासोर की प्रजाति को 'थेरोपोड' (theropod) प्रकार का माना जाता है, जिनमें खोखली हड्डियों और तीन पैर वाले अंग (अँगुलियों) की विशिष्ट विशेषताएं हैं। प्रारंभिक जुरासिक काल से संबंधित ये सभी तीन प्रजातियां मांसाहारी थीं।

राजस्थान बना सौर ऊर्जा में नंबर वन
भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) की ओर से हाल ही जारी एक रिपोर्ट में राजस्थान 7737.95 मेगावाट सौर ऊर्जा की स्थापित क्षमता के साथ कर्नाटक को पीछे छोड़ते हुए देश में पहले पायदान पर आ गया है। 

नवजीवन योजना
वर्ष 2009 में शुरू।
उद्देश्य:- नशे की लत से ग्रसित और हथकढ़ शराब बनाने में लिप्त व्यक्तियों तथा परिवारों के पुनर्वास के लिए।
• राज्य सरकार नवजीवन योजना के विस्तार के लिए नई कार्ययोजना लागू करेगी। इस क्रम में पूर्व विधायक स्व. श्री गुरूशरण छाबड़ा की स्मृति में नशे की लत के खिलाफ व्यापक जन-जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। 
• राज्य बजट वर्ष 2021-22 में योजना के विस्तार तथा नशे की प्रवृत्ति के खिलाफ राज्यव्यापी डॉ. गुरूशरण छाबड़ा जन-जागरूकता अभियान की घोषणा की गई थी। 
• नशे से ग्रसित परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट योजना, महात्मा गांधी नरेगा और राजीविका योजना के अन्तर्गत ऋण अनुदान और शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत फीस पुनर्भरण से लाभान्वित किया जाएगा।

देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है जिसके तहत देश में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहें हैं। इस महोत्सव को यादगार बनाने के लिए उद्योग एवं वाणिज्य विभाग भी एक साथ 75 औद्योगिक क्षेत्रों का शिलान्यास करेगा। 
• उद्योग मंत्री:- परसादी लाल मीणा।

वरिष्ठ नगर नियोजक श्री सन्त सरन को उद्योग मंत्री श्री परसादीलाल मीणा ने राज्यस्तरीय योग्यता पुरस्कार से सम्मानित किया है।

भास्कर ए. सावंत, राजस्थान ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) बने है।

कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के लिए जिला स्तरीय समिति के पुनर्गठन को मंजूरी
21 सितम्बर को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के जिलों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला स्तरीय समिति के पुनर्गठन को मंजूरी दी। 
इस समिति में पुलिस अधीक्षक अथवा पुलिस उपायुक्त तथा लोक अभियोजक सदस्य तथा सहायक निदेशक अभियोजन सदस्य सचिव होंगे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य बजट 2021-22 में आई-स्टार्ट कार्यक्रम की तर्ज पर ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को स्टार्टअप्स गतिविधियों से जोड़ने के लिए ग्रामीण आई-स्टार्ट कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की थी।

सोजत मेहंदी को जीआई टैग मिला
राजस्थान की 'सोजत मेहंदी' को सरकार से भौगोलिक संकेतक (जीआई टैग) का दर्जा मिला है।
• राजस्थान की 12 वस्तुओं (लोगो सहित शामिल करने पर 16) को जीआई टैग दिया जा चुका है

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर की संघटक इकाई के रूप में स्थापित कृषि महाविद्यालय, डूंगरपुर का शुभारम्भ किया।
• महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर द्वारा विकसित 'मेवाड़ ऋतु’ एप से मौसम संबंधी भविष्यवाणी की जा रही है।

राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक:- डॉ. सुबोध अग्रवाल।

राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने सर्च कमेटी की सिफाारिश पर राज्य सरकार के परामर्श से एक आदेश जारी कर प्रो. नीलिमा सिंह को कोटा विश्वविद्यालय, कोटा का कुलपति नियुक्त किया है।

पर्यटन राज्यमंत्री गोविंद डोटासरा ने राजस्थान टूरिज्म एवं फिक्की राजस्थान स्टेट काउंसिल की ओर से आयोजित ‘राजस्थान कॉलिंग‘ वर्चुअल रोड शो को सम्बोधित किया।
• विश्व पर्यटन दिवस:- 27 सितंबर।

असंगठित श्रमिकों के लिए ई-श्रम कार्ड बनाये जा रहे है।
• ई-श्रम कार्ड के पंजीयन के लिए असंगठित श्रमिक की आयु 16 से 59 वर्ष के मध्य होनी चाहिए और वह ESI, EPF, NPS का सदस्य नहीं हो तथा साथ ही वह आयकर दाता भी नहीं होना चाहिए।

चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने 25 सितंबर को सोनोग्राफी मशीनों की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का वर्चुअल शुभारंभ किया। (इम्पेक्ट पोर्टल)

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय की पालना व केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार प्रदेश में कोविड मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के संबंध में जिला स्तरीय कमेटी का गठन करने के निर्देश दिए हैं।
• इस कमेटी का अध्यक्ष जिला कलक्टर होगा। 
• यदि संक्रमित आत्महत्या कर लेता है या फिर दुर्घटना में मौत होती है तो उसे कोरोना मृत्यु नहीं माना जाता है। 

सहकारिता मंत्री उदय लाल आंजना ने राजस्थान कॉ-आपरेटिव कोड पुस्तक का विमोचन किया।

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने 28 सितंबर को जोधपुर में राज्यपाल कलराज मिश्र की लिखी पुस्तक ’संविधान, संस्कृति और राष्ट्र’ का लोकार्पण किया।

हाल ही में किस लेखक को राजस्थानी साहित्य अकादमी पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया है? - भंवर सिंह सामौर। भंवर सिंह सामौर को उनकी कृति संस्कृति री सनातन दीठ के लिए पुरस्कृत किया गया।

राजस्थान विधानसभा भवन में 27सितंबर को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व.श्री गोपाल सिंह की जयन्ती पर उन्हें श्रद्धा से याद किया गया।

मुख्यमंत्री पर्यटन उद्योग संबल योजना 2021
विश्व पर्यटन दिवस 27 सितंबर के अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री पर्यटन उद्योग संबल योजना 2021 का शुभारंभ किया।
उद्देश्य:- कोरोना की विषम परिस्थितियों से प्रभावित पर्यटन उद्यमियों को आर्थिक संबल देना।
इसके तहत 25 लाख तक के ऋण के ब्याज पर पर्यटन उद्यमियों को तीन वर्ष तक के लिए 1% अतिरिक्त ब्याज अनुदान सहित प्रतिवर्ष कुल 9% ब्याज अनुदान दिया जाएगा। 
• राजस्थान में पर्यटन गतिविधियों को गति देने के लिए नई पर्यटन नीति-2020 तथा 500 करोड़ रूपए के पर्यटन विकास कोष के गठन जैसे निर्णय लिए गए हैं। 
• पर्यटक स्थलों पर लपकों की समस्या को दूर करने के लिए पर्यटकों के साथ होने वाले अपराधों को संज्ञेय अपराध बनाने का निर्णय किया है। 
• मुख्यमंत्री ने राजस्थान आने वाले पर्यटकों को टूर प्रोग्राम बनाने में मदद देने के लिए तैयार किए गए मोबाइल एप ‘राजस्थान टूरिज्म ऑफिशियल’ का लोकार्पण किया।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने प्रदेश में वर्ष 2025 तक क्षय रोग का उन्मूलन करने के लिए समयबद्ध लक्ष्य निर्धारित कर आवश्यक कार्य करने के निर्देश दिए है। 
ऐप:- आरोग्य साथी ऐप
• क्षय रोग के मरीजों को "निक्षय पोषण योजना" के तहत सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इस योजना के तहत क्षय रोग के मरीजों को 500 रूपये एवं ट्राइबल एरिया के मरीजों को 750 रूपये प्रतिमाह की सहायता राशि उपलब्ध करवाई जा रही है। योजना के तहत अप्रेल 2018 से अब तक लगभग 84 करोड़ रूपये की राशि जमा करवाई जा चुकी है।

29 सितंबर को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ भगवान लाल साहनी एवं सदस्य डॉ सुधा यादव तीन दिवस के दौरे पर राजस्थान आए।

इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना जनजाति जिलों  प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर तथा सहरिया बहुल बांरा जिले में संचालित की जा रही है।

उप राष्ट्रपति श्री एम. वैंकेया नायडू ने 28 सितंबर को आईआईटी जोधपुर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ऑफ थिंग्स प्रयोगशाला का शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने जोधपुर सिटी नॉलेज एंड इनोवेशन क्लस्टर का उद्घाटन किया।

लैंड फॉर लाइफ अवॉर्ड
राजस्थान के प्रो. श्यामसुंदर ज्याणी को भूमि संरक्षण का दुनिया का सर्वोच्च पुरस्कार लैंड फॉर लाइफ अवॉर्ड से नवाजा गया है। 28 सितंबर को चीन के बून में आयोजित ऑनलाइन वैश्विक समारोह में अंतर्राष्ट्रीय श्रेणी के तहत पारिवारिक वानिकी के लिए उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया गया।
वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री:- श्री सुखराम बिश्नोई।
• श्रीगंगानगर जिले की रायसिंहनगर तहसील के गांव 12 टीके निवासी और वर्तमान में बीकानेर के राजकीय डूंगर कॉलेज  के एसोसिएट प्रो. ज्याणी को 17 जून 2021 को अमेरिकी देश कोस्टारिका में विश्व मरुस्थलीकरण दिवस के वैश्विक आयोजन में भूमि संरक्षण में अति विशिष्ट योगदान हेतु  विजेता घोषित किया गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 सितंबर को राज्य में 4 नए चिकित्सा महाविद्यालयों का शिलान्यास करेंगे। ये नवीन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय सिरोही, हनुमानगढ़, बांसवाड़ा एवं दौसा जिला मुख्यालयों पर बन रहे हैं। मुख्य कार्यक्रम जयपुर के सीतापुरा स्थित केंद्रीय पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एवं तकनीकी संस्थान (सिपेट) में होगा।  
• केंद्र और राज्य सरकार के बीच 60:40 के अनुपात में लागत वहन की जाएगी। 

राज्य में राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम द्वारा संचालित "पीएम कुसुम कम्पोनेन्ट-ए" योजना के अंतर्गत आठवें सौर ऊर्जा संयंत्र से झालावाड़ जिले की खानपुर तहसील के बाघेर गांव में ऊर्जा उत्पादन प्रारम्भ हो गया है। 0.5 मेगावाट क्षमता की इस परियोजना की निर्माण लागत लगभग 2 करोड़ रूपये है। इस योजना के अंतर्गत यह कोटा संभाग एवं झालावाड जिले का प्रथम सौर ऊर्जा संयंत्र है।
प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान (पीएम कुसुम योजना) भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हैं जिसके कम्पोनेन्ट ए का राज्य में क्रियान्वयन राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम द्वारा किया जा रहा हैं। इस योजना के प्रथम चरण मे कुल 722 मेगावाट क्षमता की परियोजनाएं स्थापित करने हेतु 623 सौर ऊर्जा उत्पादकाें का चयन किया गया हैं। इस योजना के अन्तर्गत देश में सर्वाधिक क्षमता 9.5 मेगावाट तथा सर्वाधिक 8 प्रोजेक्ट राजस्थान में ही स्थापित किये गये हैं।

के-9 वज्र होवित्जर तोप
लेह की बर्फीली पहाड़ियों के बाद के9 वज्र होवित्जर तोप अब राजस्थान की पश्चिमी सरहद की रक्षा भी करेगी।
• सप्त शक्ति कमांड के तहत एशिया की सबसे बड़ी ट्रेनिंग
नोड महाजन फील्ड फायरिंग रेंज (बीकानेर) में इसका अभ्यास किया गया है।
• दक्षिण कोरियाई होवित्जर के-9 थंडर का भारतीय संस्करण है के-9 वज।
• यह पूर्ण स्वदेशी एवं ऑटोमेटिक तोप है, जिसे एलएंडटी ने विकसित किया है। (दक्षिण कोरिया की हान्वा टेकविन से तकनीक लेकर)
• यह क्रू को रासायनिक हमलों से बचाने में सक्षम है।
• नवंबर 2018 में भारतीय सेना में पहली के-9 वज्र होवित्जर तोप शामिल की गई थी।

राजस्थान 56 साल बाद संतोष ट्रॉफी नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा।
राजस्थान फुटबॉल संघ के अध्यक्ष:- मानवेंद्र सिंह।

राजस्थान क्रिकेट संघ की महिला सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत 29 सितंबर को उदयपुर में खेले गए मुकाबले में सिरोही की टीम मात्र 4 रन पर आलआउट हो गई। उदयपुर की टीम ने एक बॉल पर ही लक्ष्य हासिल करके विश्व रिकॉर्ड बनाया।

Revision:-

जनजाति क्षेत्रीय विकास राज्य मंत्री:- श्री अर्जुनसिंह बामनिया।
राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केन्द्र - अजमेर।

राजस्थान हस्तशिल्प रत्न 2020
श्रेष्ठ महिला उद्यमी हेतु लघु उद्यम श्रेणी में अलवर की खंडेलवाल मिनरल्स को उद्योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 
राजस्थान बुनकर रत्न:- गंगासिंह गौतम (दौसा) 
राजस्थान हस्तशिल्प रत्न:- बाबूलाल मारोटिया (जयपुर)

गोरा धाय ग्रुप फोस्टर केयर योजना
• बजट घोषणा:- 2021-22
• इसके तहत अनाथ और उपेक्षित बच्चों का संरक्षण एवं उनके पुनर्वास की व्यवस्था सरकार द्वारा की जाएगी।
• संचालन:- जिला स्तर पर पंजीकृत स्वयंसेवी संस्था द्वारा।
• एक ग्रुप फोस्टर केयर में अधिकतम 8 बच्चे रखे जा सकेंगे।
• मान्यता:- 3 वर्ष।
• संस्था को प्रतिमाह ₹4000 प्रति बालक-बालिका हेतु दिया जाएगा।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments